Saturday, August 1, 2026
Home » Blog » Big Breaking: महादेव ऑनलाइन सट्टा, बर्खास्त CG पुलिस के कांस्टेबल ने सट्टे के पैसे से खरीदा फॉर्च्यूनर कार, 20 से अधिक पैनल का करता था संचालन

Big Breaking: महादेव ऑनलाइन सट्टा, बर्खास्त CG पुलिस के कांस्टेबल ने सट्टे के पैसे से खरीदा फॉर्च्यूनर कार, 20 से अधिक पैनल का करता था संचालन

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

@Dakshi sahu Rao

CG Prime News@भिलाई. महादेव ऑनलाइन सट्टा एप में बर्खास्त छत्तीसगढ़ पुलिस के कांस्टेबल अर्जुन यादव ने सबसे बड़ा खुलासा करते हुए पहली बार स्वीकार किया कि वह 20 से ज्यादा पैनल का संचालन करता था। जिसमें से 4 पैनल श्रीलंका और एक पैनल कोलकाता से चलना बताया। गिरफ्तारी के बाद EOW की टीम आरोपी कांस्टेबल को 5 दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। इस दौरान आरोपी कांस्टेबल ने बताया कि उसने सट्टा के पैसों से एक फॉर्च्यूनर कार भी खरीदा है। जिसे जब्त कर लिया गया है। अलग-अलग गु्रप्स की जानकारी के आधार पर 200 से अधिक बैंक अकाउंट को चिन्हांकित करते हुए लगभग 3 करोड़ की राशि वाले खातों को फ्रीज कराया है।

CG Prime News
बर्खास्त फरार आरक्षक पंचपढ़ी में पकड़ाया

वाट्सअप गु्रप से मिले महत्वपूर्ण इनपुट


ईओडब्ल्यू को पूछताछ के दौरान गिरफ्तार कांस्टेबल के मोबाइल से वाट्सअप से कई महत्वपूर्ण इनपुट मिले हैं। जिनमें कई गु्रप महादेव ऐप से जुड़े हुए हैं। आरोपी के कुछ वाट्सअप गु्रप में आरटीजीएस अकाउंट और कुछ ग्रु्रप में फेक एकाउंट से संबंधित जानकारी मिली है। बतां दे कि बर्खास्त कांस्टेबल को पंचमढ़ी से गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद ईओडब्ल्यू की टीम उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।

You may also like