Saturday, April 25, 2026
Home » Blog » दुर्ग जिले में कांग्रेसियों ने बैंड-बाजे के साथ निकाली चूहों की बारात, SDM को दिया जिंदा चूहा

दुर्ग जिले में कांग्रेसियों ने बैंड-बाजे के साथ निकाली चूहों की बारात, SDM को दिया जिंदा चूहा

बैंड बाजा में झूमते रहे कांग्रेसी

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
CG PRIME NEWS

CG Prime Nerws@दुर्ग. Congress protest against the government in Durg छत्तीसगढ़ में सरकारी गोदामों से धान गायब होने के मामले को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को दुर्ग जिले में अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैंड बाजे के साथ चूहों की बारात निकाली। असली चूहों के साथ मुखौटा लगाकर चूहे का वेश धारण किए कार्यकर्ताओं को रथ पर बैठाकर कांग्रेस ने सरकार पर तीखा हमला बोला। कांग्रेस का आरोप है कि राज्य सरकार बड़े पैमाने पर हुए धान घोटाले से ध्यान भटकाने के लिए चूहों को जिम्मेदार ठहरा रही है।

CG PRIME NEWS

दुर्ग जिले में कांग्रेसियों ने बैंड-बाजे के साथ निकाली चूहों की बारात, SDM को दिया जिंदा चूहा

एसडीएम (SDM) को सौंपा जिंदा चूहा

दुर्ग ग्रामीण जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में चूहों की बारात के कलेक्ट्रेट पहुंचने पर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। इसके साथ ही जिंदा चूहे भी सौंपे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार जिस तरह धान गायब होने के लिए चूहों को दोषी ठहरा रही है, उसी तर्क के तहत वे चूहे प्रशासन को सौंप रहे हैं। इस दौरान दुर्ग शहर कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, पूर्व विधायक अरुण वोरा, कांग्रेस नेता राजेंद्र साहू समेत तमाम बड़े नेता शामिल थे।

CG PRIME NEWS

दुर्ग जिले में कांग्रेसियों ने बैंड-बाजे के साथ निकाली चूहों की बारात, SDM को दिया जिंदा चूहा

बैंड बाजा में झूमते रहे कांग्रेसी

कांग्रेस की चूहों की यह प्रतीकात्मक बारात राजीव भवन (कांग्रेस कार्यालय) से शुरू होकर जिला कलेक्टर कार्यालय तक निकाली गई। इस दौरान कार्यकर्ता बाराती बने और ढोल-नगाड़ों और बाराती गीतों पर जमकर नाचते नजर आए। कांग्रेस पदाधिकारियों ने जिंदा चूहों को जाली में कैद कर प्रदर्शन किया।

निष्पक्ष जांच की मांग

आंदोलन तेज करने की चेतावनी कांग्रेस ने पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। पार्टी का कहना है कि जब तक स्वतंत्र एजेंसी से जांच नहीं होगी, तब तक सच्चाई सामने नहीं आएगी। अभी ईडी और सीबीआई इस मामले में जांच नहीं कर रही है, जबकि कांग्रेस के बयान को भी अपराध मानकर ईडी और सीबीआई कार्रवाई करने लगती है। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार इस मामले को दबाने की कोशिश करती है, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

You may also like