CG Prime News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • बिलासपुर
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम
    • बालोद
    • जगदलपुर
    • राजनंदगांव
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार
  • धर्म-संस्कृति
  • खेल
  • शिक्षा
  • जॉब
  • स्वास्थ्य
CG Prime News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • बिलासपुर
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम
    • बालोद
    • जगदलपुर
    • राजनंदगांव
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार
  • धर्म-संस्कृति
  • खेल
  • शिक्षा
  • जॉब
  • स्वास्थ्य
Sunday, August 30, 2026
Breaking
नेपाल आपदा, 320 भारतीय अब भी लापता, अब तक 669 लोगों...
छत्तीसगढ़ के राजेश दवे बने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मैनेजर,...
बिलासपुर में सोशल मीडिया कमेंट पर बवाल, हिंसक झड़प के बाद...
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 3 युवकों की...
दुर्ग में रक्षाबंधन की रात बिरयानी खाने जा रहे युवक की...
नेपाल में फिर बड़ी बाढ़ का खतरा, चीन ने जारी की...
Raksha Bandhan 2026: इस शुभ मुहूर्त में बांधे भाई की कलाई...
चीनी के दाम में 35% उछाल, Blinkit-Zepto पर खरीदारी की लिमिट...
Bhilai: 50 लाख एडवांस लेकर इकरारशुदा मकान दूसरे को बेचा, आरोपी...
आंदोलन करने वाले छात्रों के स्कूल पहुंचे शिक्षा मंत्री, बोले-हर समस्या...
CG Prime News
CG Prime News – छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • बिलासपुर
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम
    • बालोद
    • जगदलपुर
    • राजनंदगांव
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार
  • धर्म-संस्कृति
  • खेल
  • शिक्षा
  • जॉब
  • स्वास्थ्य
Copyright 2025 - All Right Reserved | BYS Creations
cg prime news
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरलेटेस्ट

Durg: जनगणना करने गए सरकारी कर्मचारी से किया वाद-विवाद, आरोपी गिरफ्तार

by Dakshi Sahu Rao May 14, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग. Durg: Argument with Government Employee Conducting Census; Accused Arrested जनगणना कार्य में बाधा पहुंचाने और शासकीय कर्मचारी का सहयोग न कर दुव्र्यवहार करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 2026जनगणना अधिनियम 1948 और बीएनएस की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की है।

वाद-विवाद कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की

13 मई को पीडि़त अशोक कुमार देवांगन, उम्र 32 वर्ष, निवासी देवांगन ने धमधा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 12 मई कि पटेल होटल धमधा में जनगणना संबंधी शासकीय कार्य के दौरान आरोपी संतोष पटेल निवासी धमधा द्वारा वाद-विवाद कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की गई।

वैधानिक कार्रवाई की जा रही

पीडि़त की रिपोर्ट पर थाना धमधा में अपराध क्रमांक 123/2026 धारा 296, 221 बीएनएस एवं जनगणना अधिनियम 1948 की धारा 11 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि शासकीय कार्यों में सहयोग प्रदान करें तथा किसी भी शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न न करें। कानून व्यवस्था प्रभावित करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

May 14, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
कोरबाक्राइमछत्तीसगढ़फीचरलेटेस्ट

रील बनाने नदी में कूदा युवक, डूबने से मौत, दोस्त मस्ती समझकर बनाते रहे वीडियो

by Dakshi Sahu Rao May 14, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@कोरबा. Youth Jumps into River to Make Reel in Korba Dies by Drowning छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सोशल मीडिया के लिए रील बनाने का शौक एक युवक को भारी पड़ गया। चंद लाइक और व्यूज के लिए उसने अहिरन नदी में छलांग लगा दी। जिसके बाद वह डूबने लगा लेकिन किनारे में खड़े दोस्त मस्ती समझकर उसका वीडियो बनाते रहे। जिसके बाद वह नदी के गहरे पानी में समा गया। मंगलवार से लापता निखिल सिंह (25) का शव 48 घंटे बाद बुधवार देर शाम नदी से बरामद किया गया। घटना कुसमुंडा थाना क्षेत्र की है।

दो दिनों तक चला सर्च ऑपरेशन

हादसे के बाद घबराए दोस्तों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। पुलिस और गोताखोरों की टीम ने मंगलवार दोपहर से ही सर्च ऑपरेशन शुरू किया। बुधवार को खराब मौसम के कारण रेस्क्यू रोकना पड़ा, लेकिन कुछ ही देर बाद निखिल का शव पानी की सतह पर आ गया। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई के बाद गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया।

cg prime news

रील बनाने नदी में कूदा युवक, डूबने से मौत, दोस्त मस्ती समझकर बनाते रहे वीडियो

यह है पूरा मामला

दरअसल, SECL कुसमुंडा में पदस्थ डंपर ऑपरेटर का बेटा निखिल सिंह (25) मंगलवार दोपहर अपने तीन दोस्तों के साथ अहिरन नदी में नहाने गया था। नहाते समय उसने रील बनाने के लिए नदी में ऊंचाई से छलांग लगाई। उसके दोस्तों ने मोबाइल से इसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया।

सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि, छलांग लगाने के बाद निखिल करीब 3 मिनट तक पानी में हाथ-पैर मारता रहा। उसके दोस्तों को लगा कि वह तैर रहा है और मस्ती कर रहा है, इसलिए किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की। जब निखिल पानी में पूरी तरह डूब गया, तब दोस्तों को सच्चाई का पता चला।

पुलिस मामले की जांच कर रही

बचाव कार्य के दौरान बिलासपुर से आई एनडीआरएफ (NDRF) की टीम को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। टीम के पास ऑक्सीजन सिलेंडर और वॉटरप्रूफ कैमरे जैसे जरूरी उपकरणों की कमी थी, जिसके कारण रेस्क्यू ऑपरेशन प्रभावित हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

May 14, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
छत्तीसगढ़दिल्लीफीचरराजनीतिराष्ट्रीयलेटेस्ट

केरलम के नए CM बने वी डी सतीशन, पारावूर सीट से हैं विधायक

by Dakshi Sahu Rao May 14, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दिल्ली. V.D. Satheesan becomes Kerala’s new Chief Minister कांग्रेस नेता वी डी सतीशन केरलम के नए सीएम होंगे। कांग्रेस ने राज्य के चुनाव नतीजे घोषित होने के 10 दिन बाद गुरुवार को इसका ऐलान किया। 61 साल के सतीशन पारावूर सीट से विधायक हैं। नाम के ऐलान होने का बाद सतीशन ने कहा- मैं इस पद को निजी उपलब्धि नहीं बल्कि दैवीय कृपा मानता हूं। मैं वेणुगोपाल, रमेश चेन्निथला समेत सभी नेताओं को अपने विश्वास में लूंगा।

140 में से 102 सीटें जीतीं केरलम में पार्टी ने

केरलम में UDF ने 140 में से 102 सीटें जीती हैं। इनमें कांग्रेस की 63 सीटें हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस विधायकों की बैठक में 75-80% विधायकों ने केसी वेणुगोपाल को समर्थन दिया था। वीडी सतीशन को महज 6 विधायकों का समर्थन मिला था। हालांकि, बैठक के बाद तीन पूर्व प्रदेश अध्यक्षों ने सतीशन के नाम का समर्थन किया था। इसके अलावा UDF के सहयोगी दल IUML और केरलम कांग्रेस (जोसेफ) ने खुले तौर पर सतीशन को समर्थन किया।

CG PRIME NEWS

केरलम के नए CM बने वी डी सतीशन, पारावूर सीट से हैं विधायक

ज्यादातर विधायक वेणुगोपाल के समर्थन में थे

मुख्यमंत्री पद की दौड़ में वीडी सतीशन, केसी वेणुगोपाल और रमेश चेन्निथला का नाम चल रहा था। रिजल्ट के बाद केरलम कांग्रेस अलग-अलग गुटों में बंटी रही। एक धड़ा सतीशन के समर्थन में था, जिन्हें नई पीढ़ी और आक्रामक विपक्षी चेहरा माना जाता है। दूसरा धड़ा वेणुगोपाल और चेन्निथला के पक्ष में था। दावा किया जा रहा था कि ज्यादातर विधायक वेणुगोपाल के समर्थन में थे। वेणुगोपाल को केंद्रीय नेतृत्व का करीबी नेता माना जाता है, जबकि सतीशन का मजबूत जनाधार था। वेणुगोपाल को सीएम न बनाने के लिए पोस्टर भी लगाए गए थे।

कांग्रेस समर्थकों ने सतीशन के सीएम बनाने के समर्थन में पोस्टर लगाए गए थे

कांग्रेस समर्थकों ने सतीशन के सीएम बनाने के समर्थन में वायनाड में पोस्टर लगाए गए थे। इनमें लिखा था- राहुल और प्रियंका वायनाड को भूल जाओ, यहां फिर नहीं जीतोगे। वायनाड अगला अमेठी होगा। समर्थकों ने हाईकमान को चेताया है कि केसी वेणुगोपाल को मुख्यमंत्री बनाया, तो ठीक नहीं होगा। कांग्रेस नेता दीपा दासमुंशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पार्टी ने तिरुवनंतपुरम में 7 मई को मीटिंग की थी। पार्टी अध्यक्ष खड़गे, राहुल गांधी से चर्चा के बाद तय किया गया कि केरलम CM वीडी सतीशन होंगे।

May 14, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
छत्तीसगढ़दिल्लीदेशप्रशासनफीचरराजनीतिलेटेस्ट

देश के 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में होगा SIR सर्वे

by Dakshi Sahu Rao May 14, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दिल्ली. The SIR survey will be conducted in 16 states and 3 Union Territories of the country. देश के 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में चुनाव आयोग ने SIR की घोषणा कर दी है। चुनाव आयोग ने गुरुवार को हरियाणा, झारखंड, उत्तराखंड, दिल्ली, आंध्रा समेत 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में स्पेशल इंटेसिव रिवीजन (SIR) का ऐलान किया है। यह SIR का तीसरा फेज होगा।

30 मई से 23 दिसंबर तक चलेगी प्रक्रिया

चुनाव आयोग ने जानकारी देते हुए बताया कि SIR की पूरी प्रक्रिया 30 मई से 23 दिसंबर तक चलेगी। इस दौरान 36.73 करोड़ वोटरों का वेरिफिकेशन होगा। जिन राज्यों में SIR होगा, उनमें पंजाब, उत्तराखंड और मणिपुर में अगले साल विधानसभा चुनाव हैं। अन्य 13 राज्यों में 2028 और 2029 में चुनाव होंगे।

cg prime news

देश के 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में होगा SIR

3 राज्यों-UT को छोड़कर पूरे देश में पूरा होगा SIR

SIR के तीसरे फेज के बाद हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को छोड़कर पूरे देश में SIR प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। तीनों बचे हुए राज्यों में खराब मौसम और जनगणना के कारण SIR के शेड्यूल की घोषणा बाद में की जाएगी। तीसरे फेज में SIR वाले राज्यों में महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा वोटर हैं। दादरा और नगर हवेली एवं दमन-दीव में वोटरों की संख्या सबसे कम है।

SIR के पहले और दूसरे फेज में 10 राज्य और 3 केंद्र शासित प्रदेश

SIR के पहले और दूसरे फेज में 10 राज्य और 3 केंद्र शासित प्रदेश कवर हो चुके हैं। SIR के बाद बिहार, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और असम विधानसभा चुनाव में भाजपा जीती है। केरल में कांग्रेस गठबंधन और तमिलनाडु में TVK ने जीत हासिल की है। असम में स्पेशल रिवीजन (SR) हुआ। यहां भी भाजपा सरकार की वापसी हुई।

3.42 लाख बूथ लेवल एजेंट तैनात होंगे

चुनाव आयोग ने बताया कि तीसरे फेज की SIR प्रक्रिया में 3.94 लाख बूथ लेवल अधिकारी (BLO) तैनात होंगे। BLO की मदद के लिए राजनीतिक पार्टियों की तरफ नियुक्त 3.42 लाख बूथ लेवल एजेंट (BLA) भी शामिल रहेंगे।

SIR क्या है?

यह चुनाव आयोग की एक प्रक्रिया है। इसमें घर-घर जाकर लोगों से फॉर्म भरवाकर वोटर लिस्ट अपडेट की जाती है। 18 साल या उससे ज्यादा उम्र के नए लोगों को वोटर लिस्ट में जोड़ा जाता है। ऐसे लोग जिनकी मौत हो चुकी है या जो दूसरी जगह शिफ्ट हो चुके हैं, उनके नाम हटाए जाते हैं। नाम, पते में गलतियों को भी ठीक किया जाता है।

May 14, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
11 महीने बाद भिलाई आश्रम में मां-बेटी का भावुक मिलन, गले लगकर रोती बेटी पूजा।
छत्तीसगढ़दुर्गफीचरलेटेस्ट

11 महीने बाद मां-बेटी का मिलन: भिलाई आश्रम में छलका ममता का सैलाब

by cgprimenews.com May 14, 2026
written by cgprimenews.com

भावुक कर देने वाली कहानी

भिलाई | Mother and daughter reunite after 11 months: An outpouring of affection at Bhilai Ashram. सेक्टर-1 स्थित फील परमार्थम सेंटर में उस समय भावुक दृश्य देखने को मिला, जब 11 महीने से बिछड़ी मां को सामने देखकर बेटी पूजा खुद को रोक नहीं सकी। वह दौड़कर अपनी मां से लिपट गई और फूट-फूट कर रो पड़ी। वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं।

यह भी पढ़ेः कुम्हारी सिलेंडर ब्लास्ट, एक साथ जली 4 चिता, मोहल्ले वाले भी नहीं रोक पाए आंसू

32 साल पुराना दर्द, मां-बेटी का सहारा बना रिश्ता

बबीता देवी और उनकी बेटी पूजा की कहानी संघर्ष, दर्द और अटूट प्रेम से भरी है। करीब 32 साल पहले पूजा के पिता पुण्यदेव सिंह का अपहरण हो गया था और आज तक उनका कोई सुराग नहीं मिला। इस सदमे ने बबीता देवी की मानसिक स्थिति पर गहरा असर डाला, लेकिन उन्होंने अपनी इकलौती बेटी को संभालते हुए जीवन बिताया।

10 दिन कहकर निकलीं, 11 महीने तक नहीं लौटीं

65 वर्षीय बबीता देवी 3 जून 2025 को मायके जगतपुर (बांका) जाने की बात कहकर घर से निकली थीं। उन्होंने बेटी से कहा था कि 10 दिन में लौट आएंगी, लेकिन फिर अचानक लापता हो गईं। इसके बाद पूजा ने मां की तलाश में भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार और नौगछिया तक खोजबीन की। वह बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और कई आश्रमों में मां को ढूंढती रही।

भिलाई आश्रम में मिली जिंदगी की उम्मीद

भिलाई से करीब 15 किलोमीटर दूर कचांदुर मोड़ के पास बबीता देवी विक्षिप्त अवस्था में मिलीं। इसके बाद अमित राज उन्हें आश्रम ले आए। यहां इलाज और देखभाल के बीच वह बार-बार घर जाने की बात करती रहीं। 10 मई को उन्होंने ‘जगतपुर बांका’ नाम बताया, जिसके बाद आश्रम प्रबंधन ने पुलिस से संपर्क किया।

नौकरी छोड़ी, जनरल बोगी से मां के पास पहुंची बेटी

11 मई को जब पूजा को फोन पर मां के मिलने की सूचना मिली तो उसने बिना देर किए भिलाई आने का फैसला किया। कोचिंग संस्थान से छुट्टी नहीं मिलने पर उसने साफ कहा—“नौकरी मेरी मां से बड़ी नहीं।” इसके बाद वह साउथ बिहार एक्सप्रेस की जनरल बोगी से सफर कर भिलाई पहुंची।

बिछड़ों का सहारा बना सेंटर

फील परमार्थम सेंटर अब तक 200 से अधिक बेसहारा और मानसिक रूप से अस्वस्थ लोगों को आश्रय दे चुका है। संस्था 55 लोगों को उनके परिवारों से मिला चुकी है। वर्तमान में यहां 96 लोग रह रहे हैं।

May 14, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
जांजगीर-चांपा के भवतरा गांव में सामूहिक हत्याकांड के बाद जांच करती पुलिस और घटनास्थल पर जुटी ग्रामीणों की भीड़।
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरलेटेस्ट

जांजगीर-चांपा में सामूहिक हत्याकांड: पति-पत्नी और 2 बच्चों की निर्मम हत्या

by cgprimenews.com May 14, 2026
written by cgprimenews.com

जांजगीर-चांपा। Janjgir-Champa mass murder: Husband, wife and two children brutally murdered छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र अंतर्गत भवतरा गांव में देर रात हुए सामूहिक हत्याकांड ने पूरे इलाके को दहला दिया। अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर पति-पत्नी और उनके दो बच्चों की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में दहशत और मातम का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ेः भिलाई में क्रिकेट खेलते युवक पर गिरी आकाशीय बिजली, 18 वर्षीय की मौत

नए मकान में रुका था परिवार

जानकारी के मुताबिक मृतक परिवार अपने नए मकान के निर्माण कार्य के चलते वहीं रुका हुआ था। सुबह निर्माण कार्य के लिए पहुंचे मिस्त्री ने घर के भीतर खून से लथपथ चार शव देखे। भयभीत मिस्त्री ने तुरंत गांव के सरपंच और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड ने शुरू की जांच

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, फॉरेंसिक विशेषज्ञ और डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलाया गया। पूरे घर को सील कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हत्या के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका

प्रारंभिक जांच में पुलिस आपसी रंजिश और पारिवारिक विवाद के एंगल से मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतक परिवार के एक सदस्य की पहले भी हत्या हो चुकी थी, जिसके बाद इस घटना ने कई नए सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि पुलिस ने अभी किसी भी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

गांव में भय और आक्रोश

घटना की खबर फैलते ही भवतरा गांव में बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। लोगों में भय और गुस्सा दोनों दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीणों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच तेजी से की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

May 14, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
भिलाई के मैदान में बिजली गिरने की घटना के बाद पुलिस जांच करती हुई
छत्तीसगढ़दिल्लीदुर्गन्यूजफीचरलेटेस्ट

भिलाई में क्रिकेट खेलते युवक पर गिरी आकाशीय बिजली, 18 वर्षीय की मौत

by cgprimenews.com May 13, 2026
written by cgprimenews.com

मौसम बदला और छिन गई जान

भिलाई/CG Prime News | Bhilai के पुरैना स्टोर पारा स्थित मैदान में बुधवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। क्रिकेट खेल रहे युवकों के बीच अचानक मौसम बदलने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 18 वर्षीय युवक शक्ति बिसोंई की मौत हो गई। घटना के बाद मैदान में अफरा-तफरी मच गई और साथी खिलाड़ी घबराकर इधर-उधर भागने लगे। 18-year-old dies after being struck by lightning while playing cricket in Bhilai.

शाम 5 बजे हुआ हादसा

भिलाई तीन टीआई अंबर सिंह भरद्वाज ने बताया कि बुधवार शाम करीब 5 बजे युवक मैदान में क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान हल्की बारिश शुरू हुई और तेज हवा चलने लगी। मौसम खराब होता देख सभी खिलाड़ी घर लौटने की तैयारी कर रहे थे। तभी अचानक तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी, जिसकी चपेट में शक्ति बिसोंई आ गया। बिजली उसके सीने के पास गिरी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।

दोस्तों ने तुरंत बुलाया डायल 112

घटना के तुरंत बाद साथियों ने आपातकालीन सेवा डायल 112 को सूचना दी। घायल युवक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिवार में मातम का माहौल है। Bhilai-3 टीआई के अनुसार मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए Lal Bahadur Shastri Government Hospital की मॉर्च्युरी भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

बारिश के मौसम में सतर्कता जरूरी

विशेषज्ञों के अनुसार खुले मैदान, पेड़, बिजली के खंभे या धातु के सामान के पास बारिश और गरज-चमक के समय रुकना खतरनाक हो सकता है। मौसम खराब होते ही सुरक्षित स्थान पर पहुंचना जरूरी है। यह सावधानी जीवन की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है। ताकि सुरक्षित अपने घर पहुंच सकें।

May 13, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
क्राइमछत्तीसगढ़फीचररायपुरलेटेस्ट

कांग्रेस मेयर का साला गिरफ्तार, देसी बम बनाकर खुद को उड़ाने की थी योजना

by Dakshi Sahu Rao May 13, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@रायपुर. Congress Mayor’s Brother-in-Law Arrested in Raipur राजधानी रायपुर में देसी बम बनाने वाला आरोपी विनय देवांगन पकड़ा गया है। वह कांग्रेस नेता और बीरगांव महापौर नंदलाल देवांगन का साला है। मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि, वह फैमिली से परेशान था। खुद को बम से उड़ाकर खत्म करने की नियत से उसने विस्फोटक बनाने का सामान खरीदा था।

मितानिन के घर से मिला था बम बनाने का रॉ मटेरियल

पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिरफिरा किस्म का है। 3 बार घर छोड़कर भाग चुका है, घरवालों से बात भी नहीं करता था। पुलिस ने उसे 12 मई की रात रावाभाठा इलाके से गिरफ्तार किया है। इसी इलाके में मितानिन के घर से बम बनाने का रॉ मटेरियल मिला था।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रविशंकर शुक्ल वार्ड के रावाभाठा इलाके में मितानिन पुष्पा साहू का मकान है। पुष्पा साहू और उनके परिवार का बीरगांव निवासी विनय देवांगन से परिचय है। 6 मई की शाम विनय मितानिन के घर बैग लेकर पहुंचा था।

उसने कहा कि वह बैग अभी कुछ समय के लिए यहां रख रहा है और बाद में ले जाएगा। इसके बाद वह वहां से चला गया। मितानिन को इस पर शक हुआ, तो उसने वार्ड पार्षद अश्वनी यादव को सूचना दी।

बम या IED बनाने में इस्तेमाल होते हैं ये सामान

आरोपी के रखवाए बैग से जो सामान मिला है, बैटरी, वायर, कैमिकल, डेटोनेटर ये सब आमतौर पर विस्फोटक डिवाइस या IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले सामान होते हैं। वहीं एयरगन अलग से हथियार या ट्रेनिंग/शिकार जैसी गतिविधियों में इस्तेमाल होती है।

पार्षद ने की थी बैग की जांच

सूचना मिलने पर अश्वनी यादव रात में मितानिन के घर पहुंचे और सुबह आने की बात कहकर चले गए। 7 मई की सुबह 8 बजे वार्ड पार्षद स्थानीय रहवासियों के साथ मौके पर पहुंचे और बैग खोलकर जांच की। उसमें एयर गन और देसी बम बनाने का सामान मिला।

इसके बाद पार्षद ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर नॉर्थ जोन के अधिकारी मौके पर और बम निरोधक दस्ता (BDDS) मौके पर पहुंचे थे। बैग से बैटरी, वायर, एयरगन, दो बोतल कैमिकल और डेटोनेटर नुमा सामान बरामद किया गया, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। मामला सामने आने के बाद से आरोपी फरार था।

May 13, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरलेटेस्ट

Durg: भैंस चुराकर भागते एक नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

by Dakshi Sahu Rao May 13, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग. Durg: 5 Accused, Including a Minor, Arrested for Buffalo Theft दुर्ग जिले में मवेशी चोरी करने वाले एक नाबालिग साहित पांच आरोपियों को अण्डा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ग्राम चिरपोटी क्षेत्र से भैंस चोरी कर वाहन केा माध्यम से उन्हें ले जाते हुए पकड़े गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई। आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो भैंस और घटना में प्रयुक्त टाटा एस वाहन जब्त किया गया है।

ग्रामीणों ने चोरों को पकड़ा

अंडा थाना पुलिस ने बताया कि 12 मई को ग्रामीणों द्वारा सूचना दी गई कि ग्राम चिरपोटी स्थित सिरसिदा खार रेलवे बोगदा पुलिया के पास से भैंस और पडिय़ा को छोटा हाथी टाटा एस वाहन क्रमांक CG 04 JC 2612 में भरकर ले जाया जा रहा है। ग्रामीणों द्वारा वाहन को बोरीगारका के पास रोककर पूछताछ की गई। जिसमें वाहन चालक और साथियों द्वारा मवेशियों को ग्राम चिरपोटी से ले जाना स्वीकार किया गया।

सभी आरोपी गिरफ्तार

प्रकरण की सूचना पर थाना अण्डा में अपराध क्रमांक 51/2026 धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी अवतार सिंह उर्फ बाउ एवं भूपेन्द्र कुमार महार उर्फ छोटू से पूछताछ करने पर ग्राम चिरपोटी के अन्य साथियों के साथ मिलकर मवेशी चोरी करना स्वीकार किया गया। प्रकरण में चार आरोपियों और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

1. अवतार सिंह उर्फ बाउ, उम्र 40 वर्ष, निवासी गडरिया पारा बजरंग चौक कुरूद, थाना जामुल।
2. भूपेन्द्र कुमार महार उर्फ छोटू, उम्र 28 वर्ष, निवासी आदर्श नगर उतई।
3. खेमचंद उर्फ खेमू साहू, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम चिरपोटी थाना अण्डा।
4. ऐवेन्द्र साहू उर्फ गोलू, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम चिरपोटी थाना अण्डा।
5. एक विधि विरुद्ध बालक।

इस टीम ने की कार्रवाई

इस कार्रवाई में एएसआई सुन्दर लाल नेताम के नेतृत्व में एएसआई राजेश साहू, प्र.आर. 1818, प्र.आर. 1814 दिलीप राउत, आरक्षक जयप्रकाश साहू, आरक्षक पवन नौरंगे, आरक्षक रूपेश कोमा, आरक्षक अजय चंद्राकर, आरक्षक तेजेश्वर साहू और आरक्षक संदीप कुर्रे की भूमिका रही।

May 13, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
CG PRIME NEWS
छत्तीसगढ़जॉबदुर्गफीचरलेटेस्टशिक्षा

दुर्ग जिले में पाइवेट सेक्टर के 2300 पदों पर भर्ती, 22 मई को प्लसमेंट कैंप

by Dakshi Sahu Rao May 13, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग. Recruitment for 2,300 Private Sector Posts in Durg District निजी क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका। दुर्ग जिले में जिला स्तरीय विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें निजी क्षेत्र के 2300 पदों पर भर्ती होगी। कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, दुर्ग और छत्रपति शिवाजी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (सीएसआईटी) के संयुक्त तत्वावधान में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।

CSIT परिसर में लगेगा रोजगार मेला

जिला रोजगार कार्यालय के उप संचालक से मिली जानकारी के अनुसार यह आयोजन शिवाजी नगर स्थित सीएसआईटी के परिसर में होगा। इस मेले के माध्यम से क्षेत्र के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में करियर बनाने का एक सुनहरा अवसर मिलेगा। इस रोजगार मेले में विभिन्न क्षेत्रों के 10 नियोजकों द्वारा कुल 2,347 तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर भर्तियाँ की जाएंगी।

10 पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट तक को मौका

10वीं, 12वीं पास से लेकर स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा और इंजीनियरिंग स्नातक की योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी इस मेले में हिस्सा ले सकते हैं। इसके अतिरिक्त, मेडिकल क्षेत्र से जुड़े अभ्यर्थियों जैसे एमबीबीएस, बीएएमएस, नर्सिंग (जीएनएम/एएनएम) और पैरामेडिकल डिप्लोमा धारकों के लिए भी बड़ी संख्या में रिक्तियां उपलब्ध हैं।

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक आवेदक इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिसके लिए रोजगार पंजीयन होना अनिवार्य है। रिक्तियों से संबंधित विस्तृत जानकारी रोजगार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.erojgar.cg.gov.in पद या छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप पर देखी जा सकती है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी मालवीय नगर चौक स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, दुर्ग में सीधे संपर्क कर सकते हैं।

May 13, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
11 महीने बाद भिलाई आश्रम में मां-बेटी का भावुक मिलन, गले लगकर रोती बेटी पूजा।
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरलेटेस्ट

दुर्ग जिले में अवैध शराब परिवहन करते 3 आरोपी गिरफ्तार, 1 लाख का सामान जब्त

by Dakshi Sahu Rao May 13, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग. 3 Accused Arrested for Transporting Illicit Liquor in Durg District दुर्ग जिले की नंदिनी नगर थाना पुलिस ने अवैध शराब परिवहन और बिक्री करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 1,00,400 रुपए का सामाना जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

आरोपियों को माइनिंग चेक के पास घेराबंदी करके पकड़ा

12 मई को थाना नंदिनी नगर पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति बुलेट में अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु परिवहन कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा ग्राम पोटिया जाने वाले मार्ग स्थित माईनिंग चेक के पास घेराबंदी कर संदेहियों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम युगल शर्मा, चन्द्र कुमार कुर्रे निवासी ग्राम मोहरेंगा थाना नंदिनी नगर जिला दुर्ग बताया। आरोपियों के कब्जे से 62 पौवा देशी मदिरा शराब और एक बुलेट जब्त किया गया।

cg prime news

दुर्ग जिले में अवैध शराब परिवहन करते 3 आरोपी गिरफ्तार, 1 लाख का सामान जब्त

बाइक से शराब का परिवहन करते पकड़ा

इसी क्रम में 13 मई को मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति टीव्हीएस एक्सल बाइक में अवैध रूप से शराब परिवहन कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा पथरिया चौक के आगे बायपास रोड अहिवारा में घेराबंदी कर आरोपी बैसाखु राम साहू को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 35 पौवा अंग्रेजी गोवा मदिरा शराब एवं एक टीव्हीएस एक्सल मोटर सायकल जब्त किया गया है।

आरोपियों को भेजा जेल

दोनों प्रकरणों में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 154/2026 एवं 155/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेजा गया।

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

1. युगल शर्मा, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम मोहरेंगा थाना नंदिनी नगर जिला दुर्ग
2. चन्द्र कुमार कुर्रे, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम मोहरेंगा थाना नंदिनी नगर जिला दुर्ग
3. बैसाखु राम साहू, उम्र 55 वर्ष, निवासी वार्ड 04 संजय नगर अहिवारा थाना ठ्ठंदिनी नगर जिला दुर्ग

जब्त सामग्री

1. 62 पौवा देशी मदिरा शराब कीमती 6,200 रुपये
2. 35 पौवा अंग्रेजी गोवा मदिरा शराब कीमती 4,200 रुपये
3. 1 बुलेट मोटर सायकल कीमती 70,000 रुपये
4. एक टीव्हीएस एक्सल मोटर सायकल कीमती 20,000 रुपये
कुल जुमला कीमती 1,00,400 रुपये।

 

May 13, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरलेटेस्ट

कुम्हारी सिलेंडर ब्लास्ट, एक साथ जली 4 चिता, मोहल्ले वाले भी नहीं रोक पाए आंसू

by Dakshi Sahu Rao May 13, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग. दुर्ग के कुम्हारी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में एक ही परिवार के 4 लोग जिंदा जल गए। बुधवार को सभी मृतकों का अंतिम संस्कार किया गया। एक ही घर से चार लोगों की अर्थी निकली तो मोहल्ले वाले भी अपने आंसू नहीं रोक पाए। दो बेटियों, पिता और नातिन की चिता एक ही श्मशान घाट में जली। इस पूरे घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा कैसे हुआ धमाका

जिसमें धमाके के बाद आसपास मौजूद लोग भागते नजर आए। वीडियो में पहले घर में आग जलता हुआ दिखाई दे रहा है। तब कुछ लोग पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश करते हैं। इसी बीच एक आदमी पाइप लेकर दौड़ता है। थोड़े ही देर बाद जोरदार धमाका होता है। जिसके बाद डरे लोग इधर-उधर जान बचाने के लिए भागते नजर आ रहे हैं। मृतकों में पिता, दो बहनें और एक डेढ़ साल की बच्ची शामिल है। चारों का कुम्हारी मुक्तिधाम में एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।

सीएम और जिला प्रशासन ने किया मुआवजे का ऐलान

मामले में मुख्यमंत्री ने 5-5 लाख और जिला प्रशासन ने 4-4 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पीडि़त परिवार से मिलकर बिजली विभाग पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है। दोषी अधिकारियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग की है।

cg prime news

कुम्हारी सिलेंडर ब्लास्ट, एक साथ जली चार चिता, मोहल्ले वाले भी नहीं रोक पाए आंसू

बिजली पोल में पहले लगी आग

बतां दें कि घर के सामने बिजली पोल में पहले आग लगी जो धीरे-धीरे घर तक पहुंची। हादसे के दौरान आग किचन तक पहुंच गई, जिससे गैस सिलेंडर फट गया और धमाका इतना तेज था कि किसी को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। मलबे से चारों शव बरामद किए गए हैं।

सांसद-मंत्री भी घटना स्थल पहुंचे

मंगलवार शाम घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, सांसद सांसद विजय बघेल भी घटनास्थल पहुंचे थे। दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह और एसएसपी विजय अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया था। अधिकारियों ने घटना की जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

May 13, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
Newer Posts
Older Posts
This error message is only visible to WordPress admins

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Popular Posts

  • 1

    भिलाई सेक्टर-6 मजार में रंगाई को लेकर खूनी विवाद, युवक पर कटर से हमला

    June 15, 2026
  • 2

    Breaking: BSP में लोहा चोरी मामले में BSP GM और नान एक्जीक्यूटिव गिरफ्तार

    July 9, 2026
  • 3

    दुर्ग SSP विजय अग्रवाल पहुंचे जामुल थाना, रोल कॉल में पुलिसकर्मियों की ली क्लास

    November 4, 2025
  • 4

    Bilaspur Train Accident: कलेक्टर ने की 5 मौत की पुष्टि, Railway ने जारी किया हेल्प लाइन नंबर, लोको पायलट के फंसे होने की आशंका

    November 4, 2025
  • 5

    दुर्ग: जलघर की टंकी में मिली 3 दिन पुरानी सड़ी हुई लाश, 45 हजार से ज्यादा घरों में दूषित पानी की सप्लाई

    November 13, 2025
  • 6

    चंद्रामौर्या अंडर ब्रिजः महिला के शव की शिनाख्त, लिव-इन पार्टनर पहुंचा थाने

    December 17, 2025
  • 7

    नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के रसूखदार आरोपी फरार, तीन दिन बीत गए

    February 3, 2026
  • 8

    नंबरप्लेट पर विधायक, पीछे CG King लिखकर रौबझाड़ रहा चालक गिरफ्तार

    December 28, 2025
  • Big News: भिलाई के नाबालिग के आतंकवादियों से जुड़े तार, सुसाइड बॉम्बर बनने था तैयार

    November 19, 2025
  • 10

    दुर्ग SSP ने हेड कांस्टेबल को किया सस्पेंड, मृतक के रिश्तेदार से मांगा 5 हजार

    January 20, 2026

Follow Us

Recent Posts

  • नेपाल आपदा, 320 भारतीय अब भी लापता, अब तक 669 लोगों की मौत

    August 29, 2026
  • छत्तीसगढ़ के राजेश दवे बने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मैनेजर, एशिया कप में संभालेंगे जिम्मेदारी

    August 29, 2026
  • बिलासपुर में सोशल मीडिया कमेंट पर बवाल, हिंसक झड़प के बाद धारा 144 लागू

    August 29, 2026
  • तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 3 युवकों की मौत

    August 29, 2026
  • दुर्ग में रक्षाबंधन की रात बिरयानी खाने जा रहे युवक की हत्या

    August 29, 2026
CG Prime News Logo

About Us

CG Prime News एक विश्वसनीय और निष्पक्ष हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो आपको आपके आस-पास और देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से हर पल जोड़े रखता है।

हमारा उद्देश्य है — जनता तक सही, सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना। हम राजनीति, शिक्षा, रोजगार, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी स्थानीय खबरों को सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करते हैं।

“सूचना ही शक्ति है” — हर खबर तथ्यों के साथ, बिना किसी पक्षपात के।

Office Address

Chief Editor: Rita Sharma

Editor: Dakshi Sahu Rao

Mobile: 9302547826

Email: cgprimenews85@gmail.com

Home| Disclaimer| Terms & Conditions| Advertisement Policy| About Us| Contact
© 2025 CGPrimeNews.com • Developed by byscreations.com
CG Prime News – छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट