Sunday, April 12, 2026
Home » Blog » जंगल में 4 IED बरामद, 4 नक्सली स्मारक ध्वस्त

जंगल में 4 IED बरामद, 4 नक्सली स्मारक ध्वस्त

जंगल में छिपाकर रखे 04 आईईडी (IED) बरामद किए और 04 नक्सली स्मारकों ध्वस्त

by cgprimenews.com
0 comments
सिंप्लेक्स कास्टिंग्स दुर्ग में वित्तीय गड़बड़ी मामले में जांच करती पुलिस

 कांकेर. थाना छोटेबेठिया क्षेत्र में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। नक्सल विरोधी अभियान के तहत डीआरजी और Border Security Force (बीएसएफ) की संयुक्त टीम ने जंगल में छिपाकर रखे 04 आईईडी (IED) बरामद किए और 04 नक्सली स्मारकों को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई Sundarraj P., Nikhil Kumar Rakhecha और बीएसएफ अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई।

जंगल में छिपाकर रखे गए थे विस्फोटक

सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम को कांकेर–नारायणपुर सीमा क्षेत्र में सर्चिंग और गश्त के लिए भेजा गया था। सर्चिंग के दौरान ग्राम हापाटोला–बीनागुंडा के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए डंप से 3 प्रेशर कुकर आईईडी और 1 पाइप आईईडी सहित अन्य नक्सली सामग्री बरामद की गई।

4 नक्सली स्मारक भी किए ध्वस्त

सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों ने ग्राम कलपर–आमाटोला में बनाए गए चार नक्सली स्मारकों को भी ध्वस्त कर दिया। बरामद आईईडी को सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर ही सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया गया

बरामद नक्सली सामग्री

सुरक्षा बलों ने मौके से कई सामग्री भी जब्त की, जिनमें शामिल हैं —

  • प्रेशर कुकर आईईडी – 03

  • पाइप आईईडी – 01

  • बिजली वायर – 01 बंडल

  • नक्सली वर्दी – 03

  • फटाखा, नक्सल साहित्य और अन्य सामग्री

You may also like