CG Prime News@दुर्ग. Durg Police raid the homes of gangsters Tapan Sarkar and Vidyut Chaudhary. गैंगस्टर तपन सरकार और विद्यतु चौधरी के घर पर दुर्ग पुलिस ने आधी रात को दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने गैंगस्टर के ग्रुप से जुड़े एक दर्जन से ज्यादा गुंडा, बदमाशों को हिरासत में लिया है। वहीं पुलिस रेड की भनक लगते ही तपन सरकार और विद्यतु चौधरी मौके से फरार हो गए। एसएसपी विजय अग्रवाल ने इस रेड की पुष्टि की है।

Breaking: गैंगस्टर तपन सरकार और विद्युत चौधरी के घर पर दुर्ग पुलिस की दबिश
50 गैंग हिस्ट्रीशीटर का बाउंड ओवर कराया गया
दुर्ग पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दुर्ग जिले के स्थाई गैंग हिस्ट्रीशिटरों की अपराधी गतिविधियों को नियंत्रित करने के उद्देश्य से शुक्रवार रात्रि को अभियान चला कर लगभग 50 गैंग हिस्ट्रीशीटर का बाउंड ओवर कराया गया। उनका एमसीयू कराया गया है।

हिस्ट्री शीटरों का रिकॉर्ड अपडेट करेगी पुलिस
इस कार्रवाई का उद्देश्य साथी गैंग हिस्ट्री शीट के रिकॉर्ड को अध्यतन कर भविष्य में होने वाले अपराध को रोकना है। अभी तक लगभग 2100 आदतन बदमाशों और गैंगस्टर का एमसीयू कराया जा चुका है।
