CG Prime News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • बिलासपुर
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम
    • बालोद
    • जगदलपुर
    • राजनंदगांव
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार
  • धर्म-संस्कृति
  • खेल
  • शिक्षा
  • जॉब
  • स्वास्थ्य
CG Prime News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • बिलासपुर
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम
    • बालोद
    • जगदलपुर
    • राजनंदगांव
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार
  • धर्म-संस्कृति
  • खेल
  • शिक्षा
  • जॉब
  • स्वास्थ्य
Sunday, August 30, 2026
Breaking
नेपाल आपदा, 320 भारतीय अब भी लापता, अब तक 669 लोगों...
छत्तीसगढ़ के राजेश दवे बने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मैनेजर,...
बिलासपुर में सोशल मीडिया कमेंट पर बवाल, हिंसक झड़प के बाद...
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 3 युवकों की...
दुर्ग में रक्षाबंधन की रात बिरयानी खाने जा रहे युवक की...
नेपाल में फिर बड़ी बाढ़ का खतरा, चीन ने जारी की...
Raksha Bandhan 2026: इस शुभ मुहूर्त में बांधे भाई की कलाई...
चीनी के दाम में 35% उछाल, Blinkit-Zepto पर खरीदारी की लिमिट...
Bhilai: 50 लाख एडवांस लेकर इकरारशुदा मकान दूसरे को बेचा, आरोपी...
आंदोलन करने वाले छात्रों के स्कूल पहुंचे शिक्षा मंत्री, बोले-हर समस्या...
CG Prime News
CG Prime News – छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • बिलासपुर
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम
    • बालोद
    • जगदलपुर
    • राजनंदगांव
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार
  • धर्म-संस्कृति
  • खेल
  • शिक्षा
  • जॉब
  • स्वास्थ्य
Copyright 2025 - All Right Reserved | BYS Creations
कांकेर में भीषण सड़क हादसा
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरभिलाईलेटेस्ट

दुर्ग जिले के बेलौदी में गुपचुप खाने से 26 लोग बीमार, एक महिला की मौत

by Dakshi Sahu Rao May 13, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग. 26 Fall Ill, One Woman Dies After Eating ‘Gupchup’ in Belodi, Durg District दुर्ग जिले के पाटन ब्लॉक के ग्राम बेलौदी में गुपचुप खाने के बाद 26 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। उल्टी दस्त की शिकार एक महिला की मंगलवार शाम मौत हो गई। घटनाा जामगांव R थाना क्षेत्र की है। मृत महिला सरस्वती निषाद पति अशोक निषाद उम्र 45 वर्ष सोमवार को गांव में गुपचुप खाया था जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई थी।

उल्टी दस्त की शिकायत

मिली जानकारी के अनुसार महिला उल्टी दस्त की शिकायत होने के बाद निजी डॉक्टर के पास पहुंची थी। दवाई खाने के बाद भी जब राहत नहीं मिली तो मंगलवार को गाड़ाडीह के अस्पताल में भर्ती हुई। जहां शाम लगभग 4 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करवाया भर्ती

इधर बेलौदी गांव में गुपचुप खाने के बाद लगभग 26 लोगों की तबीयत बिगड़ गई थी। जिनमें से तीन लोगों को उपचार के लिए पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। इधर मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम भी गांव पहुंची। जहां राहत कैंप लगाकर लोगों की जांच की गई। उसके बाद उपचार किया गया। मंगलवार को बीएमओ डॉक्टर कठौतिया ने बताया की स्थिति नियंत्रण में है। उल्टी दस्त के शिकायत वाले मरीज को दवाई देकर उनका उपचार किया जा रहा है।

May 13, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
क्राइमछत्तीसगढ़फीचरबालोदलेटेस्ट

दल्लीराजहरा में बड़ा हादसा, मिट्टी धसने से 3 मजदूरों की मौत

by Dakshi Sahu Rao May 12, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@बालोद. Major Tragedy in Dalli Rajhara: 3 Laborers Die in Landslide छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां सीवरेज प्रोजेक्ट में काम कर रहे हैं तीन मजदूरों की मिट्टी धसने से दबकर मौत हो गई। मृतकों में दो पुरुष और एक महिला शामिल है। हादसा मंगलवार शाम दल्लीराजहरा में दास पान ठेला चौक के पास हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार मजदूर सीवरेज पाइप बिछाने के लिए खुदाई कर रहे थे। तभी अचानक मिट्टी धंस गई और वह 10 फीट गहरे गड्ढे में दब गए। घटना दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र की है। भिलाई स्टील प्लांट के सीवरेज लाइन प्रोजेक्ट के तहत यह काम हो रहा था। मृतकों की पहचान किशुन कुमार राकेश कुमार और बैशाखिन के रूप में हुई है।

हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मजदूरों से बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के 10 फीट गहरे गड्ढे में काम कराया जा रहा था। ना तो सुरक्षा बैरिकेडिंग थी और ना ही मिट्टी धसने से बचाव के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हादसे की पड़ताल की जा रही है।

May 12, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
CG PRIME NEWS
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरलेटेस्ट

Durg: सूने मकानों में चोरी, अंतरजिला गिरोह पकड़ाया, 1 नाबालिग सहित 6 आरोपी गिरफ्तार 

by Dakshi Sahu Rao May 12, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग.  durg jamul theft gang busted 6 accused arrested दुर्ग Police ने थाना जामुल क्षेत्र में सूने मकानों में चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी समेत 6 आरोपियों और एक विधि विरुद्ध बालक को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 5 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात, नगदी, घरेलू सामान और चोरी में इस्तेमाल वाहन बरामद किए हैं।

दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं का खुलासा

पुलिस के मुताबिक जामुल थाना क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड इलाके में अप्रैल 2026 के दौरान दो सूने मकानों में चोरी की घटनाएं हुई थीं। पहली शिकायत सिम्मी अहिरवार ने दर्ज कराई थी, जिसमें अज्ञात चोरों द्वारा घर का दरवाजा तोड़कर नगदी और चांदी के सामान चोरी करने की बात कही गई थी। दूसरी घटना में देव सिंह थापा परिवार सहित विवाह कार्यक्रम में बाहर गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने मकान का ताला और आलमारी का लॉकर तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात, नगदी और घरेलू सामान पार कर दिया।

CCTV और तकनीकी जांच से मिले सुराग

मामले की गंभीरता को देखते हुए ACCU टीम और थाना जामुल पुलिस ने संयुक्त जांच शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान की। जांच के दौरान आदतन आरोपी अर्जुन सिंह उर्फ गोरखा को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ चोरी करना स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया।

चोरी के पैसों से खरीदे मोबाइल भी जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने की अंगूठी, हार, लॉकेट, चांदी के पायल, बिछिया, चेन, सिक्का, एलसीडी टीवी और अन्य सामान बरामद किया है। इसके अलावा चोरी की रकम से खरीदे गए दो वीवो मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी और दरवाजा तोड़ने के औजार भी जब्त किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी चोरी, मारपीट और आर्म्स एक्ट के मामलों में शामिल रह चुके हैं। उनसे अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ जारी है।

May 12, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरलेटेस्ट

दुर्ग: युवती से छेड़छाड़ विवाद में खूनी मोड़, युवक की हत्या, 9 आरोपी गिरफ्तार

by Dakshi Sahu Rao May 12, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग. durg gaya nagar murder case 9 accused arrested दुर्ग पुलिस ने गया नगर क्षेत्र में हुए युवक के हत्याकांड का खुलासा करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पुरानी रंजिश और छेड़छाड़ को लेकर शुरू हुआ विवाद देर रात हिंसक संघर्ष में बदल गया। हमले में 23 वर्षीय जितेश उर्फ रितेश ठाकुर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक का इलाज अस्पताल में जारी है।

कैसे हुआ विवाद?

पुलिस जानकारी के मुताबिक 11 मई की रात गया नगर इलाके में दो पक्षों के बीच युवती से छेड़छाड़ को लेकर कहासुनी हुई थी। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से भी विवाद चला आ रहा था। देर रात करीब 1 बजे कुछ युवक हथियारों के साथ पहुंचे और दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। हमलावरों ने लाठी, डंडे, बल्ले और धारदार हथियारों से मारपीट की। घटना में जितेश उर्फ रितेश ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। राहुल ठाकुर सहित अन्य घायलों का उपचार जारी है।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही थाना दुर्ग पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लाठी-डंडे, धारदार हथियार, पत्थर और ईंट बरामद किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनमें आकाश यादव उर्फ अक्कू, विजय सारथी उर्फ बिट्टू, आर्यन गुप्ता, लकी सारथी, भूपेंद्र सारथी, ललित यादव, युवराज सारथी, बलराम उर्फ बाली और नागेश यादव शामिल हैं।

May 12, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
CG PRIME NEWS
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरलेटेस्ट

दुर्ग में पुलिस की सघन कॉम्बिंग गश्त, हथियार और गांजा के साथ संदिग्ध गिरफ्तार

by Dakshi Sahu Rao May 12, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग. Durg Police Combing Operation: Arms and Ganja Seized दुर्ग पुलिस ने शहर में अपराध नियंत्रण और असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई के लिए मंगलवार तड़के विशेष सघन चेकिंग और कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने अवैध हथियार, गांजा और संदिग्ध बाइक के साथ दो संदिग्धों को पकड़ा है। पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में यह अभियान थाना मोहन नगर और थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र के ग्रीन चौक, टिपरापारा, हरणा बांधा और तकिया पारा इलाके में चलाया गया। सुबह 4 बजे से 8 बजे तक करीब 100 पुलिसकर्मियों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन और तलाशी अभियान चलाया।

CG PRIME NEWS

दुर्ग में तड़के सुबह पुलिस की सघन कॉम्बिंग गश्त, हथियार और गांजा के साथ संदिग्ध गिरफ्तार

संदिग्ध ठिकानों पर दबिश

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों, संदिग्ध मकानों और आदतन अपराधियों के ठिकानों की जांच की। कई लोगों से पूछताछ भी की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ युवक अवैध हथियार और मादक पदार्थों के साथ इलाके में सक्रिय हैं। सर्च अभियान के दौरान ग्रीन चौक निवासी विकास यादव उर्फ लासा और प्रशांत उर्फ बालू को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से तलवार, धारदार हथियार, गुप्ती, अवैध गांजा और एक संदिग्ध मोटरसाइकिल बरामद की गई।

एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी विकास यादव उर्फ लासा के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं प्रशांत उर्फ बालू पर आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा संदिग्ध बाइक को लेकर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत भी जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में अपराध और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे।

अपराधियों पर लगातार नजर

दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आदतन बदमाशों, अवैध हथियार रखने वालों और मादक पदार्थ कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

May 12, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
क्राइमछत्तीसगढ़जगदलपुरफीचरलेटेस्ट

छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में नक्सलियों का डंप 1 करोड़ कैश मिला, भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त

by Dakshi Sahu Rao May 12, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@जगदलपुर. Naxalite dump of Rs 1 crore cash found in Abujhmad, Chhattisgarh छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ के जंगल में नक्सली डंप से 1 करोड़ कैश मिला है। सर्च ऑपरेशन मिले सुरक्षाबल के जवानों को कैश के अलावा डंप में आईइडी (IED) बनाने का सामान, हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक सामग्री और दैनिक उपयोग का सामान भी मिला है। वहीं, कुछ पोस्टर भी मिले हैं, जो नक्सलियों के लीडर के बताए जा रहे हैं। इतनी बड़ी रकम कहां से आई पुलिस इसकी जांच कर रही है।

जमीन पर गढ़ा हुआ मिला कैश और विस्फोटक

दरअसल मंगलवार को अबूझमाड़-महाराष्ट्र बॉर्डर से लगे जंगल में सुरक्षाबलों की टीम सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। इस दौरान अलग-अलग इलाकों से बड़ी मात्रा में कैश और नक्सली सामान जमीन पर गढ़ा हुआ मिला। जिसे बरामद किया गया है।

CG PRIME NEWS

छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में नक्सलियों का डंप 1 करोड़ कैश मिला, भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त

14 करोड़ का डंप बीजापुर में मिला था

इससे पहले  बीजापुर में 31 मार्च को नक्सलियों का छिपाया हुआ 14 करोड़ का माल मिला था। उसी दिन बीजापुर में 25 नक्सलियों ने सरेंडर किया था। इनसे मिले इनपुट के बाद ही 3 करोड़ कैश और 7 किलो गोल्ड बरामद किया गया था। ये अब तक का सबसे बड़ा डंप है।

बस्तर में मिला था कैश गोल्ड

2 महीने पहले बस्तर के संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में 108 नक्सलियों ने सरेंडर किया था। ये नक्सली अपने साथ जंगल से 1.64 करोड़ का 1 किलो सोना, 3 करोड़ 61 लाख कैश और 101 हथियार साथ लेकर आए थे, जो पुलिस को सौंप दिया था। बताया गया कि लेवी वसूली के दौरान नक्सलियों ने यह पैसा इकट्ठा किया था।

जिले में 1 महीने से सर्चिंग अभियान जारी

 मंगलवार को माड़ बचाओ अभियान’ के तहत ये कार्रवाई नारायणपुर पुलिस, डीआरजी (DRG), एसटीएफ (STF), आईटीबीपी (ITBP) और बीएसएफ (BSF) की संयुक्त टीम ने की। नारायणपुर SP रोबिनसन गुड़िया ने बताया कि, पिछले एक महीने से जिले में लगातार सर्चिंग और एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान अलग-अलग जगहों पर नक्सलियों के छिपाकर रखे गए हथियार और विस्फोटक सामग्री के डंप का पता चला।

May 12, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
क्राइमछत्तीसगढ़दिल्लीप्रशासनफीचरराष्ट्रीयलेटेस्टशिक्षा

NEET Exam रद्द, पेपर लीक के आरोपों के बीच NTA ने लिया फैसला

by Dakshi Sahu Rao May 12, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दिल्ली.NEET Exam 2026 Cancelled Amid Allegations of Paper Leak पेपर लीक के आरोपों के बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मंगलवार को NEET (UG) 2026 परीक्षा रद्द कर दी है। NTA ने कहा कि अब परीक्षा दोबारा कराई जाएगी। नई तारीख बाद में जारी की जाएगी। यह परीक्षा 3 मई को हुई थी। 22.79 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी।

बिहार में NEET परीक्षा में सॉल्वर गैंग एक्टिव थी। 60 लाख रुपए में एक सीट की डील हुई थी। एग्जाम से ठीक पहले पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा किया था। इसका मास्टरमाइंड एक MBBS स्टूडेंट था। नालंदा पुलिस ने गिरोह के 7 लोगों को गिरफ्तार किया था।

डॉक्टर का बेटा समेत 4 गिरफ्तार

पुलिस ने जिन 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया था, उनमें सीतामढ़ी के डॉ. नरेश कुमार दास का बेटा हर्षराज, मुजफ्फरपुर का मनोज कुमार शामिल है। इसके अलावा बोचहां के गौरव कुमार और हथौरी थाना क्षेत्र के सुभाष कुमार को अरेस्ट किया गया था। चारों को गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया गया है।

फीस वापस होगी, दोबारा रजिस्‍ट्रेशन नहीं करना होगा

NTA ने जानकारी दी है कि स्‍टूडेंट्स को दोबारा परीक्षा के लिए रजिस्‍ट्रेशन नहीं करना होगा। पिछले एग्‍जाम सेंटर्स में भी कोई बदलाव नहीं होगा। रीएग्‍जाम के लिए नए एडमिट कार्ड भी जारी किए जाएंगे। इसके अलावा परीक्षा में शामिल छात्रों की फीस भी वापिस की जाएगी।

NEET से 1 लाख से ज्यादा मेडिकल कॉलेज में एडमिशन

नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) भारत में मेडिकल और डेंटल कोर्सेज में दाखिले के लिए होने वाली राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा है। इसकी शुरुआत 2013 में हुई थी।

इस परीक्षा के माध्यम से देश के सभी सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में MBBS, BDS, आयुष (BAMS, BHMS) और नर्सिंग जैसे कोर्सेज में दाखिला मिलता है, जिसमें AIIMS और JIPMER जैसे प्रतिष्ठित संस्थान भी शामिल हैं। अभी देश में लगभग 1 लाख से अधिक MBBS और 27000 से अधिक BDS सीटें हैं।

2024 में भी हुआ था पेपर लीक, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था

2024 में भी NEET UG परीक्षा पेपर लीक के चलते कुछ सेंटर्स पर रद्द कर दी गई थी। परीक्षा 5 मई 2024 को हुई थी। 6 मई को NTA ने पेपर लीक की बात से इनकार किया था। इसके बाद बिहार (पटना) और झारखंड (हजारीबाग) में जांच हुई। जांच में पेपर लीक के सबूत मिले और कई गिरफ्तारियां भी हुईं थीं। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने पूरी परीक्षा रद्द करने से इनकार कर दिया था और कुछ सेंटर पर 1539 कैंडिडेट्स की दोबारा परीक्षा हुई थी। पेपर लीक के आरोपों के अलावा, 67 छात्रों को 720/720 अंक मिलना और एक ही केंद्र से कई टॉपर्स का आना भी बड़े विवाद का कारण बना था।

May 12, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरलेटेस्ट

Durg Breaking: कुम्हारी में सिलेंडर ब्लास्ट, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

by Dakshi Sahu Rao May 12, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग. Durg : Cylinder Blast in Kumhari; 4 Members of the Same Family Dead छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां कुम्हारी थाना क्षेत्र के वार्ड 4 खपरी रोड के वैष्णव परिवार के मकान की रसोई गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है।

दुर्ग SSP पहुंचे घटना स्थल

घटना की सूचना मिलते ही दुर्ग SSP विजय अग्रवाल, CSP छावनी प्रशांत सिंह पैकरा अपनी टीम के साथ पहुंचे हैं। मृतकों होमदास वैष्णव उम्र 40 साल, चांदनी 17 वर्ष, लक्ष्मी 18 वर्ष और गोपिका वैष्णव 2 वर्ष शामिल है। शुरूआती जांच में सामने आया है कि घर में शॉर्ट सर्किट से पहले आग लगी। आग की चपेट में आकर सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। आग के चलते परिवार को निकलने का मौका नहीं मिला। जिससे चार लोगों की मौके पर मौत हो गई।

चार लोगों की बॉडी मिली

कुम्हारी थाना प्रभारी पुरुषोत्तम कुर्रे ने बताया कि फिलहाल चार लोगों की बॉडी घटना स्थल से मिली है। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। राहत बचाव का कार्य जारी है।

दूर तक सुनी गई ब्लास्ट की आवाज

मिली जानकारी के अनुसार सिलेंडर ब्लास्ट में मरने वाले सभी चार लोग एक ही परिवार के हैं। मृतकों में एक बच्ची भी शामिल है। सिलेंडर ब्लास्ट के बाद धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनी गई। आसपास के लोगों धमाके की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे। आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग काफी विकराल हो चुकी थी। इसके बाद घर के अंदर से चार लोगों के शव बरामद किए गए।

पूरे घर में लग गई आग

जानकारी के मुताबिक कुम्हारी के एक मकान में अचानक तेज धमाके के साथ गैस सिलेंडर फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि घर में आग तेजी से फैल गई। आग की लपटों ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। घर के अंदर मौजूद परिवार के सदस्य बाहर निकल नहीं सके और जिंदा जल गए।

May 12, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
जांजगीर-चांपा के भवतरा गांव में सामूहिक हत्याकांड के बाद जांच करती पुलिस और घटनास्थल पर जुटी ग्रामीणों की भीड़।
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरलेटेस्ट

Breaking: दुर्ग में युवक की हत्या, आपसी विवाद में दो गुट भिड़े

by Dakshi Sahu Rao May 12, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग. दुर्ग सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में आपसी विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दो गुटों में हुए इस झड़प में तीन युवक गंभीर रूप से घायल है। जिन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।घटना सोमवार की है।

दोनों पक्षों के बीच हुआ था विवाद

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक जितेश ठाकुर और आरोपी अक्कू मटिया, युवराज सोनवानी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद आरोपियों ने बैट, बल्ला, डंडे से पीट-पीट कर युवक की हत्या कर दी। मौके से फरार हो गए। पुलिस में घटना की सूचना मिलते ही घेराबंदी की वारदात के चंद घंटे बाद ही आरोपियों को पकड़ लिया।

May 12, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरभिलाईलेटेस्ट

रूआबांधा में घरेलू विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई का किया मर्डर, आरोपी गिरफ्तार

by Dakshi Sahu Rao May 11, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@भिलाई.Younger Brother Murders Elder Brother in Domestic Dispute in Bhilai दुर्ग जिले के भिलाई नगर थाना क्षेत्र में एक छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की लोहे के धारदार रापा से मारकर हत्या कर दी। भाई के हमले से गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद आरोपी छोटे भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना माया नगर एचएससीएल कॉलोनी रूआबांधा सेक्टर की है।

घरेलू बात को लेकर हुआ विवाद

पुलिस ने बताया कि 10 मई को थाना भिलाई नगर क्षेत्र अंतर्गत माया नगर एचएससीएल कॉलोनी में दो सगे भाईयों के मध्य घरेलू बात को लेकर विवाद और मारपीट होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी मनोज यादव ने अपने बड़े भाई अशोक यादव पर घर में रखे धारदार लोहे के रापा से सिर और कनपटी में हमला किया। जिससे अशोक यादव गंभीर रूप से घायल हो गया।

रास्ते में हो गई मौत

घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय दुर्ग ले जाया गया। जहां से बेहतर उपचार के लिए मेकाहारा अस्पताल रायपुर रेफर किया गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही अशोक यादव की मृत्यु हो गई।

आरोपी छोटे भाई को किया गिरफ्तार

मामले में थाना भिलाई नगर में अपराध क्रमांक 249/2026 धारा 109(1) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। प्रकरण में मृत्यु उपरांत धारा 103(1) बीएनएस पृथक से जोड़ी गई। विवेचना के दौरान आरोपी मनोज यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

आरोपी गिरफ्तार

मनोज यादव, निवासी वार्ड क्रमांक 05, माया नगर रुआबांधा सेक्टर, भिलाई।

May 11, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
Lifestyleछत्तीसगढ़दिल्लीदेशफीचरराष्ट्रीयलेटेस्ट

PM मोदी की सोना न खरीदने की अपील, ज्वेलरी शेयर 10% टूटे

by Dakshi Sahu Rao May 11, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दिल्ली. PM Modi’s Appeal to Refrain from Buying Gold: Jewellery Stocks Slump 10% प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक बयान के बाद आज 11 मई को ज्वेलरी कंपनियों के शेयर 10% तक लुढ़क गए। कल्याण ज्वेलर्स और सेन्को गोल्ड के शेयर 10-10% तक टूट गए। वहीं, देश की सबसे बड़ी ज्वेलरी कंपनी टाइटन के शेयर में 7% की गिरावट है। इसके अलावा पीएन गाडगिल 8%, थंगमयिल ज्वेलरी 6% और अन्य छोटे ज्वेलरी शेयरों में भी कमजोरी आई है। पीएम मोदी ने हैदराबाद में एक कार्यक्रम के दौरान नागरिकों से अपील की है कि वे एक साल तक सोना न खरीदें। इस बयान के बाद निवेशकों में घबराहट है।

गोल्ड इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

सेन्को गोल्ड के सुवंकर सेन ने कहा कि प्रधानमंत्री की टिप्पणी के बाद इस बात की संभावना बढ़ गई है कि सरकार सोने पर इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ा सकती है। अगर ऐसा होता है, तो सोने की डिमांड में 10% से 12% तक की कमी आ सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि ज्वेलरी एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंगलवार को प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।

निचले स्तर पर पहुंच सकता है आयात

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल में भारत का सोना आयात पिछले तीन दशकों के सबसे निचले स्तर पर पहुंच सकता है। बैंकों पर अचानक 3% इंटीग्रेटेड GST की मांग आने के बाद उन्होंने शिपमेंट रोक दी है। भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा गोल्ड कंज्यूमर है।

वित्त वर्ष 2026 में भारत ने हर महीने औसतन 60 टन सोना आयात किया है। इस पर हर महीने करीब 6 बिलियन डॉलर यानी करीब 57 हजार करोड़ रुपए का खर्च आया है।

पीएम मोदी (PM Modi) ने की अपील

हैदराबाद में एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने विदेशी मुद्रा भंडार बचाने के लिए ये अपील की है । पश्चिम एशिया में जारी तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने भारतीय अर्थव्यवस्था के सामने नई चुनौतियां खड़ी कर दी हैं। उन्होंने इस कार्यक्रम में तीन सुझाव दिए। एक साल तक सोना न खरीदे। वर्क फ्रॉम होम कल्चर अपनाए। अनावश्यक यात्राओं और अंतरराष्ट्रीय दौरों से बचे।

राहुल गांधी ने PM के अपीलों पर पलटवार किया

राहुल गांधी ने सोमवार को पश्चिम एशिया में चल रहे संकट से निपटने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी की हालिया ‘सात अपीलों’ पर पलटवार किया। उन्होंने इसे नाकामी करार दिया। कहा कि अब देश चलाना प्रधानमंत्री के बस में नहीं रह गया है।

X पर एक पोस्ट में राहुल ने लिखा, ‘कल मोदी जी ने जनता से त्याग मांगा। सोना मत खरीदो, विदेश मत जाओ, पेट्रोल कम इस्तेमाल करो, खाद और खाने के तेल का उपयोग घटाओ, मेट्रो से चलो, घर से काम करो। ये उपदेश नहीं हैं। ये विफलता हैं।’ उन्होंने कहा, ’12 साल में देश को इस मुकाम पर ला दिया है कि जनता को बताना पड़ रहा है। क्या खरीदें, क्या नहीं। कहां जाए, कहां नहीं।’

May 11, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
CG PRIME NEWS
क्राइमछत्तीसगढ़फीचररायपुरलेटेस्ट

बंगाल चुनाव से लौटे CAF जवान ने किया सुसाइड, फंदे पर लटके मिली लाश

by Dakshi Sahu Rao May 11, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@धमतरी. CAF Jawan Returns from Bengal Elections, Commits Suicide in dhamtari  छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक CAF जवान ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना धमतरी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। अपना पिंक सिटी स्थित एक किराए के मकान में जवान की फंदे झूलती हुई लाश मिली। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। शव को फंदे से नीचे उतारा। जवान का भाई गांव से घर पहुंचा तो उसे जवान फांसी के फंदे पर लटका मिला।

जवान बंगाल चुनाव ड्यूटी से लौटा था जवान

मिली जानकारी के अनुसार मृतक जवान की पहचान जागेश्वर ठाकुर (37) के रूप में हुई है। वह सीएएफ की 10वीं बटालियन की एफ कंपनी में सिविल लाइन, रायपुर में पदस्थ था। जागेश्वर 24 मार्च को रायपुर से पश्चिम बंगाल चुनाव ड्यूटी पर गए थे और 2 मई को शाम 4 बजे वापस लौटे थे। उन्हें 5 दिन का ब्रेक मिला था, जिसके बाद वह धमतरी स्थित अपने किराए के मकान में आए थे। जागेश्वर पिछले 7-8 वर्षों से धमतरी में रह रहे थे। मूल रूप से भटगांव थाना रनचीराई के निवासी थे।

भाई और भाभी का हुआ था झगड़ा

CAF जवान के भाई ललित कुमार ठाकुर ने बताया कि उनके बड़े भाई रायपुर में सीएएफ में पदस्थ थे। ललित ने बताया कि 9 मई को उनकी भाभी ने रात में फोन कर झगड़े की जानकारी दी थी। इसके बाद वह 10 मई की देर शाम निवास स्थान पर पहुंचे, जहां दरवाजा अंदर से बंद था।

अंदर जाने का रास्ता न मिलने पर उन्होंने भाभी को फोन किया। जिन्होंने पीछे के दरवाजे पर ईंट तोड़कर कमरे में जाने को कहा। जब ललित कमरे में घुसे, तो उन्होंने अपने भाई को फांसी पर लटका पाया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। ललित ने यह भी बताया कि जागेश्वर 2009 में सीएएफ में भर्ती हुआ था।

जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी

CSP अभिषेक चतुर्वेदी ने बताया कल रात 9:30 बजे सूचना मिली की जागेश्वर ठाकुर (37) नाम के व्यक्ति ने फांसी लगा लिया है। जो की CAF जवान है। पंचनामा पूरा कर लिया है। एफएसएल की टीम ने पहुंच कर मौके की जांच की है। बटालियन को सूचना दी जाएगी। वहीं जांच होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

May 11, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
Newer Posts
Older Posts
This error message is only visible to WordPress admins

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Popular Posts

  • 1

    भिलाई सेक्टर-6 मजार में रंगाई को लेकर खूनी विवाद, युवक पर कटर से हमला

    June 15, 2026
  • 2

    Breaking: BSP में लोहा चोरी मामले में BSP GM और नान एक्जीक्यूटिव गिरफ्तार

    July 9, 2026
  • 3

    दुर्ग SSP विजय अग्रवाल पहुंचे जामुल थाना, रोल कॉल में पुलिसकर्मियों की ली क्लास

    November 4, 2025
  • 4

    Bilaspur Train Accident: कलेक्टर ने की 5 मौत की पुष्टि, Railway ने जारी किया हेल्प लाइन नंबर, लोको पायलट के फंसे होने की आशंका

    November 4, 2025
  • 5

    दुर्ग: जलघर की टंकी में मिली 3 दिन पुरानी सड़ी हुई लाश, 45 हजार से ज्यादा घरों में दूषित पानी की सप्लाई

    November 13, 2025
  • 6

    चंद्रामौर्या अंडर ब्रिजः महिला के शव की शिनाख्त, लिव-इन पार्टनर पहुंचा थाने

    December 17, 2025
  • 7

    नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के रसूखदार आरोपी फरार, तीन दिन बीत गए

    February 3, 2026
  • 8

    नंबरप्लेट पर विधायक, पीछे CG King लिखकर रौबझाड़ रहा चालक गिरफ्तार

    December 28, 2025
  • Big News: भिलाई के नाबालिग के आतंकवादियों से जुड़े तार, सुसाइड बॉम्बर बनने था तैयार

    November 19, 2025
  • 10

    दुर्ग SSP ने हेड कांस्टेबल को किया सस्पेंड, मृतक के रिश्तेदार से मांगा 5 हजार

    January 20, 2026

Follow Us

Recent Posts

  • नेपाल आपदा, 320 भारतीय अब भी लापता, अब तक 669 लोगों की मौत

    August 29, 2026
  • छत्तीसगढ़ के राजेश दवे बने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मैनेजर, एशिया कप में संभालेंगे जिम्मेदारी

    August 29, 2026
  • बिलासपुर में सोशल मीडिया कमेंट पर बवाल, हिंसक झड़प के बाद धारा 144 लागू

    August 29, 2026
  • तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 3 युवकों की मौत

    August 29, 2026
  • दुर्ग में रक्षाबंधन की रात बिरयानी खाने जा रहे युवक की हत्या

    August 29, 2026
CG Prime News Logo

About Us

CG Prime News एक विश्वसनीय और निष्पक्ष हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो आपको आपके आस-पास और देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से हर पल जोड़े रखता है।

हमारा उद्देश्य है — जनता तक सही, सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना। हम राजनीति, शिक्षा, रोजगार, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी स्थानीय खबरों को सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करते हैं।

“सूचना ही शक्ति है” — हर खबर तथ्यों के साथ, बिना किसी पक्षपात के।

Office Address

Chief Editor: Rita Sharma

Editor: Dakshi Sahu Rao

Mobile: 9302547826

Email: cgprimenews85@gmail.com

Home| Disclaimer| Terms & Conditions| Advertisement Policy| About Us| Contact
© 2025 CGPrimeNews.com • Developed by byscreations.com
CG Prime News – छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट