Wednesday, May 13, 2026
Home » Blog » कुम्हारी सिलेंडर ब्लास्ट, एक साथ जली 4 चिता, मोहल्ले वाले भी नहीं रोक पाए आंसू

कुम्हारी सिलेंडर ब्लास्ट, एक साथ जली 4 चिता, मोहल्ले वाले भी नहीं रोक पाए आंसू

मुख्यमंत्री ने 5-5 लाख और जिला प्रशासन ने 4-4 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है।

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@दुर्ग. दुर्ग के कुम्हारी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में एक ही परिवार के 4 लोग जिंदा जल गए। बुधवार को सभी मृतकों का अंतिम संस्कार किया गया। एक ही घर से चार लोगों की अर्थी निकली तो मोहल्ले वाले भी अपने आंसू नहीं रोक पाए। दो बेटियों, पिता और नातिन की चिता एक ही श्मशान घाट में जली। इस पूरे घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा कैसे हुआ धमाका

जिसमें धमाके के बाद आसपास मौजूद लोग भागते नजर आए। वीडियो में पहले घर में आग जलता हुआ दिखाई दे रहा है। तब कुछ लोग पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश करते हैं। इसी बीच एक आदमी पाइप लेकर दौड़ता है। थोड़े ही देर बाद जोरदार धमाका होता है। जिसके बाद डरे लोग इधर-उधर जान बचाने के लिए भागते नजर आ रहे हैं। मृतकों में पिता, दो बहनें और एक डेढ़ साल की बच्ची शामिल है। चारों का कुम्हारी मुक्तिधाम में एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।

सीएम और जिला प्रशासन ने किया मुआवजे का ऐलान

मामले में मुख्यमंत्री ने 5-5 लाख और जिला प्रशासन ने 4-4 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पीडि़त परिवार से मिलकर बिजली विभाग पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है। दोषी अधिकारियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग की है।

cg prime news

कुम्हारी सिलेंडर ब्लास्ट, एक साथ जली चार चिता, मोहल्ले वाले भी नहीं रोक पाए आंसू

बिजली पोल में पहले लगी आग

बतां दें कि घर के सामने बिजली पोल में पहले आग लगी जो धीरे-धीरे घर तक पहुंची। हादसे के दौरान आग किचन तक पहुंच गई, जिससे गैस सिलेंडर फट गया और धमाका इतना तेज था कि किसी को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। मलबे से चारों शव बरामद किए गए हैं।

सांसद-मंत्री भी घटना स्थल पहुंचे

मंगलवार शाम घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, सांसद सांसद विजय बघेल भी घटनास्थल पहुंचे थे। दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह और एसएसपी विजय अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया था। अधिकारियों ने घटना की जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

You may also like