CG Prime News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • बिलासपुर
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम
    • बालोद
    • जगदलपुर
    • राजनंदगांव
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार
  • धर्म-संस्कृति
  • खेल
  • शिक्षा
  • जॉब
  • स्वास्थ्य
CG Prime News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • बिलासपुर
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम
    • बालोद
    • जगदलपुर
    • राजनंदगांव
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार
  • धर्म-संस्कृति
  • खेल
  • शिक्षा
  • जॉब
  • स्वास्थ्य
Saturday, August 29, 2026
Breaking
नेपाल आपदा, 320 भारतीय अब भी लापता, अब तक 669 लोगों...
छत्तीसगढ़ के राजेश दवे बने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मैनेजर,...
बिलासपुर में सोशल मीडिया कमेंट पर बवाल, हिंसक झड़प के बाद...
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 3 युवकों की...
दुर्ग में रक्षाबंधन की रात बिरयानी खाने जा रहे युवक की...
नेपाल में फिर बड़ी बाढ़ का खतरा, चीन ने जारी की...
Raksha Bandhan 2026: इस शुभ मुहूर्त में बांधे भाई की कलाई...
चीनी के दाम में 35% उछाल, Blinkit-Zepto पर खरीदारी की लिमिट...
Bhilai: 50 लाख एडवांस लेकर इकरारशुदा मकान दूसरे को बेचा, आरोपी...
आंदोलन करने वाले छात्रों के स्कूल पहुंचे शिक्षा मंत्री, बोले-हर समस्या...
CG Prime News
CG Prime News – छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • बिलासपुर
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम
    • बालोद
    • जगदलपुर
    • राजनंदगांव
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार
  • धर्म-संस्कृति
  • खेल
  • शिक्षा
  • जॉब
  • स्वास्थ्य
Copyright 2025 - All Right Reserved | BYS Creations
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरलेटेस्ट

पुरैना में युवक की संदिग्ध मौत, भड़के लोगों ने पुलिस वाहन को घेरा 

by Dakshi Sahu Rao May 21, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@भिलाई. Suspicious Death of Youth in Puraina; Enraged Locals Surround Police Vehicle भिलाई 3 के GRP थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरैना स्टोर पारा में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक की उसके ही घर में संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

कुछ युवकों ने की थी मारपीट

स्थानीय लोगों के मुताबिक 19 तारीख की रात दम चौक के पास 4 से 5 युवकों द्वारा मृतक के साथ जमकर मारपीट की गई थी। लोगों का आरोप है कि उसी घटना के बाद युवक की तबीयत बिगड़ी और आज सुबह उसकी मौत हो गई। वहीं कुछ लोगों ने युवक की गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका भी जताई है।

एक युवक को हिरासत में लिया

घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी प्रभारी श्रीवास्तव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने पूछताछ के लिए एक कथित युवक को हिरासत में लिया, लेकिन जैसे ही पुलिस उसे लेकर जाने लगी, क्षेत्र के लोग आक्रोशित हो गए।

पुलिस वाहन को भीड़ ने रोका

गुस्साए लोगों ने पुलिस वाहन को रोक लिया और हिरासत में लिए गए युवक के साथ मारपीट करने की कोशिश की। भीड़ के बीच स्थिति कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गई। हालांकि जीआरपी प्रभारी श्रीवास्तव ने दल-बल की मदद से किसी तरह युवक को सुरक्षित थाने पहुंचाया।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

मामले को लेकर जीआरपी प्रभारी का कहना है कि प्रथम दृष्टया युवक की मौत अधिक शराब सेवन और उल्टी होने की वजह से प्रतीत हो रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और मारपीट और हत्या की आशंका सहित सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है

May 21, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
छत्तीसगढ़दिल्लीदेशफीचरराजनीतिराष्ट्रीयलेटेस्ट

राहुल गांधी बोले-RSS के कार्यकर्ताओं से कहना PM, गृहमंत्री गद्दार

by Dakshi Sahu Rao May 20, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दिल्ली. Rahul Gandhi makes objectionable statement against PM Modi. रायबरेली और अमेठी के दौरे पर पहुंचे विपक्ष ने नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और RSS पर तीखा हमला बोला है। बुधवार को राहुल गांधी ने रायबरेली में कहा कि जब RSS के कार्यकर्ता आपके सामने आएंगे तो उनसे खुलकर कहिएगा कि आपका प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और संगठन गद्दार है। आपने हिंदुस्तान को बेचने का काम किया है।

अब आर्थिक तूफान आ रहा, मोदी बचा नहीं पाएंगे

कांग्रेस सांसद ने कहा अब आर्थिक तूफान आ रहा है। मोदी आपको बचा नहीं पाएंगे। याद रखना, जैसे कोविड और नोटबंदी के समय रोए थे, कहा था- मुझे फांसी पर लटका देना। वैसे ही टीवी पर फिर आएंगे। हाथ जोड़ेंगे। रोएंगे। कहेंगे- मेरी गलती नहीं है।

भाजपा अध्यक्ष का पलटवार

भारतीय राजनीति के राहुल के गद्दार वाले बयान पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने पलटवार किया। उन्होंने कहा- यह उनकी अराजकतावादी मानसिकता को दिखाता है। मैं मानता हूं कि आप भारतीय राजनीति के राहु हैं, जो देश की राजनीति को दूषित करते हैं। वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा- राहुल गांधी रिजेक्टेड माल हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा- राहुल गांधी सत्ता न मिलने के कारण निराशा में हैं। वे पीएम मोदी को गाली नहीं दे रहे हैं, बल्कि देश को गाली दे रहे हैं।

मरीजों से की मुलाकात

राहुल दो दिन के दौरे पर 19 मई (मंगलवार) को रायबरेली पहुंचे थे। बुधवार दोपहर 2 बजे रायबरेली से अमेठी आए। यहां संजय गांधी अस्पताल में मरीजों से मुलाकात की। इसके बाद दिल्ली रवाना हो गए। लोकसभा चुनाव 2024 के बाद राहुल 6 बार रायबरेली आ चुके हैं। यह उनका 7वां दौरा है। इससे पहले, वे 19 जनवरी 2026 को रायबरेली आए थे।

मेलोनी को टॉफी खिला रहे

अमेठी में राहुल गांधी ने कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा- इटली की पीएम मेलोनी को नरेंद्र मोदी टॉफी खिला रहे हैं। रील बनाई जा रही हैं। ये बीजेपी वाले मेरा मजाक उड़ाते हैं। जो आर्थिक दीवार उन्हें खड़ी करनी थी, नहीं की। मजाक चल रहा है। देश में बिजनेस बंद हो रहे हैं।

 

May 20, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
अंतर्राष्ट्रीयछत्तीसगढ़दिल्लीदेशफीचरराजनीतिराष्ट्रीयलेटेस्टवॉशिंगटन

अमेरिकी संसद में ईरान जंग रोकने वाला प्रस्ताव पास

by Dakshi Sahu Rao May 20, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दिल्ली. US-Israel Iran War 2026,  अमेरिकी संसद में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की सैन्य शक्तियों को सीमित करने वाला प्रस्ताव पास हो गया है। यह प्रस्ताव 50-47 से पास हुआ, हालांकि इसे कानून बनने के लिए अभी कुछ और चरणों से गुजरना होगा। अगर यह प्रस्ताव कानून बनता है, तो ट्रम्प सरकार को ईरान के खिलाफ युद्ध जारी रखने के लिए कांग्रेस की मंजूरी लेनी होगी। वोटिंग में 4 रिपब्लिकन सांसदों ने भी विपक्षी पार्टी डेमोक्रेट्स का साथ दिया। हालांकि 3 रिपब्लिकन सांसद वोटिंग में शामिल नहीं हुए।

सीनेट में इस पर अंतिम वोटिंग होनी बाकी है

अभी सीनेट में इस पर अंतिम वोटिंग होनी बाकी है। इसके बाद इसे रिपब्लिकन बहुमत वाली हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स से मंजूरी लेनी होगी। हालांकि उसके बाद भी ट्रम्प इसके खिलाफ वीटो कर सकते हैं। फिर उस वीटो को रद्द करने के लिए सीनेट और हाउस दोनों में दो-तिहाई बहुमत चाहिए होगा, जो फिलहाल मुश्किल माना जा रहा है।

ट्रम्प ने ईरान पर बड़ा हमला टाला

ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका ईरान पर बड़ा हमला करने वाला था, लेकिन फिलहाल उसे रोक दिया गया है। उन्होंने कहा कि कतर, सऊदी अरब और UAE ने बातचीत को मौका देने के लिए हमला टालने की अपील की थी।

ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट पर नया कंट्रोल सिस्टम बनाया

ईरान ने पर्शियन गल्फ स्ट्रेट अथॉरिटी (PGSA) बनाकर होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों के लिए अनुमति अनिवार्य कर दी। ईरान ने कहा कि बिना परमिशन गुजरना अवैध माना जाएगा।

युद्ध शुरू करने का अधिकार संसद के पास हो

यह वोट विपक्ष के लिए बड़ी जीत माना जा रहा है जो कह रहे थे कि अमेरिका में युद्ध शुरू करने या सेना भेजने का अधिकार राष्ट्रपति नहीं बल्कि संसद के पास होना चाहिए। अमेरिकी संविधान में भी यही व्यवस्था दी गई है। इस प्रस्ताव को वर्जीनिया के डेमोक्रेट सीनेटर टिम केन लेकर आए हैं। बहस के दौरान उन्होंने कहा कि अभी जब युद्धविराम की बात हो रही है, तब ट्रम्प को संसद के सामने आकर अपनी रणनीति बतानी चाहिए।

राष्ट्रपति बिना संसद की मंजूरी के सिर्फ 60 दिन तक सैन्य कार्रवाई चला सकता

डेमोक्रेट सीनेटर टिम केन ने कहा कि युद्ध शुरू करने का अधिकार संसद के पास है, सिर्फ राष्ट्रपति के पास नहीं। वहीं व्हाइट हाउस का कहना है कि ट्रम्प ने अमेरिकी सुरक्षा के लिए अपने अधिकारों के तहत कार्रवाई की है। अमेरिकी कानून के मुताबिक कोई भी राष्ट्रपति बिना संसद की मंजूरी के सिर्फ 60 दिन तक सैन्य कार्रवाई चला सकता है। इसके बाद या तो युद्ध खत्म करना होता है, कांग्रेस से अनुमति लेनी होती है, या फिर सेना की सुरक्षित वापसी के लिए 30 दिन की अतिरिक्त मोहलत मांगनी होती है।

May 20, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
छत्तीसगढ़दुर्गप्रशासनफीचरराजनीतिलेटेस्ट

दुर्ग में डायल-112 Phase-2 Next Gen सेवा शुरू, बढ़ेगी आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता

by Dakshi Sahu Rao May 20, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@भिलाई. durg dial 112 phase 2 next gen service launch bhilai छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नागरिक सुरक्षा और त्वरित आपातकालीन सहायता व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में दुर्ग जिले में डायल-112 फेज-2 नेक्स्ट जेन सेवा का औपचारिक शुभारंभ किया गया। पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर-06 भिलाई में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि-विधायी मंत्री गजेंद्र यादव ने नई आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

दुर्ग पुलिस को Phase-2 Next Gen परियोजना के तहत 35 अत्याधुनिक Emergency Response Vehicles (ERV) और 04 हाईवे पेट्रोलिंग वाहन प्राप्त हुए हैं। इन वाहनों के शामिल होने से जिले में आपातकालीन सेवाओं की प्रतिक्रिया क्षमता और पुलिस सहायता व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।

आधुनिक तकनीक से लैस हैं नए वाहन

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने बताया कि नई ERV और हाईवे पेट्रोलिंग वाहनों में GPS ट्रैकिंग सिस्टम, PTZ कैमरा, डैश कैमरा, मोबाइल डेटा टर्मिनल और आधुनिक संचार सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इन तकनीकों के माध्यम से पुलिस कंट्रोल रूम और घटनास्थल के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जा सकेगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने जानकारी दी कि ये वाहन जिले के प्रमुख थाना क्षेत्रों और राष्ट्रीय एवं राज्यीय मार्गों पर तैनात किए जाएंगे। इससे दुर्घटनाओं, अपराध और अन्य आपात स्थितियों में पुलिस की प्रतिक्रिया समय में उल्लेखनीय सुधार होगा।

cg prime news

दुर्ग में डायल-112 Phase-2 Next Gen सेवा शुरू, बढ़ेगी आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता

नागरिक सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि राज्य सरकार नागरिकों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के लिए तकनीक आधारित पुलिसिंग को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि डायल-112 सेवा अब केवल पुलिस सहायता तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि चिकित्सा, अग्निशमन और अन्य आपातकालीन सेवाओं के साथ समन्वित रूप से कार्य करेगी।

विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि नई तकनीक से ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में लोगों को तेज और भरोसेमंद सहायता मिल सकेगी। वहीं, पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज ने इसे आधुनिक और त्वरित पुलिसिंग की दिशा में बड़ा कदम बताया।

जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, महापौर नीरज पाल, संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर, कलेक्टर अभिजीत सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधि और पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर ने किया।

May 20, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरभिलाईलेटेस्ट

Bhilai: बीमा कराने के नाम पर 38.30 लाख की धोखाधड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार

by Dakshi Sahu Rao May 20, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@भिलाई. Bhilai: Fraud of 38.30 Lakhs Committed Under the Guise of Insurance; Two Accused Arrested दुर्ग जिले में भिलाई भट्ठी पुलिस ने बीमा पॉलिसी में अधिक लाभ दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पीडि़त और उसके परिवारजनों को बीमा कराने और इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदकर अधिक लाभ दिलाने का प्रलोभन देकर कुल 38,30,000 रुपये की धोखाधड़ी की गई। मामले में एक अन्य आरोपी फरार है। जिसकी पतासाजी और गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है।

खुद को बीमा एजेंट बताकर लिया झांसे में

17 मई को प्रार्थी संतोष कुमार निवासी भिलाई ने थाना भिलाई भट्ठी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वर्ष 2022 में बीमा पॉलिसी की परिपक्वता पूर्ण होने पर वह सिविक सेंटर स्थित बीमा कार्यालय गया था। जहां स्वयं को बीमा एजेंट बताने वाले व्यक्ति के. देवासहायम द्वारा उससे संपर्क किया गया। आरोपी ने संतोष को अधिक लाभ देने वाली बीमा पॉलिसी की जानकारी देकर विश्वास में लिया गया।

इलेक्ट्रॉनिक सामान की करवाई खरीदी

आरोपियों ने प्रार्थी और उसके परिवार के सदस्यों का बीमा कराने के नाम पर विभिन्न किस्तों में चेक व ऑनलाइन माध्यम से 31,30,000 रुपए प्राप्त किए। साथ ही सुपर बाजार से लगभग 7,00,000 रुपये के इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदवाकर अधिक लाभ में बेचने का झांसा दिया गया। इस प्रकार आरोपियों द्वारा कुल 38,30,000 रुपये की धोखाधड़ी की गई।

जान से मारने की धमकी देने लगे

प्रार्थी द्वारा बीमा संबंधी दस्तावेज मांगने पर आरोपीगण लगातार टालमटोल करते रहे। जान से मारने की धमकी दी गई। रिपोर्ट पर थाना भिलाई भट्ठी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपीगणों की संलिप्तता पाए जाने पर आरोपी के. रवि कुमार उम्र 29 वर्ष और के. राजेश कुमार उम्र 26 वर्ष निवासी सेक्टर-06 एवं वर्तमान पता सेक्टर-07 भिलाई को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया गया है।

इन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

1. के. रवि कुमार, उम्र 29 वर्ष, निवासी सेक्टर-06 भिलाई, वर्तमान पता सेक्टर-07 भिलाई।
2. के. राजेश कुमार, उम्र 26 वर्ष, निवासी सेक्टर-06 भिलाई, वर्तमान पता सेक्टर-07 भिलाई।

इस टीम ने की कार्रवाई

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी भिलाई भट्ठी निरीक्षक प्रकाश कांत, सउनि पुनीत राम वर्मा और हेड कांस्टेबल पुरूषोत्तम साहू की सराहनीय भूमिका रही।

May 20, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरभिलाईलेटेस्ट

भिलाई में 10.710 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने रेड मारकर पकड़ा

by Dakshi Sahu Rao May 20, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@भिलाई. दुर्ग पुलिस ने नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाते हुए अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने वाले आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार किया है। खुर्शीपार पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10 किलो 710 ग्राम गांजा, 1,480 रुपए कैश और एक बाइक जब्त किया है। खुर्शीपार थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

आईटीआई मैदान के पास बेच रहा था गांजा

खुर्शीपार थाना पुलिस ने बताया कि भिलाई आईटीआई मैदान के पास एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से गांजा बिक्री किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर थाना खुर्शीपार पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर संदेही व्यक्ति को घेराबंदी कर रोका गया। पूछताछ और तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक थैले में अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल वजन 10 किलो 710 ग्राम बरामद किया गया। साथ ही आरोपी के कब्जे से नगदी रकम 1,480 रुपये एवं घटना में प्रयुक्त बाइक जब्त की गई।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सन्नी यादव उर्फ देवार निवासी देवार पारा, मछली मार्केट खुर्शीपार, भिलाई जिला दुर्ग बताया। आरोपी द्वारा गांजा बिक्री हेतु रखना स्वीकार किए जाने पर उसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 180/2026 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

मुख्य आरोपी

1. सन्नी यादव उर्फ देवार, उम्र 32 वर्ष, निवासी देवार पारा मछली मार्केट, खुर्शीपार भिलाई, जिला दुर्ग।

जब्त सामग्री

1. अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल वजन 10 किलो 710 ग्राम।
2. कैश रकम 1,480 रुपये।
3. एक बाइक

 

May 20, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
क्राइमछत्तीसगढ़फीचररायपुरलेटेस्ट

गश्त में निकले पुलिस हेड कांस्टेबल को पिकअप ने मारी ठोकर, मौके पर मौत

by Dakshi Sahu Rao May 20, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@धमतरी. Road Accident in Dhamtari: Head Constable Dies छत्तीसगढ़ के धमतरी में मंगलवार देर रात गश्त पर निकले बाइक सवार हेड कांस्टेबल और एक नगर सैनिक को पिकअप वाहन ने जोरदार ठोकर मार दी। पिकअप की ठोकर से बाइक सवार पुलिस हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। वहीं पीछे बैठा नगर सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

सिहावा चौक के पास हुआ हादसा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा धमतरी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिहावा चौक के पास मंगलवार-बुधवार की मध्य रात्रि में हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल दोनों जवानों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया।

cg prime news

गश्त में निकले पुलिस हेड कांस्टेबल को पिकअप ने मारी ठोकर, मौके पर मौत, सैनिक घायल

डॉक्टरों ने कर दिया मृत घोषित

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने हेड कांस्टेबल विजय बैरागी को मृत घोषित कर दिया। विजय बैरागी बांस पारा के निवासी थे। घायल नगर सैनिक जवान रामपुर वार्ड का निवासी बताया जा रहा है, जिसका इलाज जारी है। इस दुर्घटना के बाद पुलिस ने पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है।

50 फीट तक घसीटा

टक्कर के बाद पिकअप ने बाइक सवार जवानों को करीब 50 फीट तक घसीटा। इस दौरान पिकअप ने सड़क किनारे खड़े एक ठेले को भी अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस ने पिकअप वाहन और उसके ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

पिकअप ने पीछे से मारी टक्कर

पुलिस के अनुसार, हेड कांस्टेबल और नगर सैनिक जवान बस स्टैंड पर गश्त कर सिहावा चौकी की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक पिकअप ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

May 20, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरलेटेस्ट

भिलाई में सूने घर से फॉरेन करंसी ले उड़ा चोर, पुलिस ने 12 घंटे के अंदर पकड़ा

by Dakshi Sahu Rao May 19, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग.smritinagar durg house theft accused arrested जिले के थाना सुपेला अंतर्गत चौकी स्मृतिनगर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का महज 12 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गया सोने का लॉकेट, नगदी रकम और लगभग 70 नग विदेशी मुद्रा बरामद की है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

बाजार गए परिवार के घर को बनाया निशाना

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी 17 मई 2026 को घरेलू सामान खरीदने बाजार गया हुआ था। जब वह वापस घर लौटा तो घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और विदेशी मुद्रा गायब मिले। घटना की सूचना मिलने पर थाना सुपेला की चौकी स्मृतिनगर में अपराध क्रमांक 696/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत टीम गठित कर जांच शुरू की। जांच के दौरान संदेह के आधार पर स्मृतिनगर निवासी मनोज सबरी (23 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली।

आरोपी गिरफ़्तार

1. मनोज सबरी, उम्र 23 वर्ष। निवासी – जायका बेकरी के पास, स्मृतिनगर, जिला दुर्ग।

जप्त सामग्री :

1. एक नग सोने का लॉकेट।
2. नगदी रकम एवं लगभग 70 नग विदेशी मुद्रा

आरोपी से बरामद हुई चोरी की सामग्री

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक सोने का लॉकेट, नगदी राशि और लगभग 70 विदेशी मुद्रा नोट बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी ने घर के सुनसान होने का फायदा उठाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि घर को खाली छोड़ते समय सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करें। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाना को देने की सलाह दी गई है।

May 19, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
छत्तीसगढ़जगदलपुरफीचरबस्तरराजनीतिराष्ट्रीयलेटेस्ट

गृहमंत्री अमित शाह बोले-बस्तर में 6 महीने में बनेगा डेयरी नेटवर्क, देंगे गाय, भैंस

by Dakshi Sahu Rao May 19, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@जगदलपुर.Home Minister Amit Shah held a press conference in Bastar. छत्तीसगढ़ के बस्तर में पहली बार मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक मंगलवार को हुई। इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 31 मार्च 2026 से पहले नक्सलवाद के खात्मे का टारगेट हासिल कर लिया गया।

6 महीने में बस्तर में बनेगा डेयरी नेटवर्क

गृहमंत्री ने कहा कि हर आदिवासी महिला को पशुपालन से जोडऩे की योजना है। बस्तर के हर आदिवासी नागरिक को एक गाय और एक भैंस देंगे। 6 महीने में बस्तर में बड़ा डेयरी नेटवर्क बनेगा।

cg prime news

गृहमंत्री अमित शाह बोले-बस्तर में 6 महीने में बनेगा डेयरी नेटवर्क, देंगे गाय, भैंस

कांग्रेस सरकार से नहीं मिला सहयोग

अमित शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस (भूपेश) सरकार से उन्हें नक्सल उन्मूलन में सहयोग नहीं मिला। बस्तर के नक्सल मुक्त होने के बाद 70 कैंपों में से लगभग एक-तिहाई कैंपों को ‘वीर शहीद गुंडाधर सेवा डेरा के रूप में विकसित किया जाएगा।

बैठक में 4 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में जगदलपुर में हुई इस बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए। बैठक में राज्यों के विकास के साथ-साथ गंभीर सामाजिक और सुरक्षा मुद्दों पर कड़े फैसले लिए गए हैं। बैठक में चारों राज्यों में अपराध नियंत्रण, विशेषकर महिलाओं के उत्पीड़न और रेप जैसे मामलों पर जल्द फैसले लेने पर चर्चा की गई।


सीएम योगी पहुंचे बस्तर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को बस्तर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में शामिल होने पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया। मुख्यमंत्री साय ने उन्हें राजकीय गमछा भेंट कर छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति के अनुरूप उन्हें सम्मान दिया।

सीएम योगी से चर्चा

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच विभिन्न समसामयिक मुद्दों, राज्यों के बीच आपसी समन्वय तथा क्षेत्रीय विकास से जुड़े विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। बैठक में सुशासन, विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

 

May 19, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
अंतर्राष्ट्रीयछत्तीसगढ़दिल्लीदेशफीचरराजनीतिराष्ट्रीयलेटेस्ट

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सितंबर में आएंगे भारत, 1 साल के अंदर दूसरा दौरा

by Dakshi Sahu Rao May 19, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दिल्ली. Russian President Vladimir Putin to visit India in September रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जल्द ही भारत आएंगे। रूसी सरकार ने मंगलवार को कहा कि पुतिन 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले BRICS समिट में हिस्सा लेंगे। एक साल के भीतर पुतिन का यह दूसरा भारत दौरा होगा। पीएम मोदी भी इसी साल रूस दौरे पर जाएंगे। इससे पहले पुतिन दिसंबर 2025 में भारत आए थे। उस दौरान उन्होंने पीएम मोदी के साथ 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया था।

cg prime news

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सितंबर में आएंगे भारत, 1 साल के अंदर दूसरा दौरा

समिट में शामिल होने का न्योता दिया था

2025 का दौरा इसलिए भी खास माना गया था, क्योंकि यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद यह पुतिन का पहला भारत दौरा था। इससे पहले वह आखिरी बार 2021 में नई दिल्ली आए थे। PM मोदी ने पुतिन को दिसंबर 2025 में उनके भारत दौरे के दौरान आधिकारिक तौर पर समिट में शामिल होने का न्योता दिया था।

भारत कर रहा है BRICS समिट की अध्यक्षता

इस साल भारत BRICS की अध्यक्षता कर रहा है। BRICS दुनिया की बड़ी उभरती अर्थव्यवस्थाओं का समूह है, जिसमें भारत, रूस, चीन, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका के अलावा अब मिस्र, ईरान, इथियोपिया, UAE और इंडोनेशिया जैसे नए सदस्य भी शामिल हो चुके हैं। भारत की अध्यक्षता के दौरान पूरे साल देश के अलग-अलग शहरों में कई बैठकें, मंत्रीस्तरीय सम्मेलन और कार्यकारी समूहों की चर्चाएं आयोजित की जा रही हैं।

भारत ने अपनी अध्यक्षता का फोकस ‘ग्लोबल साउथ’ यानी विकासशील देशों की आवाज को मजबूत करने, बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था, आर्थिक सहयोग, ऊर्जा सुरक्षा, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, आतंकवाद विरोधी सहयोग और सप्लाई चेन को मजबूत करने पर रखा है। भारत यह दिखाने की कोशिश कर रहा है कि BRICS सिर्फ राजनीतिक मंच नहीं, बल्कि व्यापार, निवेश, तकनीक और विकास से जुड़ा बड़ा आर्थिक समूह भी बन सकता है।

BRICS विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लिया

इस महीने की शुरुआत में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव भी भारत आए थे। उन्होंने BRICS विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लिया। इस बैठक में पश्चिम एशिया के तनाव, वैश्विक सुरक्षा, बहुपक्षीय संस्थाओं में सुधार, आतंकवाद और आर्थिक सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। भारत ने बैठक के दौरान यह भी कहा कि दुनिया तेजी से बदल रही है और ऐसे समय में ग्लोबल साउथ देशों के बीच सहयोग और ज्यादा जरूरी हो गया है।

भारत की अध्यक्षता इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि इस समय दुनिया कई बड़े संकटों से गुजर रही है। अमेरिका-चीन प्रतिस्पर्धा, रूस-यूक्रेन युद्ध, पश्चिम एशिया में संघर्ष और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के बीच BRICS खुद को पश्चिमी देशों के प्रभाव के मुकाबले एक वैकल्पिक मंच के रूप में पेश करने की कोशिश कर रहा है।

May 19, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरलेटेस्ट

उर्सपाक कार्यक्रम में नो एंट्री तोड़कर नशे में ट्रक लेकर घुसा, लगा 22 हजार जुर्माना

by Dakshi Sahu Rao May 19, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग. दुर्ग पुलिस के यातायात विभाग ने उर्सपाक कार्यक्रम के दौरान नो एंट्री क्षेत्र में शराब के नशे में ट्रक चलाने वाले चालक पर सख्त कार्रवाई की है। भीड़भाड़ वाले इलाके में खतरनाक तरीके से वाहन चलाने के मामले में चालक को पकड़कर मोटरयान अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत न्यायालय में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने 22 हजार का जुर्माना लगाया।

नो एंट्री क्षेत्र में दौड़ाया ट्रक

घटना 17 मई 2026 की सुबह की बताई जा रही है। उर्सपाक कार्यक्रम के चलते दुर्ग शहर के पटेल चौक और आसपास के इलाकों में भारी भीड़ थी। इसी दौरान ट्रक क्रमांक CG 08 W 9777 का चालक दिनेश कुमार, निवासी खुज्जी जिला राजनांदगांव, नो एंट्री क्षेत्र में ट्रक लेकर घुस गया। चालक ने मालवीय नगर, राजेंद्र पार्क चौक, बस स्टैंड और उतई तिराहा जैसे व्यस्त मार्गों से ट्रक को तेज और लापरवाही से चलाया।

पुलिस ने पीछा कर रुकवाया वाहन

ड्यूटी में तैनात यातायात पुलिसकर्मियों ने कई चौकों पर वाहन रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक लगातार ट्रक भगाता रहा। इसके बाद यातायात पुलिस टीम ने पीछा कर वाहन को सुरक्षित तरीके से रुकवाया। जांच के दौरान चालक का ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट किया गया, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई।

कोर्ट ने दिया कड़ा संदेश

मामले में चालक के खिलाफ मोटरयान अधिनियम की धारा 185 सहित अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। 18 मई 2026 को माननीय सीजेएम न्यायालय दुर्ग ने आरोपी चालक पर ₹22,000 का जुर्माना लगाया। न्यायालय की इस कार्रवाई को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन के लिए सख्त संदेश माना जा रहा है।

2026 में अब तक 1325 चालकों पर कार्रवाई

यातायात पुलिस दुर्ग के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक शराब पीकर वाहन चलाने वाले कुल 1325 वाहन चालकों पर कार्रवाई की जा चुकी है। पुलिस लगातार नो एंट्री का उल्लंघन करने और नशे में भारी वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चला रही है।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

कार्रवाई में निरीक्षक पी.डी. चंद्रा, प्रधान आरक्षक देवानंद शर्मा, आरक्षक दिव्यदेव राजपूत और येमन चंद्राकर सहित यातायात पुलिस टीम की भूमिका सराहनीय रही।

May 19, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरलेटेस्ट

Durg: फेरी वाला बनकर लाखों की चोरी, मेरठ से दो आरोपी गिरफ्तार, 63.50 लाख का सामान जब्त

by Dakshi Sahu Rao May 19, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग. Inter state theft gang arrest in durg दुर्ग पुलिस ने अंतरराज्यीय चोरी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए उत्तरप्रदेश के मेरठ से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 400 ग्राम सोना, जिसकी कीमत लगभग 60 लाख रुपये आंकी गई है और 3 लाख 50 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। इस कार्रवाई में दुर्ग-भिलाई, नवा रायपुर और बिलासपुर में हुई कई चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ है।

सैकड़ों CCTV फुटेज खंगालने के बाद मिला सुराग

नेहरू नगर और दुर्ग क्षेत्र में दिन के समय लगातार हो रही चोरियों को दुर्ग पुलिस ने गंभीर चुनौती के रूप में लिया। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण के साथ घटनास्थलों और आसपास लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। महत्वपूर्ण सुराग मिलने के बाद थाना सुपेला और ACCU की संयुक्त टीम को मेरठ और दिल्ली रवाना किया गया।

मेरठ में पुलिस ने आरोपी हासीम खान को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया।

फेरीवाले बनकर करते थे रेकी

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी रायपुर के मोदहापारा इलाके में किराये का मकान लेकर रह रहे थे। वहां से वे दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर और नया रायपुर जैसे शहरों में फेरीवाले बनकर कपड़े और गलीचे बेचने के बहाने घूमते थे।

इस दौरान वे सूने मकानों की पहचान करते थे। एक आरोपी बाहर निगरानी करता था, जबकि दूसरा घर के अंदर घुसकर चोरी करता था। चोरी के बाद सोने के जेवर मेरठ के एक ज्वेलर्स संचालक को बेच दिए जाते थे।

ज्वेलर्स संचालक भी गिरफ्तार

पुलिस ने मेरठ के सलीम ज्वेलर्स संचालक सलीम खान को भी गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी का लगभग 400 ग्राम सोना और 3.50 लाख रुपये नकद जब्त किए गए हैं। कुल बरामद संपत्ति की कीमत 63.50 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने तिफरा बिलासपुर, नवा रायपुर और मध्यप्रदेश के जबलपुर में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।

गिरफ्तार आरोपी

हासीम खान, उम्र 24 वर्ष, निवासी शालीमार गार्डन, मेरठ (उ.प्र.)

सलीम खान, उम्र 28 वर्ष, निवासी शिवालकास, मेरठ (उ.प्र.)

May 19, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
Newer Posts
Older Posts
This error message is only visible to WordPress admins

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Popular Posts

  • 1

    भिलाई सेक्टर-6 मजार में रंगाई को लेकर खूनी विवाद, युवक पर कटर से हमला

    June 15, 2026
  • 2

    Breaking: BSP में लोहा चोरी मामले में BSP GM और नान एक्जीक्यूटिव गिरफ्तार

    July 9, 2026
  • 3

    दुर्ग SSP विजय अग्रवाल पहुंचे जामुल थाना, रोल कॉल में पुलिसकर्मियों की ली क्लास

    November 4, 2025
  • 4

    Bilaspur Train Accident: कलेक्टर ने की 5 मौत की पुष्टि, Railway ने जारी किया हेल्प लाइन नंबर, लोको पायलट के फंसे होने की आशंका

    November 4, 2025
  • 5

    दुर्ग: जलघर की टंकी में मिली 3 दिन पुरानी सड़ी हुई लाश, 45 हजार से ज्यादा घरों में दूषित पानी की सप्लाई

    November 13, 2025
  • 6

    चंद्रामौर्या अंडर ब्रिजः महिला के शव की शिनाख्त, लिव-इन पार्टनर पहुंचा थाने

    December 17, 2025
  • 7

    नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के रसूखदार आरोपी फरार, तीन दिन बीत गए

    February 3, 2026
  • 8

    नंबरप्लेट पर विधायक, पीछे CG King लिखकर रौबझाड़ रहा चालक गिरफ्तार

    December 28, 2025
  • Big News: भिलाई के नाबालिग के आतंकवादियों से जुड़े तार, सुसाइड बॉम्बर बनने था तैयार

    November 19, 2025
  • 10

    दुर्ग SSP ने हेड कांस्टेबल को किया सस्पेंड, मृतक के रिश्तेदार से मांगा 5 हजार

    January 20, 2026

Follow Us

Recent Posts

  • नेपाल आपदा, 320 भारतीय अब भी लापता, अब तक 669 लोगों की मौत

    August 29, 2026
  • छत्तीसगढ़ के राजेश दवे बने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मैनेजर, एशिया कप में संभालेंगे जिम्मेदारी

    August 29, 2026
  • बिलासपुर में सोशल मीडिया कमेंट पर बवाल, हिंसक झड़प के बाद धारा 144 लागू

    August 29, 2026
  • तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 3 युवकों की मौत

    August 29, 2026
  • दुर्ग में रक्षाबंधन की रात बिरयानी खाने जा रहे युवक की हत्या

    August 29, 2026
CG Prime News Logo

About Us

CG Prime News एक विश्वसनीय और निष्पक्ष हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो आपको आपके आस-पास और देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से हर पल जोड़े रखता है।

हमारा उद्देश्य है — जनता तक सही, सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना। हम राजनीति, शिक्षा, रोजगार, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी स्थानीय खबरों को सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करते हैं।

“सूचना ही शक्ति है” — हर खबर तथ्यों के साथ, बिना किसी पक्षपात के।

Office Address

Chief Editor: Rita Sharma

Editor: Dakshi Sahu Rao

Mobile: 9302547826

Email: cgprimenews85@gmail.com

Home| Disclaimer| Terms & Conditions| Advertisement Policy| About Us| Contact
© 2025 CGPrimeNews.com • Developed by byscreations.com
CG Prime News – छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट