Home » Blog » PM मोदी का UAE दौरा, LPG सप्लाई पर हुआ समझौता

PM मोदी का UAE दौरा, LPG सप्लाई पर हुआ समझौता

मोदी के प्लेन को F-16 फाइटर जेट से सुरक्षा दी गई

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
CG PRIME NEWS

CG Prime News@दिल्ली.PM Modi’s UAE Visit: Agreement Reached on LPG Supply प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी UAE दौरे पर पहुंचे हैं। अबूधाबी पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का गार्ड ऑफ ऑनर से स्वागत किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक UAE एयरफोर्स के F-16 फाइटर जेट्स ने प्रधानमंत्री के विमान को एस्कॉर्ट किया। UAE ने भारतीय इंफ्रास्ट्रक्चर, RBL बैंक और सम्मान कैपिटल में 5 अरब डॉलर निवेश का ऐलान भी किया है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक दोनों नेताओं ने ऊर्जा सुरक्षा, व्यापार, निवेश और वेस्ट एशिया के हालात पर चर्चा की।

LPG सप्लाई को लेकर अहम समझौता

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई। दोनों देशों के बीच LPG सप्लाई को लेकर अहम समझौता हुआ। इसके अलावा स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व, रक्षा सहयोग और वडिनार में शिप रिपेयर क्लस्टर से जुड़े MoU भी साइन किए गए।

CG PRIME NEWS

PM मोदी का UAE दौरा, LPG सप्लाई पर हुआ समझौता

मोदी बोले- हर हालात में UAE के साथ खड़ा है भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने UAE के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बातचीत में कहा कि भारत हर परिस्थिति में UAE के साथ मजबूती से खड़ा है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच पीएम मोदी ने कहा कि भारत और UAE के रिश्ते बेहद मजबूत हैं। उन्होंने UAE को अपना “दूसरा घर” बताते हुए गर्मजोशी से स्वागत के लिए धन्यवाद दिया। पीएम मोदी ने कहा, “मैं इस शानदार स्वागत के लिए दिल से आभार जताता हूं।”उन्होंने यह भी कहा कि UAE एयर फोर्स के लड़ाकू विमानों द्वारा उनके विमान को एस्कॉर्ट किया जाना भारत के लोगों के लिए गर्व की बात है।

मोदी बोले- यह यात्रा उपयोगी रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने UAE दौरा खत्म होने पर कहा कि उनकी यह छोटी लेकिन बेहद उपयोगी यात्रा रही। UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ भारत-UAE व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा हुई। पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि इस दौरे के नतीजे दोनों देशों की दोस्ती को और मजबूत करेंगे और विकास को आगे बढ़ाएंगे।

मोदी का UAE दौरा खत्म

प्रधानमंत्री मोदी का UAE दौरा खत्म हो गया हैं। उनका यह दौरा केवल करीब 180 मिनट का था। इस दौरे में भारत और UAE के बीच कई समझौतों पर सहमति बनी। इसमें LPG सप्लाई और ऊर्जा समझौता सबसे अमह माना जा रहा है। इसके अलावा, पीएम मोदी और UAE के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के बारे में भी बात हुई। पीएम 15 से 17 मई तक (3 दिन) नीदरलैंड दौरे के लिए रवाना हो गए हैं। यह दौरा भारत और नीदरलैंड के बीच द्विपक्षीय संबंध मजबूत बनाने के लिहाज से काफी अहम है।

You may also like