Wednesday, April 1, 2026
Home » Blog » लोग मुट्ठी भर-भरकर खा रहे हैं मिट्टी, कई स्वास्थ्य लाभ मिलने का दावा, ऑनलाइन साइट अमेजन पर 2200 रुपए में बिक रही

लोग मुट्ठी भर-भरकर खा रहे हैं मिट्टी, कई स्वास्थ्य लाभ मिलने का दावा, ऑनलाइन साइट अमेजन पर 2200 रुपए में बिक रही

by Dakshi Sahu Rao
0 comments

लाइफ स्टाइल डेस्क। बचपन में हम सभी खेलते-खेलते मिट्टी खा लिया करते थे, जिसके बाद हमें घर वालों से डाट भी पड़ती थी। हालांकि, आज के समय में सोशल मीडिया से प्रेरित होकर लोग खुद तो मिट्टी खा ही रहे हैं, साथ ही अपने बच्चों को भी खिला रहे हैं। दरअसल, इस विचित्र ट्रेंड की शुरुआत टिक-टॉक के जरिए हुई थी, जिसे लोग बढ़-चढ़ कर अपना रहे हैं। लोगों का मानना है कि मिट्टी खाने से उनका स्वास्थ्य सुधर सकता है।

जानिए कैसे हुई मिट्टी खाने के ट्रेंड की शुरुआत

मिट्टी खाने वाले लोग इंटरनेट पर इसके फायदे बता रहे हैं और अन्य लोग इस आदत को अपना रहे हैं। दरअसल, स्टेफनी एडलर नेमक महिला, जो प्रजनन क्षमता और हॉर्मोन कोच हैं, ने अपने टिक-टॉक अकाउंट पर एक वीडियो साझा की थी।उन्होंने कहा, अगर आप अपने बच्चों के पेट के स्वास्थ्य को दुरुस्त करना चाहते हैं तो उन्हें मिट्टी खिलाएं। उनके वीडियो में एक बच्चा मिट्टी खा रहा था और कैप्शन में लिखा था कि आप भी मिट्टी खाएं।

मिट्टी खाने से वास्तव में मिल सकते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

स्टेफनी का दावा है कि एक चम्मच जैविक बायोडायनामिक मिट्टी में मनुष्यों की तुलना में अधिक सूक्ष्मजीव होते हैं। यह आदत सुनने में अजीब लगती है, लेकिन हाल के एक शोध से पता चला है कि यह वास्तव में शरीर के लिए अच्छी हो सकती है। एक अध्ययन के लेखकों ने खुलासा किया कि मिट्टी मानव आंत माइक्रोबायोम में योगदान देती है। विश्लेषकों ने कहा मिट्टी खाना डेयरी उत्पादों को खाने की आवश्यकता कम कर सकता है।

वैज्ञानिकों ने भी बताए इस विचित्र खाद्य पदार्थ के लाभ

कुछ अध्ययनों के जरिए यह बात सामने आई है कि मिट्टी के सेवन से मोटापा कम होता है और वजन नियंत्रित रहता है।वैज्ञानिकों का दावा है कि मिट्टी खाने से त्वचा अधिक स्वस्थ बन सकती है और प्रतिरक्षा प्रणाली भी मजबूत हो सकती है।टिक-टॉक से प्रेरित होकर मिट्टी खाने वाले लोग मानते हैं की इससे झुर्रियां और मुंहासे भी दूर हो जाते हैं। हालांकि, कई लोग केवल इसलिए मिट्टी खाते हैं क्योंकि उन्हें उसका स्वाद पसंद है।

खाने के लिए लोग ऑनलाइन खरीद सकते हैं मिट्टी

जिन लोगों को अपने घर के बागीचे की मिट्टी खाना नहीं पसंद है वह अब ऐसा करने के लिए अमेजन और एटसी जैसे प्लेटफार्म के माध्यम से खाने योग्य मिट्टी खरीद भी सकते हैं।खाने लायक क्ले के रूप में उपलब्ध मिट्टी की बोरियां अपनी गुणवत्ता और मात्रा के आधार पर 922 रुपये से लेकर 2,000 रुपये के बीच बिक रही हैं। कुछ लोगों का कहना है कि उन्हें मिट्टी खाना सामान्य भोजन से ज्यादा पसंद आ रहा है।

You may also like