Thursday, August 27, 2026
Home » Blog » दुर्ग मेयर की सरकारी गाड़ी में लगी आग, महापौर के नीचे उतरते ही धू-धूकर जली कार

दुर्ग मेयर की सरकारी गाड़ी में लगी आग, महापौर के नीचे उतरते ही धू-धूकर जली कार

महापौर के कार से उतरने के 5 से 7 मिनट बाद उठने लगा धुआं, करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
दुर्ग मेयर की सरकारी गाड़ी में लगी आग, महापौर के नीचे उतरते ही धू-धूकर जली कार

CG Prime News@दुर्ग. Durg mayor Mayor Alka Baghmar नगर निगम कार्यालय परिसर में गुरुवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब महापौर अल्का बाघमार की सरकारी कार (CG 07 DE 2417) में अचानक आग लग गई। महापौर के वाहन से उतरकर कार्यालय कक्ष में जाने के करीब 5 से 7 मिनट बाद कार से धुआं उठता दिखाई दिया। देखते ही देखते आग ने वाहन के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

भिलाई के स्टील कॉलोनी निवास से निगम कार्यालय पहुंची थीं महापौर

जानकारी के मुताबिक, महापौर अल्का बाघमार गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे भिलाई स्थित स्टील कॉलोनी निवास से सरकारी कार में सवार होकर दुर्ग नगर निगम कार्यालय पहुंची थीं। उन्होंने बताया कि उनके निवास से निगम कार्यालय की दूरी लगभग 3 किलोमीटर है। कार्यालय पहुंचने के बाद वह कार से उतरकर अपने कक्ष में चली गईं। कुछ मिनट बाद वाहन से धुआं उठता नजर आया। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी।

महत्वपूर्ण फाइलें और सामान समय रहते निकाला

महापौर ने बताया कि कार से धुआं उठता देखकर उन्होंने तत्काल वाहन में रखी महत्वपूर्ण फाइलें और अन्य जरूरी सामान बाहर निकाल लिया था। इसके कुछ ही देर बाद आग तेजी से फैल गई और कार का बड़ा हिस्सा आग की चपेट में आ गया।


सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम निगम कार्यालय परिसर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। समय रहते आग बुझने से आसपास के हिस्सों में भी आग फैलने से रोक ली गई।

दुर्ग मेयर की सरकारी गाड़ी में लगी आग, महापौर के नीचे उतरते ही धू-धूकर जली कार

दुर्ग मेयर की सरकारी गाड़ी में लगी आग, महापौर के नीचे उतरते ही धू-धूकर जली कार

शॉर्ट सर्किट की आशंका, जांच के बाद स्पष्ट होगा कारण

महापौर ने शुरुआती तौर पर वाहन की वायरिंग में खराबी के कारण शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई है। हालांकि, आग लगने की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। घटना की जानकारी मिलने के बाद FSL टीम भी मौके पर पहुंची और कार समेत घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए।

फिलहाल मामले की जांच जारी है। FSL और तकनीकी जांच की रिपोर्ट सामने आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि सरकारी कार में आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी या इसके पीछे कोई अन्य तकनीकी वजह थी।

You may also like