CG Prime News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • बिलासपुर
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम
    • बालोद
    • जगदलपुर
    • राजनंदगांव
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार
  • धर्म-संस्कृति
  • खेल
  • शिक्षा
  • जॉब
  • स्वास्थ्य
CG Prime News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • बिलासपुर
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम
    • बालोद
    • जगदलपुर
    • राजनंदगांव
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार
  • धर्म-संस्कृति
  • खेल
  • शिक्षा
  • जॉब
  • स्वास्थ्य
Sunday, August 30, 2026
Breaking
नेपाल आपदा, 320 भारतीय अब भी लापता, अब तक 669 लोगों...
छत्तीसगढ़ के राजेश दवे बने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मैनेजर,...
बिलासपुर में सोशल मीडिया कमेंट पर बवाल, हिंसक झड़प के बाद...
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 3 युवकों की...
दुर्ग में रक्षाबंधन की रात बिरयानी खाने जा रहे युवक की...
नेपाल में फिर बड़ी बाढ़ का खतरा, चीन ने जारी की...
Raksha Bandhan 2026: इस शुभ मुहूर्त में बांधे भाई की कलाई...
चीनी के दाम में 35% उछाल, Blinkit-Zepto पर खरीदारी की लिमिट...
Bhilai: 50 लाख एडवांस लेकर इकरारशुदा मकान दूसरे को बेचा, आरोपी...
आंदोलन करने वाले छात्रों के स्कूल पहुंचे शिक्षा मंत्री, बोले-हर समस्या...
CG Prime News
CG Prime News – छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • बिलासपुर
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम
    • बालोद
    • जगदलपुर
    • राजनंदगांव
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार
  • धर्म-संस्कृति
  • खेल
  • शिक्षा
  • जॉब
  • स्वास्थ्य
Copyright 2025 - All Right Reserved | BYS Creations
cg prime news
छत्तीसगढ़प्रशासनफीचरराजनीतिरायपुरलेटेस्ट

CG सरकार ने मंत्रियों के काफिले की गाडिय़ां घटाई, विदेश जाने से पहले परमिशन अनिवार्य

by Dakshi Sahu Rao May 16, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@रायपुर. Chhattisgarh government has reduced the number of vehicles in ministers’ convoys पेट्रोल-डीजल संकट और पीएम मोदी के अपील के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने सरकारी खर्चों में बड़ी कटौती करने का निर्णय लिया है। वित्त विभाग ने इस संबंध में नया आदेश जारी किया हैं। जिसके मुताबिक, मुख्यमंत्री, मंत्रियों और निगम मंडल के अधिकारियों के काफिले से कुछ गाडिय़ां कम हो जाएगी।

सरकारी खर्च पर विदेश जाने से पहले लेनी होगी परमिशन

सरकारी खर्च पर विदेश जाने वाले अफसर को मुख्यमंत्री से परमिशन लेना होगा, बहुत जरुरी होने पर ही जा पाएंगे। इसके साथ ही दफ्तरों में वाहन पुलिंग सिस्टम लागू होगा। ये सभी निर्देश 30 सितंबर 2026 तक लागू रहेंगे और इसे फॉलो करना जरुरी होगा। दफ्तरों में वाहन पुलिंग सिस्टम लागू होगा।

सरकार ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ सरकार ने सरकारी खर्चों में कटौती करने का निर्णय लिया है। सरकार ने आदेश जारी कर सभी विभागों को कहा है कि सिर्फ जरूरी कामों पर ही खर्च किया जाए और अनावश्यक खर्चों को पूरी तरह रोका जाए।

वाहन पूलिंग करने कहा

सरकार ने आदेश जारी कर सभी विभागों को कहा है कि सिर्फ जरूरी कामों पर ही खर्च किया जाए और अनावश्यक खर्चों को पूरी तरह रोका जाए। अधिकारियों से वाहन पूलिंग करने को कहा है। जिसक मतलब है कि एक ही जगह जाने वाले लोग अलग-अलग गाडिय़ों की बजाय एक ही वाहन का इस्तेमाल करें। जैसे, कई अधिकारी एक साथ एक ही कार से ऑफिस जाएं। इससे पेट्रोल-डीजल की बचत होती है।

साथ ही सरकारी खर्च और ट्रैफिक भी कम होता है। सरकार इसे खर्च कम करने और संसाधनों के बेहतर उपयोग के लिए लागू कर रही है। सरकार ने सरकारी संसाधनों का सीमित इस्तेमाल करने के निर्देश दिए हैं। इससे सरकारी पैसों का सही उपयोग होगा और वित्तीय व्यवस्था मजबूत होगी। साथ ही संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल पर भी जोर दिया गया है।

May 16, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
CG PRIME NEWS
छत्तीसगढ़प्रशासनफीचररायपुरलेटेस्ट

छत्तीसगढ़ के स्थाई DGP बने IPS अरूण देव गौतम, CS ने जारी किया आदेश

by Dakshi Sahu Rao May 16, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@रायपुर. IPS Arun Dev Gautam Appointed Permanent DGP of Chhattisgarh IPS अरुणदेव गौतम को छत्तीसगढ़ का स्थायी (फुल-टाइम) पुलिस महानिदेशक (DGP) बनाया गया है। सरकार ने 17 महीने पहले उन्हें प्रभारी डीजीपी की जिम्मेदारी दी थी। गृह विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक सिंह ने 16 मई को इसका आदेश जारी किया।

मूलतः उत्तरप्रदेश के कानपुर के रहने वाले है

IPS अरुण देव गौतम मूलतः उत्तरप्रदेश के कानपुर के रहने वाले है। UPSC क्रैक कर IPS बने है। उन्हें राष्ट्रपति पुलिस पदक, भारतीय पुलिस पदक और संयुक्त राष्ट्र पुलिस पदक भी मिल चुका है। उनका जन्म 2 जुलाई 1967 को कानपुर के पास स्थित उनके गांव अभयपुर में हुआ है। उन्होंने अपनी प्राइमरी स्कूली शिक्षा अपने गांव के ही सरकारी स्कूल से की। फिर 10वीं और 12वीं उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज इलाहाबाद से पूरी की।

1992 बैच के IPS अधिकारी

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से आर्टस लेकर बीए किया। राजनीति शास्त्र में एमए किया। इसके बाद जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी नई दिल्ली से अंतरराष्ट्रीय कानून में एमफिल की डिग्री हासिल की। अरुण देव गौतम UPSC निकालकर 1992 बैच के आईपीएस बने। 12 अक्टूबर 1992 को उन्होंने आईपीएस की सर्विस जॉइन की। उन्हें पहले मध्यप्रदेश कैडर एलॉट हुआ था। प्रशिक्षु आईपीएस के तौर पर उनकी जबलपुर में पोस्टिंग हुई। फिर वे बिलासपुर जिले में सीएसपी बने।

झीरम कांड के बाद बस्तर IG बनाए गए थे

IG के पद पर प्रमोशन होने के बाद छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स के प्रभार में रहे। फिर बिलासपुर रेंज के आईजी बने। अरुण देव बिलासपुर जिले के एसपी भी रह चुके थे। झीरम नक्सली हमले में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौत के बाद अरुण देव गौतम को बस्तर आईजी बना कर भेजा गया। 25 मई 2013 को झीरम कांड हुआ था। इसके कुछ ही माह बाद नवंबर-दिसंबर को विधानसभा चुनाव हुए। तब सफलतापूर्वक चुनाव करवाने में अरुण देव गौतम की भूमिका रही और वोटिंग प्रतिशत में भी काफी इजाफा हुआ। वे रेलवे, प्रशिक्षण, भर्ती और यातायात शाखाओं के प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक रहें। पिछले कुछ सालों से वे छत्तीसगढ़ के गृह सचिव के अलावा जेल और परिवहन विभाग का भी दायित्व संभाल रहे हैं। इसके अलावा उन्हें नगर सेना, अग्निशमन सेवाओं का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

May 16, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
CG PRIME NEWS
छत्तीसगढ़दुर्गन्यूजफीचरबस्तरभिलाईरायपुरलेटेस्ट

सिम्पलेक्स कास्टिंग्स की MD ने पुलिस अधिकारी पर लगाए ब्लैकमेलिंग और कब्जे के आरोप

by cgprimenews.com May 16, 2026
written by cgprimenews.com

Bhilai/CG Prime News। Simplex Castings MD accuses police officer of blackmailing and possession. करोड़ों रुपए की जमीन और कंपनी संपत्तियों से जुड़े विवाद में अब नया मोड़ सामने आया है। सिम्पलेक्स कास्टिंग्स की प्रबंध निदेशक संगीता केतन शाह ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी विशाल सोम  पर गंभीर आरोप लगाते हुए सार्वजनिक सूचना जारी की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कंपनी की चल-अचल संपत्तियों पर कब्जा करने और उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की साजिश रची गई।

यह भी पढ़ेः कुम्हारी टोल प्लाजा पर पुलिस जवान को कुचलने की कोशिश, नागपुर के दो युवक गिरफ्तार

टिकट दिलाने के नाम पर पैसे लेने का आरोप

संगीता शाह के अनुसार वर्ष 2013-14 के दौरान संबंधित अधिकारी दुर्ग जिले के जामुल थाना प्रभारी के रूप में पदस्थ थे। इसी दौरान कंपनी से जुड़े मामलों के चलते उनका संपर्क बढ़ा। शाह का दावा है कि अधिकारी ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से करीबी संबंध होने की बात कहते हुए वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिलाने का भरोसा दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक संपर्क और टिकट दिलाने के नाम पर कई बार पैसों की मांग की गई। साथ ही चुनावी अवधि में फर्जी मेडिकल लीव लेकर प्रचार गतिविधियों में शामिल रहने का भी आरोप लगाया गया है।

कंपनी की संपत्तियों पर कब्जे की साजिश का दावा

एमडी संगीता शाह ने आरोप लगाया कि कंपनी के आंतरिक मामलों और संपत्तियों की जानकारी हासिल करने के बाद कथित तौर पर कुछ कारोबारियों, ठेकेदारों और अन्य लोगों के साथ मिलकर संपत्तियों पर कब्जा करने की योजना बनाई गई। शाह के मुताबिक पुलगांव स्थित भूमि, कोहका-जुनवानी की जमीन, कमर्शियल कॉम्प्लेक्स और कंपनी के वाहनों सहित कई संपत्तियों को विवादित बनाकर धोखाधड़ीपूर्वक कब्जा करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की शिकायत 6 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक को लिखित रूप से दी गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

मानसिक प्रताड़ना और धमकी देने का भी आरोप

संगीता शाह ने यह भी कहा कि बड़े अधिकारियों और नेताओं से संबंध होने का दबाव बनाकर उन्हें कंपनी बंद करवाने और आर्थिक रूप से बर्बाद करने की धमकियां दी गईं। उनका दावा है कि लगातार मानसिक दबाव के कारण वह शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान हैं तथा परिवार से अलग रहने को मजबूर हो गई हैं। इधर दूसरी ओर करोड़ों की जमीन और संपत्ति विवाद से जुड़े मामले में संगीता शाह और उनके पति केतन शाह के खिलाफ दर्ज एफआईआर के बाद कारोबारी और राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। पूरे मामले को लेकर अब दोनों पक्षों की गतिविधियों पर नजर बनी हुई है।

May 16, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरलेटेस्ट

Video: दुर्ग पुलिस ने 65 लाख की शराब पर चलाया बुलडोजर

by Dakshi Sahu Rao May 15, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग.Durg Police Bulldozes Liquor Worth 65 Lakhs जिला पुलिस दुर्ग ने लंबे समय से थाना परिसरों और मालखानों में रखी जप्त शराब के नष्टीकरण के लिए विशेष अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने न्यायालय की अनुमति के बाद लगभग 15,119.976 बल्क लीटर मदिरा को विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत नष्ट किया। जप्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 65 लाख रुपये बताई गई है। यह कार्रवाई जिले के विभिन्न थाना और चौकी परिसरों में वर्षों से लंबित आबकारी मामलों से संबंधित थी।

https://cgprimenews.com/wp-content/uploads/2026/05/video_2026-05-15_18-55-41.mp4

थानों में जगह की कमी और दुर्गंध बनी थी समस्या

दुर्ग पुलिस के अनुसार जिले के कई थाना परिसरों में पिछले लगभग 10 वर्षों से आबकारी एक्ट और अन्य मामलों में जप्त शराब रखी हुई थी। बड़ी मात्रा में शराब जमा होने के कारण मालखानों में जगह की गंभीर कमी हो रही थी। इसके साथ ही लंबे समय तक शराब रखे रहने से दुर्गंध फैल रही थी, जिससे पुलिस कर्मचारियों और थानों में आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लगातार दुर्गंध और अस्वच्छ वातावरण से कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका थी। इसी समस्या को देखते हुए विशेष अभियान चलाकर जप्त मदिरा को नष्ट करने की प्रक्रिया शुरू की गई।

480 प्रकरणों की शराब का किया गया नष्टीकरण

पुलिस प्रशासन ने न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद 480 न्यायालयीन प्रकरणों में जप्त शराब को नष्ट किया। इस दौरान गठित विशेष समिति, न्यायालयीन शाखा, आबकारी विभाग और संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई संपन्न कराई गई।
नष्टीकरण अभियान के बाद थाना परिसरों में अतिरिक्त स्थान उपलब्ध होने की संभावना जताई जा रही है, जिससे भविष्य में बैठने और रिकॉर्ड प्रबंधन की व्यवस्था बेहतर हो सकेगी।

May 15, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरलेटेस्ट

कुम्हारी टोल प्लाजा पर पुलिस जवान को कुचलने की कोशिश, नागपुर के दो युवक गिरफ्तार

by Dakshi Sahu Rao May 15, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग. Attempt to Run Over Police Constable at Kumhari Toll Plaza दुर्ग पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस जवान को कुचलने की कोशिश करने वाले नागपुर के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। घटना शुक्रवार दोपहर थाना कुम्हारी क्षेत्र स्थित कुम्हारी टोल प्लाजा के पास रायपुर-दुर्ग मार्ग पर हुई। आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, शासकीय कार्य में बाधा और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

चेकिंग के दौरान संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास

पुलिस के अनुसार, यातायात पुलिस की टीम कुम्हारी टोल प्लाजा के पास नियमित वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान दोपहर करीब 12:40 बजे रायपुर की ओर से दुर्ग जा रही एक तेज रफ्तार कार दिखाई दी। वाहन के शीशों पर ब्लैक फिल्म लगी हुई थी, जिससे पुलिस को संदेह हुआ।
ड्यूटी पर तैनात आरक्षक रमेश चंद्राकर ने वाहन चालक को रुकने का संकेत दिया, लेकिन चालक ने वाहन रोकने के बजाय गति बढ़ा दी। आरोप है कि चालक ने आरक्षक को टक्कर मारते हुए वाहन चढ़ाने का प्रयास किया। घटना में आरक्षक के हाथ की उंगली में चोट आई।

पीछा कर सिरसा गेट के पास पकड़ी गई कार

घटना के बाद वाहन चेकिंग में मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने तत्काल पीछा शुरू किया। यातायात पुलिस टीम ने कार को सिरसा गेट के पास रोक लिया। वाहन में दो युवक और दो युवतियां सवार थीं। पूछताछ में आरोपियों की पहचान रमजान निवासी न्यू नेहरू नगर, नागपुर और जाकिर मोहम्मद निवासी बड़ा ताजबाग, सक्करदारा, नागपुर के रूप में हुई। पुलिस ने कार क्रमांक MH 02 AY 3475 को जब्त कर लिया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

कई धाराओं में दर्ज हुआ मामला

थाना कुम्हारी में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1), 221 और 3(5) के साथ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 और 100 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

May 15, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरलेटेस्ट

शिवनाथ नदी के किनारे जुआ खेलते 7 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की रेड से मचा हड़कंप

by Dakshi Sahu Rao May 15, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग. 7 Accused Arrested for Gambling in Durg दुर्ग में शिवनाथ नदी के किनारे अवैध रूप से जुआ-सट्टा खिलाने वालों के खिलाफ सिटी कोतवाली पुलिस ने रेड कार्रवाई की है। पुलिस ने छापा मारकर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी करहीडीह क्षेत्र में जुआ खेल रहे थे। आरोपियों के कब्जे से कुल 43,270 रुपये कैश और 52 पत्ती ताश जब्त किया गया है। पुलिस ने 8 मोबाइल, 2 मोटर साइकिल और 2 एक्टिवा सहित कुल 1,24,770 रुपए की संपत्ति जब्त की है। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 एवं बीएनएस की धाराओं के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा गया है।

रुपए पैसों का लगा रहे थे दाव

दुर्ग सिटी कोतवाली पुलिस ने बताया कि 14 मई को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि शिवनाथ नदी किनारे करहीडीह क्षेत्र में कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों पर रुपए पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। कार्यवाही के दौरान 7 व्यक्तियों को जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ा गया।

आरोपियों को भेजा जेल

आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) एवं धारा 112 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई। जुए के फड़ एवं आरोपियों के कब्जे से 1,24,770 रुपए का सामान जब्त किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड के लिए कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

1. लालचंद ढीमर, उम्र 27 वर्ष, निवासी ढीमर पारा, वार्ड नं. 32, दुर्ग।
2. अमित कुमार चौबे, उम्र 32 वर्ष, निवासी शंकर नगर, अम्बेडकर मूर्ति के पास, दुर्ग।
3. संतोष कुमार शुक्ला, उम्र 32 वर्ष, निवासी मिलन चौक, सुरडुंग, जामुल।
4. अविनाश चंदेल्वार, उम्र 32 वर्ष, निवासी हरी नगर, मुस्कान पैलेस के पास, दुर्ग।
5. हिमाचल दास, उम्र 58 वर्ष, निवासी मिनाक्षी नगर, बोरसी रोड, दुर्ग।
6. धनराज कुहीकर, उम्र 55 वर्ष, निवासी संत रविदास नगर, मोची मोहल्ला, दुर्ग।
7. चिनु ठाकुर, उम्र 56 वर्ष, निवासी ग्रीन चौक, सदर नाका, दुर्ग।

इस टीम ने मारा छापा

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक खगेंद्र पठारे, प्रधान आरक्षक रेवती रमन सिंह, आरक्षक वीरेंद्र यादव, आरक्षक विक्रम सिंह भदोरिया और आरक्षक संतेश कुमार साहू की सराहनीय भूमिका रही।

 

 

May 15, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
CG PRIME NEWS
अंतर्राष्ट्रीयछत्तीसगढ़दिल्लीदेशप्रशासनफीचरराजनीतिराष्ट्रीयलेटेस्टव्यापार

PM मोदी का UAE दौरा, LPG सप्लाई पर हुआ समझौता

by Dakshi Sahu Rao May 15, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दिल्ली.PM Modi’s UAE Visit: Agreement Reached on LPG Supply प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी UAE दौरे पर पहुंचे हैं। अबूधाबी पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का गार्ड ऑफ ऑनर से स्वागत किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक UAE एयरफोर्स के F-16 फाइटर जेट्स ने प्रधानमंत्री के विमान को एस्कॉर्ट किया। UAE ने भारतीय इंफ्रास्ट्रक्चर, RBL बैंक और सम्मान कैपिटल में 5 अरब डॉलर निवेश का ऐलान भी किया है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक दोनों नेताओं ने ऊर्जा सुरक्षा, व्यापार, निवेश और वेस्ट एशिया के हालात पर चर्चा की।

LPG सप्लाई को लेकर अहम समझौता

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई। दोनों देशों के बीच LPG सप्लाई को लेकर अहम समझौता हुआ। इसके अलावा स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व, रक्षा सहयोग और वडिनार में शिप रिपेयर क्लस्टर से जुड़े MoU भी साइन किए गए।

CG PRIME NEWS

PM मोदी का UAE दौरा, LPG सप्लाई पर हुआ समझौता

मोदी बोले- हर हालात में UAE के साथ खड़ा है भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने UAE के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बातचीत में कहा कि भारत हर परिस्थिति में UAE के साथ मजबूती से खड़ा है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच पीएम मोदी ने कहा कि भारत और UAE के रिश्ते बेहद मजबूत हैं। उन्होंने UAE को अपना “दूसरा घर” बताते हुए गर्मजोशी से स्वागत के लिए धन्यवाद दिया। पीएम मोदी ने कहा, “मैं इस शानदार स्वागत के लिए दिल से आभार जताता हूं।”उन्होंने यह भी कहा कि UAE एयर फोर्स के लड़ाकू विमानों द्वारा उनके विमान को एस्कॉर्ट किया जाना भारत के लोगों के लिए गर्व की बात है।

मोदी बोले- यह यात्रा उपयोगी रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने UAE दौरा खत्म होने पर कहा कि उनकी यह छोटी लेकिन बेहद उपयोगी यात्रा रही। UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ भारत-UAE व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा हुई। पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि इस दौरे के नतीजे दोनों देशों की दोस्ती को और मजबूत करेंगे और विकास को आगे बढ़ाएंगे।

मोदी का UAE दौरा खत्म

प्रधानमंत्री मोदी का UAE दौरा खत्म हो गया हैं। उनका यह दौरा केवल करीब 180 मिनट का था। इस दौरे में भारत और UAE के बीच कई समझौतों पर सहमति बनी। इसमें LPG सप्लाई और ऊर्जा समझौता सबसे अमह माना जा रहा है। इसके अलावा, पीएम मोदी और UAE के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के बारे में भी बात हुई। पीएम 15 से 17 मई तक (3 दिन) नीदरलैंड दौरे के लिए रवाना हो गए हैं। यह दौरा भारत और नीदरलैंड के बीच द्विपक्षीय संबंध मजबूत बनाने के लिहाज से काफी अहम है।

May 15, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गप्रशासनफीचरराजनीतिलेटेस्ट

दुर्ग मेयर ने 3 अधिकारियों को बनाया बंधक, अधिकारियों ने बुलाई पुलिस

by Dakshi Sahu Rao May 15, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग. Durg Mayor Alka Baghmar Holds Three Officials Hostage दुर्ग मेयर और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच खींचतान खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। मेयर अलका बाघमार के सख्त तेवर एक तरफ प्रशासनिक गलियारें में सुर्खियां बटोर रहे हैं वहीं तीन अधिकारियों को कथित रूप से अपने केबिन में बंधक बनाने के मामले ने तुल पकड़ लिया है। मामला तब और तूल पकड़ गया जब अधिकारियों ने खुद को असहज महसूस करते हुए पुलिस को बुला लिया और दो थानों की टीम को मौके पर पहुंचना पड़ा।

अधिकारियों ने बुला ली पुलिस

मेयर के केबिन के अंदर का माहौल धीरे-धीरे तनावपूर्ण होता देख। अधिकारी खुद को असहज महसूस कर रहे थे। इसी बीच एक अधिकारी ने किसी तरह पुलिस को सूचना दे दी। जानकारी मिलते ही एडिशनल एसपी, सीएसपी और दो थानों की पुलिस टीम नगर निगम कार्यालय पहुंची। पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए स्थिति को संभाला और अधिकारियों को केबिन से बाहर निकाला। इस घटना के बाद पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया है।

पुलिस के ये अधिकारी पहुंचे थे मौके पर

अधिकारियों की सूचना पर एएसपी सुखनंदन राठौर, सीएसपी दुर्ग हर्षित मेहर, टीआई नवीन सिंह राजपूत, टीआई राजकुमार लहरे मौेके पर पहुंचे। कमरे के अंदर से अधिकारियों को सुरक्षा के साथ बाहर निकाला।

महापौर अलका बाघमार ने दी सफाई

इस पूरे विवाद पर महापौर अलका बाघमार ने अपनी सफाई भी दी है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को केवल जवाब देने के लिए बुलाया गया था और उन्होंने आगे ऐसी गलती न करने का आश्वासन भी दिया। बंधक बनाए जाने के आरोपों को उन्होंने सिरे से खारिज किया है। महापौर का कहना है कि वहां कोई बंधक नहीं था और पुलिस को बुलाने की घटना भी अधिकारियों की तरफ से बनाई गई स्थिति थी। उन्होंने कहा कि जब कोई बंधक था ही नहीं, तो इसे बंधक बनाना कैसे कहा जा सकता है।

भूमिपूजन कार्यक्रम से शुरू हुआ विवाद

दरअसल यह पूरा मामला उरला स्थित एक सरकारी स्कूल में अतिरिक्त कक्ष के भूमिपूजन कार्यक्रम से शुरू हुआ है। इस कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव मुख्य अतिथि थे। महापौर अलका बाघमार जब कार्यक्रम में देरी से पहुंचीं, तब तक भूमिपूजन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी थी।

मंच पर पहुंचते ही उन्होंने अधिकारियों पर नाराजगी जताई और खुले तौर पर लापरवाही का आरोप लगाया। महापौर ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को समय पर सूचना देना अधिकारियों की जिम्मेदारी है, लेकिन अधिकारी इस जिम्मेदारी को गंभीरता से नहीं लेते।

तीखे शब्दों से अधिकारियों को लगाई फटकार

कार्यक्रम के दौरान महापौर ने तीखे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि केवल औपचारिकता निभाने के बजाय अधिकारियों को अपने काम पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने यहां तक कह दिया कि जो अधिकारी जिम्मेदारी से काम नहीं कर सकते, उन्हें मुफ्त में वेतन लेने का कोई अधिकार नहीं है। इस बयान के बाद कार्यक्रम का माहौल काफी तनातनी भरा हो गया था।

अगले दिन केबिन में बनाया ‘बंधक

विवाद यहीं खत्म नहीं हुआ। अगले दिन महापौर ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन अभियंता जे.के. मेश्राम, एसडीओ सी.के. सोने और मंडी बोर्ड के एसडीओ प्रवीण पांडे को अपने केबिन में बुलाया। महापौर ने उनसे कार्यक्रम में हुई लापरवाही का कारण पूछा और जवाब मांगते हुए उन्हें वहीं बैठाए रखा।

बाहर जाने की नहीं दी अनुमति

बताया जा रहा है कि जब अधिकारियों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया, तो महापौर ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने साफ कहा कि जब तक सही जवाब नहीं मिलेगा, तब तक कोई भी केबिन से बाहर नहीं जाएगा। चाहे देर रात ही क्यों न हो जाए। इतना ही नहीं, महापौर ने अपने गार्ड को भी निर्देश दिए कि किसी भी अधिकारी को बाहर जाने न दिया जाए। इस दौरान अधिकारियों को फोन करने के लिए भी बाहर नहीं जाने दिया गया। इसी बीच चुपके से एक अधिकारी ने पुलिस बुला लिया।

May 15, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
Lifestyleछत्तीसगढ़दुर्गफीचरलेटेस्टस्वास्थ्य

महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, 3 रुपए बढ़ी कीमत, पेट्रोल पंपों में लोगों की लंबी कतारें

by Dakshi Sahu Rao May 15, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@रायपुर.Petrol and Diesel Become More Expensive; Prices Rise by 3 rupee ईरान युद्ध के बीच देशभर में पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 103.58 रुपए पर लीटर पेट्रोल मिल रहा, डीजल की कीमत 96.57 रुपए है। वहीं निजी कंपनी जियो ने 5 रुपए लीटर तक रेट बढ़ाया है। इधर पेेट्रोल पंपों में पेट्रोल नहीं मिलने की अफवाह के चलते दूसरे दिन भी राजधानी रायपुर केअलावा प्रदेश सभी बड़े शहरों के पंपों पर लोगों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई दिखीं।

बॉटल में पेट्रोल नहीं देना

भिलाई सेक्टर 6 में शाम 4 बजे तक भी पेट्रोल पंप के बाहर लंबी लाइन लगी है। इस दौरान 2 किलोमीटर तक गाड़ियां लाइन से खड़ी नजर आई। वहीं, महिला पेट्रोल पंप पर स्टॉक खत्म होने पर बंद कर दिया गया है। दुर्ग जिले में कलेक्टर ने आदेश जारी किया है कि बॉटल में पेट्रोल नहीं देना है। बावजूद इसके भिलाई के कई पंपों में लोगों को बॉटल, डिब्बे में पेट्रोल दिया जा रहा।

cg prime news

महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, 3 रुपए बढ़ी कीमत, पेट्रोल पंपों में लगी लोगों की लंबी कतारें

प्रशासन ने किल्लत को बताया अफवाह

भिलाई-दुर्ग में सुबह से ही कई फ्यूल स्टेशनों पर दूसरे दिन भी गाडिय़ों की लंबी लाइन लगी है, कई पंप बंद भी है। छत्तीसगढ़ के अधिकांश शहरों में यही हालात है। प्रशासन का दावा है कि, अफवाहों के चलते लोग सामान्य से ज्यादा पेट्रोल-डीजल भरवा रहे हैं।

2-3 दिन में स्थिति सामान्य हो जाएगी

दुर्ग जिला खाद्य नियंत्रक अधिकारी अनुराग भदौरिया ने कहा कि जिले में पेट्रोल डीजल का पर्याप्त स्टॉक है। 2-3 दिन में स्थिति सामान्य हो जाएगी। लोग अचानक से ज्यादा मात्रा में फ्यूल डलवाने पहुंच रहे हैं, इसलिए स्टॉक खत्म हो रहा है। रायपुर के जीई रोड के पेट्रोल पंप में दोपहर में तेज धूप की वजह से भीड़ में थोड़ी कमी आई थी, हालांकि शाम होते होते फिर से भीड़ बढ़ने लगी। रायपुर – पेट्रोल पंप संचालकों और कर्मचारियों की सुरक्षा, इमरजेंसी सिचवेशन में तुरंत पुलिस हेल्प के लिए कॉन्टैक्ट नंबर लगाए गए हैं।

35 पंप ड्राई आउट हैं

खाद्य सचिव रीना बाबासाहेब कंगाले ने जानकारी दी कि, प्रदेश में टोटल 2516 पेट्रोल/डीजल पंप हैं। रायपुर शहर में 326 पंप हैं, जिनमें से 35 पंप ड्राई आउट हैं। बिलासपुर शहर में टोटल 156 पंप हैं, जिनमें से 9 पंप ड्राई है। वहीं, कोरबा में स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

May 15, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
CG PRIME NEWS
छत्तीसगढ़दिल्लीदुर्गदेशफीचरलेटेस्टशिक्षा

21 जून को होगी NEET की दोबारा परीक्षा, अगले साल से ऑनलाइन होगा एग्जाम

by Dakshi Sahu Rao May 15, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime news @दिल्ली.The NEET re-examination will be held on June 21. NEET एग्जाम को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब अगले साल से NEET-UG परीक्षा ऑनलाइन मोड में होगी। पेपर लीक होने के बाद सरकार ने छात्रों के भविष्य को देखते हुए यह फैसला लिया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को इसका ऐलान किया। उन्होंने माना कि 3 मई को हुई NEET-UG-2026 की परीक्षा के पेपर लीक हुए थे।

21 जून को होगी परीक्षा

शिक्षा मंत्री ने कहा, ‘रीएग्जाम में छात्रों को 15 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम मिलेगा। छात्र रीएग्जाम में अपनी पसंद का सेंटर चुन पाएंगे।’ इससे पहले 3 मई को यह एग्जाम देश के 551 और विदेशों के 14 शहरों में हुई था। इसके लिए 5400 से ज्यादा एग्जाम सेंटर्स बनाए गए थे। उन्होंने कहा, ‘हम नहीं चाहते थे कि कोई गलत कैंडिडेट सिलेक्ट हो जाए। इसलिए हमने बड़ी जिम्मेदारी से परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया। अब यह परीक्षा रविवार 21 जून को होगी। 7 मई को गड़बड़ी का पता चला था। एनटीए ने सरकार को बताया। फिर 12 मई को रीएग्जाम का फैसला लिया गया।’

CG PRIME NEWS

21 जून को होगी NEET की दोबारा परीक्षा, अगले साल से ऑनलाइन होगा एग्जाम

NEET पेपर लीक केस अब तक 7 गिरफ्तारियां

CBI ने इस मामले में अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 5 यानी राजस्थान से पकड़े गए मांगी लाल बिंवाल, जमवारामगढ़ के भाई दिनेश बिंवाल, बेटा विकास बिंवाल, हरियाणा के गुरुग्राम के रहने वाले यश यादव और नासिक से शुभम खैरनार को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया।

कोर्ट ने पांचों आरोपियों को 7 दिन की कस्टडी में भेज दिया है। सीबीआई ने इनके अलावा, पुणे से ब्यूटीशियन मनीषा वाघमारे, नासिक से धनंजय लोखंडे को गिरफ्तार किया था।

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, राज्यों से बात करूंगा

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, ‘राधाकृष्ण समिति की सिफारिशों का पालन करने के बावजूद यह उल्लंघन कैसे हुआ। ऐसे में सरकारी मशीनरी यह सुनिश्चित करेगी कि इस बार कोई अनियमितता न हो। मंत्री के रूप में, अभिभावक के रूप में, अधिकारी के रूप में हमें परीक्षा रद्द करने का कठिन निर्णय लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि हमें सुधारों के लिए कई सुझाव मिले हैं। हम इस पर काम कर रहे हैं। NTA का गठन सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार हुआ था। इसके अलावा मैं उम्मीदवारों के परिवहन को सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकारों से बात करूंगा।

May 15, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
अंतर्राष्ट्रीयछत्तीसगढ़दिल्लीदेशफीचरलेटेस्ट

ईरान जंग के बीच होर्मुज स्ट्रेट में गुजरात का एक और जहाज डूबा

by Dakshi Sahu Rao May 14, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दिल्ली.A ship from Gujarat sinks in the Strait of Hormuz amidst the Iran war ईरान जंग के बीच होर्मुज स्ट्रेट में गुजरात का एक और मालवाहक जहाज डूब गया। ‘हाजी अली’ नाम का जहाज 13 मई की सुबह ओमान के समुद्री क्षेत्र से गुजर रहा था, तभी उससे कोई ड्रोन या मिसाइल जैसा हथियार टकरा गया। क्रू मेंबर्स ने बताया कि जहाज से किसी विस्फोटक जैसी चीज के टकराने की आवाज सुनाई दी थी। इसके बाद जहाज में आग लग गई। हालात बिगड़ने पर सभी 14 क्रू मेंबर्स ने लाइफ बोट की मदद से जहाज छोड़ा। हादसे के बाद जहाज में आग लग गई, हालांकि ओमान कोस्टगार्ड ने सभी 14 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बचा लिया।

ईरान नेवी के बीच फायररिंग का शिकार हुआ

गुजरात के द्वारका निवासी और जहाज मालिक सुलतान अहमद अंसार ने बताया कि MSV हाजी अली जहाज बेरबेरा पोर्ट से शारजाह जा रहा था। सुबह करीब 3:30 बजे ओमान के समुद्री तट के पास जहाज हादसे का शिकार हो गया। इससे पहले 7 मई को होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहा गुजरात के द्वारका का एक और मालवाहक जहाज MSV AL फैज नूरे सुलेमानी-I भी अमेरिका और ईरान नेवी के बीच फायररिंग का शिकार हुआ था।

इजराइल और लेबनान के डेलिगेशन अमेरिका पहुंचे

इजराइल और लेबनान के डेलिगेशन अहम शांति बातचीत के लिए अमेरिका के स्टेट डिपार्टमेंट पहुंच गए हैं। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों देशों के बीच यह सीधी बातचीत गुरुवार और शुक्रवार को वॉशिंगटन में होगी। बैठक में लेबनान और इजराइल के राजनयिक अधिकारियों के साथ अमेरिकी अधिकारी भी शामिल होंगे।

भारत ने रूसी तेल पर अमेरिकी छूट बढ़ाने की मांग की

भारत ने अमेरिका से रूसी तेल आयात पर मिली प्रतिबंध छूट को आगे भी जारी रखने की मांग की है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, होर्मुज स्ट्रेट में जारी तनाव और रुकावटों की वजह से भारत ने यह अनुरोध किया है, ताकि देश की ऊर्जा सप्लाई प्रभावित न हो। अमेरिका ने पहली बार मार्च में इस छूट को मंजूरी दी थी और बाद में इसे एक बार बढ़ाया भी गया था। भारत का मानना है कि मौजूदा हालात में रूसी तेल की सप्लाई जारी रहना देश की ऊर्जा जरूरतों और कीमतों को स्थिर रखने के लिए जरूरी है।

May 14, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
छत्तीसगढ़दुर्गप्रशासनफीचरलेटेस्ट

सुशासन तिहार, ग्राम मर्रा में लगा जन समस्या निवारण शिविर, 786 लोगों ने दिया आवेदन

by Dakshi Sahu Rao May 14, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग.sushasan tihar 2026 in durg district  सुशासन तिहार के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन गुरुवार को जनपद पंचायत पाटन क्षेत्र के ग्राम मर्रा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से संबंधित कुल 786 आवेदन प्रस्तुत किए। विभागीय अधिकारियों द्वारा 136 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया, शेष आवेदनों का निराकरण समय-सीमा में पूरी की जाएगी।

cg prime news

सुशासन तिहार, ग्राम मर्रा में लगा जन समस्या निवारण शिविर, 786 लोगों ने दिया आवेदन

जिला पंचायत सीईओ ने किया स्टॉल का निरीक्षण

शिविर में दैमार, सेलूद, गाड़ाडीह, बठेनी, धौराभांठा, मर्रा, गुजरा, फेकारी, मटंग, पंदर, परसाही, सांतरा, सेमरी एवं द. मोखली के ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों में पहुंचकर आवेदन जमा किए और योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ बजरंग दुबे ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण कर अधिकारियों से प्राप्त आवेदनों एवं उनके निराकरण की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को एक ही स्थान पर सभी विभागों की सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं।

हितग्राहियों को सामग्री एवं प्रमाण पत्र वितरित

शिविर में जिला पंचायत सीईओ बजरंग दुबे सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभान्वित किया। लखपति दीदी योजना अंतर्गत भारती वर्मा, पुष्पा पाटिल, दानेश्वरी वर्मा, प्रीति यादव एवं मंजू वर्मा को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 6 हितग्राही अवध निर्मलकर, रत्ना मानिकपुरी, किसन यादव, धर्मिन बाई, रामकुमार साहू एवं सावित्री राजपूत को आवास की चाबी सौंपी गई। खाद्य विभाग द्वारा 9 हितग्राही योगिता वर्मा, खिलेश्वरी, तामेश्वरी, पूजा, आत्माराम बारले, रानी गायकवाड़, रमा बाई वर्मा, रत्ना कावडे एवं राजकुमारी को राशन कार्ड वितरित किए गए।

सम्मान पत्र प्रदान किया

स्वास्थ्य विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं कविता वर्मा, चित्रा महिलांगे, गीता पटेल एवं कल्याणी बघेल को मच्छरदानी प्रदान की गई। स्वच्छताग्राही दीदियों एवं ग्राम पंचायत मटंग में नए शौचालय निर्माण कराने वाले 5 हितग्राही पुष्पा मधुकर, रमेश कुमार, रश्मि ठाकुर, अनिता वैष्णव एवं डाली यादव को सम्मान पत्र प्रदान किए गए। इसके अलावा 10 हितग्राही स्वामित्व योजना के तहत अधिकार पत्र तथा 2 हितग्राहियों को लर्निंग लाइसेंस वितरित किए गए।

यह रहे कार्यक्रम में मौजूद

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य नीलम चंद्राकर, जनपद पंचायत अध्यक्ष कीर्ति नायक, जनपद सदस्य पाटन खेमलाल देशलहरे, सरंपच शैलेन्द्री साहू एवं भूषण भारद्वाज, सरपंच गायत्री साहू, एसडीएम लवकेश धु्रव, जनपद पंचायत पाटन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जागेन्द्र साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

May 14, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
Newer Posts
Older Posts
This error message is only visible to WordPress admins

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Popular Posts

  • 1

    भिलाई सेक्टर-6 मजार में रंगाई को लेकर खूनी विवाद, युवक पर कटर से हमला

    June 15, 2026
  • 2

    Breaking: BSP में लोहा चोरी मामले में BSP GM और नान एक्जीक्यूटिव गिरफ्तार

    July 9, 2026
  • 3

    दुर्ग SSP विजय अग्रवाल पहुंचे जामुल थाना, रोल कॉल में पुलिसकर्मियों की ली क्लास

    November 4, 2025
  • 4

    Bilaspur Train Accident: कलेक्टर ने की 5 मौत की पुष्टि, Railway ने जारी किया हेल्प लाइन नंबर, लोको पायलट के फंसे होने की आशंका

    November 4, 2025
  • 5

    दुर्ग: जलघर की टंकी में मिली 3 दिन पुरानी सड़ी हुई लाश, 45 हजार से ज्यादा घरों में दूषित पानी की सप्लाई

    November 13, 2025
  • 6

    चंद्रामौर्या अंडर ब्रिजः महिला के शव की शिनाख्त, लिव-इन पार्टनर पहुंचा थाने

    December 17, 2025
  • 7

    नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के रसूखदार आरोपी फरार, तीन दिन बीत गए

    February 3, 2026
  • 8

    नंबरप्लेट पर विधायक, पीछे CG King लिखकर रौबझाड़ रहा चालक गिरफ्तार

    December 28, 2025
  • Big News: भिलाई के नाबालिग के आतंकवादियों से जुड़े तार, सुसाइड बॉम्बर बनने था तैयार

    November 19, 2025
  • 10

    दुर्ग SSP ने हेड कांस्टेबल को किया सस्पेंड, मृतक के रिश्तेदार से मांगा 5 हजार

    January 20, 2026

Follow Us

Recent Posts

  • नेपाल आपदा, 320 भारतीय अब भी लापता, अब तक 669 लोगों की मौत

    August 29, 2026
  • छत्तीसगढ़ के राजेश दवे बने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मैनेजर, एशिया कप में संभालेंगे जिम्मेदारी

    August 29, 2026
  • बिलासपुर में सोशल मीडिया कमेंट पर बवाल, हिंसक झड़प के बाद धारा 144 लागू

    August 29, 2026
  • तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 3 युवकों की मौत

    August 29, 2026
  • दुर्ग में रक्षाबंधन की रात बिरयानी खाने जा रहे युवक की हत्या

    August 29, 2026
CG Prime News Logo

About Us

CG Prime News एक विश्वसनीय और निष्पक्ष हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो आपको आपके आस-पास और देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से हर पल जोड़े रखता है।

हमारा उद्देश्य है — जनता तक सही, सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना। हम राजनीति, शिक्षा, रोजगार, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी स्थानीय खबरों को सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करते हैं।

“सूचना ही शक्ति है” — हर खबर तथ्यों के साथ, बिना किसी पक्षपात के।

Office Address

Chief Editor: Rita Sharma

Editor: Dakshi Sahu Rao

Mobile: 9302547826

Email: cgprimenews85@gmail.com

Home| Disclaimer| Terms & Conditions| Advertisement Policy| About Us| Contact
© 2025 CGPrimeNews.com • Developed by byscreations.com
CG Prime News – छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट