Friday, October 30, 2026
Home » Blog » भिलाई: BSP के नगर सेवा विभाग का घेराव, आवासों से बेदखली के विरोध में उतरे लोग, video

भिलाई: BSP के नगर सेवा विभाग का घेराव, आवासों से बेदखली के विरोध में उतरे लोग, video

लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारियों के अधिकारों को लेकर आंदोलन, प्रशासन से मांगा सहयोग

by Dakshi Sahu Rao
0 comments

CG Prime News@भिलाई. भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के नगर सेवा विभाग की मनमानी और टाउनशिप में रह रहे लोगों को आवासों से बेदखल किए जाने के विरोध में भिलाई विकास मंच ने शुक्रवार को नगर सेवा विभाग ऑफस का घेराव कर दिया। सैकड़ों की संख्या में लोग BSP नगर सेवा विभाग के ऑफिस पहुंचे। जमकर नारेबाजी करते हुए BSP की नीतियों का विरोध किया।

टाउनशिप वासियों का आरोप है कि बीएसपी प्रबंधन द्वारा टाउनशिप में रहने वाले आम नागरिकों को जबरन उनके आवासों से हटाने की कार्रवाई की जा रही है। इसी के विरोध में मंच ने आंदोलन का रास्ता अपनाया है।

मिराज सिनेमा से निकली रैली

भिलाई विकास मंच की ओर से लोगों को सुबह 9 बजे मिराज सिनेमा, भिलाई में एकत्रित होने कहा गया है। इसके बाद नगर सेवा विभाग, भिलाई इस्पात संयंत्र का घेराव किया गया। मंच ने भिलाई के नागरिकों, युवाओं और परिवारों से बड़ी संख्या में आंदोलन में शामिल होने की अपील की थी।


लीज और रिटेंशनधारियों के अधिकारों का मुद्दा उठाया

मंच ने इस आंदोलन को भिलाई की बसाहट और यहां रहने वाले श्रमिक परिवारों के अधिकारों से जुड़ा बताया है। आंदोलन में विशेष रूप से लीजधारियों, रिटेंशनधारियों और लाइसेंसधारियों के आवास संबंधी अधिकारों का मुद्दा उठाया गया। मंच का कहना है कि भिलाई की बसाहट और श्रमवीरों के सम्मान की रक्षा के लिए सामूहिक आवाज उठाना जरूरी है।

एसडीएम से मांगा प्रशासनिक सहयोग

भिलाई विकास मंच के संयोजक नितेश मिश्रा ने इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), भिलाई को ज्ञापन सौंपकर प्रस्तावित प्रदर्शन के लिए प्रशासनिक सहयोग मांगा है। ज्ञापन में कहा गया है कि मंच लगातार भिलाई में आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को उठाता रहा है। नगर सेवा विभाग की कार्रवाई के विरोध में ज्ञापन और प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।  मंच ने प्रशासन से कार्यक्रम के दौरान आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।

 

You may also like