CG Prime News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • बिलासपुर
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम
    • बालोद
    • जगदलपुर
    • राजनंदगांव
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार
  • धर्म-संस्कृति
  • खेल
  • शिक्षा
  • जॉब
  • स्वास्थ्य
CG Prime News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • बिलासपुर
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम
    • बालोद
    • जगदलपुर
    • राजनंदगांव
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार
  • धर्म-संस्कृति
  • खेल
  • शिक्षा
  • जॉब
  • स्वास्थ्य
Saturday, August 29, 2026
Breaking
नेपाल आपदा, 320 भारतीय अब भी लापता, अब तक 669 लोगों...
छत्तीसगढ़ के राजेश दवे बने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मैनेजर,...
बिलासपुर में सोशल मीडिया कमेंट पर बवाल, हिंसक झड़प के बाद...
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 3 युवकों की...
दुर्ग में रक्षाबंधन की रात बिरयानी खाने जा रहे युवक की...
नेपाल में फिर बड़ी बाढ़ का खतरा, चीन ने जारी की...
Raksha Bandhan 2026: इस शुभ मुहूर्त में बांधे भाई की कलाई...
चीनी के दाम में 35% उछाल, Blinkit-Zepto पर खरीदारी की लिमिट...
Bhilai: 50 लाख एडवांस लेकर इकरारशुदा मकान दूसरे को बेचा, आरोपी...
आंदोलन करने वाले छात्रों के स्कूल पहुंचे शिक्षा मंत्री, बोले-हर समस्या...
CG Prime News
CG Prime News – छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • बिलासपुर
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम
    • बालोद
    • जगदलपुर
    • राजनंदगांव
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार
  • धर्म-संस्कृति
  • खेल
  • शिक्षा
  • जॉब
  • स्वास्थ्य
Copyright 2025 - All Right Reserved | BYS Creations
स्मृति नगर चौकी में प्रदर्शन के दौरान पुलिस और लोगों के बीच हंगामे का दृश्य।
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गन्यूजफीचरभिलाईलेटेस्ट

स्मृतिनगर चौकी में हंगामा: पुलिस से धक्का-मुक्की के आरोप, 12 लोगों पर केस दर्ज

by cgprimenews.com May 24, 2026
written by cgprimenews.com

भिलाई। Uproar at Smriti Nagar police station: Case filed against 12 people for allegedly manhandling police. भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र स्थित स्मृति नगर चौकी में पुलिसकर्मियों के साथ कथित धक्का-मुक्की और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में 6 नामजद सहित करीब 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 21 मई 2026 की शाम की बताई जा रही है, जब चौकी परिसर में नारेबाजी और हंगामा हुआ।

यह भी पढ़ेः दुर्ग में शुरू हुई मो. फोरेंसिक वैन सेवा, घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच

चौकी परिसर में नारेबाजी और प्रदर्शन

स्मृति नगर चौकी प्रभारी राजेश साहू ने बताया कि घटना के समय चौकी में आरक्षक गोविंद कुमार साहू समेत अन्य पुलिसकर्मी ड्यूटी पर मौजूद थे। इसी दौरान चेतन चंदेल, राहुल वर्मा, सतीष, जागेश्वर वर्मा, अजय, नेमचंद और अप्पू मेश्राम सहित 10 से 12 लोग चौकी पहुंचे। आरोप है कि सभी ने मिलकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और एक मामले में कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

पुलिस का कहना है कि समझाइश के बावजूद प्रदर्शनकारी शांत नहीं हुए और चौकी परिसर के भीतर घुसकर हंगामा करने लगे। इस दौरान पुलिस जवानों के साथ कथित धक्का-मुक्की और मारपीट भी हुई, जिससे कुछ समय के लिए चौकी परिसर में तनाव का माहौल बन गया।

सीएसपी और टीआई ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी और टीआई विजय यादव मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन आरोप है कि भीड़ लगातार आक्रोशित बनी रही। पुलिस स्टाफ ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए मामले को शांत कराया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, चौकी में लगे सीसीटीवी और वीडियो फुटेज की जांच की जा रही है। जिन लोगों की पहचान हो रही है, उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

कार स्क्रेच विवाद से शुरू हुआ मामला

जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत शंकराचार्य अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट में कार्यरत भूपेंद्र साहू की शिकायत से हुई। भूपेंद्र ने डॉक्टर अनुराग चंद्राकर पर मारपीट का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने पहले ही संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया था, लेकिन कार्रवाई में देरी को लेकर नाराजगी बढ़ गई। बताया जा रहा है कि इसी मुद्दे को लेकर भूपेंद्र अपने समर्थकों के साथ चौकी पहुंचा और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

पुलिस का दावा: आरोपी पर पहले से दर्ज हैं मामले

स्मृति नगर पुलिस के अनुसार, भूपेंद्र साहू के खिलाफ पहले से छावनी थाना में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस का आरोप है कि दबाव बनाने के उद्देश्य से भीड़ जुटाकर चौकी में हंगामा किया गया। फिलहाल मामले की जांच जारी है और वीडियो साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

May 24, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरलेटेस्ट

हैदराबाद ऑनलाइन IPL सट्टा पैनल, म्यूल अकाउंट देने वाला आरोपी गिरफ्तार

by Dakshi Sahu Rao May 22, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग. ऑनलाइन IPL सट्टा नेटवर्क के खिलाफ चल रही कार्रवाई में दुर्ग पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। थाना छावनी और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने हैदराबाद से संचालित ऑनलाइन IPL सट्टा पैनल मामले में म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने वाले आरोपी अमानउद्दीन उर्फ अमन को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर बैंक खाते, ATM कार्ड, सीम कार्ड और चेकबुक उपलब्ध कराकर अवैध ऑनलाइन सट्टा संचालन में सहयोग करने का आरोप है।

तकनीकी जांच में सामने आई आरोपी की भूमिका

पुलिस के अनुसार, 16 मई 2026 को हैदराबाद में संचालित ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पैनल पर कार्रवाई करते हुए 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। उस दौरान लैपटॉप, नगदी, बैंक दस्तावेज, एटीएम कार्ड और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामग्री बरामद की गई थी। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और तकनीकी विश्लेषण के दौरान अमानउद्दीन उर्फ अमन की भूमिका सामने आई।

जांच में पता चला कि आरोपी लोगों को पैसों का लालच देकर उनके बैंक खाते और वित्तीय दस्तावेज हासिल करता था। इन खातों का उपयोग ऑनलाइन सट्टे में लेन-देन और रकम ट्रांसफर करने के लिए किया जाता था।

मोबाइल से मिले ट्रांजेक्शन और म्यूल अकाउंट के सबूत

पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसके कब्जे से दो मोबाइल फोन जब्त किए गए, जिनमें ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और म्यूल अकाउंट से संबंधित अहम जानकारी मिली है। पुलिस का कहना है कि डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की संलिप्तता प्रमाणित हुई है।

मामले में थाना छावनी में अपराध क्रमांक 320/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं और छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

ऑनलाइन सट्टा और साइबर अपराधों पर सख्ती

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के ऑनलाइन सट्टा, बैंक खाते उपलब्ध कराने या अवैध वित्तीय गतिविधियों में शामिल न हों। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि साइबर आधारित अपराधों और ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क से जुड़े लोगों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

May 22, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरलेटेस्ट

जिंदा रहते सॉरी नहीं बोली, बच्चों और खुद को मारने से पहले सॉरी, मम्मी-पापा

by Dakshi Sahu Rao May 22, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग. family suicide case in durg chhattisgarh  दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र में एक हंसता खेलता परिवार एक रात में उजड़ गया। एक ही घर से चार लोगों की लाशें मिली। जिनमें पति-पत्नी और दो मासूम बच्चे शामिल है। इस घटना का एक मानवीय पहलू सामने आया है। जिसने पूरे परिवार को अंदर तक हिला दिया है। जिन बच्चों को सीने से लगाकर बड़ा किया, उन्हीं बच्चों को अपने हाथों से मारने से पहले एक मां ने आखिरी संदेश अपने माता-पिता के नाम लिखा।

बच्चों को नींद का इंजेक्शन दे दिया

मम्मी-पापा, मामा सॉरी….जीते-जी तो आप लोगों को कभी सॉरी नहीं बोल पाई लेकिन मरने से पहले मैं सॉरी बोल रही। जिस इंसान पर भरोसा करके मैं जीवन में आगे बढ़ी वही पति दगाबाज निकला। उसे बहुत समझाया, लेकिन वो नहीं समझा। अब मैं ऐसी परिस्थिति पैदा कर दूंगी कि वह जीते-जी ही मर जाएगा। यही उसकी सजा होगी।

मैंने अपने बच्चों को नींद का इंजेक्शन दे दिया है। बेहोशी की हालत में उनका रस्सी से गला घोंट दिया। जिसके बाद मैं भी उसी रस्सी से फंदा बनाकर झू रही हूं। सॉरी…. पुलिस को ये सुसाइड नोट चंचल साहू से मिला है। पुलिस को आशंका है, पत्नी और बच्चों को मरा हुआ देखकर पति गोविंद साहू उम्र 45 वर्ष ने भी फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। एक पल में परिवार उजड़ गया। कुछ दिन पहले ही चारों तिरूपति बालाजी के दर्शन करके लौटे थे। चंचल ने गोविंद से लव मैरिज किया था। इस मामले में एएसपी सिटी सुखनंदन राठौर का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह बताई जा सकेगी। अभी मामले की जांच की जा रही है।

cg prime news

जिंदा रहते सॉरी नहीं बोली, बच्चों और खुद को मारने से पहले सॉरी, मम्मी-पापा

अलग-अलग कमरे से मिली लाश

शुक्रवार सुबह जब आर्य नगर के साहू परिवार के बाकी सदस्यों ने दरवाजा खटखटाया तो किसी की आहट नहीं मिली। खिड़की से अंदर झांक कर देखा तो बेटा फंदे पर लटका हुआ था। जिसके बाद साहू परिवार में हड़कंप मच गया। जब पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची तो नजारा दिल दहला देने वाला था। सामने हॉल में पति गोविंद साहू फंदे से झूल रहा था।

अंदर कमरे में पत्नी चंचल साहू उम्र 40 वर्ष फंदे पर लटकी थी। बिस्तर पर 13 साल की बेटी दृष्णा साहू और 11 साल का बेटा यशांत साहू मृत अवस्था में लेटे हुए थे। पुलिस ने सभी चारों की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर घर में मौजूद बुजुर्गों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। फिलहाल मोहन नगर थाना पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

गोविंद साहू शेयर ट्रेडिंग का काम करता था

गोविंद और चंचल के दोनों बच्चे केपीएस नेहरू नगर में पढ़ाई करते थे। बेटा इस साल ने 5वीं की परीक्षा पास कर 6वीं में प्रवेश कर लिया है। वहीं बेटी 8वीं पास कर 9वीं कक्षा में गई थी। पति गोविंद साहू शेयर ट्रेडिंग का काम करता था। भिलाई के प्रियदर्शनीय परिसर में ऑफिस है। मृतक गोविंद साहू का एक भाई राधिका नगर में रहता है और बाकी के तीन भाई दुर्ग के आर्य नगर स्थित घर में एक साथ रहते हैं। तीनों भाई अलग नहीं हुए थे और एक ही चुल्हे पर तीनों भाई की फैमिली का खाना बनता था। गोविंद साहू 8 दिन पहले ही बालाजी दर्शन करके दुर्ग लौटा था। इनके आने के बाद बाकी 2 भाई अपने परिवार के साथ पूरी घूमने गए थे और कल रात में ही लौटे थे।

कॉल डिटेल की जांच जारी

हालांकि, पुलिस ने आत्महत्या के पीछे की वजहों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस घर से मिले साक्ष्यों और मोबाइल कॉल डिटेल की जांच कर रही है। साथ ही परिजनों और पड़ोसियों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

May 22, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
छत्तीसगढ़दुर्गप्रशासनफीचरलेटेस्ट

दुर्ग में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को नौकरी से किया बर्खास्त

by Dakshi Sahu Rao May 22, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग. Rural Agricultural Extension Officer Dismissed from Service in Durg दुर्ग जिले में पदस्थ एक ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को कोर्ट से आजीवन कारावास की सजा मिलने के बाद उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। विशेष न्यायालय (एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम) रायपुर द्वारा गंभीर आपराधिक प्रकरण में आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने के बाद कड़ा रुख अपनाते हुए संभागीय संयुक्त संचालक कृषि, संभाग-दुर्ग गोपिका गभेल ने त्वरित शासकीय प्रक्रिया के तहत गंभीर कदाचरण के दोषी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी देवनारायण साहू को तत्काल प्रभाव से शासकीय सेवा से पदच्युत (बर्खास्त) कर दिया है।

सभी सरकारी नौकरी के लिए अयोग्य घोषित

शासन के नियमों के तहत नौकरी से निष्कासित किए जाने के बाद अब वे भविष्य में किसी भी शासकीय नियोजन (सरकारी नौकरी) के लिए पूरी तरह से अयोग्य होंगे। इसके साथ ही, दोषसिद्धि की तिथि से उन्हें किसी भी प्रकार के शासकीय सेवा परिलाभों की पात्रता नहीं होगी ।

पुलिस ने किया था गिरफ्तार

विकासखण्ड मानपुर, जिला मोहला-मानपुर-अं.चौकी के क्षेत्र सीतागांव में पदस्थ रहे ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी देवनारायण साहू, पिता रोहित साहू के विरुद्ध नगर पुलिस अधीक्षक माना, जिला रायपुर द्वारा भारतीय न्याय संहिता, 2023 एवं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 की विभिन्न संगीन धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर 8 जनवरी 2026 को गिरफ्तार किया गया था।

इस हेतु उन्हें पूर्व में उप संचालक कृषि, जिला मोहला-मानपुर-अं.चौकी द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित भी किया गया था। इस गंभीर आपराधिक मामले में अंतिम फैसला सुनाते हुए विशेष न्यायाधीश, एससी/एसटी एक्ट रायपुर द्वारा 2 मई 2026 को देवनारायण साहू को भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(ड), धारा 69 और एससी/एसटी अधिनियम की धारा 3(2)(ट) के तहत दोषी पाते हुए क्रमश 10-10 वर्ष के कठोर कारावास तथा एससी/एसटी एक्ट के तहत आजीवन कारावास सहित अर्थदंड से दंडित किया गया है।

की गई प्रशासनिक कार्रवाई

न्यायालय द्वारा कर्मचारी को गंभीर अपराधों में दोषसिद्ध पाए जाने के बाद विभाग द्वारा यह कठोर प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। संयुक्त संचालक कृषि द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि कर्मचारी का उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 के नियम 3 (1) के अंतर्गत अत्यंत गंभीर कदाचरण और नैतिक पतन की परिधि में आता है। जिससे उनका शासकीय सेवा में बने रहना सर्वथा अशोभनीय हो गया है।

जारी किया गया बर्खास्तगी आदेश

सामान्य प्रशासन विभाग के दिशा-निर्देशों और कानूनी प्रावधानों के अनुसार, यदि कोई शासकीय सेवक अदालत से दोषी सिद्ध हो जाता है, तो उसे सेवा से हटाने के लिए अलग से किसी लंबी विभागीय जांच की आवश्यकता नहीं होती। इसी आधार पर, संचालनालय से प्राप्त निर्देशों का पालन करते हुए संयुक्त संचालक कृषि ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीधे बर्खास्तगी का अंतिम आदेश जारी किया है।

May 22, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
CG PRIME NEWS
छत्तीसगढ़प्रशासनफीचरबलौदाबाजारराजनीतिरायपुरलेटेस्टस्वास्थ्य

चिरायु योजना से मिली नई जिंदगी, समीरा और नितिन ने CM को कहा थैंक यू

by Dakshi Sahu Rao May 22, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@रायपुर.Sushasan tihar 2026 raipur chhattisgarh  सुशासन तिहार के दौरान शुक्रवार को बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम करहीबाजार में एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। जब चिरायु योजना (chirayu yojna) से लाभान्वित बच्चों समीरा जांगड़े और नितिन पटेल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर उन्हें थैंक यू कार्ड भेंट किया। बच्चों और उनके परिजनों ने नि:शुल्क उपचार के लिए मुख्यमंत्री साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना ने उनके परिवार को नई उम्मीद और बच्चों को नई जिंदगी दी है।

बच्चों की दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दोनों बच्चों से स्नेहपूर्वक बातचीत की। उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक संवेदनशीलता के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा और जरूरी सुविधाएं पहुंचाना है, ताकि कोई भी परिवार आर्थिक अभाव के कारण उपचार से वंचित न रहे।

सीएम से परिजनों ने की भेंट

मुख्यमंत्री साय ने बच्चों को स्वस्थ जीवन और बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित करते हुए उनके परिवारजनों का भी उत्साहवर्धन किया। विकासखंड बलौदाबाजार के ग्राम पंडरिया निवासी 6 वर्षीय नितिन पटेल और ग्राम लच्छनपुर निवासी 9 वर्षीय समीरा जांगड़े ने अपने माता-पिता के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उपचार के बाद जीवन में आए सकारात्मक बदलाव साझा किए।

इलाज के बाद स्वस्थ हो गई है समीरा

समीरा के पिता जीवन लाल जांगड़े ने बताया कि इलाज से पहले समीरा अत्यंत कमजोर रहती थी और स्कूल आने-जाने में भी सांस फूलने लगती थी। शिक्षकों की सलाह पर चिरायु टीम से संपर्क किया गया। टीम ने घर पहुंचकर जांच की और उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की। इसके बाद 14 मई 2025 को रायपुर में सफल ऑपरेशन हुआ।

चिरायु योजना से हुआ ऑपरेशन

इसी प्रकार नितिन पटेल का उपचार चिरायु योजना के माध्यम से 22 नवंबर 2025 को रायपुर में हुआ। परिजनों ने बताया कि जिस इलाज की कल्पना लाखों रुपये खर्च होने के कारण संभव नहीं लगती थी। वह चिरायु योजना के माध्यम से नि:शुल्क और सहज रूप से संभव हो सका। उन्होंने कहा कि यह योजना गरीब परिवारों के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है।

सीएम ने बदलावों की जानकारी ली

सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा आमजन से सीधे संवाद, योजनाओं के हितग्राहियों से मुलाकात और उनके जीवन में आए बदलावों को जानने की पहल शासन की संवेदनशीलता और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, विशेष सचिव रजत बंसल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण और अधिकारीगण उपस्थित थे।

 

May 22, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
CG PRIME NEWS
क्राइमछत्तीसगढ़फीचरबस्तरलेटेस्ट

DRG जवान की पत्नी ने पति के गर्लफ्रेंड की दी सुपारी, हत्या के दो साल बाद गिरफ्तार

by Dakshi Sahu Rao May 22, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@बस्तर. Wife of DRG Jawan Orchestrates Murder of Husband’s Girlfriend in dantewada बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिले में एक डीआरजी जवान की पत्नी ने पति के साथ अफेयर के शक में कॉलेज छात्रा की हत्या करवा दी। युवती की हत्या के लिए बकायदा पत्नी ने 50 हजार रुपए की सुपारी दी थी। घटना जून 2024 की है। जब युवती की गुमशुदगी की फाइल दोबारा खुली तब जाकर इस मामले में सुपारी किलिंग का एंगल सामने आया। पुलिस ने DRG जवान की पत्नी और उसकी बेटी को गिरफ्तार कर लिया है।

पति से अफेयर का था शक

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डीआरजी जवान की पत्नी कमली करटम (40) ने पति के अफेयर के शक में कॉलेज छात्रा की सुपारी देकर हत्या करवा दी थी। आरोपी महिला ने अपने रिश्तेदार हुंगाराम उर्फ बुटू करटम को 50 हजार रुपए देकर युवती की हत्या की साजिश रची थी। आरोपी ने घर में घुसकर छात्रा का मुंह और गला दबाया, जिससे उसकी मौत हो गई।

युवती का कंकाल जब्त

हत्या के बाद शव को बोरे में भरकर पिकअप वाहन से गांव ले जाया गया और घर के पीछे नाले किनारे दफना दिया गया। पुलिस ने मामले में कमली करटम (40) और डीआरजी जवान की पहली पत्नी की बेटी लक्ष्मी (22) को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर बोरे में दबा कंकाल भी बरामद किया गया है। वहीं मुख्य आरोपी हुंगाराम उर्फ बुटू करटम फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

यह है पूरा मामला

दरअसल, DRG जवान पांडू करटम तोयलंका का रहने वाला है। उसकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। कमली करटम उसकी दूसरी पत्नी है। कमली को शक था कि पांडू का रामदई कश्यप (22) के साथ अफेयर चल रहा है।

इसी बीच जून 2024 में रामदई के रिश्तेदारों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने शुरुआती जांच की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बाद में मामले को दोबारा खोलकर जांच शुरू की गई। पुलिस ने कॉल डिटेल और रिश्तेदारों के बयानों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। इस दौरान पता चला कि रामदई का पांडू करटम से लगातार संपर्क था। पूछताछ में सामने आया कि कमली अपने पति और युवती की नजदीकियों से नाराज थी।

May 22, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरलेटेस्ट

Breaking: दुर्ग में सामूहिक आत्महत्या, पति- पत्नी ने लगाई फांसी, 2 बच्चों की भी मिली लाश

by Dakshi Sahu Rao May 22, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग. Family suicide in durg chhattisgarh छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक ही परिवार के चार लोगों ने आत्महत्या कर ली। घटना दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र के आर्य नगर की है। जहां पति-पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं दो मासूम बच्चों की भी मिली लाश मिली है। उन्हें जहर देने की आशंका है।

DIG विजय अग्रवाल मौके पर पहुंचे

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर DIG विजय अग्रवाल के साथ पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए हैं। मृत पति के पास से एक सुसाइडल नोट मिला है। जिसमें उसने सामूहिक आत्महत्या का कारण लिखा है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। वहीं इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है। लोग सकते में है।

इस मामले में पुलिस ने बताया कि पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो वहां घर के अंदर पति की लाश हॉल में फंदे से लटकते हुए मिली। जबकि पत्नी की लाश दूसरे कमरे में फंदे से लटक रही थी। वहीं दोनों बच्चों की लाश बेड पर मिली है।

एफएसएल यूनिट की टीम पहुँची

थाना मोहन नगर क्षेत्र अंतर्गत आर्य नगर में एक परिवार के चार सदस्यों की मृत्यु की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर जाँच की जा रही है। मौके पर पति पत्नी गोविंद साहू 45 वर्ष और चंचल साहू 40 वर्ष फाँसी पर लटके हुए मिले, मृतक के पुत्री दृष्णा साहू 13 वर्ष पुत्र यशांत साहू 11 वर्ष मृत अवस्था में लेटे हुए मिले।

सुसाइड नोट मिला

घटना स्थल का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के साथ अन्य पुलिस अधिकारियों ने निरीक्षण किया। मौके पर एफएसएल यूनिट की टीम पहुँची है और जाँच की जा रही है। घटना स्थल से सुसाइड नोट मिला है जिसमें पारिवारिक विवाद का हवाला दिया गया है। जिसकी जाँच की जा रही है। थाना मोहन नगर में मर्ग कायम कर जाँच में लिया गया है।

May 22, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरलेटेस्ट

भिलाई में नौकरी दिलाने के नाम पर 7.50 लाख की ठगी, कांग्रेस नेता गिरफ्तार

by Dakshi Sahu Rao May 21, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@भिलाई. नौकरी दिलाने के नाम पर 7.50 लाख की ठगी करने वाले कांग्रेस नेता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी कांग्रेस नेता अमनदीप सोढी ने साल 2022 से 2024 के मध्य छलपूर्वक विश्वास में लेकर रकम प्राप्त की थी। बदले में न नौकरी लगा पाया और न ही रकम वापिस किया। जिसके बाद पीडि़त की शिकायत पर पूर्व जिला सचिव जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई को गिरफ्तार किया गया है।

छह महीने के भीतर नियुक्ति पत्र दिलाने का किया था वादा

21 मई को पीडि़त राजेन्द्र कुमार बंछोर निवासी तालपुरी ने थाना भिलाई नगर उपस्थित होकर सूचना दर्ज कराई गई कि उसके परिचित अमनदीप सोढी द्वारा उसके पुत्र को नौकरी दिलाने का प्रलोभन दिया गया। आरोपी ने दिनांक 10.07.2022 से वर्ष 2024 के मध्य नियुक्ति दिलाने के नाम पर कुल 7,50,000 रुपये नगद राशि प्राप्त की। छह माह के भीतर नियुक्ति पत्र दिलाने का आश्वासन दिया।

आरोपी को किया गिरफ्तार

काफी समय बीत जाने के बाद भी आरोपी द्वारा न तो नौकरी दिलाई गई और न ही प्राप्त राशि वापस की गई। आरोपी द्वारा छल-कपट और बेईमानीपूर्वक विश्वास में लेकर प्रार्थी से राशि हड़प किए जाने पर थाना भिलाई नगर में अपराध क्रमांक 267/2026 धारा 420 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी अमनदीप सोढी का कृत्य अपराध घटित करना पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई उपरांत न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

इस आरोपी को किया गिरफ्तार

1. अमनदीप सोढी, उम्र 36 वर्ष, निवासी बी-1, छ.ग. कॉलेज धनोरा के पास, जिला दुर्ग।

जब्त सामग्री

प्रकरण में दस्तावेजी साक्ष्य एवं लेनदेन संबंधी दस्तावेज जप्त किए गए।

May 21, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
क्राइमछत्तीसगढ़फीचररायपुरलेटेस्ट

रायपुर एयरपोर्ट में बड़ा हादसा, रिपेयरिंग के दौरान संविदा कर्मचारी की मौत

by Dakshi Sahu Rao May 21, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@रायपुर. Accident at Raipur Airport: Contract Employee Dies छत्तीसगढ़ के माना स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। रिपेयरिंग वर्क के दौरान एक संविदा कर्मचारी की मौत हो गई। जिसके बाद हड़कंप मच गया। दरअसल एयरपोर्ट के वेटिंग हॉल में फॉल्स सीलिंग रिपेयरिंग का काम चल रहा था। इस दौरान रिपेयरिंग कर रहा कर्मी 30 फीट ऊंचाई से नीचे गिर गया। हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोट आई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की पुष्टि करते हुए रायपुर एयरपोर्ट प्रबंधन ने कहा कि, गर्मी में चक्कर आने से कर्मचारी गिरा है।

सेफ्टी किट नहीं पहना था

गुरुवार की दोपहर 11 से 12 बजे के बीच कुबेर चंद्र साहू काम के दौरान नीचे गिर गया। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। एयरपोर्ट स्टाफ और मौजूद लोगों ने तत्काल घायल कर्मचारी को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। रायपुर एयरपोर्ट प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार, एयरपोर्ट परिसर के सिक्योरिटी होल्ड एरिया के फर्स्ट फ्लोर पर सुधार कार्य चल रहा था। इस काम को संविदाकर्मी कुबेर चंद्र साहू कर रहा था। काम के दौरान उसने सेफ्टी किट नहीं पहना था।

जांच की जा रही- एयरपोर्ट प्रबंधन

एयरपोर्ट प्रबंधन के मीडिया प्रभारी ने कहा कि, अधिक गर्मी के कारण कर्मचारी को चक्कर और बेहोशी महसूस हुई थी। जिसके चलते हादसा हुआ। घटना की जानकारी पुलिस और संबंधित प्राधिकरणों को दे दी गई है। नियमानुसार जांच की जा रही है।

May 21, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरलेटेस्ट

भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, 17.10 लाख रुपए फर्जी बैंक खातों में ट्रांसफर, 2 आरोपी गिरफ्तार

by Dakshi Sahu Rao May 21, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग. dindayal upadhyay gramin bhumihin krishi majdur nyay yojana fraud in durg दुर्ग जिले के पाटन और धमधा जनपद पंचायत में दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना अंतर्गत हितग्राहियों की शासकीय राशि फर्जी बैंक खातों में हस्तांतरित कर धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने जनपद पंचायत स्तर पर प्राप्त लॉगिन आईडी और पासवर्ड का दुरुपयोग कर हितग्राहियों के बैंक खातों के स्थान पर अन्य बैंक खातों का विवरण दर्ज किया था।

107 हितग्राहियों से धोखाधड़ी

धमधा और पाटन थाना क्षेत्र में कुल 107 हितग्राहियों की लगभग 17 लाख 10 हजार रुपए से अधिक की राशि फर्जी तरीके से अन्य खातों में हस्तांतरित की गई थी। जो पुलिस जांच में सामने आया है। तकनीकी जांच, बैंक दस्तावेजों एवं ऑनलाइन पोर्टल के विश्लेषण के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई की गई।

cg prime news

भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, 17.10 लाख रुपए फर्जी बैंक खातों में ट्रांसफर, 2 आरोपी गिरफ्तार

जनपद पंचायतों ने दर्ज कराई शिकायत

17 मई को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत धमधा द्वारा थाना धमधा में और 19 मई को जनपद पंचायत पाटन से थाना पाटन में लिखित प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। प्रतिवेदन में दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को मिलने वाली शासकीय प्रोत्साहन राशि अन्य बैंक खातों में हस्तांतरित होने की शिकायत प्राप्त होना बताया गया।

दोनों आरोपी गिरफ्तार

प्राप्त शिकायतों और दस्तावेजों के परीक्षण पर थाना धमधा क्षेत्र में कुल 44 हितग्राहियों की राशि लगभग 4,50,000 रुपये और थाना पाटन क्षेत्र में कुल 63 हितग्राहियों की राशि लगभग 12,60,000 रुपये अन्य बैंक खातों में स्थानांतरित होना पाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना धमधा में अपराध क्रमांक दर्ज कर धारा 318(4) बीएनएस एवं थाना पाटन में अपराध क्रमांक 176/2026 धारा 318(4), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान बैंक दस्तावेज, तकनीकी साक्ष्य एवं ऑनलाइन पोर्टल की जानकारी का विश्लेषण किया गया। जांच में पाया गया कि आरोपियों द्वारा योजना संबंधी खातों में सुधार हेतु प्राप्त लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड का दुरुपयोग करते हुए हितग्राहियों के वास्तविक बैंक खातों के स्थान पर अपने नियंत्रण वाले बैंक खातों का विवरण दर्ज किया गया था। जिससे शासकीय राशि उनके खातों में हस्तांतरित होती रही।

जांच के दौरान कुछ राशि जमा की

आरोपियों द्वारा प्राप्त राशि को एटीएम एवं मोबाइल बैंकिंग माध्यमों से संचालित किया जा रहा था। शिकायत एवं जांच प्रारंभ होने की जानकारी मिलने पर कुछ राशि पुन: वापस जमा कर दी गई थी। पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड एवं बैंक दस्तावेज जब्त कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

ऐसे किया धोखाधड़ी

आरोपियों को शासकीय योजना अंतर्गत हितग्राहियों के बैंक खातों में सुधार हेतु लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड उपलब्ध था। आरोपियों द्वारा इसी अधिकृत एक्सेस का दुरुपयोग करते हुए ऑनलाइन पोर्टल में हितग्राहियों के वास्तविक बैंक खातों के स्थान पर अपने नियंत्रण वाले बैंक खातों का विवरण दर्ज किया गया। इसके बाद शासकीय योजना की राशि संबंधित खातों में हस्तांतरित होने लगी। आरोपियों द्वारा मोबाइल बैंकिंग एवं एटीएम माध्यम से राशि का संचालन किया जा रहा था।

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

1. दीपक कुमार यादव, निवासी जिला दुर्ग।
2. लिलेश्वर यादव उर्फ रवि, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम अकोला वार्ड क्रमांक 06 उडिय़ा बस्ती थाना कुम्हारी जिला दुर्ग।

 

 

May 21, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
CG PRIME NEWS
छत्तीसगढ़दिल्लीदेशफीचरराजनीतिलेटेस्ट

6 दिन पहले बनी कॉकरोच जनता पार्टी के BJP, कांग्रेस से ज्यादा देश में फॉलोवर्स

by Dakshi Sahu Rao May 21, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दिल्ली.Cockroach janta Party India CJI सूर्यकांत के कॉकरोच वाले बयान के विरोध में छह दिन पहले बनी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के इंस्टाग्राम पर गुरुवार दोपहर 2 बजे तक 1.34 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं। यह देश की किसी भी पॉलिटिकल पार्टी से ज्यादा है। हालांकि, एक्स अकाउंट गुरुवार करीब 12 बजे ब्लॉक हो गया।

CG PRIME NEWS

6 दिन पहले बनी कॉकरोच जनता पार्टी के BJP, कांग्रेस से ज्यादा देश में फॉलोवर्स

X अकाउंट भारत में बैन कर दिया गया

इंस्टाग्राम पर कांग्रेस के 1.33 करोड़, भाजपा के 87 लाख, AAP के 87 लाख और CPI(M) के 2.35 लाख फॉलोअर्स हैं। 15 मई को CJI सूर्यकांत ने एक मामले की सुनवाई के दौरान कुछ बेरोजगार युवाओं की तुलना कॉकरोच से की थी। इसके एक दिन बाद CJP पार्टी बनाई गई थी। CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा कि जैसी आशंका थी, वैसा ही हुआ। CJP का X अकाउंट भारत में बैन कर दिया गया है। X के मुताबिक उसने भारत में स्थानीय नियमों, कोर्ट के आदेश या कानूनी शिकायत के आधार पर कार्रवाई की है।

CG PRIME NEWS

6 दिन पहले बनी कॉकरोच जनता पार्टी के BJP, कांग्रेस से ज्यादा देश में फॉलोवर्स

अभिजीत AAP में काम कर चुके, बताया कैसे आया आइडिया

अभिजीत अमेरिका की बॉस्टन यूनिवर्सिटी में पब्लिक रिलेशन की मास्टर डिग्री कर रहे हैं। वो 2020 से 2023 तक आम आदमी पार्टी (AAP) की सोशल मीडिया टीम में वॉलंटियर भी रह चुके हैं। उन्होंने BBC को बताया, ‘मैं X पर CJI का बयान देख रहा था, जहां पर वो सिस्टम की आलोचना करने और राय देने के लिए देश के युवाओं की तुलना कॉकरोच और परजीवियों से कर रहे थे।

Gen Z और 25 साल तक के युवाओं के कमाल के जवाब मिले

सोशल मीडिया पर मैंने इस पर अपनी राय दी। मैंने पूछा कि सब कॉकरोच एक साथ आ जाएं तो क्या होगा। मुझे Gen Z और 25 साल तक के युवाओं के कमाल के जवाब मिले। उन्होंने कहा कि हमें साथ आना चाहिए और एक प्लेटफॉर्म बनाना चाहिए। फिर क्या था मैंने CJP बना ली।

अभिजीत ने पार्टी का लोगो भी जारी किया

कॉकरोच जनता पार्टी का नारा है- ‘सेक्युलर, सोशलिस्ट, डेमोक्रेटिक, लेजी।’ इसका लोगो भी बनाया गया था।

पार्टी की सदस्यता के लिए 4 योग्यताएं

पहली- बेरोजगारी।
दूसरी- आलसी होना यानी डले रहो, पड़े रहो।
तीसरी- ऑनलाइन रहने की लत।
चौथी- प्रोफेशनली भड़ास निकालने की क्षमता।

May 21, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
CG PRIME NEWS
अंतर्राष्ट्रीयक्राइमछत्तीसगढ़दिल्लीदेशफीचरराष्ट्रीयलेटेस्ट

पुलवामा आतंकी हमले में शामिल आतंकी हमजा बुरहान की हत्या, अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली

by Dakshi Sahu Rao May 21, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दिल्ली. Terrorist Hamza Burhan, involved in the Pulwama terror attack, killed जम्मू-कश्मीर के पुलवामा आतंकी हमले में शामिल आतंकी हमजा बुरहान की पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में गोली मारकर हत्या कर दी गई। भारत ने 2022 में हमजा बुरहान को UAPA के तहत आतंकी घोषित किया था। वह अबू दुजाना, अबू कासिम, बुरहान वानी और जाकिर मूसा का करीबी था। उसे 2019 के पुलवामा आतंकी हमले के मास्टरमाइंड्स में से एक माना जाता था, इस हमले में 40 जवान शहीद हुए थे।

हमलावरों ने चलाई कई गोलियां

मिली जानकारी के अनुसार आतंकवादी हमजा बुरहान को मुजफ्फराबाद के AIMS कॉलेज के बाहर अज्ञात हमलावरों ने उस पर कई गोलियां चलाईं। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जांच एजेंसियों के अनुसार 2020 में CRPF जवानों पर ग्रेनेड हमले और युवाओं को आतंकी संगठन में भर्ती कराने जैसी गतिविधियों में आतंकी हमजा बुरहान शामिल रहा।

CG PRIME NEWS

पुलवामा आतंकी हमले में शामिल आतंकी हमजा बुरहान की हत्या, अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली

पुलवामा का वाला था हमजा बुरहान

सरकार के मुताबिक, अर्जुमंद गुलजार डार उर्फ हमजा बुरहान उर्फ डॉक्टर पुलवामा के रत्नीपोरा इलाके का रहने वाला था। 23 साल का हमजा, आतंकी संगठन अल बद्र से जुड़ा हुआ था। अल बद्र को सरकार ने आतंकवादी संगठन घोषित किया हुआ है। वह कानूनी तरीके से पाकिस्तान गया था। वहां जाकर वह अल बद्र में शामिल हो गया और बाद में संगठन का सक्रिय आतंकी और कमांडर बन गया। अभी वह पाकिस्तान से ही काम कर रहा था। उस पर आरोप है कि वह युवाओं को अल बद्र में शामिल होने के लिए उकसाता था और फंडिंग भी करता था।

40 CRPF जवान शहीद हुए थे

14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में CRPF के काफिले पर आत्मघाती आतंकी हमला हुआ था। श्रीनगर-जम्मू हाईवे पर लेथपोरा इलाके में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी आदिल अहमद डार ने विस्फोटकों से भरी SUV बसों से टकरा दी थी।

धमाका इतना जबरदस्त था कि दो बसों के परखच्चे उड़ गए और 40 जवान शहीद हो गए। जांच में सामने आया कि हमले से पहले सुरक्षा एजेंसियों को कई इंटेलिजेंस इनपुट मिले थे, लेकिन आतंकी साजिश को रोका नहीं जा सका। बाद में NIA ने अपनी चार्जशीट में जैश-ए-मोहम्मद और उसके सरगना मसूद अजहर को हमले का मास्टरमाइंड बताया था।

May 21, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
Newer Posts
Older Posts
This error message is only visible to WordPress admins

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Popular Posts

  • 1

    भिलाई सेक्टर-6 मजार में रंगाई को लेकर खूनी विवाद, युवक पर कटर से हमला

    June 15, 2026
  • 2

    Breaking: BSP में लोहा चोरी मामले में BSP GM और नान एक्जीक्यूटिव गिरफ्तार

    July 9, 2026
  • 3

    दुर्ग SSP विजय अग्रवाल पहुंचे जामुल थाना, रोल कॉल में पुलिसकर्मियों की ली क्लास

    November 4, 2025
  • 4

    Bilaspur Train Accident: कलेक्टर ने की 5 मौत की पुष्टि, Railway ने जारी किया हेल्प लाइन नंबर, लोको पायलट के फंसे होने की आशंका

    November 4, 2025
  • 5

    दुर्ग: जलघर की टंकी में मिली 3 दिन पुरानी सड़ी हुई लाश, 45 हजार से ज्यादा घरों में दूषित पानी की सप्लाई

    November 13, 2025
  • 6

    चंद्रामौर्या अंडर ब्रिजः महिला के शव की शिनाख्त, लिव-इन पार्टनर पहुंचा थाने

    December 17, 2025
  • 7

    नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के रसूखदार आरोपी फरार, तीन दिन बीत गए

    February 3, 2026
  • 8

    नंबरप्लेट पर विधायक, पीछे CG King लिखकर रौबझाड़ रहा चालक गिरफ्तार

    December 28, 2025
  • Big News: भिलाई के नाबालिग के आतंकवादियों से जुड़े तार, सुसाइड बॉम्बर बनने था तैयार

    November 19, 2025
  • 10

    दुर्ग SSP ने हेड कांस्टेबल को किया सस्पेंड, मृतक के रिश्तेदार से मांगा 5 हजार

    January 20, 2026

Follow Us

Recent Posts

  • नेपाल आपदा, 320 भारतीय अब भी लापता, अब तक 669 लोगों की मौत

    August 29, 2026
  • छत्तीसगढ़ के राजेश दवे बने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मैनेजर, एशिया कप में संभालेंगे जिम्मेदारी

    August 29, 2026
  • बिलासपुर में सोशल मीडिया कमेंट पर बवाल, हिंसक झड़प के बाद धारा 144 लागू

    August 29, 2026
  • तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 3 युवकों की मौत

    August 29, 2026
  • दुर्ग में रक्षाबंधन की रात बिरयानी खाने जा रहे युवक की हत्या

    August 29, 2026
CG Prime News Logo

About Us

CG Prime News एक विश्वसनीय और निष्पक्ष हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो आपको आपके आस-पास और देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से हर पल जोड़े रखता है।

हमारा उद्देश्य है — जनता तक सही, सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना। हम राजनीति, शिक्षा, रोजगार, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी स्थानीय खबरों को सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करते हैं।

“सूचना ही शक्ति है” — हर खबर तथ्यों के साथ, बिना किसी पक्षपात के।

Office Address

Chief Editor: Rita Sharma

Editor: Dakshi Sahu Rao

Mobile: 9302547826

Email: cgprimenews85@gmail.com

Home| Disclaimer| Terms & Conditions| Advertisement Policy| About Us| Contact
© 2025 CGPrimeNews.com • Developed by byscreations.com
CG Prime News – छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट