Wednesday, May 27, 2026
Home » Blog » केरलम में पूर्व CM विजयन के घर ED का छापा, CPI समर्थकों ने अधिकारियों पर किया हमला

केरलम में पूर्व CM विजयन के घर ED का छापा, CPI समर्थकों ने अधिकारियों पर किया हमला

विजयन की बेटी पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में छापेमारी

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
केरलम के पूर्व मुख्यमंत्री पिनारई विजयन के घर ED Raid

CG Prime News@दिल्ली. ED Raids Former CM Vijayan’s House in Kerala केरलम के पूर्व मुख्यमंत्री पिनारई विजयन (Keralam Former Chief Minister Pinarayi Vijayan) के घर बुधवार को छापेमारी करने पहुंची प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम पर CPI समर्थकों ने हमला कर दिया। Raid की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में CPI समर्थक घर के बाहर जुट गए। ED टीम के बाहर निकलते समय भीड़ ने उनकी गाड़ियों पर पत्थर और बोतलें फेंकी। कारों के शीशे तोड़ दिए गए और लाठी से भी हमला किया गया। ED की 12 सदस्यीय टीम तिरुवनंतपुरम के बेकरी जंक्शन स्थित विजयन के घर समेत 10 ठिकानों पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रेड करने पहुंची थी। उस समय विजयन और उनका परिवार घर में मौजूद था।

केरलम के पूर्व मुख्यमंत्री पिनारई विजयन के घर ED Raid

केरलम के पूर्व मुख्यमंत्री पिनारई विजयन के घर ED Raid

पूर्व CM पिनारई विजयन की बेटी की कंपनी से जुड़ा है मनी लॉन्ड्रिंग का मामला

 ED ने यह रेड पूर्व CM विजयन की बेटी टी वीना की कंपनी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले मे की है। वीणा की ‘एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस’ को कोचिन मिनरल्स एंड रुटाइल लिमिटेड (CMRL) ने साल 2018-19 में 1.72 करोड़ मंथली पेमेंट के तौर पर दिए, लेकिन इसके बदले एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस ने कोई सर्विस नहीं दी।

CPI समर्थकों ने अफसरों की गाड़ी का रियर मिरर उखाड़ दिया। हेडलाइट भी फोड़ दी।

CPI समर्थकों ने अफसरों की गाड़ी का रियर मिरर उखाड़ दिया। हेडलाइट भी फोड़ दी।

इनकम टैक्स विभाग ने भी सवाल उठाए थे

ED का मानना है कि यह लेन-देन संदिग्ध है। CMRL और एक्सालॉजिक के बीच हुए इस भुगतान को लेकर पहले इनकम टैक्स विभाग ने भी सवाल उठाए थे। बाद में इसी आधार पर ED ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की है।

केरल हाईकोर्ट ने CMRL की याचिका खारिज की

एक दिन पहले ही मंगलवार को इसी मामले में केरल हाईकोर्ट ने CMRL की याचिका खारिज की, जिसमें CMRL ने ED की जांच रद्द कराने की मांग की थी। ED ने 2024 में आरोपों की जांच के लिए PMLA केस फाइल किया था।

राजनीतिक रूप से संवेदनशील विवादों में से एक रहा

यह मुद्दा विजयन सरकार के सामने सबसे राजनीतिक रूप से संवेदनशील विवादों में से एक रहा है। ED जांच के अलावा, इस मामले की जांच सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) भी कर रहा है।

You may also like