Thursday, May 21, 2026
Home » Blog » रायपुर एयरपोर्ट में बड़ा हादसा, रिपेयरिंग के दौरान संविदा कर्मचारी की मौत

रायपुर एयरपोर्ट में बड़ा हादसा, रिपेयरिंग के दौरान संविदा कर्मचारी की मौत

एयरपोर्ट परिसर के सिक्योरिटी होल्ड एरिया के फर्स्ट फ्लोर पर सुधार कार्य चल रहा था

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@रायपुर. Accident at Raipur Airport: Contract Employee Dies छत्तीसगढ़ के माना स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। रिपेयरिंग वर्क के दौरान एक संविदा कर्मचारी की मौत हो गई। जिसके बाद हड़कंप मच गया। दरअसल एयरपोर्ट के वेटिंग हॉल में फॉल्स सीलिंग रिपेयरिंग का काम चल रहा था। इस दौरान रिपेयरिंग कर रहा कर्मी 30 फीट ऊंचाई से नीचे गिर गया। हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोट आई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की पुष्टि करते हुए रायपुर एयरपोर्ट प्रबंधन ने कहा कि, गर्मी में चक्कर आने से कर्मचारी गिरा है।

सेफ्टी किट नहीं पहना था

गुरुवार की दोपहर 11 से 12 बजे के बीच कुबेर चंद्र साहू काम के दौरान नीचे गिर गया। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। एयरपोर्ट स्टाफ और मौजूद लोगों ने तत्काल घायल कर्मचारी को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। रायपुर एयरपोर्ट प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार, एयरपोर्ट परिसर के सिक्योरिटी होल्ड एरिया के फर्स्ट फ्लोर पर सुधार कार्य चल रहा था। इस काम को संविदाकर्मी कुबेर चंद्र साहू कर रहा था। काम के दौरान उसने सेफ्टी किट नहीं पहना था।

जांच की जा रही- एयरपोर्ट प्रबंधन

एयरपोर्ट प्रबंधन के मीडिया प्रभारी ने कहा कि, अधिक गर्मी के कारण कर्मचारी को चक्कर और बेहोशी महसूस हुई थी। जिसके चलते हादसा हुआ। घटना की जानकारी पुलिस और संबंधित प्राधिकरणों को दे दी गई है। नियमानुसार जांच की जा रही है।

You may also like