Tuesday, October 13, 2026
Home » Blog » दुर्ग में 6.194 किलो गांजा के साथ दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा 

दुर्ग में 6.194 किलो गांजा के साथ दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा 

by Dakshi Sahu Rao
0 comments

CG Prime News@दुर्ग. दुर्ग की मोहन नगर थाना पुलिस ने सर्किट हाउस के पीछे गांजा बिक्री की तैयारी कर रहे 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवकों के कब्जे से 6.194 किलोग्राम गांजा जब्त किया। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 3 लाख रुपए है। मोहन नगर थाना पुलिस ने बताया कि मुखबिर से प्राप्त सूचना पर विशेष टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को घेराबंदी करके पकड़ा।

यह है पूरा मामला

मोहन नगर थाना पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सर्किट हाउस के पीछे दो व्यक्ति मादक पदार्थ गांजा बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना पर विशेष टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। दोनों संदेहियों को पकड़ा गया।

सफेद रंग के बोरे में रखा था गांजा

युवकों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे में रखे सफेद रंग के बोरे से मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे का कुल वजन 6.194 किलोग्राम पाया गया। थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 649/2026, धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।


इन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

1. जी. बापजी, उम्र 35 वर्ष, निवासी कैंप-01 सुंदर नगर, थाना छावनी, जिला दुर्ग (छ.ग.)।

2. इम्तियाज उर्फ राजू, उम्र 37 वर्ष, निवासी कैंप-01 सुंदर नगर, थाना छावनी, जिला दुर्ग (छ.ग.)।

जब्त सामग्री

मादक पदार्थ गांजा, कुल वजन 6.194 किलोग्राम, अनुमानित कीमत 3,00,000 रुपए

You may also like