Home » Blog » Big News: रायपुर में ढेबर भाईयों के घर ACB-EOW का छापा, रेड की सूचना हुई लीक कई अधिकारी-कारोबारी घर छोड़कर भागे

Big News: रायपुर में ढेबर भाईयों के घर ACB-EOW का छापा, रेड की सूचना हुई लीक कई अधिकारी-कारोबारी घर छोड़कर भागे

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

@Dakshi sahu Rao

CG Prime News@रायपुर. छत्तीसगढ़ में कथित शराब घोटाला मामले में ACB-EOW ने लगातार दूसरे दिन भी छापेमार कार्रवाई की है। गुरुवार के बाद शुक्रवार तड़के सुबह एसीबी-ईओडब्ल्यू की टीम ने रायपुर में अख्तर ढेबर, अनवर ढेबर और जुनैद ढेबर के घर छापा मारा है। सुबह 6 बजे से 16 अधिकारी दबिश देकर जांच में जुटे हैं। शराब घोटाला मामले में इन लोगों की भी गिरफ्तारी हो सकती है। गुरुवार को एसीबी-ईओडब्ल्यू के छापे की खबर बुधवार रात को ही लीक हो गई थी। जिसके बाद कई अधिकारी और कारोबारी पहले ही अपना घर छोड़कर गायब हो गए। कई लोगों ने फोन तक ऑफ कर रखा है।

अरुणपति त्रिपाठी कोर्ट में पेश
शराब घोटाला मामले में बिहार से CSMCL के पूर्व MD अरुणपति त्रिपाठी को भी गिरफ्तार किया गया है। छापामार कार्रवाई के बीच शराब घोटाला मामले में अनवर ढेबर और अरविंद के साथ अरूणपति त्रिपाठी को ईओडब्ल्यू ने आज कोर्ट में पेश किया है। शराब घोटाला मामले में 4 अप्रैल को एसीबी- ईओडब्ल्यू ने कारोबारी अनवर ढेबर और अरविंद सिंह को गिरफ्तार किया था। जिनकी दूसरी बार रिमांड शुक्रवार को खत्म हो गई है।

21 ठिकानों पर मारा था छापा
गुरुवार को भी ACB-EOW की टीम ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबियों के यहां दुर्ग-भिलाई, रायपुर, बिलासपुर समेत 21 ठिकानों पर छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान टीम ने 19 लाख कैश, करोड़ों के गहने, लैपटॉप, पेन ड्राइव और संपत्ति के दस्तावेज जब्त किए थे।

You may also like