Monday, August 31, 2026
Home » Blog » दुर्ग में गांजा बेचते 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार, 1.3 किलो गांजा जब्त

दुर्ग में गांजा बेचते 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार, 1.3 किलो गांजा जब्त

कर नगर पानी टंकी के पास अवैध बिक्री की सूचना पर मोहन नगर पुलिस ने की घेराबंदी, जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 60 हजार रुपए बताई गई

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
दुर्ग में गांजा बेचते 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार, 1.3 किलो गांजा जब्त

CG Prime News@दुर्ग. जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ दुर्ग पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में मोहन नगर पुलिस ने शंकर नगर पानी टंकी के पास गांजा बेचने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 300 ग्राम गांजा और बिक्री से संबंधित 700 रुपए नकद बरामद किए हैं। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 60 हजार रुपए बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक, थाना मोहन नगर को सूचना मिली थी कि शंकर नगर पानी टंकी के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा बेच रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ा।

तलाशी में मिला 1.3 किलो गांजा

पुलिस कार्रवाई के दौरान युवक की नियमानुसार तलाशी ली गई। उसके कब्जे से गांजा बरामद हुआ, जिसका वजन 1 किलो 300 ग्राम पाया गया। इसके अलावा गांजा बिक्री से संबंधित 700 रुपए की नगदी भी जब्त की गई। पुलिस जांच में आरोपी की पहचान मोनू विश्वकर्मा (20 वर्ष) के रूप में हुई। वह वार्ड क्रमांक 58, ब्लॉक 43, बांबे आवास, उरला, जिला दुर्ग का निवासी बताया गया है।


NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

मोहन नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 617/2026 दर्ज किया है। मामले में धारा 20(ख), 27(क) NDPS Act के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी गांजा अपने कब्जे में रखकर सार्वजनिक स्थान के पास उसकी बिक्री कर रहा था।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में थाना मोहन नगर की उप निरीक्षक प्रियंका वर्मा, सहायक उप निरीक्षक राजेश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक दिनेश सोनी, आरक्षक आकाश सिंह और आरक्षक नवीन यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस ने की अपील

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मादक पदार्थों की अवैध बिक्री, परिवहन या सेवन से जुड़ी किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने कहा कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान नियमानुसार गोपनीय रखी जाएगी और अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

You may also like