Home » Blog » माता-पिता घर पर नहीं थे इधर जवान बेटी ने खुद पर उड़ेल लिया मिट्टी तेल, जब पड़ोसियों ने देखा तब तक जल चुकी थी लड़की

माता-पिता घर पर नहीं थे इधर जवान बेटी ने खुद पर उड़ेल लिया मिट्टी तेल, जब पड़ोसियों ने देखा तब तक जल चुकी थी लड़की

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

@Dakshi sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग. दुर्ग जिले में एक 19 साल की लड़की ने मिट्टी तेल उड़ेलकर खुद को आग के हवाले कर दिया। लगभग 80 फीसदी जल चुकी लड़की जब अस्पताल पहुंची तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना नंदिनी थाना क्षेत्र के गोढ़ी गांव की है। भिलाई के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला में पोस्टमॉर्टम के बाद युवती का शव परिजनों को सौंपा गया। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक विद्या श्रीवास के पिता खेती किसानी और मजदूरी का काम करते हैं। शनिवार को विद्या की मां अपनी छोटी बेटी के साथ किसी काम से बाहर गई थी। पिता भी काम पर निकल गए थे। भाई खेलने गया था। शनिवार दोपहर को विद्या घर पर अकेली थी। तभी उसने घर में रखे मिट्टी के तेल को खुद पर छिड़ककर आग लगा ली। आसपास के लोगों ने दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला।

आत्मघाती कदम उठा लिया

मृतक के पिता ने बताया कि, विद्या 12वीं तक पढ़ी है। दो साल से उसकी पढ़ाई बंद है। उसने ही आगे पढऩे से मना कर दिया था। दोनों बेटियों की एक साथ शादी करने बात चल रही थी। इसी बीच उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। खुदकुशी का कारण जानने के लिए पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।

You may also like