Friday, October 9, 2026
Home » Blog » हाईवे पर गरबा ड्रेस पहनकर पिस्टल लहराया, गुंडी गर्ल्स गैंग पहुंची सलाखों के पीछे

हाईवे पर गरबा ड्रेस पहनकर पिस्टल लहराया, गुंडी गर्ल्स गैंग पहुंची सलाखों के पीछे

एडिशनल एसपी सिटी पंकज पटेल ने बताया कि शिकायत के आधार पर 9 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
हाईवे गरबा ड्रेस पहनकर पिस्टल लहराया, गुंडी गर्ल्स गैंग पहुंची सलाखों के पीछे

CG Prime News@बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गरबा ड्रेस पहनकर पिस्टल दिखाते हुए वीडियो बनाना गुंडी गर्ल्स गैंग को भारी पड़ गया। हाईवे जाम कर सिगरेट फूंकते हुए गरबा पास के लिए इनवाइट करने का ये तरीका लड़कियों को सीधे सलाखों के पीछे ले गया। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय नागरिकों और हिंदू संगठनों ने नाराजगी जताई। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एसपी ऑफिस पहुंचकर लिखित शिकायत दी और वीडियो में शामिल लोगों की गिरफ्तारी की मांग की। इसके बाद सिविल लाइन पुलिस ने युवतियों को थाने बुलाया। मामले में युवतियों समेत 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है।

हाईवे गरबा ड्रेस पहनकर पिस्टल लहराया, गुंडी गर्ल्स गैंग पहुंची सलाखों के पीछे

हाईवे गरबा ड्रेस पहनकर पिस्टल लहराया, गुंडी गर्ल्स गैंग पहुंची सलाखों के पीछे

गरबा पास दिखाते हुए बनाया आपत्तिजनक वीडियो

बिलासपु में खुद को मेकअप आर्टिस्ट बताने वाली शिफा मैथ्यू नाम की लड़की ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर गरबा और धार्मिक संस्कृति से जुड़े कुछ वीडियो अपलोड किए हैं। आरोप है कि इन वीडियो में गरबा ड्रेस में युवतियों को सिगरेट पीते हुए और पिस्टल दिखाते और लड़कों के साथ बाइक पर बैठकर गरबा पास का प्रचार करते हुए दिखाया गया। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि, पवित्र पर्व नवरात्रि और गरबा की आड़ में इस तरह का कंटेंट परोसकर सनातन संस्कृति का अपमान किया गया। इससे आम लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।


हथियार खिलौना है लिखा डिस्कलेमर में

वीडियो के साथ दिए गए डिस्क्लेमर में हथियार को खिलौना बताया गया है। वहीं, स्मोकिंग को स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बताते हुए चेतावनी भी दी गई है। यह वीडियो शहर की ब्राइडल मेकअप आर्टिस्ट शिफा मैथ्यूज के सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया गया था। कैप्शन में ‘टैग योर गुंडी गल्र्स गैंग और ‘बिना लड़कियों के गरबा पास किसी काम नहीं लिखा गया था।

नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक प्रभावित

एडिशनल एसपी सिटी पंकज पटेल ने बताया कि शिकायत के आधार पर 9 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। रास-गरबा कार्यक्रम के प्रचार के लिए यह रील बनाई गई थी। वीडियो में युवतियां पिस्टलनुमा हथियार लेकर और सिगरेट पीते हुए दिखाई दे रही हैं। शूटिंग के दौरान रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक प्रभावित हुआ। वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट होने के बाद तेजी से वायरल हो गया। पुलिस ने मामले में सार्वजनिक सड़क पर शूटिंग और धार्मिक भावनाओं से जुड़े पहलुओं को लेकर केस दर्ज किया है।

संरक्षित जगह में शूटिंग

बजरंग दल के प्रांत पदाधिकारी अंकुश ठाकुर ने बताया कि नवरात्रि पर शहर में गरबा शुरू होने वाला है। उनका आरोप है कि शिफा मैथ्यू नाम की युवती ने गरबा ड्रेस में पास बेचने के लिए कंटेंट बनाया है, जिसमें पिस्टल दिखाई गई और महिलाओं को सिगरेट पिलाते हुए दिखाया गया। ठाकुर का आरोप है कि यह वीडियो रतनपुर के संरक्षित और प्रतिबंधित क्षेत्र गज किला में बनाया गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कंटेंट से धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं।

You may also like