Thursday, May 14, 2026
Home » Blog » रील बनाने नदी में कूदा युवक, डूबने से मौत, दोस्त मस्ती समझकर बनाते रहे वीडियो

रील बनाने नदी में कूदा युवक, डूबने से मौत, दोस्त मस्ती समझकर बनाते रहे वीडियो

दो दिनों तक चला सर्च ऑपरेशन

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@कोरबा. Youth Jumps into River to Make Reel in Korba Dies by Drowning छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सोशल मीडिया के लिए रील बनाने का शौक एक युवक को भारी पड़ गया। चंद लाइक और व्यूज के लिए उसने अहिरन नदी में छलांग लगा दी। जिसके बाद वह डूबने लगा लेकिन किनारे में खड़े दोस्त मस्ती समझकर उसका वीडियो बनाते रहे। जिसके बाद वह नदी के गहरे पानी में समा गया। मंगलवार से लापता निखिल सिंह (25) का शव 48 घंटे बाद बुधवार देर शाम नदी से बरामद किया गया। घटना कुसमुंडा थाना क्षेत्र की है।

दो दिनों तक चला सर्च ऑपरेशन

हादसे के बाद घबराए दोस्तों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। पुलिस और गोताखोरों की टीम ने मंगलवार दोपहर से ही सर्च ऑपरेशन शुरू किया। बुधवार को खराब मौसम के कारण रेस्क्यू रोकना पड़ा, लेकिन कुछ ही देर बाद निखिल का शव पानी की सतह पर आ गया। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई के बाद गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया।

cg prime news

रील बनाने नदी में कूदा युवक, डूबने से मौत, दोस्त मस्ती समझकर बनाते रहे वीडियो

यह है पूरा मामला

दरअसल, SECL कुसमुंडा में पदस्थ डंपर ऑपरेटर का बेटा निखिल सिंह (25) मंगलवार दोपहर अपने तीन दोस्तों के साथ अहिरन नदी में नहाने गया था। नहाते समय उसने रील बनाने के लिए नदी में ऊंचाई से छलांग लगाई। उसके दोस्तों ने मोबाइल से इसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया।

सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि, छलांग लगाने के बाद निखिल करीब 3 मिनट तक पानी में हाथ-पैर मारता रहा। उसके दोस्तों को लगा कि वह तैर रहा है और मस्ती कर रहा है, इसलिए किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की। जब निखिल पानी में पूरी तरह डूब गया, तब दोस्तों को सच्चाई का पता चला।

पुलिस मामले की जांच कर रही

बचाव कार्य के दौरान बिलासपुर से आई एनडीआरएफ (NDRF) की टीम को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। टीम के पास ऑक्सीजन सिलेंडर और वॉटरप्रूफ कैमरे जैसे जरूरी उपकरणों की कमी थी, जिसके कारण रेस्क्यू ऑपरेशन प्रभावित हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

You may also like