CG Prime News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • बिलासपुर
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम
    • बालोद
    • जगदलपुर
    • राजनंदगांव
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार
  • धर्म-संस्कृति
  • खेल
  • शिक्षा
  • जॉब
  • स्वास्थ्य
CG Prime News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • बिलासपुर
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम
    • बालोद
    • जगदलपुर
    • राजनंदगांव
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार
  • धर्म-संस्कृति
  • खेल
  • शिक्षा
  • जॉब
  • स्वास्थ्य
Sunday, August 30, 2026
Breaking
नेपाल आपदा, 320 भारतीय अब भी लापता, अब तक 669 लोगों...
छत्तीसगढ़ के राजेश दवे बने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मैनेजर,...
बिलासपुर में सोशल मीडिया कमेंट पर बवाल, हिंसक झड़प के बाद...
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 3 युवकों की...
दुर्ग में रक्षाबंधन की रात बिरयानी खाने जा रहे युवक की...
नेपाल में फिर बड़ी बाढ़ का खतरा, चीन ने जारी की...
Raksha Bandhan 2026: इस शुभ मुहूर्त में बांधे भाई की कलाई...
चीनी के दाम में 35% उछाल, Blinkit-Zepto पर खरीदारी की लिमिट...
Bhilai: 50 लाख एडवांस लेकर इकरारशुदा मकान दूसरे को बेचा, आरोपी...
आंदोलन करने वाले छात्रों के स्कूल पहुंचे शिक्षा मंत्री, बोले-हर समस्या...
CG Prime News
CG Prime News – छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • बिलासपुर
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम
    • बालोद
    • जगदलपुर
    • राजनंदगांव
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार
  • धर्म-संस्कृति
  • खेल
  • शिक्षा
  • जॉब
  • स्वास्थ्य
Copyright 2025 - All Right Reserved | BYS Creations
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरभिलाईलेटेस्ट

Video: भिलाई में स्कॉर्पियो सवार युवकों का उत्पात, नशे में 10 गाड़ियों को ठोका

by Dakshi Sahu Rao May 19, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@भिलाई.भिलाई में शराब के नशे में चूर स्कार्पियो सवार पांच युवकों ने मंगलवार तड़के सुबह 4 बजे जमकर उत्पात मचाया। सर्विस लेन पर खड़ी 10 गाड़ियों को ठोकर मार दी। स्कॉर्पियो की ठोकर से सर्विस लेन में खड़ी गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। वाहनों की रखवाली कर रहे चौकीदार ने जब उन्हें रोका तो स्कार्पियो सवार युवकों ने उन्हें भी कुचलने की कोशिश की। पूरा मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है।

https://cgprimenews.com/wp-content/uploads/2026/05/VID-20260519-WA0006.mp4

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना सुपेला थाने के पास नेशनल हाईवे के फ्लाई ओवर से लगे सर्विस लेन की है। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही खोजबीन शुरू की और स्कार्पियो सवार पांचों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

सुपेला थाना प्रभारी ने बताया कि एक युवक की पहचान मनीष दुबे के रूप में की गई है। गाड़ी उसी की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पकड़े गए सभी आरोपी नशे में थे। नशे में ही उन्होंने जानबूझकर सर्विस लेन में खड़ी गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया है।

May 19, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
छत्तीसगढ़फीचरबस्तरलेटेस्ट

नक्सलमुक्त बस्तर का ऐतिहासिक ऐलान: अमित शाह बोले- भारत अब नक्सलवाद से मुक्त

by cgprimenews.com May 19, 2026
written by cgprimenews.com

जगदलपुर/ CG Prime News. Historic announcement of Naxal-free Bastar: Amit Shah said – India is now free from Naxalism. Amit Shah ने मंगलवार को Jagdalpur में शहीद जवानों के परिजनों, CAPF जवानों और नक्सल पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर बस्तर को नक्सलमुक्त घोषित किया। कार्यक्रम में Vishnu Deo Sai, Raman Singh, Vijay Sharma सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि छह दशकों से देश के लिए चुनौती बने नक्सलवाद का अंत अब हो चुका है। उन्होंने कहा कि हजारों जवानों के बलिदान और सुरक्षा बलों के संयुक्त अभियान ने तीन वर्षों में वह कर दिखाया, जो तीन पीढ़ियों तक संभव नहीं हो पाया। शाह ने 21 जनवरी 2024, 24 अगस्त 2024 और 31 मार्च 2026 को नक्सल उन्मूलन अभियान की ऐतिहासिक तिथियां बताया।

शहीद वीर गुण्डाधुर सेवा डेरा’ बनेगा विकास का नया केंद्र

गृह मंत्री ने बस्तर में ‘शहीद वीर गुण्डाधुर सेवा डेरा’ परियोजना की शुरुआत करते हुए कहा कि अब तक सुरक्षा का केंद्र रहे CAPF कैंप अब ग्रामीण विकास के मॉडल के रूप में भी काम करेंगे। शुरुआती चरण में 70 कैंपों को इस योजना से जोड़ा जाएगा। यहां आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंकिंग, स्वास्थ्य सुविधा, डेयरी कलेक्शन, कृषि मार्गदर्शन और कौशल विकास जैसी सेवाएं उपलब्ध होंगी।
उन्होंने कहा कि हथियारबंद नक्सली अभियान खत्म होने के बाद अब बस्तर विकास और रोजगार के रास्ते पर आगे बढ़ेगा। शाह ने यह भी कहा कि बस्तर देश का सबसे विकसित आदिवासी संभाग बनने की क्षमता रखता है।

तीन हजार नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

अमित शाह ने बताया कि आत्मसमर्पण कर चुके करीब 3000 नक्सलियों के पुनर्वास के लिए केंद्र सरकार ने प्रारंभिक तौर पर 20 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। इसके तहत स्किल डेवलपमेंट, शिक्षा और सामाजिक पुनर्वास पर काम किया जाएगा ताकि वे मुख्यधारा में सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें।

ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट की सराहना

गृह मंत्री ने ‘ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट’, ‘ऑपरेशन प्रहार’ और अन्य अभियानों का जिक्र करते हुए कहा कि 45 डिग्री तापमान, माइंस और कठिन परिस्थितियों के बीच जवानों ने असाधारण साहस दिखाया। उन्होंने CRPF, BSF, ITBP, SSB, DRG, STF और बस्तर फाइटर्स सहित सभी सुरक्षा बलों को नक्सलमुक्त बस्तर का श्रेय दिया।

अब नहीं होगी लेवी और हिंसा

अमित शाह ने भरोसा दिलाया कि अब बस्तर में स्कूल बंद नहीं होंगे, किसानों से लेवी नहीं मांगी जाएगी और तेंदूपत्ता व धान की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि बस्तर ओलंपिक और बस्तर पंडुम जैसे आयोजन यहां की सांस्कृतिक पहचान को फिर से मजबूत करेंगे।

May 19, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरलेटेस्ट

जामुल में मोबाइल नहीं देने पर बेटे ने किया माता-पिता पर हसिया से हमला, दोनों घायल

by Dakshi Sahu Rao May 18, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग. Son Attacks Parents with Sickle After Being Denied Mobile Phone in durg  दुर्ग जिले जामुल थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से बीमार बेटे ने अपने ही माता-पिता पर सब्जी काटने वाले हसिए से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वजह सिर्फ इतनी रही कि युवक मोबाइल की जिद्द कर रहा था। पिता ने गले का धागा निकालने के बाद मोबाइल देने की बात कही तो वह आक्रोशित हो गया और बेकाबू होकर सीधे अपने माता-पिता पर ही हमला कर दिया। माता-पिता की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी घर की ओर दौड़े और युवक से हशिया छीनकर उसके हाथ को रस्सी से बांध दिया।

बेटे को अस्पताल ले जाने की थी तैयारी

बेटे के हमले में मां गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि पिता को भी चोटें आई हैं। घटना के बाद आसपास के लोगों ने आरोपी बेटे को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। जामुल निवासी दिनेश साहू (50) और उनकी पत्नी खिलेश्वरी साहू (47) अपने बेटे राकेश साहू को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे। बताया जा रहा है कि राकेश का इलाज कुरुद स्थित चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। इसी सिलसिले में परिवार उसे अस्पताल लेकर जा रहा था।

पिता से मोबाइल मांगा

अस्पताल जाने से पहले राकेश ने अपने पिता से मोबाइल मांगा। पिता ने उसे बाद में मोबाइल देने की बात कही। इसी बात से राकेश नाराज हो गया। देखते ही देखते उसने अपना आपा खो दिया और हसिए से पहले पिता पर हमला कर दिया। इसके बाद उसने मां पर भी लगातार कई वार कर दिए।

पुलिस कर रही कार्रवाई

घटना की सूचना मिलने के बाद जामुल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। शुरुआती जांच में मोबाइल को लेकर हुए विवाद की बात सामने आई है। भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि बेटा मोबाइल मांग रहा था। परिजनों ने उसे बाद में मोबाइल देने की बात कही थी। इसी बात से नाराज होकर उसने मां-पिता पर हसिए से हमला कर दिया। घायल मां और बेटे दोनों का रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में इलाज चल रहा है।

May 18, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
CG PRIME NEWS
छत्तीसगढ़दुर्गप्रशासनफीचरलेटेस्ट

सुशासन तिहार: MLA चंद्राकर बोले-साय सरकार में लोगों को मिल रहा योजनाओं का लाभ

by Dakshi Sahu Rao May 18, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग.sushasan tihar in Durg district सुशासन तिहार के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन सोमवार जनपद पंचायत दुर्ग क्षेत्र के ग्राम पंचायत पुरई स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से संबंधित कुल 441 आवेदन प्रस्तुत किए। विभागीय अधिकारियों द्वारा 147 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया, शेष आवेदनों के निराकरण की प्रक्रिया समय-सीमा में पूरी की जाएगी।

स्टॉल में पहुंचकर आवेदन जमा किए

शिविर में मचांदुर, चिरपोटी, पाउवारा, कोडिय़ा, कोकड़ी, हनोदा, पुरई, खोपली, डुमरडीह, घुघसीडीह, उमरपोटी, कातरो, बोरीगारका एवं करगाडीह के गांवों के ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों में पहुंचकर आवेदन जमा किए। जनसमस्या निवारण शिविर में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर और कलेक्टर अभिजीत सिंह ने ग्रामीणजनों से संवाद किया।

CG PRIME NEWS

सुशासन तिहार: MLA चंद्राकर बोले-साय सरकार में लोगों को मिल रहा योजनाओं का लाभ

विधायक ने कहा जनता का भरोसा

विधायक चंद्राकर ने कहा कि विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की जनहितैषी योजनाओं और पारदर्शी कार्यशैली के कारण जनता का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। इस अभियान के तहत लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ सरलता से उपलब्ध कराया जा रहा है।

6 हितग्राहियों को पोषण टोकनी वितरित किया

शिविर में ग्रामीण विधायक चंद्राकर एवं कलेक्टर सिंह ने हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। विधायक चंद्राकर एवं कलेक्टर सिंह ने महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से 6 गर्भवती महिलाओं को पोषण टोकनी वितरित किए। इसके साथ ही जनप्रतिनिधियों द्वारा राष्ट्रीय परिवार सहायता अंतर्गत 3 हितग्राहियों बिंदा बाई, मीना बाई, रामकली सपहा को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। वहीं मुख्यमंत्री वृद्धा पेंशन योजना अंतर्गत दो हितग्राहियों को प्रतीकात्मक चेक प्रदान किया गया।

बालिकाओं को नेपकिन वितरित किया

प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत एक हितग्राही रूपौतिन बाई को स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया और 6 आवास हितग्राहियों राजू साहू, रेनी बाई, रोहिणी बाई यादव, उषा बाई, जन्तिका बाई और मोंगरा बाई को आवास की चॉबी सौंपी गई। इसके साथ ही किशोरी बालिकाओं को सेनेटरी नैपकीन वितरित किए गए।

क्यूआर कोड का प्रदर्शन किया

शिविर में क्लस्टर की सभी ग्राम पंचायतों के क्यूआर कोड का प्रदर्शन किया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणजनों द्वारा मोबाइल से क्यूआर कोड स्कैन कर संबंधित जानकारी प्राप्त कर इसकी सराहना कर रहे हैं। इस पहल के माध्यम से मनरेगा कार्यों में पारदर्शिता एवं सूचना की सुगम उपलब्धता सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया।

इस अवसर पर एसडीएम हरवंश सिंह मिरी, गौ सेवा आयोग अध्यक्ष विजय अग्रवाल, जनपद पंचायत सीईओ रूपेश पाण्डे, जिला पंचायत सभापति श्रद्धा साहू, जनपद सदस्य अजीत चंद्राकर, सरपंच डोमार साहू, सरपंचगण पूजा चंद्राकर, लक्ष्मी साहू, ललित बारले सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

May 18, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
दुर्ग पुलिस द्वारा महादेव ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट के खिलाफ कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपी और बरामद इलेक्ट्रॉनिक सामान।
छत्तीसगढ़दिल्लीदुर्गफीचरभिलाईलेटेस्ट

दुर्ग महादेव ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड़, हैदराबाद से 13 गिरफ्तार

by cgprimenews.com May 18, 2026
written by cgprimenews.com

Bhilai/Durg। Durg Mahadev online betting syndicate busted, 13 arrested from Hyderabad. आईपीएल सीजन के दौरान ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए Durg Police ने महादेव ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट से जुड़े दो बड़े पैनलों का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो हैदराबाद से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क संचालित कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लैपटॉप, मोबाइल, एटीएम कार्ड, पासबुक, सिम कार्ड और नकदी बरामद की है। प्रारंभिक जांच में करीब 5 करोड़ रुपयए के लेनदेन का खुलासा हुआ है।

यह भी पढ़ेः सुशासन तिहार: MLA चंद्राकर बोले-साय सरकार में लोगों को मिल रहा योजनाओं का लाभ

हैदराबाद में चल रहा था ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क

एसएसपी विजय अग्रवाल ने पत्रवार्ता में खुलासा किया। उन्होंने बताया कि आरोपी हैदराबाद के अल्फापुरम स्थित एसएस रेसिडेंसी और शमसाबाद क्षेत्र की नक्षत्र सोसायटी से आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा चला रहे थे। आरोपियों द्वारा युवकों को दूसरे राज्यों में ले जाकर सट्टा ऑपरेशन में लगाया जाता था। जांच में सामने आया है कि गिरोह बैंक खातों का इस्तेमाल “म्यूल अकाउंट” के रूप में कर रहा था। इन खातों के जरिए अवैध रकम जमा और ट्रांसफर की जाती थी।

मास्टरमाइंड पर पुलिस की नजर

एसएसपी ने बताया कि पूरे नेटवर्क का संचालन कुरूद निवासी कुणाल वर्मा कर रहा था। वह सट्टा पैनल खरीदने, बैंक खाते उपलब्ध कराने, एटीएम कार्ड और सिम कार्ड की व्यवस्था करने के साथ नेटवर्क को कंट्रोल करता था। पूछताछ में “Sat Sport Book” सहित कई क्रिकेट बेटिंग पैनलों के संचालन की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस अब फाइनेंसरों और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है। पुलिस ने लेपटांप -9, मोबाईल -46, पासबुक-23, एटीएम -107, सीम कार्ड-20, नगदी रकम 2,57,000 रुपए बरामद किया है।

बैंक खातों से जुड़े साइबर अपराधों की जांच

कार्रवाई की शुरुआत 16 मई को संदिग्ध बैंक खातों के साथ पकड़े गए दो युवकों से हुई। पूछताछ में खुलासा हुआ कि गरीब और स्लम क्षेत्र के लोगों के नाम पर खाते खुलवाकर उन्हें सिंडिकेट को बेचा जाता था। पुलिस ने बताया कि बरामद खातों से जुड़ी 63 साइबर शिकायतें पहले से दर्ज हैं। मामले में बीएनएस और छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

हैदराबाद से गिरफ्तार आरोपी

हैदराबाद से पुलिस ने आरोपी ढांचा भवन सांई मंदिर के पास कुरूद निवासी कुणाल वर्मा पिता नेतराम, चंडी मंदिर मठपारा दुर्ग विक्की कुमार साहू पिता स्व० जितेन्द्र साहू पता , वृन्दानगर केम्प 1 शेख स‌द्दाम पिता रोज इलम, अभिषेक भारती पिता रामा ईश्वर भारती , तुकेश्वर साहू पिता राजेन्द्र कुमार साहू, के श्रीनु पिता स्व० के ताता राव , विकास निषाद पिता ईश्वर राम निषाद, म.पी. भोपाल नूरमल्ल नूरानी गुफरान खान पिता मन्नान खान, जेदखान पिता मन्नान खान, सुपेला इन्दिरा नगर राजकुमार पासवान पिता मनोज पासवान, विकास राय पिता विरेन्द्र राय, शंकरपारा मराठा बस्ती रोहित चौहान पिता छोटेलाल खैहान और वैशाली नगर रामनगर  प्रतीक पटेल पिता स्व० बेनु पटेल  को गिरफ्तार किया है।

आईपीएल सीजन में 14वीं बड़ी कार्रवाई

एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि सिंडिकेट से जुड़े म्यूल अकाउंट धारकों और फरार आरोपियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आरोपियों की संपत्ति और बैंक ट्रांजेक्शन की जांच कर रही है। आईपीएल सीजन में ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ यह दुर्ग पुलिस की 14वीं बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

May 18, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
Lifestyleखेलछत्तीसगढ़दिल्लीदेशफीचरराष्ट्रीयलेटेस्ट

NSG कमांडो ट्रेनिंग सेंटर पहुंचे धोनी, कमांडोज से पूछा-फिट लग रहा हूं न

by Dakshi Sahu Rao May 18, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दिल्ली. Dhoni Arrives at NSG Commando Training Centre पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी IPL के बीच रविवार को चेन्नई में नेशनल सिक्योरिटी गार्ड्स (NSG) के रीजनल हब पहुंचे। यहां उन्होंने सब-मशीनगन (छोटी मशीनगन) चलाई। साथ ही पिस्टल से भी निशाना लगाया। धोनी चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं। हालांकि, वे काफ स्ट्रेन (पिंडली की चोट) के कारण इस सीजन में अब तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं। आज CSK चेन्नई में अपना आखिरी मैच खेलेगी।

cg prime news

NSG कमांडो ट्रेनिंग सेंटर पहुंचे धोनी, कमांडोज से पूछा-फिट लग रहा हूं न

कमांडोज और उनके परिवारों के साथ समय बिताया

44 साल के धोनी ने यहां कमांडोज और उनके परिवारों के साथ समय बिताया। उनके साथ खाना खाया। उन्होंने कमांडोज से पूछा- ‘फिट लग रहा हूं न।’ इस पर जवानों ने सहमति देते हुए कहा- ‘पिछली बार जब आए थे, तब इससे भी फिट थे।’ तब धोनी ने कहा- ‘जैसे-जैसे टाइम बढ़ता है, मेहनत ज्यादा करनी पड़ती है।’ वे 2023 में NSG कैंप में शामिल हो चुके हैं।

क्या हैदराबाद के खिलाफ खेलेंगे धोनी?

चेन्नई को आज सनराइजर्स हैदराबाद के साथ चेपक स्टेडियम में खेलना है। उम्मीद लगाई जा रही है कि धोनी इसमें खेल सकते हैं। हालांकि, अभी तक धोनी और चेन्नई के मैनेजमेंट की तरफ से इस तरह के कोई संकेत नहीं आए हैं। फ्रेंचाइजी की ओर से कहा गया था कि वे फिर से चोटिल हो गए और इसकी वजह से खेलने में देरी हो रही है।

लेफ्टिनेंट कर्नल हैं धोनी टेरिटोरियल आर्मी में

एमएस धोनी टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं। वे पैराशूट रेजीमेंट की 106 पैरा टेरिटोरियल आर्मी बटालियन का हिस्सा हैं। उन्होंने कश्मीर में भारतीय सेना के साथ दो हफ्ते की ट्रेनिंग भी की। बाद में उनका बूट पॉलिश करते हुए फोटो भी सामने आया था।

मानद रैंक से सम्मानित

2011: टेरिटोरियल आर्मी की पैराशूट रेजीमेंट में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक से सम्मानित किया गया।
2015: आगरा में सैन्य एयरक्राफ्ट से 5 अनिवार्य जंप पूरी कर क्वालिफाइड पैराट्रूपर बने।
2018: जब राष्ट्रपति भवन में पद्म भूषण सम्मान मिला तो धोनी सेना की यूनिफॉर्म पहनकर मार्च करते हुए अवॉर्ड लेने पहुंचे।
2019: वर्ल्ड कप के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से ब्रेक लेकर जम्मू-कश्मीर में 106 इन्फैंट्री बटालियन के साथ 2 हफ्ते बिताए, जहां उन्होंने गार्ड ड्यूटी और पेट्रोलिंग भी की।

May 18, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
CG Prime NEWS
अंतर्राष्ट्रीयछत्तीसगढ़दिल्लीदेशफीचरराजनीतिराष्ट्रीयलेटेस्टव्यापार

प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे नार्वे, 43 साल बाद किसी भारतीय PM की पहली नार्वे यात्रा

by Dakshi Sahu Rao May 18, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दिल्ली. Indian Prime Minister Modi Arrives in Norway After 43 Years यूरोपीय देशों की यात्रा के अगले पड़ाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को नॉर्वे की राजधानी ओस्लो पहुंचे। एयरपोर्ट पर नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोरे ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम स्टोरे के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। इसके अलावा वे मोदी नॉर्वे के किंग हेराल्ड पंचम और क्वीन सोन्या से मुलाकात करेंगे। यह 43 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली नॉर्वे यात्रा है।

सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि वे नॉर्वे पहुंच गए हैं और प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोरे के गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आभारी हैं। उन्होंने कहा कि चार दशक से ज्यादा समय बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली नॉर्वे यात्रा है और उन्हें भरोसा है कि इससे भारत-नॉर्वे दोस्ती को नई ऊर्जा मिलेगी।

व्यापार, निवेश द्विपक्षीय मीटिंग की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में नॉर्वे के प्रधानमंत्री योनास गार स्टोरे के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, निवेश, हरित ऊर्जा और वैश्विक मुद्दों समेत कई अहम विषयों पर चर्चा हुई। भारत और नॉर्वे के संबंधों को और मजबूत बनाने पर भी बातचीत की गई।

भारत और नॉर्वे के बीच 2.7 बिलियन डॉलर का व्यापार

भारत और नॉर्वे के बीच व्यापार करीब 2.73 बिलियन डॉलर तक पहुंच चुका है। वहीं नॉर्वे के सरकारी वेल्थ फंड ने भारतीय बाजारों में करीब 28 बिलियन डॉलर का निवेश किया है। भारत और पूरे नॉर्डिक क्षेत्र के बीच कुल व्यापार करीब 19 बिलियन डॉलर आंका गया है। यह यात्रा मार्च 2024 में हुए भारत-EFTA व्यापार समझौते के बाद हो रही है। इसके तहत भारतीय निर्यात को EFTA देशों में 99% से ज्यादा ड्यूटी-फ्री एक्सेस मिला है।

भारत-नॉर्डिक समिट में हिस्सा लेंगे पीएम मोदी

19 मई को ओस्लो में तीसरा भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन आयोजित होगा। मोदी ने कहा कि यह उनके नॉर्डिक समकक्षों से मुलाकात का शानदार अवसर होगा। इस समिट में नॉर्वे, स्वीडन, डेनमार्क, फिनलैंड और आइसलैंड के नेता शामिल होंगे। यह भारत-नॉर्डिक समिट पहली बार 2018 में स्टॉकहोम और दूसरी बार 2022 में कोपेनहेगन में हुई थी। इस बार बैठक में ग्रीन एनर्जी, डिजिटलाइजेशन, रक्षा सहयोग, जलवायु परिवर्तन और आर्कटिक नीति जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। मोदी की यह यात्रा उनके 5 देशों के दौरे का चौथा चरण है। इससे पहले वे UAE, नीदरलैंड और स्वीडन का दौरा कर चुके हैं। इसके बाद वे इटली जाएंगे।

 

May 18, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
छत्तीसगढ़जगदलपुरफीचरबस्तरराजनीतिलेटेस्ट

नक्सलवाद खात्मे के बाद पहली बस्तर में अमित शाह ने भरी हुंकार, बोले-1 साल में रायपुर से आएगी सरकार

by Dakshi Sahu Rao May 18, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@जगदलपुर.Union Home Minister Amit Shah on his first visit to Bastar following the elimination of Naxalism. छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद खात्मे के बाद सोमवार को पहली बार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बस्तर पहुंचे। इस दौरान नेतानार में कहा कि, आज का दिन ऐतिहासिक है, क्योंकि पिछले 6 महीनों के काम के बाद अब यह पूरा क्षेत्र आदिवासियों से भरा दिखाई दे रहा है। उन्होंने याद दिलाया कि इसी धरा से अंग्रेजों के खिलाफ जंग लडऩे का काम अमर शहीद गुंडाधुर ने किया था। शाह ने ऐलान किया कि सरकारी नौकरी में आदिवासी युवाओं को 15 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा।

बस्तर से गनतंत्र को पूरी तरह समाप्त कर दिया

गृह मंत्री शाह ने कहा कि अब सरकार ने कड़े कदम उठाकर बस्तर से इस गनतंत्र को पूरी तरह समाप्त कर दिया है। इसके साथ ही अब इस ऐतिहासिक धरती को एक तीर्थस्थल के रूप में विकसित करने का काम शुरू किया जा रहा है। एक दौर वह भी था जब यहां एक साथ 6 पुलिसवालों की हत्या कर दी जाती थी। स्कूल उजाड़ दिए जाते थे और गरीबों का राशन तक छीन लिया जाता था। नक्सलियों का खौफ ऐसा था कि वे मासूम बच्चों को उनके बचपन में ही जबरन उठा ले जाते थे।

cg prime news

नक्सलवाद खात्मे के बाद पहली बस्तर में अमित शाह ने भरी हुंकार, बोले-1 साल में रायपुर से आएगी सरकार

बंदूक से भय फैलाते थे

शाह ने कहा कि 2020 में जब मैं यहां आया तब यहां की विभीषिका से रूबरू हुआ। आजादी तो आई पर उसका लाभ यहां की जनता को नहीं था। आदिवासी कल्याण के नाम पर जो लोग बंदूक ले कर भय फैलाए थे उनको सुरक्षा बलों ने साफ कर दिया। जो पुनर्वास करना चाहते थे ऐसे 3000 लोगों का पुनर्वास हुआ। इसमें से 2000 लोग ऐसे हैं जो निरक्षर हैं।

एक साल में रायपुर से सरकार यहां आएगी

आज शहीद गुण्डाधुर की भूमि से आपको वादा करता हूं कि एक साल में सरकार को रायपुर से आप के पास ले कर आएंगे। बस्तर में अभी 196 कैंप है। उसमें 70 कैंप सेवा गांव बना कर बस्तर का विकास करेंगे। कैंपों को अच्छे से डिजाइन करने का काम एनआईडी को दिया जाएगा। आपके कौशल बैंकिंग डॉक्युमेंटेशन का काम सब यही होगा। हम डेयरी का मॉडल भी यहां लाएंगे। केंद्र सरकार की मदद से यहां का कायाकल्प होगा। पशु पालन यहां होगा तो, मुझे आनंद है कि विकास की शुरुआत यहां की बहने करेंगी।

बस्तर 31 मार्च 2026 को आजाद हुआ

नक्सलवाद तभी समाप्त माना जाएगा जब हम जो वो नुकसान किए हैं उन्हें 5 साल में भर सकेंगे। इसको लिए बस्तर पांडुम बस्तर ओलंपिक के दो कॉन्सेप्ट शुरू किए हैं। वनोपज का अच्छे से पैकेजिंग, ब्रांडिंग करने का संकल्प हमने किया है। एक बहन कह रही थी हमारे गांव में बिजली आ गई है, साफ पानी आ गया है। देश में आजादी 78 साल पहले आ गई थी। पर बस्तर में आजादी का सूर्योदय 31 मार्च 2026 के बाद हुआ है।

मिलेगी सभी सुविधाएं

यहां के आदिवासी बच्चों को अब वे तमाम आधुनिक सुविधाएं दी जा रही हैं। जो पहले केवल बड़े शहरों में ही मिलती थीं। अब हर गरीब परिवार तक पीने का साफ पानी पहुंचाया जा रहा है, उनके राशन कार्ड और आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं और उन्हें 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिल रही है।

 

May 18, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरलेटेस्ट

Breaking: दुर्ग-रायपुर में CBI का छापा, इंटरनेशनल बॉडी बिल्डर और रेलवे कर्मी गिरफ्तार

by Dakshi Sahu Rao May 16, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग. CBI Raids in Durg-Raipur; International Bodybuilder and Railway Employee Arrested छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और दुर्ग में शनिवार को सीबीआई ने छापा मारा। सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे से जुड़े दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दुर्ग के अंतर्राष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग रेफरी और रेलवे कर्मचारी बी. राजशेखर राव, रायपुर की रेलवे कर्मचारी और वेटलिफ्टर राजलक्ष्मी शामिल हैं। दोनों पर रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर लोगों से ठगी करने का आरोप है।

नौकरी लगाने के नाम पर पैसे ऐंठने का आरोप

मिली जानकारी के अनुसार दोनों रेलवे कर्मचारी पर लंबे समय से रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से रकम लेने का आरोप था। शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने मामले की जांच शुरू की थी। शुरुआती जांच में कई अहम जानकारियां मिलने के बाद टीम ने एक साथ दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार किया।

दुर्ग में की छापेमार कार्रवाई

सीबीआई की टीम ने बी. राजशेखर राव को दुर्ग के न्यू पुलिस लाइन स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया। वहीं राजलक्ष्मी को रायपुर स्थित डीआरएम ऑफिस से हिरासत में लिया गया। कार्रवाई के दौरान दोनों के ठिकानों पर तलाशी भी ली गई। जांच में टीम को घर से लाखों रुपए कैश मिलने की जानकारी सामने आई है।

May 16, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
छत्तीसगढ़प्रशासनफीचरराजनीतिरायपुरलेटेस्ट

लेमरू पहुंचे मुख्यमंत्री, चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

by Dakshi Sahu Rao May 16, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@कोरबा. Chief Minister vishnu dev sai Arrives in Lemru korba  सुशासन तिहार के अंतर्गत शनिवार को कोरबा विकासखंड के दूरस्थ ग्राम लेमरू में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से सरकार बनी है और उनकी सेवा करना ही सरकार का परम कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार सरकार की जनता तक सीधी पहुंच और संवेदनशील कार्यशैली का प्रतीक है।

cg prime news

लेमरू पहुंचे मुख्यमंत्री, चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

परिवार के मुखिया का काम सुख-दु:ख बांटना

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि 1 मई से प्रारंभ हुआ सुशासन तिहार 10 जून तक संचालित होगा। जिसके माध्यम से प्रदेशभर में आम लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार परिवार का मुखिया परिवार के सुख-दुख और जरूरतों का ध्यान रखता है। उसी भावना से सरकार भी गांव-गांव पहुंचकर योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा कर रही है। लोगों की समस्याएं सुन रही है। उन्होंने बताया कि वे स्वयं भी अचानक गांवों में पहुंचकर पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर आम जनता से संवाद कर रहे हैं।

जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं, किसानों, श्रमिकों, वनवासियों और गरीब परिवारों के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं को हर माह आर्थिक सहायता दी जा रही है। प्रदेश में 18 लाख प्रधानमंत्री आवासों की स्वीकृति दी गई है। जिनमें बड़ी संख्या में आवास बनकर तैयार हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि तेंदूपत्ता संग्रहण दर को बढ़ाकर 5500 रुपये प्रति मानक बोरा किया गया है तथा किसानों से रिकॉर्ड मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है।

मोदी की गारंटी को समय पर पूरा किया

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार ने मोदी की गारंटी के अधिकांश वादों को कम समय में पूरा किया है। गांव-गांव तक योजनाओं का लाभ पहुंचाकर गरीबोंए किसानों और जरूरतमंदों को राहत दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से मुख्यमंत्री स्वयं प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचकर जनता से सीधे संवाद कर रहे हैं।

सरगुजा से बस्तर तक विकास की इबारत

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय लगातार प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। सुशासन तिहार के माध्यम से समस्याओं के त्वरित निराकरण के साथ सरगुजा से बस्तर तक विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों का मुख्यमंत्री को सुनने और उनसे मिलने पहुंचना जनता के विश्वास और आत्मीय जुड़ाव का प्रतीक है।

विकास कार्यों की घोषणा की

शिविर के दौरान मुख्यमंत्री साय ने लेमरू क्षेत्र के लिए अनेक विकास कार्यों की घोषणा की। उन्होंने सिंचाई के लिए एनीकट निर्माण, पोस्ट मैट्रिक छात्रावास स्थापनाए विभिन्न ग्राम पंचायतों में विद्युतीकरण, स्कूल भवन, आंगनबाड़ी भवन, सीसी रोड और पुलिया निर्माण की घोषणाएं कीं।

मेधावी छात्रों को सम्मानित किया

मुख्यमंत्री ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले कोरबा जिले के 18 मेधावी विद्यार्थियों को टैबलेट प्रदान कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। शिविर में मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागीय योजनाओं के हितग्राहियों को राशन कार्ड, कृषि उपकरण, ट्राइसाइकिल, श्रवण यंत्र, मछली पालन सामग्री, पंप, पावर स्प्रेयर, सुपोषण टोकरी तथा स्व-सहायता समूहों को प्रोत्साहन राशि के चेक वितरित किए। उन्होंने पीएम आवास योजना के हितग्राहियों से मुलाकात कर योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी भी ली।

May 16, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
CG PRIME NEWS
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरलेटेस्ट

भिलाई के सेक्टर 6 पेट्रोल पंप में जमकर हंगामा, BSP कर्मी से मारपीट, दो आरोपी गिरफ्तार

by Dakshi Sahu Rao May 16, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@भिलाई. Uproar at Bhilai Petrol Pump; BSP Employee Assaulted भिलाई के सेक्टर 6 पेट्रोल पंप में शुक्रवार रात जमकर हंगामा हो गया। जहां पेट्रोल भराने निकले एक बीएसपी कर्मचारी से शराब के लिए पैसे नहीं देने पर मारपीट करने वाले बदमाश युवकों को पकडऩे के लिए पंप का पूरा स्टाफ मोर्चे पर डट गया। लाठी-डंडे से लैस पंप कर्मियों ने जान पर खेलकर दो आरोपियों को पकड़ लिया। वहीं दो आरोपी मौके से फरार हो गए। भिलाई नगर थाना पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

शराब के लिए मांगने लगे पैसा, नहीं देने पर की मारपीट

बीएसपी कर्मचारी बीएस श्रीनिवास ने बताया कि 15 मई को अपनी कार में पेट्रोल भरवाने हेतु सेक्टर-6 भिलाई जा रहा था। परिवार चौक सेक्टर-6 के पास रात्रि लगभग 11:35 बजे वाहन रोककर मोबाइल फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान दो मोटरसाइकिल में सवार 4 युवक वहां पहुंचे। शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने लगे। मेरे मना करने पर आरोपियों द्वारा गाली-गलौच करते हुए मारपीट की गई और मौके से फरार हो गए।
पेट्रोल पंप के स्टाफ ने पकड़ा

घटना के पश्चात मैं सेक्टर-06 स्थित पेट्रोल पंप पहुंचा। जहां देखा कि मारपीट करने वाले वही युवक मौजूद हैं। मैंने पेट्रोल पंप स्टाफ को घटना की जानकारी दी। स्टाफ की सतर्कता से 2 आरोपियों को मौके पर पकड़ लिया गया। जबकि 2 अन्य आरोपी फरार हो गए। सूचना मिलने पर थाना भिलाई नगर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया। इस दौरान पेट्रोल पंप में थोड़ी देर के लिए हड़कंप मच गया। आरोपी युवकों को पकडऩे के लिए पेट्रोल पंप स्टाफ डंडे के साथ दिखे। युवक भी भागने की कोशिश करते रहे।

आरोपियों को किया गिरफ्तार

मामले में थाना भिलाई नगर में अपराध क्रमांक 257/2026 धारा 296, 351(3), 119(1), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। फरार 2 आरोपियों की तलाश जारी है।

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

1. रितिक चौहान, निवासी कोसानगर, सुपेला, भिलाई
2. अभिषेक वासनिक, निवासी नेहरू नगर बॉम्बे आवास, भिलाई

May 16, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
क्राइमछत्तीसगढ़फीचररायगढ़लेटेस्ट

रायगढ़ में प्रेमी ने उतारा महिला वकील को मौत के घाट, अर्धनग्न मिली थी लाश

by Dakshi Sahu Rao May 16, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@रायगढ़.Female Lawyer Murdered in Raigarh रायगढ़ जिले में महिला वकील की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। आरोपी महिला वकील का प्रेमी ने निकला। आरोपी ने महिला वकील का गला काटकर मर्डर कर दिया था। दोनों के बीच 2 साल से अफेयर था। आरोपी लोकनाथ पटेल (30) शादीशुदा था। मृतक (30) जिला कोर्ट में जूनियर वकील थी। मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है।

अधिवक्ता संघ ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

अधिवक्ता संघ ने एसएसपी को ज्ञापन सौंपकर दोषी पर कार्रवाई की मांग की थी। मृत युवती की बहन भी बेंगलुरु से रायगढ़ पहुंची। उसने बताया कि दीदी का फोन एक दिन बंद था, अचानक फोन चालू हुआ और कोई दूसरी लड़की उसकी आवाज में बात कर रही थी। उसके बाद सीधे डेडबॉडी मिलने की जानकारी मिली। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और बाइक नंबर के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया।

सोशल मीडिया में हुई थी दोस्ती

मिली जानकारी के अनुसार दोनों की सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती धीरे धीरे प्यार में बदल गई थी। जब महिला वकील ने शादी करने की जिद्द की तो परेशान होकर आरोपी ने उसे मारने की प्लानिंग की। वह दुकान से सब्जी काटने का चाकू खरीद लाया। 10 मई की सुबह उसे तुमीडीह जंगल ले गया।

यहां उसे गला दबाकर बेसुध किया, फिर पहचान मिटाने पत्थर से चेहरा कुचला, तब भी उसकी सांसें चल रही थी। पुलिस को गुमराह करने उसने युवती के कपड़े उतारे। फिर चाकू से गला काट दिया। 2 दिन बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

अब जानिए पूरा मामला

जांच में पता चला कि आरोपी लोकनाथ पटेल (30) चारपारा का रहने वाला है। साल 2024 में उसकी पहचान लैलूंगा की रहने वाली आराधना सिदार से हुई थी। वह रागयढ़ जिला अधिवक्ता संघ की सदस्य भी थी।

दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत शुरू हुई और बाद में प्रेम संबंध बन गया। आराधना अब शादी करने की जिद्द करती थी, जबकि उसे पता था कि लोकनाथ शादीशुदा है। समझाने पर नहीं मानी तो आरोपी उसे रास्ते से हटाना चाहता था।

दोनों घूमने के बाद होटल में ठहरे

9 मई की रात दोनों की फोन पर बात हुई थी, जिसके बाद 10 मई की सुबह लोकनाथ उससे मिलने पंजरी प्लांट पहुंचा। वहां से आराधना को लेकर सक्ति की ओर निकल गया। दोनों दमाउधारा मंदिर घूमने गए और शाम करीब 4:30 बजे वापस लौटे। इसके बाद आरोपी ने एक ठेले से खाना पैक कराया और शक्ति थाना के पास स्थित गुप्ता लॉज में कमरा लिया।

होटल में नाम बदलकर पति पत्नी एंट्री करवाई

लॉज के रजिस्टर में उसने अपना और आराधना का नाम बदलकर पति-पत्नी के रूप में दर्ज कराया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दोनों के बीच शादी की बात को लेकर पहले से विवाद चलता था। उसी रात लॉज में भी इसी बात पर झगड़ा हुआ था।

आरोपी पहले ही एक दुकान से सब्जी काटने वाला पीले हैंडल का चाकू खरीद चुका था। अगली सुबह करीब 5:30 बजे आरोपी आराधना को बाइक से सक्ति से तुमीडीह जंगल ले गया। 7:30 बजे तक दोनों जंगल के अंदर तक चले गए थे। जहां दूर दूर तक कोई नहीं था।

मर्डर से पहले कपड़े उतारे

वहां आराधना ने रास्ता नहीं होने की बात कही, तभी आरोपी ने पीछे से उसका गला दबा दिया। युवती के बेसुध होकर गिरने के बाद उसने पत्थर से सिर और चेहरे पर कई वार किए। इसके बाद चाकू से गले पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए हत्या से पहले युवती के कपड़े भी उतारकर वहीं फेंक दिए थे और शव को जंगल में छोड़कर भाग गया।

May 16, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
Newer Posts
Older Posts
This error message is only visible to WordPress admins

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Popular Posts

  • 1

    भिलाई सेक्टर-6 मजार में रंगाई को लेकर खूनी विवाद, युवक पर कटर से हमला

    June 15, 2026
  • 2

    Breaking: BSP में लोहा चोरी मामले में BSP GM और नान एक्जीक्यूटिव गिरफ्तार

    July 9, 2026
  • 3

    दुर्ग SSP विजय अग्रवाल पहुंचे जामुल थाना, रोल कॉल में पुलिसकर्मियों की ली क्लास

    November 4, 2025
  • 4

    Bilaspur Train Accident: कलेक्टर ने की 5 मौत की पुष्टि, Railway ने जारी किया हेल्प लाइन नंबर, लोको पायलट के फंसे होने की आशंका

    November 4, 2025
  • 5

    दुर्ग: जलघर की टंकी में मिली 3 दिन पुरानी सड़ी हुई लाश, 45 हजार से ज्यादा घरों में दूषित पानी की सप्लाई

    November 13, 2025
  • 6

    चंद्रामौर्या अंडर ब्रिजः महिला के शव की शिनाख्त, लिव-इन पार्टनर पहुंचा थाने

    December 17, 2025
  • 7

    नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के रसूखदार आरोपी फरार, तीन दिन बीत गए

    February 3, 2026
  • 8

    नंबरप्लेट पर विधायक, पीछे CG King लिखकर रौबझाड़ रहा चालक गिरफ्तार

    December 28, 2025
  • Big News: भिलाई के नाबालिग के आतंकवादियों से जुड़े तार, सुसाइड बॉम्बर बनने था तैयार

    November 19, 2025
  • 10

    दुर्ग SSP ने हेड कांस्टेबल को किया सस्पेंड, मृतक के रिश्तेदार से मांगा 5 हजार

    January 20, 2026

Follow Us

Recent Posts

  • नेपाल आपदा, 320 भारतीय अब भी लापता, अब तक 669 लोगों की मौत

    August 29, 2026
  • छत्तीसगढ़ के राजेश दवे बने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मैनेजर, एशिया कप में संभालेंगे जिम्मेदारी

    August 29, 2026
  • बिलासपुर में सोशल मीडिया कमेंट पर बवाल, हिंसक झड़प के बाद धारा 144 लागू

    August 29, 2026
  • तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 3 युवकों की मौत

    August 29, 2026
  • दुर्ग में रक्षाबंधन की रात बिरयानी खाने जा रहे युवक की हत्या

    August 29, 2026
CG Prime News Logo

About Us

CG Prime News एक विश्वसनीय और निष्पक्ष हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो आपको आपके आस-पास और देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से हर पल जोड़े रखता है।

हमारा उद्देश्य है — जनता तक सही, सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना। हम राजनीति, शिक्षा, रोजगार, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी स्थानीय खबरों को सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करते हैं।

“सूचना ही शक्ति है” — हर खबर तथ्यों के साथ, बिना किसी पक्षपात के।

Office Address

Chief Editor: Rita Sharma

Editor: Dakshi Sahu Rao

Mobile: 9302547826

Email: cgprimenews85@gmail.com

Home| Disclaimer| Terms & Conditions| Advertisement Policy| About Us| Contact
© 2025 CGPrimeNews.com • Developed by byscreations.com
CG Prime News – छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट