Thursday, July 16, 2026
Home » Blog » CG पुलिस में प्रशासनिक फेरबदल: 64 निरीक्षकों के तबादले, दुर्ग से 7 TI का बस्तर ट्रांसफर

CG पुलिस में प्रशासनिक फेरबदल: 64 निरीक्षकों के तबादले, दुर्ग से 7 TI का बस्तर ट्रांसफर

पीएचक्यू रायपुर ने जारी किया तबादला आदेश, डीजीपी अरुण देव गौतम के निर्देश पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के आदेश

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
CG पुलिस में प्रशासनिक फेरबदल: 64 निरीक्षकों के तबादले, दुर्ग से 7 TI का बस्तर ट्रांसफर

CG Prime News@रायपुर.Transfer of 64 CG Police Inspectors छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) रायपुर ने बुधवार देर रात 64 पुलिस निरीक्षकों (इंस्पेक्टरों) की तबादला सूची जारी की। इस व्यापक तबादला आदेश का असर कई जिलों पर पड़ा है। दुर्ग जिले से सात निरीक्षकों का अन्य जिलों में स्थानांतरण किया गया है, जबकि तीन नए निरीक्षकों की दुर्ग में पदस्थापना की गई है। आदेश पर पुलिस महानिदेशक (DGP) अरुण देव गौतम के हस्ताक्षर हैं।

दुर्ग जिले से इन निरीक्षकों का हुआ तबादला

जारी सूची के अनुसार सुपेला थाना प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह भारद्वाज को कांकेर भेजा गया है। जामुल थाना प्रभारी रामेंद्र कुमार सिंह का तबादला कोंडागांव किया गया है, जबकि उतई थाना प्रभारी राजेश कुमार साहू को सुकमा भेजा गया है। इसके अलावा खुर्सीपार थाना में पदस्थ निरीक्षक आनंद शुक्ला को बीजापुर, ट्रैफिक शाखा में पदस्थ निरीक्षक मनीष शर्मा को दंतेवाड़ा तथा निरीक्षक श्रद्धा पाठक (मिश्रा) और वंदिता पानिकर को कोंडागांव स्थानांतरित किया गया है।

दुर्ग जिले में तीन नए निरीक्षकों की होगी पदस्थापना

तबादला आदेश के तहत निरीक्षक राकेश कुमार खुटेश्वर को नारायणपुर से दुर्ग, राजकुमारी पांडेय को कोंडागांव से दुर्ग और मो. तारीक हारिश को बस्तर से दुर्ग भेजा गया है। तीनों अधिकारियों को जल्द ही जिले में नई जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।


स्थानीय पदस्थापना आदेश का इंतजार

हाल ही में दुर्ग जिले के सुपेला, उतई सहित कई थानों में थाना प्रभारियों की नियुक्तियां हुई थीं। अब नए तबादलों के बाद जिले के कई थानों की कमान बदलना तय माना जा रहा है। जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा जल्द ही स्थानीय पदस्थापना आदेश जारी किए जाने की संभावना है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि नए निरीक्षकों को किस थाना या शाखा की जिम्मेदारी दी जाएगी।

तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश

पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश में सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद प्रदेश के कई जिलों में थाना प्रभारियों और शाखा प्रभारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव देखने को मिलेगा।

You may also like