CG Prime News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • बिलासपुर
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम
    • बालोद
    • जगदलपुर
    • राजनंदगांव
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार
  • धर्म-संस्कृति
  • खेल
  • शिक्षा
  • जॉब
  • स्वास्थ्य
CG Prime News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • बिलासपुर
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम
    • बालोद
    • जगदलपुर
    • राजनंदगांव
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार
  • धर्म-संस्कृति
  • खेल
  • शिक्षा
  • जॉब
  • स्वास्थ्य
Wednesday, September 2, 2026
Breaking
बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर सास ने दी जान, दीवार...
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेगा नया चीफ जस्टिस, जस्टिस कृष्ण राम मोहपात्रा...
PM मोदी ने दूसरी बार देशवासियों से सोना नहीं खरीदने की...
शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर दुर्ग में 2 करोड़...
Breaking News: Bhilai में ED का छापा, पूर्व CM  बघेल के...
दुर्ग में गांजा बेचते 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार, 1.3 किलो गांजा...
पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 2 बच्चों समेत 10 की मौत,...
दिल्ली में चलती स्लीपर बस में 16 साल की छात्रा से...
भिलाई, रिसाली और चरोदा नगर निगम के वार्डों का आरक्षण 9...
हरियाणवी सिंगर की हत्या करने वाले दो शूटर्स का पुलिस ने...
CG Prime News
CG Prime News – छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • बिलासपुर
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम
    • बालोद
    • जगदलपुर
    • राजनंदगांव
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार
  • धर्म-संस्कृति
  • खेल
  • शिक्षा
  • जॉब
  • स्वास्थ्य
Copyright 2025 - All Right Reserved | BYS Creations
cg prime news
Lifestyleछत्तीसगढ़देशफीचरबिलासपुरलेटेस्टशिक्षास्वास्थ्य

सचिन तेंदुलकर की पत्नी, बेटी और बहू का सीक्रेट CG दौरा, आदिवासी गांव में घूमती दिखीं

by Dakshi Sahu Rao April 8, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@बिलासपुर. Sachin Tendulkar’s Wife, Daughter, and Daughter-in-Law’s Secret Visit to Chhattisgarh पूर्व क्रिकेटर भारत रत्न सचिन तेंदुलकर के परिवार ने लोरमी स्थित अचानकमार क्षेत्र का सीक्रेट दौरा किया। सचिन की पत्नी डॉ. अंजलि तेंदुलकर, बेटी सारा और बहू सानिया चंडोक तेंदुलकर ग्रामीणों से मिलीं। महिलाओं से बातचीत की। गांव में नवजात शिशु को गोद में लेकर स्नेह जताना, बच्चों के साथ सहज बातचीत करना और स्थानीय माहौल में घुलना-मिलना इस दौरे की खास झलक रही। परिवार ने सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन के तहत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया।

cg prime news

सचिन तेंदुलकर की पत्नी, बेटी और बहू का सीक्रेट CG दौरा, आदिवासी गांव में घूमती दिखीं

गांव में तीनों पैदल घूमते रहे

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह साढ़े 5 बजे सचिन तेंदुलकर का परविार बिलासपुर पहुंचा। यह दौरा पूरी तरह गोपनीय रखा गया, जिससे परिवार ने बिना किसी सार्वजनिक सूचना के शहर और ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया। दोपहर में उनका काफिला लोरमी स्थित अचानकमार क्षेत्र के छपरवा-बम्हनी गांव पहुंचा। यहां तीनों ने पैदल भ्रमण कर ग्रामीणों से बातचीत की और उनके जीवन को करीब से समझने का प्रयास किया।

ग्रामीण जीवन को समझने की कोशिश

परिवार ने बच्चों को खिलौने दिए और उनके साथ समय बिताया। ग्रामीणों से बातचीत के दौरान जीवनशैली, जरूरतों और समस्याओं को समझने पर खास फोकस रहा। इससे यह दौरा सिर्फ औपचारिक न रहकर जमीनी जुड़ाव का प्रयास नजर आया।

cg prime news

सचिन तेंदुलकर की पत्नी, बेटी और बहू का सीक्रेट CG दौरा, आदिवासी गांव में घूमती दिखीं

स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी जुटाई

इस दौरान ग्रामीण महिलाओं ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। ग्रामीणों ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। तेंदुलकर परिवार ने वनांचल में ग्रामीणों की जीवन शैली और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी भी जुटाई। इस दौरान सारा तेंदुलकर ने एक आदिवासी बच्चे को गोद में लेकर प्यार और दुलार करती हुई भी नज़र आई।

जन स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण, डॉक्टरों से चर्चा

बुधवार सुबह नाश्ते के बाद तीनों गनियारी प्राइमरी हेल्थ सेंटर पहुंचीं। यहां स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया गया और फुलवारी केंद्र का निरीक्षण किया गया। डॉक्टरों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। ग्रामीणों ने बताया कि, गनियारी जन स्वास्थ्य समिति वनांचल के विभिन्न गांवों में निःशुल्क स्वास्थ्य और शिक्षा कार्यक्रम संचालित करती है। तेंदुलकर परिवार ने समिति की तरफ से संचालित फुलवारी केंद्र का अवलोकन किया।

उन्होंने ग्राम बम्हनी में जनस्वास्थ्य उपकेंद्र और बालवाड़ी में वनक्षेत्र के गरीब बच्चों के रहन-सहन और उपस्वास्थ्य केंद्र के संचालन को करीब से देखा। फुलवारी केंद्र में बैगा बच्चों के पोषण और शिक्षा की स्थिति के बारे में जानकारी ली। समिति की चिकित्सकीय टीम ने उन्हें स्वास्थ्य कार्यक्रमों के बारे में बताया।

April 8, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरलेटेस्ट

अमलेश्वर में सूने मकान में चोरी, 8 लाख से ज्यादा के सामान के साथ 3 चोर गिरफ्तार

by Dakshi Sahu Rao April 8, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग.Theft in Vacant House in Amleshwar 3 Thieves Arrested दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम मोतीपुर में एक सूने मकान में हुई चोरी का पुलिस ने बुधवार को खुलासा किया। पुलिस ने चोरी करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से कब्जे से सोने-चांदी के गहने सहित 8,22,480 रुपए का सामान जब्त किया गया है। आरोपियों ने चोरी की रकम से एक स्कूटी खरीद लिया था। जिसे भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

मकान मालिक गया था बाहर

अमलेश्वर थाना पुलिस ने बताया कि 25.01.2026 से 29.01.2026 के मध्य मकान मालिक अपने घरेलू कार्य से बाहर गया हुआ था। वापस लौटने पर घर का मुख्य दरवाजा और अंदर का ताला टूटा हुआ मिला। आलमारी का लॉक तोड़कर अंदर रखे सोने-चांदी के जेवरात और नगदी राशि अज्ञात आरोपी चोरी कर ले गए थे।

संदिग्धों को पकड़कर की पूछताछ

रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर सूचना के आधार पर संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों द्वारा योजनाबद्ध तरीके से रात के समय सूने मकान को निशाना बनाकर चोरी करना स्वीकार किया गया।

cg prime news

अमलेश्वर में सूने मकान में चोरी, 8 लाख से ज्यादा के सामान के साथ 3 चोर गिरफ्तार

दो लोगों ने की मिलकर चोरी, तीसरे को बेचने के लिए दिया

मुख्य आरोपी खिलेश दास मानिकपुरी ने अपने साथी भुनेश्वर यादव के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। चोरी किए गए जेवरातों को तीसरे आरोपी तुलेश्वर सोनकर को बेचने के लिए दिया था। आरोपियों द्वारा चोरी की रकम का उपयोग व्यक्तिगत लाभ और वाहन खरीदने में भी किया गया। आरोपियों की निशानदेही पर सोने-चांदी के जेवरात, नगदी, मोबाइल फोन, चोरी की रकम से खरीदी गई स्कूटी और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई।

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

1. खिलेश दास मानिकपुरी, उम्र 22 वर्ष, निवासी दुर्गानगर नेश्वर, थाना अमलेश्वर, जिला दुर्ग
2. भुनेश्वर उर्फ नानू यादव, उम्र 21 वर्ष, निवासी रायपुरा, थाना डी.डी. नगर, जिला रायपुर
3. तुलेश्वर सोनकर उर्फ टिल्लू, उम्र 24 वर्ष, निवासी कृष्णा नगर डगनिया, थाना डी.डी. नगर, जिला रायपुर

जब्त सामग्री

1. सोना लगभग 54 ग्राम (कीमती लगभग 6,48,000/- रुपये)
2. चांदी लगभग 513 ग्राम (कीमती लगभग 2,58,000/- रुपये)
3. नगदी रकम 6,480/- रुपये
4. स्कूटी क्रमांक CG 04 QV 3484 (कीमती लगभग 1,00,000/- रुपये)
5. मोटरसाइकिल हीरो होंडा CG 07 L 8246 (कीमती लगभग 10,000/- रुपये)
6. विभिन्न मोबाइल फोन (ओप्पो, आईफोन, कीपैड मोबाइल)
7. सोने-चांदी के आभूषण (मंगलसूत्र, अंगूठी, बाली, पायल, करधन, बिछिया आदि)

इस टीम ने की कार्रवाई

इस कार्रवाई में थाना अमलेश्वर पुलिस और एसीसीयू टीम द्वारा संयुक्त रूप से त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की गई। टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। चोरी की संपत्ति बरामद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।

April 8, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
अंतर्राष्ट्रीयछत्तीसगढ़दिल्लीफीचरराजनीतिराष्ट्रीयलेटेस्टवॉशिंगटनव्यापार

अमेरिका-ईरान जंग, युद्ध के 40 दिन बाद सीजफायर पर सहमति

by Dakshi Sahu Rao April 8, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दिल्ली. US-Iran War: Agreement on Ceasefire अमेरिका और ईरान के बीच चल रही जंग में सीजफायर पर सहमति बन गई है। दोनों देशों ने 40 दिन से जारी जंग के बाद 2 सप्ताह के सीजफायर की घोषणा की है। सीजफायर से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी थी कि अगर होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों को सुरक्षित रास्ता नहीं मिला तो वह उसकी पूरी सभ्यता खत्म कर देंगे। उन्होंने अहम इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले की भी धमकी दी थी।

पाकिस्तान ने की मध्यस्थता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा सीजफायर का यह फैसला पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ की अपील के बाद लिया गया। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक यह डील पाकिस्तान की मध्यस्थता और आखिरी समय में चीन के दखल से संभव हो पाई।

जहाजों की सुरक्षित आवाजाही होगी सुनिश्चित

पाकिस्तान ने 2 हफ्ते के सीजफायर का प्रस्ताव रखा था, जिसे ईरान ने स्वीकार कर लिया। समझौते के तहत अमेरिका और इजराइल अपने हमले रोकेंगे। ईरान भी हमले बंद करेगा। इस दौरान होर्मुज स्ट्रेट से तेल, गैस और अन्य जहाजों की सुरक्षित आवाजाही ईरानी सेना की मदद से सुनिश्चित की जाएगी।

cg prime news

अमेरिका-ईरान जंग, युद्ध के 40 दिन बाद सीजफायर पर सहमति, दो सप्ताह नहीं करेंगे हमले

सीजफायर के बाद ईरान में फिर से हमला

ईरान में सीजफायर के बाद फिर से हमला हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान में लवन आइलैंड पर स्थित एक तेल रिफाइनरी को निशाना बनाया गया है। यह हमला लोकल समय के मुताबिक सुबह करीब 10 बजे हुआ। हमले के बाद रिफाइनरी में आग लग गई, जिसे बुझाने के लिए तुरंत फायर ब्रिगेड और सुरक्षा टीमों को भेजा गया।

ओमान ने टोल टैक्स वसूलने की ईरानी मांग का विरोध किया

ओमान ने ईरान की उस मांग का विरोध किया है, जिसमें होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर टोल टैक्स लगाने की बात कही गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओमान ने कहा कि होर्मुज जैसे अंतरराष्ट्रीय समुद्री रास्ते पर किसी भी तरह का टोल नहीं लगाया जा सकता। यह एक ‘इंटरनेशनल वाटरवे’ है, जहां से सभी देशों के जहाजों को बिना रुकावट और बिना शुल्क के गुजरने का अधिकार है।

अमेरिका को 10 पॉइंट का प्लान भेजा

ट्रम्प ने बताया कि ईरान ने अमेरिका को 10 पॉइंट का प्लान भेजा है। उन्होंने कहा कि इस पर आगे बातचीत की जा सकती है। वहीं ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने दावा किया है कि अमेरिका ने उसका 10 पॉइंट प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है। काउंसिल के मुताबिक यह समझौता ईरान की शर्तों पर हुआ है और इसे देश की जीत बताया है।

April 8, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
भिलाई में कार चोरी की अफवाह के बाद जांच करती पुलिस और सर्विस के बाद लौटी कार
कांकेरछत्तीसगढ़फीचरलेटेस्ट

जंगल में 4 IED बरामद, 4 नक्सली स्मारक ध्वस्त

by cgprimenews.com April 8, 2026
written by cgprimenews.com

 कांकेर. थाना छोटेबेठिया क्षेत्र में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। नक्सल विरोधी अभियान के तहत डीआरजी और Border Security Force (बीएसएफ) की संयुक्त टीम ने जंगल में छिपाकर रखे 04 आईईडी (IED) बरामद किए और 04 नक्सली स्मारकों को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई Sundarraj P., Nikhil Kumar Rakhecha और बीएसएफ अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई।

जंगल में छिपाकर रखे गए थे विस्फोटक

सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम को कांकेर–नारायणपुर सीमा क्षेत्र में सर्चिंग और गश्त के लिए भेजा गया था। सर्चिंग के दौरान ग्राम हापाटोला–बीनागुंडा के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए डंप से 3 प्रेशर कुकर आईईडी और 1 पाइप आईईडी सहित अन्य नक्सली सामग्री बरामद की गई।

4 नक्सली स्मारक भी किए ध्वस्त

सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों ने ग्राम कलपर–आमाटोला में बनाए गए चार नक्सली स्मारकों को भी ध्वस्त कर दिया। बरामद आईईडी को सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर ही सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया गया।

बरामद नक्सली सामग्री

सुरक्षा बलों ने मौके से कई सामग्री भी जब्त की, जिनमें शामिल हैं —

  • प्रेशर कुकर आईईडी – 03

  • पाइप आईईडी – 01

  • बिजली वायर – 01 बंडल

  • नक्सली वर्दी – 03

  • फटाखा, नक्सल साहित्य और अन्य सामग्री

April 8, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
भिलाई में कार चोरी की अफवाह के बाद जांच करती पुलिस और सर्विस के बाद लौटी कार
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरलेटेस्ट

चोरी की पांच दोपहिया वाहन के साथ आरोपी गिरफ्तार

by cgprimenews.com April 8, 2026
written by cgprimenews.com

दुर्ग. जामुल थाना पुलिस ने संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश एसीसीयू की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने एक शातिर दो-पहिया वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से विभिन्न क्षेत्रों से चोरी किए गए 5 दो-पहिया वाहन बरामद किए हैं।

जामुल थाना टीआई ने बताया कि प्रार्थी सोनू यादव, निवासी हाउसिंग बोर्ड भिलाई ने थाना जामुल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 17 जून 2025 की रात्रि उनकी स्कूटी एक्टिवा (CG 04 HU 8464) घर के सामने से अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर ली गई। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 458/2025, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

सूचना पर त्वरित कार्रवाई

विवेचना के दौरान 22 जनवरी 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति तिरंगा चौक, छावनी के पास चोरी की स्कूटी एवं मोटर सायकल बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदेही को पकड़ा।

पूछताछ में चोरी स्वीकार

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रद्युम महाराणा पिता कृष्णा महाराणा, उम्र 27 वर्ष, निवासी न्यू खुर्सीपार, जिला दुर्ग बताया। आरोपी ने हाउसिंग बोर्ड भिलाई, सेक्टर-6 भिलाई, पलारी, डोंगरगढ़ एवं नागपुर क्षेत्रों से दो-पहिया वाहन चोरी करना स्वीकार किया।आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 3 मोटर सायकल, 2 स्कूटी बरामद की हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹2,50,000 बताई गई है।

गिरफ्तारी व जेल भेजा

आरोपी को  22 जनवरी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक रामेन्द्र सिंह, प्र.आर. राकेश साहू, आरक्षक संतोष, चंदन सिंह, अतुल यादव एवं रूपनारायण बाजपेयी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

April 8, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
छत्तीसगढ़दुर्गफीचरभिलाईराजनीतिलेटेस्ट

रिसाली निगम का 223.51 करोड़ का बजट पारित, 12.08 लाख का लाभ दिखाया

by Dakshi Sahu Rao April 7, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@भिलाई. नगर पालिक निगम रिसाली में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 223 करोड़ 51 लाख रुपये का बजट प्रस्तुत कर पारित किया गया। महापौर शशि सिन्हा ने अपने कार्यकाल के अंतिम वर्ष में यह बजट पेश करते हुए 12 लाख 8 हजार रुपये के लाभ का अनुमान जताया। लगभग 23 मिनट के अभिभाषण के बाद करीब सवा तीन घंटे तक चली चर्चा के उपरांत सभापति केशव बंछोर ने शाम 6:15 बजे विशेष सभा में बजट संकल्प पारित कराया।

बजट में आय-व्यय का संतुलन

निगम के बजट में कुल प्राप्तियां 223 करोड़ 51 लाख रुपये और कुल व्यय 223 करोड़ 38 लाख 92 हजार रुपये निर्धारित किया गया है। इस प्रकार निगम ने सीमित लेकिन संतुलित लाभ का अनुमान रखा है। बजट को शहर के विकास और बुनियादी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।

सदन में चर्चा और हंगामा

बजट अभिभाषण के बाद नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू ने चर्चा की शुरुआत की। वहीं टी-ब्रेक के बाद विपक्ष और सत्तापक्ष के बीच प्लेसमेंट कर्मचारी की दुर्घटना में मृत्यु और ईडब्ल्यूएस जमीन के मुद्दे पर तीखी बहस हुई। स्थिति तब और गर्मा गई जब विपक्षी पार्षद गर्भगृह में जाकर बैठ गए। इस दौरान सभापति ने अधिकारियों को गंभीरता से मामले की जांच कर जानकारी देने के निर्देश दिए।

विकास कार्यों पर फोकस

महापौर ने अपने भाषण में बताया कि वर्ष 2025-26 में 182 निर्माण कार्यों के लिए 13.36 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए। इसके अलावा 15वें वित्त आयोग के तहत 21.47 करोड़ की लागत से सड़क, पाइपलाइन, टैंक निर्माण जैसे कार्य किए जाएंगे। नगरोत्थान योजना में 17.23 करोड़ और पार्षद निधि से 2.40 करोड़ के विकास कार्य प्रस्तावित हैं।

टैक्स भुगतान में डिजिटल सुविधा

निगम ने नागरिकों को घर बैठे टैक्स भुगतान की सुविधा दी है। यूपीआई, डेबिट-क्रेडिट कार्ड और व्हाट्सएप के माध्यम से जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे लगभग 27 हजार नागरिक लाभान्वित हुए हैं।

April 7, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
छत्तीसगढ़दुर्गफीचरभिलाईलेटेस्टशिक्षा

IIT भिलाई के शोधकर्ताओं ने HPCL NGIC 2025 में ‘Commendable Idea Award’ जीता

by Dakshi Sahu Rao April 7, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग. IIT भिलाई के रसायन विज्ञान विभाग के एक शोध समूह, जिसमें भानेंद्र साहू, सुब्रत दोलुई, स्वरूप माईती, देबाशीष दास, के. सी. गुरजाला और डॉ. संजीब बैनर्जी के प्रयासों को HPCL NGIC (Next Generation Ideation Contest) 2025 में “Commendable Idea Award” से सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम 30 मार्च 2026 को बेंगलुरु में आयोजित किया गया था, जिसका आयोजन HPCL Green R&D Center द्वारा किया गया।

HPCL NGIC, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड का एक प्रमुख नवाचार मंच है। जिसका उद्देश्य ऊर्जा, पर्यावरण और सततता से जुड़ी महत्वपूर्ण चुनौतियों के समाधान हेतु उन्नत विचारों की पहचान और प्रोत्साहन करना है। यह मंच देशभर के शोधकर्ताओं, उद्योग विशेषज्ञों और नवप्रवर्तकों को एक साथ लाकर वैज्ञानिक विचारों को वास्तविक और प्रभावी समाधानों में बदलने के लिए एक प्रतिस्पर्धात्मक और गतिशील वातावरण प्रदान करता है।

शोध के लिए दिया पुरस्कार

यह पुरस्कार “Waste-to-Wealth: Oil Spill Remediation Using Porous Polysulfide Adsorbents” शीर्षक वाले शोध कार्य के लिए प्रदान किया गया, जिसे “सस्टेनेबिलिटी और सर्कुलर इकोनॉमी” थीम के अंतर्गत प्रस्तुत किया गया था। यह शोध कार्य उक्त टीम द्वारा किया गया, जिसमें स्वरूप माईती ने कार्यक्रम में समूह का प्रतिनिधित्व करते हुए कार्य प्रस्तुत किया और टीम की ओर से पुरस्कार प्राप्त किया।

उन्नत पॉलीमेरिक सामग्रियों के विकास पर केंद्रित

यह शोध कार्य अपशिष्ट संसाधनों से उन्नत पॉलीमेरिक सामग्रियों के विकास पर केंद्रित है, जो तेल रिसाव (oil spill) के प्रभावी निवारण में सहायक हैं, तथा पर्यावरणीय सततता और परिपत्र अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देते हैं। इस शोध से संबंधित दो वैज्ञानिक प्रकाशन हो चुके हैं, और इस तकनीक को एक भारतीय पेटेंट भी प्राप्त हुआ है।

HPCL NGIC 2025 में मिली यह मान्यता इस शोध की वैज्ञानिक उत्कृष्टता, नवाचार क्षमता और वास्तविक जीवन में इसके प्रभावी अनुप्रयोग को दर्शाती है, जो महत्वपूर्ण पर्यावरणीय चुनौतियों के समाधान की दिशा में एक सशक्त कदम है।

April 7, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
छत्तीसगढ़दुर्गफीचरलेटेस्टशिक्षास्वास्थ्य

दुर्ग जिले में फैला अफ्रीकन स्वाइन फ्लू, 87 सुअरों की मौत

by Dakshi Sahu Rao April 7, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग. African Swine Fever Spreads in Durg District दुर्ग जिले में अफ्रीकन स्वाइन फ्लू फैलने से हड़कंप मच गया है। जिले के मुड़पार गांव में अफ्रीकन स्वाइन फ्लू फैलने से सुअरों की मौत के बाद इसका खुलासा हुआ है।

फार्म में लगातार हुई सुअरों की मौत

दरअसल, यहां 1 अप्रैल से गांव के एक सुअर फार्म में सुअरों की मौत का सिलसिला शुरू हुआ था। धीरे-धीरे यह संख्या बढ़ती गई और कुल 80 से अधिक सुअर तड़प-तड़पकर दर्दनाक मौत के शिकार हो गए।

PPE किट पहनकर जांच की

फार्म मालिक ने वेटेनरी विभाग को इसकी सूचना दी। तब दुर्ग जिले के वेटनरी विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। इसके बाद अधिकारियों ने PPE किट पहनकर जांच की और सैंपल कलेक्ट कर जांच के लिए 2 अप्रैल को ही वेटेनरी विभाग ने सैंपल लेकर भोपाल स्थित ICAR के राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान भेज दिए। रिपोर्ट 6 अप्रैल को आई रिपोर्ट में सभी सैंपल पॉजिटिव पाए गए, जिसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की गई

रिपोर्ट पॉजिटिव आई

विशेषज्ञों की सलाह पर बचे हुए 82 सुअरों को भी इंजेक्शन देकर मार दिया गया। इसके बाद सभी मृत सुअरों को जेसीबी की मदद से गहरे गड्ढे खोदकर दफना दिया गया। अफ्रीकन स्वाइन फीवर का कोई इलाज या टीका उपलब्ध नहीं है। इस बीमारी में संक्रमित जानवरों की मृत्यु दर लगभग 100 प्रतिशत होती है।

सुअर का मांस नहीं खाने की सलाह

घटना स्थल से एक किलोमीटर क्षेत्र को इन्फेक्टेड और 10 किलोमीटर क्षेत्र को सर्विलांस क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। विभाग के अनुसार यह बीमारी केवल सुअरों तक ही सीमित है। यह इंसानों में नहीं फैलती है और न ही इंसानों के लिए खतरनाक है। फिर भी सावधानी के तौर पर संक्रमित सुअरों का मांस बिल्कुल नहीं खाने की सलाह दी गई है। फिलहाल, जिला प्रशासन ने इस फार्म हाउस को सील कर दिया है। इसके साथ ही प्रशासन इस बात की जांच में जुट गया है कि इन सुअरों को कहां से लाया गया था। यह भी पता लगाया जा रहा है कि यहां लाने से पहले इसे कहां-कहां भेजा गया था।

April 7, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
छत्तीसगढ़दुर्गफीचरलेटेस्टशिक्षा

दुर्ग जिले में दो चरण में जनगणना, अधिकारी-कर्मचारियों को नहीं मिलेगी छुट्टी 

by Dakshi Sahu Rao April 7, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग. Census in two phases in Durg district कलेक्टर अभिजीत सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में जनगणना कार्य को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य के लिए प्रगणक और पर्यवेक्षकों को समय पर प्रशिक्षण दिया जाना अनिवार्य है। इसके लिए इंचार्ज अधिकारियों को प्रशिक्षण हेतु उपयुक्त भवनों का चयन कर प्रशिक्षण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

नहीं मिलेगी छुट्टी

कलेक्टर ने कहा कि जिन अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी जनगणना कार्य में लगाई गई है। उनका अवकाश स्वीकृत विशेष परिस्थितियों में ही किया जाए। उन्होंने बताया कि जनगणना दो चरणों में आयोजित होगी। पहला चरण 1 मई से 30 मई 2026 तक मकान सूचीकरण एवं गणना का होगा, जबकि दूसरा चरण फरवरी 2027 में परिवारों की व्यक्तिगत जानकारी एकत्रित करने के लिए किया जाएगा।

राजस्व कार्यों की समीक्षा की

बैठक में ग्राम पंचायतों में राजस्व संबंधी कार्यों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अविवादित नामांतरण, बंटवारा और पंजीयन प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। सभी पंचायतों में पंजीयन कार्य प्रारंभ हो चुका है, लेकिन जहां अब तक कार्य शुरू नहीं हुआ है, वहां के सचिवों का वेतन रोकने के निर्देश दिए। साथ ही जिन पंचायतों में प्रकरण दर्ज हो चुके हैं, वहां संबंधित एसडीएम को नियमित समीक्षा कर त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने को कहा गया।

बायोमेट्रिक अपडेट की समीक्षा की

कलेक्टर सिंह ने जिले में विद्यार्थियों के बायोमेट्रिक अपडेट कार्य की भी समीक्षा की। कलेक्टर के मार्गदर्शन में शासकीय और निजी स्कूलों में यह कार्य निरंतर जारी है। वर्तमान में कई स्कूलों में परीक्षाएं चल रही हैं और कुछ में समाप्त हो चुकी हैं। जिसके कारण विद्यार्थियों की उपस्थिति कम है। इस स्थिति को देखते हुए कलेक्टर ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि स्कूल प्राचार्यों के साथ समन्वय स्थापित कर निःशुल्क बायोमेट्रिक अपडेट कार्य को शीघ्र पूर्ण कराए।

April 7, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
Lifestyleछत्तीसगढ़फीचररायपुरलेटेस्टशिक्षा

पटना-चर्लपल्ली के बीच 15-15 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

by Dakshi Sahu Rao April 7, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@रायपुर. Summer Special Train to Run Between Patna and Charlapalli ग्रीष्मकालीन के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए उन्हें कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए  पटना-चर्लपल्ली-पटना के मध्य 15-15 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है ।

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 03253 पटना-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन, पटना से 8 अप्रैल 2026 से 27 मई 2026 तक (15 फेरा) प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को चलेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 03254 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल ट्रेन, चर्लपल्ली से 15 अप्रैल 2026 से 27 मई 2026 तक (07 फेरा) प्रत्येक बुधवार को तथा गाड़ी संख्या 03255 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल ट्रेन, चर्लपल्ली से 10 अप्रैल 2026 से 29 मई 2026 तक (08 फेरा) प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी।

गाड़ियों की समय सारिणी

गाड़ी संख्या 03253 पटना-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन, पटना से 08 अप्रैल 2026 से 27 मई 2026 तक (15 फेरा) प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को दोपहर 15.00 बजे रवाना होगी। मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुये दूसरे दिन अर्थात प्रत्येक मंगलवार और गुरुवार को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के ठहराव वाली स्टेशन बिलासपुर में आगमन 07.40 बजे, प्रस्थान 07.45 बजे, रायपुर आगमन 09.43 बजे, प्रस्थान 09.45 बजे, दुर्ग आगमन 10.10 बजे, प्रस्थान 10.20 बजे, गोंदिया आगमन 12.50 बजे, प्रस्थान 12.55 बजे होते हुये प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को 03.30 बजे चर्लपल्ली स्टेशन पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 03254 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल ट्रेन, चर्लपल्ली से 15 अप्रैल 2026 से 27 मई 2026 तक (07 फेरा) प्रत्येक बुधवार को 23.00 बजे रवाना होगी तथा मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुये दूसरे दिन अर्थात प्रत्येक गुरुवार को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के ठहराव वाली गोंदिया स्टेशन आगमन 11.40 बजे, प्रस्थान 11.45 बजे, दुर्ग आगमन 13.50 बजे, प्रस्थान 14.00 बजे, रायपुर आगमन 14.33 बजे, प्रस्थान 14.35 बजे, बिलासपुर में आगमन 16.45 बजे, प्रस्थान 16.50 बजे होते हुये प्रत्येक शुक्रवार को 11.30 बजे पटना स्टेशन पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 03255 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल ट्रेन, चर्लपल्ली से 10 अप्रैल 2026 से 29 मई 2026 तक (08 फेरा) प्रत्येक शुक्रवार को 21.00 बजे रवाना होगी तथा मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुये दूसरे दिन अर्थात प्रत्येक शनिवार को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के ठहराव वाली गोंदिया स्टेशन आगमन 09.40 बजे, प्रस्थान 09.45 बजे, दुर्ग आगमन 11.50 बजे, प्रस्थान 12.00 बजे, रायपुर आगमन 12.33 बजे, प्रस्थान 12.35 बजे, बिलासपुर में आगमन 14.45 बजे, प्रस्थान 14.50 बजे होते हुये प्रत्येक रविवार को 09.30 बजे पटना स्टेशन पहुंचेगी।

इन स्पेशल ट्रेनों में 01 एसएलआरडी, 02 जनरल, 04 स्लीपर, 07 एसी-III, 07 एसी-III इकॉनमी तथा 01 जनरेटर कार सहित कुल 22 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी ।

इन गाड़ियों के वाणिज्यिक ठहराव

रास्ते में ये गाडियाँ दोनों दिशाओं में तारेगना, जहानाबाद, गया, कोडरमा, पारसनाथ, नेताजी सुभाषचंद्र बोस गोमो, बोकारो, रांची, हटिया, राऊरकेला, झारसुगुड़ा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया, नागपुर, बल्लारशाह, सिरपुर कागजनगर, बेल्लमपल्ली, पेद्दपल्ली तथा काजीपेट स्टेशनों पर रुकेगी।

April 7, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
क्राइमछत्तीसगढ़फीचरबिलासपुरलेटेस्ट

कांस्टेबल ने पत्नी के साथ बनाया रील, SSP ने किया लाइन अटैच

by Dakshi Sahu Rao April 7, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@बिलासपुर. Constable in Bilaspur Creates Reel with Wife SSP line attach Him पुलिस यूनिफॉर्म में रील बनाना बिलासपुर में पदस्थ एक आरक्षक को भारी पड़ गया। पत्नी के साथ आरक्षक की सोशल मीडिया में रील वायरल होते ही उस पर कार्रवाई है की गाज गिर गई है।

संबलपुरी गाने में बनाया था रील

मिली जानकारी के अनुसार रील बनाने वाले आरक्षक देवानंद कैवर्त को बिलासपुर SSP रजनेश सिंह ने लाइन अटैच कर दिया है। कॉन्स्टेबल पर यूनिफॉर्म के दुरुपयोग और अशोभनीय आचरण का आरोप लगा है। कांस्टेबल ने संबलपुरी गाने हाय रानी हेलो रानी पर अपनी पत्नी के साथ रील बनाया था।

लाइन अटैच किया

SSP ने आरक्षक को मस्तूरी थाने से हटाकर रक्षित केंद्र बिलासपुर अटैच कर दिया है। आदेश, तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। SSP ने यह कार्रवाई करके अनुशासनहीनता पर पुलिस महकमे का सख्त संदेश दिया है।

वर्दी की गरिमा से कोई समझौता नहीं

इस कार्रवाई को लेकर SSP रजनेश सिंह ने कहा की वर्दी की गरिमा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। वर्दी में डांस और रियल बनाना पूरी तरह गलत है। अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

April 7, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
अभनपुर क्षेत्र में जुआरियों पर पुलिस रेड के दौरान जब्त मर्सिडीज कार और नगदी
क्राइमछत्तीसगढ़फीचररायपुरलेटेस्ट

रायपुर पुलिस ने जुआ खेलते 2 को पकड़ा, मर्सिडीज कार व 6.34 लाख जब्त

by cgprimenews.com April 7, 2026
written by cgprimenews.com

रायपुर ग्रामीण में जुआरियों पर सख्ती

रायपुर. ग्रामीण पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अभनपुर थाना क्षेत्र में दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से नगद ₹6,34,000, एक मर्सिडीज कार, दो आईफोन और अन्य सामग्री जब्त की है। जब्त संपत्ति की कुल कीमत लगभग ₹42.14 लाख आंकी गई है।

अभनपुर क्षेत्र में जुआरियों पर पुलिस रेड के दौरान जब्त मर्सिडीज कार और नगदी

रायपुर ग्रामीण पुलिस की रेड में मर्सिडीज कार, आईफोन और लाखों रुपये नगद बरामद

यह भी पढ़ेः छावनी थाना में कसावट के बीच चाकूबाजी, आरोपी फरार दबाव में पिता को थाने में बैठाया

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस को 6 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रायपुर ग्रामीण और धमतरी जिले की सीमा पर ग्राम टोकरो के पास खेतों के बीच कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में डीएसपी नवा रायपुर के नेतृत्व में अभनपुर पुलिस टीम ने तत्काल रेड कार्रवाई की।

दबिश के दौरान मची अफरा-तफरी

पुलिस टीम को देखते ही मौके पर मौजूद जुआरी भागने लगे। अंधेरे और खेतों का फायदा उठाकर कई आरोपी फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने तेजी दिखाते हुए दो लोगों को मौके से पकड़ लिया। आरोपी सेक्टर-10 निवासी राहुल सिंह (34 वर्ष), रायपुर तेलीबांधा आनंद विहार रितेश कुमार (36 वर्ष) शामिल है। पुलिस फरार आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लगातार प्रयास कर रही है।

क्या-क्या हुआ जब्त

पुलिस ने बताया कि नगद राशि ₹6,34,000, एक ताश की गड्डी. मर्सिडीज कार (CG 07 CU 9944), 2 आईफोन जब्त किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जुआ और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

April 7, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
Newer Posts
Older Posts
This error message is only visible to WordPress admins

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Popular Posts

  • 1

    भिलाई सेक्टर-6 मजार में रंगाई को लेकर खूनी विवाद, युवक पर कटर से हमला

    June 15, 2026
  • 2

    Breaking: BSP में लोहा चोरी मामले में BSP GM और नान एक्जीक्यूटिव गिरफ्तार

    July 9, 2026
  • 3

    दुर्ग SSP विजय अग्रवाल पहुंचे जामुल थाना, रोल कॉल में पुलिसकर्मियों की ली क्लास

    November 4, 2025
  • 4

    Bilaspur Train Accident: कलेक्टर ने की 5 मौत की पुष्टि, Railway ने जारी किया हेल्प लाइन नंबर, लोको पायलट के फंसे होने की आशंका

    November 4, 2025
  • 5

    दुर्ग: जलघर की टंकी में मिली 3 दिन पुरानी सड़ी हुई लाश, 45 हजार से ज्यादा घरों में दूषित पानी की सप्लाई

    November 13, 2025
  • 6

    चंद्रामौर्या अंडर ब्रिजः महिला के शव की शिनाख्त, लिव-इन पार्टनर पहुंचा थाने

    December 17, 2025
  • 7

    नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के रसूखदार आरोपी फरार, तीन दिन बीत गए

    February 3, 2026
  • 8

    नंबरप्लेट पर विधायक, पीछे CG King लिखकर रौबझाड़ रहा चालक गिरफ्तार

    December 28, 2025
  • Big News: भिलाई के नाबालिग के आतंकवादियों से जुड़े तार, सुसाइड बॉम्बर बनने था तैयार

    November 19, 2025
  • 10

    दुर्ग SSP ने हेड कांस्टेबल को किया सस्पेंड, मृतक के रिश्तेदार से मांगा 5 हजार

    January 20, 2026

Follow Us

Recent Posts

  • बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर सास ने दी जान, दीवार पर लिखा-‘पूर्णिमा और उसके मायके वाले जिम्मेदार’

    September 1, 2026
  • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेगा नया चीफ जस्टिस, जस्टिस कृष्ण राम मोहपात्रा की नियुक्ति की अनुशंसा

    September 1, 2026
  • PM मोदी ने दूसरी बार देशवासियों से सोना नहीं खरीदने की अपील की, जानिए वजह

    September 1, 2026
  • शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर दुर्ग में 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी

    September 1, 2026
  • Breaking News: Bhilai में ED का छापा, पूर्व CM  बघेल के PA के घर रेड 

    September 1, 2026
CG Prime News Logo

About Us

CG Prime News एक विश्वसनीय और निष्पक्ष हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो आपको आपके आस-पास और देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से हर पल जोड़े रखता है।

हमारा उद्देश्य है — जनता तक सही, सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना। हम राजनीति, शिक्षा, रोजगार, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी स्थानीय खबरों को सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करते हैं।

“सूचना ही शक्ति है” — हर खबर तथ्यों के साथ, बिना किसी पक्षपात के।

Office Address

Chief Editor: Rita Sharma

Editor: Dakshi Sahu Rao

Mobile: 9302547826

Email: cgprimenews85@gmail.com

Home| Disclaimer| Terms & Conditions| Advertisement Policy| About Us| Contact
© 2025 CGPrimeNews.com • Developed by byscreations.com
CG Prime News – छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट