Monday, August 10, 2026
Home » Blog » Spider-Man Brand New Day: भारत में सबसे ज्यादा कमाई, नम्बर -1 मूवी

Spider-Man Brand New Day: भारत में सबसे ज्यादा कमाई, नम्बर -1 मूवी

रिलीज के 11वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जारी रहा जलवा, भारतीय भाषाओं में भी फिल्म को मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स

by cgprimenews.com
0 comments
Spider-Man Brand New Day में टॉम हॉलैंड का पोस्टर और फिल्म का प्रमोशनल लुक

हॉलीवुड फिल्म बनी टॉम हॉलैंड की मूवी, Spider-Man बना नंबर-1

नई दिल्ली। Spider-Man: Brand New Day – Highest-grossing movie in India, Number 1 film. हॉलीवुड अभिनेता टॉम हॉलैंड की सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के दूसरे सप्ताह में भी फिल्म की कमाई की रफ्तार बनी हुई है। खास बात यह है कि फिल्म ने भारत में हॉलीवुड फिल्मों की कमाई के मामले में नया रिकॉर्ड कायम कर लिया है।

यह भी पढ़ेः JSSC CGL विवाद: 17वें दिन छात्रों का विस घेराव, रांची में कड़ा सुरक्षा घेरा

11वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन

30 जुलाई को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे को अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी दर्शकों के लिए पेश किया गया। रिलीज के 11वें दिन फिल्म ने भारत में करीब 41 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया, जबकि इसकी नेट कमाई लगभग 34 करोड़ रुपये बताई गई है।


फिल्म की भाषा आधारित कमाई पर नजर डालें तो रविवार तक अंग्रेजी संस्करण से करीब 217 करोड़ रुपये, हिंदी से 149 करोड़ रुपये, तमिल से 22.2 करोड़ रुपये और तेलुगु से लगभग 16 करोड़ रुपये की कमाई हुई। मलयालम और कन्नड़ संस्करणों ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

हॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगातार बढ़ती कमाई के चलते ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने हॉलीवुड फिल्मों की कमाई के पुराने आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया है। टॉम हॉलैंड की लोकप्रियता, मार्वल की फैन फॉलोइंग और स्पाइडर-मैन फ्रेंचाइजी के प्रति दर्शकों की दिलचस्पी को फिल्म की सफलता की बड़ी वजह माना जा रहा है। फिल्म का असर सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है। दुनियाभर के बाजार में भी इसका प्रदर्शन मजबूत बना हुआ है और रिलीज के शुरुआती दिनों में फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर शानदार आंकड़े दर्ज किए हैं।

नई रिलीज फिल्मों पर भी पड़ा असर

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ की मजबूत पकड़ का असर हाल में रिलीज हुई फिल्मों के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर भी दिखाई दे रहा है। इस सप्ताह रिलीज हुई हिंदी फिल्म ‘ओह मय डाग’ ने शुरुआती दो दिनों में लगभग 2.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं ‘आर्यभट्ट का जीरो’ और ‘हनुमान अंश’ जैसी फिल्मों की शुरुआती कमाई अपेक्षाकृत कम रही। इन फिल्मों ने रिलीज के पहले दो दिनों में क्रमशः करीब 16 लाख और 10 लाख रुपये का कलेक्शन किया।

दर्शकों की पसंद बनी स्पाइडर-मैन

टॉम हॉलैंड की फिल्म की लगातार कमाई से साफ है कि भारतीय दर्शकों के बीच स्पाइडर-मैन का क्रेज अभी भी बरकरार है। मल्टीपल भाषाओं में रिलीज और बड़े स्क्रीन पर सुपरहीरो एक्शन देखने की चाहत ने फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मजबूत बढ़त दिलाई है। आने वाले दिनों में फिल्म की कुल कमाई किस स्तर तक पहुंचती है, इस पर सभी की नजरें बनी हुई हैं।

नोट: बॉक्स ऑफिस के आंकड़े विभिन्न ट्रेड रिपोर्ट्स और उपलब्ध शुरुआती अनुमानों पर आधारित हो सकते हैं। अंतिम आंकड़ों में बदलाव संभव है।

You may also like