Thursday, April 23, 2026
Home » Blog » सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में गर्मी छुट्टी में नहीं लगेगा समर कैंप, संभाग आयुक्त ने दिया निर्देश

सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में गर्मी छुट्टी में नहीं लगेगा समर कैंप, संभाग आयुक्त ने दिया निर्देश

संभाग आयुक्त ने संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग को किया निर्देशित, बोले-बच्चों की सेहत से न हो खिलवाड़

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@दुर्ग. Summer camps will not be held in government and private schools during the summer holidays संभाग आयुक्त एसएन राठौर ने मंगलवार को संभागीय कार्यालय के सभाकक्ष में संभाग स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि शासन द्वारा 20 अप्रैल से 15 जून 2026 तक स्कूलों के लिए ग्रीष्म कालीन अवकाश घोषित किया गया है। संभाग अंतर्गत सभी शासकीय-अशासकीय स्कूलों में आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने संयुक्त संचालक शिक्षा को निर्देशित किया कि बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश में समर कैम्प का आयोजन स्कूल प्रबंधन द्वारा नहीं कराए जाए।

जैविक खाद के उपयोग को दिया जाएगा बढ़ावा

संभाग आयुक्त एसएन राठौर ने कहा कि संभाग अंतर्गत फसलों की पैदावारी बढ़ाने हेतु जैविक खाद के उपयोग को बढ़ावा दिया जाए। इसी प्रकार मिलेट्स फसलों जैसे ज्वार, बाजरा, रागी आदि की पैदावारी के लिए किसानों को प्रोत्साहित कर इनके प्रोसेसिंग एवं मार्केटिंग पर भी कृषि विभाग द्वारा आवश्यक पहल की जाए। बालोद स्थित मां दंतेश्वरी मैया सहकारी शक्कर कारखाने में गन्ने की आपूर्ति हेतु गन्ने के फसल की पैदावारी के लिए दुर्ग जिले के किसानों को भी अनुदान राशि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

संभाग मुख्यालय दुर्ग स्थित कृषि विभाग के प्रशिक्षण केन्द्र भवन का सदुपयोग के लिए कृषकों का प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्य होते रहना चाहिए। यह भवन अन्य विभागों के प्रशिक्षण के लिए भी निर्धारित दर पर उपलब्ध कराई जाए।

1 मई से 10 जून तक मनाया जाएगा सुशासन तिहार

संभाग आयुक्त राठौर ने सभी कार्यालयों में फाइल मूवमेंट ई-ऑफिस प्रक्रिया के तहत और अधिकारी-कर्मचारियों की निर्धारित समय पर उपस्थिति हेतु बायोमेट्रिक प्रक्रिया अपनाने की जानकारी ली। संभाग आयुक्त ने अधिकारियों को अवगत कराया कि शासन द्वारा आगामी 1 मई से 10 जून 2026 तक सुशासन तिहार 2026 संचालित किए जाने का निर्णय लिया गया है।

विकास कार्यों का किया जाएगा औचक निरीक्षण

इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक 15-20 ग्राम पंचायतों के समूह पर जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री, मंत्रीगण, वरिष्ठ प्रशानिक अधिकारियों द्वारा विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया जाएगा। जिला मुख्यालयों में समीक्षा बैठक आयोजित किए जाएंगे। संभाग आयुक्त ने सभी संभागीय अधिकारियों को सुशासन तिहार हेतु विभागीय तैयारियां करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी कार्यालयों के चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों हेतु ड्रेस कोड पर जोर देते हुए अधिकारियों को गंभीरता से ध्यान देने के निर्देश दिए।

यह रहे बैठक में उपस्थित

संभाग आयुक्त ने शासकीय सीसीएम कॉलेज कचांदुर में पीडब्ल्यूडी और विद्युत यांत्रिकी द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों की जानकारी ली। अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बैठक में उपायुक्त (राजस्व) पदुमलाल यादव और उपायुक्त (विकास)संतोष ठाकुर और समस्त विभाग के संभाग स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

You may also like