Sunday, April 12, 2026
Home » Blog » चोरी की पांच दोपहिया वाहन के साथ आरोपी गिरफ्तार

चोरी की पांच दोपहिया वाहन के साथ आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग: संपत्ति अपराधों पर पुलिस का प्रहार

by cgprimenews.com
0 comments
सिंप्लेक्स कास्टिंग्स दुर्ग में वित्तीय गड़बड़ी मामले में जांच करती पुलिस

दुर्ग. जामुल थाना पुलिस ने संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश एसीसीयू की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने एक शातिर दो-पहिया वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से विभिन्न क्षेत्रों से चोरी किए गए 5 दो-पहिया वाहन बरामद किए हैं।

जामुल थाना टीआई ने बताया कि प्रार्थी सोनू यादव, निवासी हाउसिंग बोर्ड भिलाई ने थाना जामुल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 17 जून 2025 की रात्रि उनकी स्कूटी एक्टिवा (CG 04 HU 8464) घर के सामने से अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर ली गई। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 458/2025, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

सूचना पर त्वरित कार्रवाई

विवेचना के दौरान 22 जनवरी 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति तिरंगा चौक, छावनी के पास चोरी की स्कूटी एवं मोटर सायकल बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदेही को पकड़ा।

पूछताछ में चोरी स्वीकार

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रद्युम महाराणा पिता कृष्णा महाराणा, उम्र 27 वर्ष, निवासी न्यू खुर्सीपार, जिला दुर्ग बताया। आरोपी ने हाउसिंग बोर्ड भिलाई, सेक्टर-6 भिलाई, पलारी, डोंगरगढ़ एवं नागपुर क्षेत्रों से दो-पहिया वाहन चोरी करना स्वीकार किया।आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 3 मोटर सायकल, 2 स्कूटी बरामद की हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹2,50,000 बताई गई है।

गिरफ्तारी व जेल भेजा

आरोपी को  22 जनवरी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक रामेन्द्र सिंह, प्र.आर. राकेश साहू, आरक्षक संतोष, चंदन सिंह, अतुल यादव एवं रूपनारायण बाजपेयी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

You may also like