Thursday, August 13, 2026
Home » Blog » दुर्ग जिले के बेलौदी में गुपचुप खाने से 26 लोग बीमार, एक महिला की मौत

दुर्ग जिले के बेलौदी में गुपचुप खाने से 26 लोग बीमार, एक महिला की मौत

उल्टी दस्त की शिकायत के बाद महिला हुई थी अस्पताल में भर्ती

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
कांकेर में भीषण सड़क हादसा

CG Prime News@दुर्ग. 26 Fall Ill, One Woman Dies After Eating ‘Gupchup’ in Belodi, Durg District दुर्ग जिले के पाटन ब्लॉक के ग्राम बेलौदी में गुपचुप खाने के बाद 26 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। उल्टी दस्त की शिकार एक महिला की मंगलवार शाम मौत हो गई। घटनाा जामगांव R थाना क्षेत्र की है। मृत महिला सरस्वती निषाद पति अशोक निषाद उम्र 45 वर्ष सोमवार को गांव में गुपचुप खाया था जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई थी।

उल्टी दस्त की शिकायत

मिली जानकारी के अनुसार महिला उल्टी दस्त की शिकायत होने के बाद निजी डॉक्टर के पास पहुंची थी। दवाई खाने के बाद भी जब राहत नहीं मिली तो मंगलवार को गाड़ाडीह के अस्पताल में भर्ती हुई। जहां शाम लगभग 4 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करवाया भर्ती

इधर बेलौदी गांव में गुपचुप खाने के बाद लगभग 26 लोगों की तबीयत बिगड़ गई थी। जिनमें से तीन लोगों को उपचार के लिए पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। इधर मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम भी गांव पहुंची। जहां राहत कैंप लगाकर लोगों की जांच की गई। उसके बाद उपचार किया गया। मंगलवार को बीएमओ डॉक्टर कठौतिया ने बताया की स्थिति नियंत्रण में है। उल्टी दस्त के शिकायत वाले मरीज को दवाई देकर उनका उपचार किया जा रहा है।


You may also like