Home » Blog » Bhilai Nigam: प्रधानमंत्री आवास योजना की 13 अगस्त को निकलेगी लॉटरी, अपना घर पाने का सुनहरा मौका, मिलेगा बैंक से लोन

Bhilai Nigam: प्रधानमंत्री आवास योजना की 13 अगस्त को निकलेगी लॉटरी, अपना घर पाने का सुनहरा मौका, मिलेगा बैंक से लोन

by Dakshi Sahu Rao
0 comments

CG Prime News@भिलाई. नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी एएचपी किफायती आवास मोर आस-मोर मकान का आबंटन लाॅटरी पद्धति से 13 अगस्त को किया जाएगा। भिलाई निगम क्षेत्र में किराये पर निवासरत या जिनके पास स्वयं का मकान नहीं है। उनके लिए आवास पाने का यह सुनहरा अवसर है। नागरिकों से पूर्व में आवास आबंटन के लिए आवेदन जमा कराया गया है। जिसमे पात्र हितग्राही है, उन्हे ही मकान आबंटन किया जाएगा।

निगम से मिली जानकारी के अनुसार निगम भिलाई क्षेत्र में सूर्या विहार के पीछे खम्हरिया (1120/616), एनार स्टेट (476/630), माईल स्टोन स्कूल के पास (896/546), कृष्णा इंजीनियरिंग काॅलेज के पीछे खम्हरिया (335/338) और स्वप्निल बिल्डर्स कुरूद (444) में आवास निर्मित किया गया है। जिसका आबंटन 10 प्रतिशत अंशदान की राशि जमा किया गया है, उन्हे यह मकान आबंटन किया जायेगा। आवास का आबंटन नगर निगम भिलाई के मुख्य कार्यालय परिसर में 13 अगस्त को सुबह 11 बजे से किया जाएगा। हितग्राही लाॅटरी में भाग लेकर आवास आबंटन का लाभ ले सकते है।

हितग्राहियों की सुविधा के लिए लोन प्रदान करने वाले बैंक के काउंटर भी लगेंगे। जिसमें चयनित हितग्राही जिनका लाॅटरी में मकान निकल जायेगा। वे अपनी सुविधा के अनुसार बैंको से लोन प्राप्त कर सकते है। लोन की सुविधा उनके इच्छा के उपर रहेगी। आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने सभी हितग्राहियो से अपील की है, कि जिस हितग्राही द्वारा 10 प्रतिशत अंशदान की राशि जमा की गई है। वे नागरिक निगम कार्यालय में सुबह समय पर उपस्थित हो जाये। 10 प्रतिशत अंशदान राशि की रसीद एवं जमा किये गये दस्तावेज साथ जरूर लाये। जिससे लाॅटरी के माध्यम से HBआवास का आबंटन किया जा सके।

You may also like