Home » Blog » बेटे चैतन्य से मिलने ED दफ्तर पहुंचे पूर्व CM बघेल, बोले-अन्याय के खिलाफ लड़ाई में बेटा हुआ शामिल, कांग्रेस का प्रदर्शन जारी

बेटे चैतन्य से मिलने ED दफ्तर पहुंचे पूर्व CM बघेल, बोले-अन्याय के खिलाफ लड़ाई में बेटा हुआ शामिल, कांग्रेस का प्रदर्शन जारी

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
CG PRIME NEWS

CG Prime News@रायपुर. ED arrested former CM Bhupesh Baghel’s son Chaitanya छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की गिरफ्तारी के बाद रविवार को उनसे मिलने ED ऑफिस पहुंचे। पूर्व CM के साथ उनकी बहू और बेटी भी चैतन्य बघेल से मिलने पहुंचे थे। भूपेश बघेल ने बताया कि बेटे से आधे घंटे मुलाकात हुई। छत्तीसगढ़ शराब घोटाला और मनी लॉन्ड्रिग केस मामले में ED ने चैतन्य बघेल को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया था। उन्हें ईडी ने 22 जुलाई तक रिमांड में लिया है।

CG PRIME NEWS

बेटे चैतन्य से मिलने ED दफ्तर पहुंचे पूर्व CM बघेल, बोले-अन्याय के खिलाफ लड़ाई में बेटा हुआ शामिल, कांग्रेस का प्रदर्शन जारी

बेटे से कहा अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे

चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के बाद रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है। पूर्व सीएम ने कहा कि उन्होंने बेटे से कहा कि आज अगर तुम्हारे दादा जिंदा होते तो वह बहुत खुश होते, क्योंकि तुम्हारे दादा ने पूरी जिंदगी अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी। जेल जाते रहे। तुम भी अब इस लड़ाई में शामिल हो। बघेल ने आगे कहा कि सरकार डरा-धमकाकर और बदनाम करके विपक्ष की आवाज दबाना चाहती है।

CM साय ने कहा कांग्रेस का दोहरा चरित्र

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे की गिरफ्तारी पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि कांग्रेस का दोहरा चरित्र राजनीति में साफ दिखाई देता है। जब उनकी सरकार थी, तब उन्होंने CBI जांच नहीं होने दी। अब वे हर मुद्दे पर सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। हर चुनाव में हार से उनका दिमाग भ्रष्ट हो गया है। अब उन्हें समझ नहीं आ रहा कि क्या कहें और क्या करें।

बता दें कि 18 जुलाई को शराब घोटाला केस में चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी हुई थी। 22 जुलाई तक ईडी ने चैतन्य को रिमांड पर लिया है। जानकारी के मुताबिक रायपुर के ईडी ऑफिस के एक कमरे में चैतन्य को बंद कर रखा गया है। जहां अधिकारी केस से जुड़ी पूछताछ कर रहे हैं। वहीं रायपुर के राजीव गांधी चौक में कांग्रेस नेताओं का धरना प्रदर्शन जारी है।

22 जुलाई को प्रदेश स्तरीय आंदोलन

भूपेश बघेल ने कहा कि इस मामले में पूरी कांग्रेस पार्टी साथ खड़ी है। चैतन्य बघेल के गिरफ्तार होने के बाद सबसे पहले कॉल राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का आया था। आज रात दिल्ली जा रहा हूं। मेरा कार्यक्रम पहले से तय था। 22 जुलाई को हम प्रदेश स्तरीय आंदोलन में शामिल होंगे।

बघेल ने कहा कि हम विधानसभा में अडाणी के मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव लाने वाले थे। रायगढ़ के तमनार में पेड़ों की कटाई का विरोध कर रहे हैं। इसलिए सरकार श्वष्ठ के जरिए विपक्ष की आवाज दबाना चाहती है। लोगों को डरा-धमका कर फंसाना चाहती है। लोगों को बदनाम करना इनका काम है।

You may also like