Thursday, February 12, 2026
Home » Blog » राजिम कुंभ कल्प में पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, संतों से लिया आशीर्वाद

राजिम कुंभ कल्प में पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, संतों से लिया आशीर्वाद

राजिम कुंभ कल्प 2026 छत्तीसगढ़ की सनातन परंपराओं का जीवंत प्रतीक

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@रायपुर. Rajim kumbh kalp 2026  राजिम कुंभ कल्प 2026 में पहुंचकर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल (Tourism and Culture Minister Rajesh Agarwal) ने त्रिवेणी संगम पर संतों से भेंट की। उनका आशीर्वाद लेकर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। वहीं बिहान दीदियों द्वारा बनाए गए छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद चखा। मंत्री ने बांस और लकड़ी से बनी आदिवासी कलाकृतियों के स्टॉल पर जाकर स्थानीय कारीगरों से मुलाकात की। उन्होंने मूर्तियों, शोपीस और उपयोगी वस्तुओं की बारीकी से सराहना की। उनके उत्साहवर्धन के लिए खरीदारी भी की। मंत्री अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार राजिम कुंभ के माध्यम से स्थानीय हस्तशिल्प को राष्ट्रीय स्तर पर प्रचारित करेगी।

cg prime news

राजिम कुंभ कल्प में पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, संतों से लिया आशीर्वाद

सनातन परंपराओं का जीवंत प्रतीक

राजिम कुंभ कल्प 2026 छत्तीसगढ़ की सनातन परंपराओं का जीवंत प्रतीक बन चुका है। जहां लाखों श्रद्धालु त्रिवेणी संगम पर स्नान कर रहे हैं। पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में यह आयोजन न केवल धार्मिक बल्कि सांस्कृतिक-आर्थिक उत्सव के रूप में चमक रहा है।

रामवनगमन पथ की प्रतिकृति का किया निरीक्षण

मंत्री श्री अग्रवाल ने राजिम कुंभ स्थल पर बनाई गई रामवनगमन पथ की जीवंत प्रतिकृति का भी निरीक्षण किया। छत्तीसगढ़ के पौराणिक राम वनगमन मार्ग को चित्रों और मूर्तियों के माध्यम से दर्शाती यह प्रतिकृति श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। अग्रवाल ने प्रतिकृति की बारीकी और कलात्मकता की प्रशंसा की।

व्यवस्थाओं का लिया जायजा

राजिम कुंभ कल्प 2026 की अन्य व्यवस्थाओं जैसे पानी की आपूर्ति, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधा, यातायात और सुरक्षा का जायजा लेते हुए मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने सुनिश्चित किया कि लाखों श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस अवसर पर विधायक रोहित साहू, गरियाबंद कलेक्टर बीएस उइके, एसडीएम विशाल महाराणा, गरियाबंद जिला प्रशासन व पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

You may also like