Monday, April 13, 2026
Home » Blog » डोंगरगढ़ थाने के अंदर कांस्टेबल का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, ASI सस्पेंड

डोंगरगढ़ थाने के अंदर कांस्टेबल का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, ASI सस्पेंड

बिना एसपी की अनुमति नहीं छोड़ सकेंगे मुख्यालय

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@राजनांदगांव. Video of Constable Accepting Bribe Inside Dongargarh Police Station Goes Viral राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाने के अंदर कांस्टेबल का रिश्वत लेते वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया। वहीं उसी थाने में पदस्थ एक एएसआई महिला की तस्वीर को मोबाइल पर जूम करते हुए दिख रहा है। इन दोनों पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल होने के बाद राजनंादगांव एसपी अंकिता शर्मा ने दोनों को सस्पेंड कर दिया। एएसआई पर वर्दी में न रहने और पुलिस की छवि खराब करने के आरोप में कार्रवाई हुई। वहीं कॉन्स्टेबल पर रिश्वत लेने के आरोप में एक्शन लिया गया।

cg prime news

डोंगरगढ़ थाने के अंदर कांस्टेबल का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, ASI सस्पेंड

नोट लेते दिखा कॉन्स्टेबल

वायरल वीडियो में थाने के भीतर एएसआई रोहित खूंटे मोबाइल में महिला की तस्वीर को जूम कर देखते नजर आ रहा है। वहीं वर्दीधारी कॉन्स्टेबल लक्ष्मी शंकर कंवर 100-100 रुपए के नोट लेते और उसे अपनी जेब में रखते हुए दिखाई दे रहा है।

बिना एसपी की अनुमति नहीं छोड़ सकेंगे मुख्यालय

बुधवार देर शाम इस पूरे मामले में एसपी अंकिता शर्मा ने एएसआई रोहित खूंटे और कॉन्स्टेबल लक्ष्मी शंकर कंवर को निलंबित कर दिया। इसी के साथ दोनों को रक्षित केंद्र में लाइन अटैच किया गया है। वे एसपी की अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे।

कोर्ट में चालान को लेकर हो रही थी बातचीत

मामला डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र का है। दोनों डोंगरगढ़ थाने में ही पदस्थ हैं। वीडियो में कोर्ट में चालान पेश करने को लेकर बातचीत और लेनदेन होता नजर आ रहा है। हालांकि पूरा मामला क्या है, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

हाल का ही है वीडियो

इसके अलावा वीडियो में समझौता, जमानत और चालान से जुड़ी बातचीत होने की बात भी सामने आ रही है। साथ ही मामला निपटाने की चर्चा भी की जा रही है। वायरल वीडियो को हाल ही का, यानी पिछले एक सप्ताह के भीतर का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस एसपी ने मामले के जांच के आदेश दे दिए है।

 

You may also like