CG Prime News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • बिलासपुर
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम
    • बालोद
    • जगदलपुर
    • राजनंदगांव
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार
  • धर्म-संस्कृति
  • खेल
  • शिक्षा
  • जॉब
  • स्वास्थ्य
CG Prime News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • बिलासपुर
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम
    • बालोद
    • जगदलपुर
    • राजनंदगांव
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार
  • धर्म-संस्कृति
  • खेल
  • शिक्षा
  • जॉब
  • स्वास्थ्य
Tuesday, September 1, 2026
Breaking
Breaking News: Bhilai में ED का छापा, पूर्व CM  बघेल के...
दुर्ग में गांजा बेचते 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार, 1.3 किलो गांजा...
पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 2 बच्चों समेत 10 की मौत,...
दिल्ली में चलती स्लीपर बस में 16 साल की छात्रा से...
भिलाई, रिसाली और चरोदा नगर निगम के वार्डों का आरक्षण 9...
हरियाणवी सिंगर की हत्या करने वाले दो शूटर्स का पुलिस ने...
छत्तीसगढ़ में ESIC हॉस्पिटल के डॉक्टर ने किया सुसाइड, स्टाफ क्वार्टर...
MP के चित्रकूट में बाढ़ से बेहाल हुई जिंदगी, लोगों को...
पत्नी ने 1 लाख की सुपारी देकर पति को पिकअप से...
PM मोदी को उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, ‘ओली दाराजली दोस्लिक’ से...
CG Prime News
CG Prime News – छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • बिलासपुर
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम
    • बालोद
    • जगदलपुर
    • राजनंदगांव
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार
  • धर्म-संस्कृति
  • खेल
  • शिक्षा
  • जॉब
  • स्वास्थ्य
Copyright 2025 - All Right Reserved | BYS Creations
cg prime news
अंतर्राष्ट्रीयछत्तीसगढ़दिल्लीफीचरराजनीतिराष्ट्रीयलेटेस्टवॉशिंगटनव्यापार

ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों के लिए जारी किया नया मैप, टैक्स लेने की योजना

by Dakshi Sahu Rao April 9, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दिल्ली. Iran Issues New Map for Ships Passing Through the Strait of Hormuz ईरान के इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉप्र्स (IRGC) ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों के लिए नया मैप जारी किया है। इसका मकसद जहाजों को समुद्र में बिछी बारूदी सुरंगों से बचाना है। इस मैप में उन खतरनाक इलाकों को दिखाया गया है, जहां जहाजों का जाना मना है।

सुरक्षित रास्ता बताया जाएगा

रिपोर्ट के मुताबिक, पहले जहाज ओमान के किनारे के पास से गुजरते थे, लेकिन अब उन्हें ईरान के किनारे के पास से निकलने की सलाह दी गई है। इससे माइन वाले इलाकों से बचा जा सकता है। ईरान ने जहाजों से कहा है कि वे पहले उसके अधिकारियों से संपर्क करें, तभी उन्हें सुरक्षित रास्ता बताया जाएगा।

1 डॉलर टैक्स लेने की तैयारी

ईरान अब इस रास्ते से गुजरने वाले तेल के जहाजों पर नजर भी रखेगा। हर जहाज को पहले अपने माल यानी कार्गो की पूरी जानकारी देनी होगी। उसके बाद ही आगे जाने की इजाजत मिलेगी। वहीं फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान हर बैरल तेल पर 1 डॉलर टैक्स लेने की तैयारी कर रहा है और यह पैसा क्रिप्टोकरेंसी में लेना चाहता है।

ईरान बोला- अमेरिका ने सीजफायर की 3 शर्तें तोड़ीं

ईरान ने अमेरिका पर सीजफायर की तीन अहम शर्तें तोड़ने का आरोप लगाया है। ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकेर गालिबाफ ने कहा कि अमेरिका ने 10-पॉइंट प्रस्ताव की बुनियादी शर्तों का उल्लंघन किया है। ईरान ने साफ कहा है कि जिस आधार पर बातचीत होनी थी, वही पहले ही टूट चुका है। ऐसे में अब बातचीत या सीजफायर तर्कसंगत नहीं रह गया है।

वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि जब तक ईरान के साथ हुआ समझौता पूरी तरह लागू नहीं होता, तब तक अमेरिकी सेना ईरान के आसपास तैनात रहेगी। ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर चेतावनी दी कि अगर समझौते का पालन नहीं हुआ, तो फिर से गोलीबारी शुरू होगी, जो पहले से ज्यादा बड़ी, ताकतवर और विनाशकारी होगी। हालांकि उन्होंने कहा कि इसकी संभावना बेहद कम है, लेकिन अमेरिका पूरी तरह तैयार है।

April 9, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
कोर्टक्राइमछत्तीसगढ़फीचरबिलासपुरलेटेस्ट

जोहार छत्तीसगढिय़ा पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल को हाईकोर्ट से मिली जमानत

by Dakshi Sahu Rao April 9, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@बिलासपुर. Amit Baghel, President of the Johar Chhattisgarhiya Party, granted bail by the High Court जोहार छत्तीसगढिय़ा पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। कोर्ट ने उनके खिलाफ दर्ज 14 एफआईआर मामलों में 3 महीने की अंतरिम जमानत मंजूर की है। हाईकोर्ट ने अंतरिम जमानत देते हुए शर्त रखी है कि, अमित बघेल अगले 3 महीने तक रायपुर जिले की सीमा में निवास नहीं करेंगे। हालांकि, उन्हें कोर्ट में पेशी के लिए तय तारीखों पर रायपुर आने की अनुमति दी गई है।

सिंधी समाज को लेकर की टिप्पणी

अमित बघेल के खिलाफ रायपुर के तेलीबांधा, कोतवाली और देवेंद्र नगर थानों में कुल 14 एफआईआर दर्ज की गई थीं। मिली जानकारी के अनुसार, अमित बघेल के एक प्रेस बयान को लेकर रायपुर में अलग-अलग थानों में मामले दर्ज किए गए थे। यह बयान वीआईपी चौक पर छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा टूटने पर अमित बघेल ने अग्रवाल और सिंधी समाज को लेकर टिप्पणी की थी।

कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलील सुनी

कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद यह फैसला सुनाया। अमित बघेल की ओर से अधिवक्ता हर्षवर्धन परगनिहा ने पक्ष रखा। वहीं, आपत्तिकर्ता की ओर से सुनील ओटवानी और राज्य की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता प्रवीण दास ने पैरवी की।

April 9, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
छत्तीसगढ़दिल्लीदेशफीचरराजनीतिराष्ट्रीयलेटेस्ट

असम, केरलम और पुडुचेरी में सिंगल फेज में वेटिंग, पूर्व रक्षा मंत्री बोले-BJP को पसंद नहीं करते

by Dakshi Sahu Rao April 9, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दिल्ली. Assam Kerala and Puducherry Assembly Elections 2026 देश के तीन राज्यों असम, केरलम और पुडुचेरी में गुरुवार को विधानसभा चुनाव के लिए सिंगल फेज में वोटिंग हुई। कुल 296 सीटों पर मतदान हो रहा है। दोपहर 3 बजे तक असम में 75.91 प्रतिशत, केरलम में 62.71प्रतिशत और पुडुचेरी में 72.40 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

सरकार बदलेगी

केरलम में पूर्व रक्षा मंत्री और कांग्रेस लीडर एके एंटनी ने तिरुवनंतपुरम में वोट डाला। उन्होंने मीडिया से कहा- केरलम के लोग भाजपा को पसंद नहीं करते। राज्य में 10 साल के कुशासन की सरकार है। इसलिए इस बार सरकार बदलेगी। वहीं, असम के सीएम हिमंता बिस्व सरमा ने गुवाहाटी में मां कामाख्या मंदिर में पूजा की है। इसके बाद दोपहर में पत्नी के साथ जालुकवारी में वोट डाला।

कांग्रेस और भाजपा समर्थकों में झड़प

पुडुचेरी में मन्नादिपेट में पोलिंग बूथ पर कांग्रेस और भाजपा समर्थकों में झड़प हो गई। पुलिस ने भीड़ पर लाठीचार्ज किया। पुडुचेरी के सीएम ष्टरू रंगास्वामी वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ तक मोटरसाइकिल से पहुंचे।

असम, केरलम, पुडुचेरी चुनाव से जुड़े अपडेट्स

केरलम तिरुवनंतपुरम में एक्टर मोहनलाल ने वोट किया। केरलम भाजपा के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने तिरुवनंतपुरम में वोट किया। वे नेमम सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। केरलम के सीएम पिनाराई विजयन ने कन्नूर में आरसी अमला बेसिक अपर प्राइमरी स्कूल में वोट डाला। केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद सुरेश गोपी ने त्रिशूर में मतदान किया। असम के बरपेटा में सुबह से तेज बारिश के कारण वोटिंग में परेशानी आई। पुडुचेरी में रोबोट ने पोलिंग बूथ पर आने वाले वोटर्स का स्वागत किया।

तीन राज्यों की चार सीटों पर उपचुनाव; नगालैंड के कोरिडांग में 3 बजे तक 75.06% वोटिंग

तीन राज्यों की चार विधानसभा सीटों पर गुरुवार को उपचुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। नगालैंड के कोरिडांग विधानसभा क्षेत्र में दोपहर 3 बजे तक 75.06% वोटिंग हुई। वहीं त्रिपुरा के धर्मनगर में 70.09% मतदाताओं ने वोट डाले।

कर्नाटक में बागलकोट और दावणगेरे साउथ में क्रमशः 54.82% और 49.66% वोटिंग हुई। ये चुनाव मौजूदा विधायकों के निधन के कारण खाली हुई सीटों पर कराए गए हैं, जिनमें राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों के बीच मुकाबला हो रहा है।

April 9, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
क्राइमछत्तीसगढ़फीचरबिलासपुरलेटेस्ट

मॉर्निंग वॉक पर निकली महिलाओं को बोलेरो ने कुचला, दोनों की मौके पर मौत

by Dakshi Sahu Rao April 9, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@गौरेला-पेंड्रा-मारवाही. Big Road accident in Gaurela-Pendra-Marwahi District छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में गुरुवार को एक तेज रफ्तार बोलेरो कैंपर ने मॉर्निंग वॉक पर निकली 2 महिलाओं को टक्कर मार दी। बोलेरो की टक्कर से दोनों महिलाएं उछलकर 15-20 फीट दूर जा गिरीं। मौके पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया। घटना गौरेला थाना क्षेत्र की है।

हादसे के बाद भागा ड्राइवर

महिलाओं को टक्कर मारने के बाद बोलेरो सड़क किनारे खड़ी यात्री बस से जा भिड़ी, जिससे गाड़ी बुरी तरह डैमेज हो गया, जबकि हेल्पर संदीप यादव अंदर में बुरी तरह फंस गया। वहीं ड्राइवर लल्लू और उसका साथी मौका पाते ही भाग निकले।

कोरबा से कटनी कैमूर की ओर जा रहा था वाहन

गौरेला पुलिस के मुताबिक, कैंपर वाहन कोरबा से कटनी कैमूर की ओर जा रहा था। मामले में मर्ग कायम कर फरार आरोपियों की तलाश जारी है। साथ ही आसपास के क्षेत्रों में सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मॉर्निंग वॉक पर निकली थी महिलाएं

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सुशीला वर्मा (45) और बेला कली पंसारी (48) पेंड्रा की रहने वाली थी। रोज की तरह मॉर्निंग पर निकली थी। गुरुवार (9 अप्रैल) सुबह पेंड्रा-गौरेला बाइपास पर तेज रफ्तार बोलेरो कैंपर ने पीछे से उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

गाड़ी में फंस गया था हेल्पर

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद हेल्पर को बाहर निकाला गया और इलाज के लिए पास के अस्पताल भिजवाया। जहां उसका इलाज जारी है। महिलाओं के शव का भी पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है।

बलरामपुर-रामानुजगंज में बाइक पुलिया से गिरी

दूसरी घटना बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सनवाल थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, खुशबू दिन खातून (19) अपने पति मोहम्मद सुल्तान के साथ अपने ससुराल कुंडपान से सनवाल बैंक किसी काम से जा रही थी।

इसी दौरान उनकी बाइक पुलिया के पास असंतुलन होने के कारण वह गिर गईं और उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। घटना के तुरंत बाद उन्हें सनवाल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

April 9, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
क्राइमछत्तीसगढ़फीचरराजनंदगांवलेटेस्ट

डोंगरगढ़ थाने के अंदर कांस्टेबल का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, ASI सस्पेंड

by Dakshi Sahu Rao April 9, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@राजनांदगांव. Video of Constable Accepting Bribe Inside Dongargarh Police Station Goes Viral राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाने के अंदर कांस्टेबल का रिश्वत लेते वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया। वहीं उसी थाने में पदस्थ एक एएसआई महिला की तस्वीर को मोबाइल पर जूम करते हुए दिख रहा है। इन दोनों पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल होने के बाद राजनंादगांव एसपी अंकिता शर्मा ने दोनों को सस्पेंड कर दिया। एएसआई पर वर्दी में न रहने और पुलिस की छवि खराब करने के आरोप में कार्रवाई हुई। वहीं कॉन्स्टेबल पर रिश्वत लेने के आरोप में एक्शन लिया गया।

cg prime news

डोंगरगढ़ थाने के अंदर कांस्टेबल का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, ASI सस्पेंड

नोट लेते दिखा कॉन्स्टेबल

वायरल वीडियो में थाने के भीतर एएसआई रोहित खूंटे मोबाइल में महिला की तस्वीर को जूम कर देखते नजर आ रहा है। वहीं वर्दीधारी कॉन्स्टेबल लक्ष्मी शंकर कंवर 100-100 रुपए के नोट लेते और उसे अपनी जेब में रखते हुए दिखाई दे रहा है।

बिना एसपी की अनुमति नहीं छोड़ सकेंगे मुख्यालय

बुधवार देर शाम इस पूरे मामले में एसपी अंकिता शर्मा ने एएसआई रोहित खूंटे और कॉन्स्टेबल लक्ष्मी शंकर कंवर को निलंबित कर दिया। इसी के साथ दोनों को रक्षित केंद्र में लाइन अटैच किया गया है। वे एसपी की अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे।

कोर्ट में चालान को लेकर हो रही थी बातचीत

मामला डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र का है। दोनों डोंगरगढ़ थाने में ही पदस्थ हैं। वीडियो में कोर्ट में चालान पेश करने को लेकर बातचीत और लेनदेन होता नजर आ रहा है। हालांकि पूरा मामला क्या है, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

हाल का ही है वीडियो

इसके अलावा वीडियो में समझौता, जमानत और चालान से जुड़ी बातचीत होने की बात भी सामने आ रही है। साथ ही मामला निपटाने की चर्चा भी की जा रही है। वायरल वीडियो को हाल ही का, यानी पिछले एक सप्ताह के भीतर का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस एसपी ने मामले के जांच के आदेश दे दिए है।

 

April 9, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
क़षिछत्तीसगढ़दुर्गफीचरलेटेस्ट

किसानों के लिए बड़ी राहत, PM आशा योजना में अब 20 अप्रैल तक होगा पंजीयन

by Dakshi Sahu Rao April 8, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग. Registration under the PM-AASHA scheme will now continue until April 20 दुर्ग जिले में प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान योजना (पीएम-आशा योजना) के अंतर्गत न्यूनतम समर्थन मूल्य पर दलहन और तिलहन फसलों की खरीदी शुरू कर दी गई है। योजना अंतर्गत छत्तीसगढ़ शासन के कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा दलहन एवं तिलहन उत्पादक किसानों के हित में दो महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये है।

20 अप्रैल तक बढ़ाई पंजीयन की तारीख

शासन ने पंजीयन की सीमा 20 अपै्रल 2026 तक बढ़ा दी गई है। खरीफ वर्ष 2025-26 की फसलों अरहर, उड़द, मूंग, सोयाबीन, मूंगफल्ली एवं रबी वर्ष 2025-26 की फसलों चना, मसूर एवं सरसों के लिए किसान 20 अप्रैल 2026 तक समितियों के माध्यम से अपना पंजीयन करवा सकेंगे।

किसान पोर्टल के जरिए होगा पंजीयन

इसके लिए इन फसलों की बुवाई करने वाले कृषक अपने क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के माध्यम से सेवा सहकारी समितियों में आवेदन पत्र के साथ ऋण पुस्तिका, बी.-1, पी.-2, आधार कार्ड एवं बैंक पासबुक की छायाप्रति जमा कर एकीकृत किसान पोर्टल पर पंजीयन करा सकते है।

प्रमाण पत्र को मान्य

इसी प्रकार योजना अंतर्गत रबी फसल हेतु की गई गिरदावरी/डी.सी.एस. अपूर्ण होने के कारण उपार्जन हेतु फसल एवं रकबा के सत्यापन में कठिनाई को ध्यान में रखते हुए फसल एवं रकबा के सत्यापन हेतु राजस्व विभाग के पटवारी एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के संयुक्त हस्ताक्षर से जारी प्रमाण पत्र कृृषक द्वारा प्रस्तुत किये जाने पर प्रमाण पत्र को मान्य करते हुए फसल एवं रकबा का सत्यापन कर उपार्जन की कार्यवाही अधिसूचित सेवा सहकारी समितियों द्वारा की जाएगी।

कृषि विभाग द्वारा सभी किसान भाईयों से अपील की जाती है कि वे अंतिम तिथि की प्रतिक्षा किये बिना जल्द से जल्द अपने सेवा सहकारी समिति केन्द्रों पर जाकर पंजीयन की कार्यवाही पूर्ण करावें तथा योजना अंतर्गत सम्मिलित फसलों के विक्रय हेतु क्षेत्र के अधिसूचित उपार्जन केन्द्रों से संपर्क करें।

April 8, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
क्राइमछत्तीसगढ़फीचररायगढ़लेटेस्ट

गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड एक ही फंदे पर लटके, शादी की बात कहते-कहते मौत को गले लगाया

by Dakshi Sahu Rao April 8, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@रायगढ़. Couple Commits Suicide in Raigarh छत्तीसगढ़ के में गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड ने एक ही फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना रायगढ़ के छाल थाना क्षेत्र का है। बुधवार सुबह दोनों की लाश जंगल में पेड़ से लटकती मिली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

दोनों करना चाहे थे शादी

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान भुंडीबाहरी निवासी रामकुमार अगरिया (25) और परमेश्वरी अगरिया (20) के रूप में हुई है। युवक प्राइवेट कंपनी में मजदूरी काम करता था। 5-6 माह से दोनों शादी करने की बात कहते थे। शुरुआती जांच में मामला प्रेम संबंध से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

पुलिस, जांच जारी

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि, सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के साथ जांच शुरू कर दी। शवों को नीचे उतारकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक रामकुमार अगरिया किसी कंपनी में मजदूरी करता था और वह परमेश्वरी अगरिया से शादी करना चाहता था।

महुआ बिनने गए ग्रामीणों ने देखा शव

जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह ग्राम एडूकला के जंगल में ग्रामीण महुआ बीनने गए थे। इसी दौरान उन्होंने पेड़ पर युवक और युवती को फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा। ग्रामीणों ने तुरंत छाल पुलिस को सूचना दी।

April 8, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
कांकेरछत्तीसगढ़जगदलपुरफीचरलेटेस्ट

छत्तीसगढ़ में सरेंडर नक्सलियों का अनोखा स्कूल, यहां ट्रेनिंग ली तो मिल गई नौकरी

by Dakshi Sahu Rao April 8, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@कांकेर. जिन हाथों ने कभी बंदूक थामकर हिंसा की मार्ग अपनाया था, अब वहीं हाथ अपने हुनर का कमाल दिखा रहे हैं। भानुप्रतापपुर के पास ग्राम चौगेल के पुनर्वास केन्द्र में प्रशिक्षण प्राप्त आत्मसमर्पित नक्सलियों द्वारा हुनर दिखाते हुए काष्ठ कला से नेम प्लेट, छत्तीसगढ़ शासन का ‘लोगो, ग्राम पंचायतों के लिए बोर्ड, बच्चों के लिए की-रिंग सहित अन्य सजावटी सामग्री तैयार की जा रही है, साथ ही कपड़े का थैला, कार्यालयों के लिए बस्ता भी तैयार किया जा रहा है।

cg prime news

छत्तीसगढ़ में सरेंडर नक्सलियों का अनोखा स्कूल, यहां ट्रेनिंग ली तो मिल गई नौकरी

पुनर्वास नीति के तहत दिया जा रहा प्रशिक्षण

सरकार द्वारा घोषित नक्सल पुनर्वास नीति के तहत कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन कांकेर द्वारा आत्मसमर्पित नक्सलियों को कुशल और दक्ष बनाने का सार्थक प्रयास किया जा रहा है। यहां पर उन्हें काष्ठशिल्प के साथ ही इलेक्ट्रिशियन, ड्राइविंग, सिलाई, राजमिस्त्री जैसे पाठ्यक्रमों का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। कभी नक्सली गतिविधियों में संलिप्त रहे युवक-युवतियॉ अब विभिन्न व्यवसाय में दक्ष हो रहे हैं, ताकि वे समाज की मुख्यधारा में शामिल होने के बाद आजीविकामूलक गतिविधियों से जुड़कर सम्मानपूर्वक जीवन निर्वाह कर सकें।

cg prime news

छत्तीसगढ़ में सरेंडर नक्सलियों का अनोखा स्कूल, यहां ट्रेनिंग ली तो मिल गई नौकरी

चौगेल कैंप बना कौशल प्रशिक्षण केंद्र

वर्षों से लाल आतंक के साए में हिंसा का दंश झेल रहा बस्तर संभाग अब विकास की ओर आगे बढ़ रहा है। शासन द्वारा नक्सल मुक्त बस्तर घोषित किया जा चुका है। हिंसा की राह त्यागकर मुख्यधारा में लौटे नक्सलियों को सरकार कौशल विकास का प्रशिक्षण दे रही है, ताकि वे सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर सकें। आत्मसमर्पित नक्सलियों को पुनर्वास नीति-2025 के अंतर्गत भानुप्रतापपुर विकासखंड के पास ग्राम चौगेल (मुल्ला) कैम्प में विभिन्न सृजनात्मक और रोजगारमूलक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

40 आत्मसमर्पित माओवादी ले रहे ट्रेनिंग

कभी बीएसएफ का कैम्प रहा चौगेल (मुल्ला) का यह कैम्प अब हुनर सिखाने वाला गढ़ बन चुका है। यहां पर जिला प्रशासन द्वारा मुख्यधारा में लौटे 40 आत्मसमर्पित माओवादियों को अलग-अलग पाठयक्रमों जैसे- काष्ठ शिल्प, इलेक्ट्रिशियन, सिलाई, ड्राइविंग, राजमिस्त्री इत्यादि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, साथ ही उनकी शिक्षा पर भी विशेष ध्यान दी जा रही है। पढऩे के लिए पाठ्य सामग्री, पुस्तकें, पेन-पेंसिल दिए गए हैं। पढ़ाने के लिए योग्य शिक्षकों की व्यवस्था भी की गई है।

कार्यशाला का किया गया आयोजन

स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा आत्मसमर्पित नक्सलियों का नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यकतानुसार दवाईयां भी दी जाती हैं। कैम्प में मनोरंजनात्मक गतिविधियां जैसे कैरम, वाद्य यंत्र, विभिन्न प्रकार के खेल भी आयोजित किया जाता है। चौगेल पुनर्वास केंद्र में राजमिस्त्री, इलेक्ट्रिशियन, वाहन चालक के साथ ही कांकेर में घुड़सवारी का भी प्रशिक्षण दिया जा चुका है। वर्तमान में सिलाई मशीन, काष्ठ शिल्प एवं असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। स्वरोजगार के लिए सशक्त बनाने हेतु कृषि विभाग, मत्स्य पालन विभाग, उद्यानिकी, पशुधन विकास विभाग के साथ ‘बिहानÓ के द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन भी किया गया है।

प्रशिक्षण के बाद मिली नौकरी

पुनर्वास केंद्र में प्रशिक्षण उपरांत नक्सली पीडि़त एवं आत्मसमर्पित नक्सलियों को रोजगार से जोडऩे वाला कांकेर पहला जिला बन चुका है। कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने अपने हाथों से तीन नक्सली पीडि़त और एक आत्मसमर्पित नक्सली को निजी क्षेत्र में नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र सौंपा। इनमें पुनर्वासित सगनूराम आंचला एवं नक्सल पीडि़त रोशन नेताम, बीरसिंह मंडावी और संजय नेताम शामिल थे। इन सभी को निजी फर्म का नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया, जहां उन्हें 15 हजार रूपए प्रतिमाह मानदेय और अन्य प्रकार की वित्तीय सुविधाएं प्राप्त होंगी। इन्होंने चौगेल कैम्प में असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन का प्रशिक्षण प्राप्त किया था। उन्हें निजी क्षेत्र में नियोजित किया गया है।

मुख्यधारा में लौटकर प्रशिक्षण के उपरांत रोजगार प्रदान करने के मामले में उत्तर बस्तर कांकेर पहला जिला है। निजी क्षेत्र में नौकरी मिलने पर खुशी व्यक्त करते हुए माओवाद पीडि़त बीरसिंह मंडावी ने कहा कि ग्राम मुल्ला (चौगेल) के कैम्प में पुनर्जीवन मिला है। जहां नि:शुल्क प्रशिक्षण देकर उन्हें कुशल एवं पारंगत बनाया गया। वहीं प्रशिक्षण के बाद जिला प्रशासन द्वारा रोजगार भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

April 8, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
Lifestyleछत्तीसगढ़देशफीचरबिलासपुरलेटेस्टशिक्षास्वास्थ्य

सचिन तेंदुलकर की पत्नी, बेटी और बहू का सीक्रेट CG दौरा, आदिवासी गांव में घूमती दिखीं

by Dakshi Sahu Rao April 8, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@बिलासपुर. Sachin Tendulkar’s Wife, Daughter, and Daughter-in-Law’s Secret Visit to Chhattisgarh पूर्व क्रिकेटर भारत रत्न सचिन तेंदुलकर के परिवार ने लोरमी स्थित अचानकमार क्षेत्र का सीक्रेट दौरा किया। सचिन की पत्नी डॉ. अंजलि तेंदुलकर, बेटी सारा और बहू सानिया चंडोक तेंदुलकर ग्रामीणों से मिलीं। महिलाओं से बातचीत की। गांव में नवजात शिशु को गोद में लेकर स्नेह जताना, बच्चों के साथ सहज बातचीत करना और स्थानीय माहौल में घुलना-मिलना इस दौरे की खास झलक रही। परिवार ने सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन के तहत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया।

cg prime news

सचिन तेंदुलकर की पत्नी, बेटी और बहू का सीक्रेट CG दौरा, आदिवासी गांव में घूमती दिखीं

गांव में तीनों पैदल घूमते रहे

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह साढ़े 5 बजे सचिन तेंदुलकर का परविार बिलासपुर पहुंचा। यह दौरा पूरी तरह गोपनीय रखा गया, जिससे परिवार ने बिना किसी सार्वजनिक सूचना के शहर और ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया। दोपहर में उनका काफिला लोरमी स्थित अचानकमार क्षेत्र के छपरवा-बम्हनी गांव पहुंचा। यहां तीनों ने पैदल भ्रमण कर ग्रामीणों से बातचीत की और उनके जीवन को करीब से समझने का प्रयास किया।

ग्रामीण जीवन को समझने की कोशिश

परिवार ने बच्चों को खिलौने दिए और उनके साथ समय बिताया। ग्रामीणों से बातचीत के दौरान जीवनशैली, जरूरतों और समस्याओं को समझने पर खास फोकस रहा। इससे यह दौरा सिर्फ औपचारिक न रहकर जमीनी जुड़ाव का प्रयास नजर आया।

cg prime news

सचिन तेंदुलकर की पत्नी, बेटी और बहू का सीक्रेट CG दौरा, आदिवासी गांव में घूमती दिखीं

स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी जुटाई

इस दौरान ग्रामीण महिलाओं ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। ग्रामीणों ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। तेंदुलकर परिवार ने वनांचल में ग्रामीणों की जीवन शैली और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी भी जुटाई। इस दौरान सारा तेंदुलकर ने एक आदिवासी बच्चे को गोद में लेकर प्यार और दुलार करती हुई भी नज़र आई।

जन स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण, डॉक्टरों से चर्चा

बुधवार सुबह नाश्ते के बाद तीनों गनियारी प्राइमरी हेल्थ सेंटर पहुंचीं। यहां स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया गया और फुलवारी केंद्र का निरीक्षण किया गया। डॉक्टरों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। ग्रामीणों ने बताया कि, गनियारी जन स्वास्थ्य समिति वनांचल के विभिन्न गांवों में निःशुल्क स्वास्थ्य और शिक्षा कार्यक्रम संचालित करती है। तेंदुलकर परिवार ने समिति की तरफ से संचालित फुलवारी केंद्र का अवलोकन किया।

उन्होंने ग्राम बम्हनी में जनस्वास्थ्य उपकेंद्र और बालवाड़ी में वनक्षेत्र के गरीब बच्चों के रहन-सहन और उपस्वास्थ्य केंद्र के संचालन को करीब से देखा। फुलवारी केंद्र में बैगा बच्चों के पोषण और शिक्षा की स्थिति के बारे में जानकारी ली। समिति की चिकित्सकीय टीम ने उन्हें स्वास्थ्य कार्यक्रमों के बारे में बताया।

April 8, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरलेटेस्ट

अमलेश्वर में सूने मकान में चोरी, 8 लाख से ज्यादा के सामान के साथ 3 चोर गिरफ्तार

by Dakshi Sahu Rao April 8, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग.Theft in Vacant House in Amleshwar 3 Thieves Arrested दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम मोतीपुर में एक सूने मकान में हुई चोरी का पुलिस ने बुधवार को खुलासा किया। पुलिस ने चोरी करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से कब्जे से सोने-चांदी के गहने सहित 8,22,480 रुपए का सामान जब्त किया गया है। आरोपियों ने चोरी की रकम से एक स्कूटी खरीद लिया था। जिसे भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

मकान मालिक गया था बाहर

अमलेश्वर थाना पुलिस ने बताया कि 25.01.2026 से 29.01.2026 के मध्य मकान मालिक अपने घरेलू कार्य से बाहर गया हुआ था। वापस लौटने पर घर का मुख्य दरवाजा और अंदर का ताला टूटा हुआ मिला। आलमारी का लॉक तोड़कर अंदर रखे सोने-चांदी के जेवरात और नगदी राशि अज्ञात आरोपी चोरी कर ले गए थे।

संदिग्धों को पकड़कर की पूछताछ

रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर सूचना के आधार पर संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों द्वारा योजनाबद्ध तरीके से रात के समय सूने मकान को निशाना बनाकर चोरी करना स्वीकार किया गया।

cg prime news

अमलेश्वर में सूने मकान में चोरी, 8 लाख से ज्यादा के सामान के साथ 3 चोर गिरफ्तार

दो लोगों ने की मिलकर चोरी, तीसरे को बेचने के लिए दिया

मुख्य आरोपी खिलेश दास मानिकपुरी ने अपने साथी भुनेश्वर यादव के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। चोरी किए गए जेवरातों को तीसरे आरोपी तुलेश्वर सोनकर को बेचने के लिए दिया था। आरोपियों द्वारा चोरी की रकम का उपयोग व्यक्तिगत लाभ और वाहन खरीदने में भी किया गया। आरोपियों की निशानदेही पर सोने-चांदी के जेवरात, नगदी, मोबाइल फोन, चोरी की रकम से खरीदी गई स्कूटी और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई।

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

1. खिलेश दास मानिकपुरी, उम्र 22 वर्ष, निवासी दुर्गानगर नेश्वर, थाना अमलेश्वर, जिला दुर्ग
2. भुनेश्वर उर्फ नानू यादव, उम्र 21 वर्ष, निवासी रायपुरा, थाना डी.डी. नगर, जिला रायपुर
3. तुलेश्वर सोनकर उर्फ टिल्लू, उम्र 24 वर्ष, निवासी कृष्णा नगर डगनिया, थाना डी.डी. नगर, जिला रायपुर

जब्त सामग्री

1. सोना लगभग 54 ग्राम (कीमती लगभग 6,48,000/- रुपये)
2. चांदी लगभग 513 ग्राम (कीमती लगभग 2,58,000/- रुपये)
3. नगदी रकम 6,480/- रुपये
4. स्कूटी क्रमांक CG 04 QV 3484 (कीमती लगभग 1,00,000/- रुपये)
5. मोटरसाइकिल हीरो होंडा CG 07 L 8246 (कीमती लगभग 10,000/- रुपये)
6. विभिन्न मोबाइल फोन (ओप्पो, आईफोन, कीपैड मोबाइल)
7. सोने-चांदी के आभूषण (मंगलसूत्र, अंगूठी, बाली, पायल, करधन, बिछिया आदि)

इस टीम ने की कार्रवाई

इस कार्रवाई में थाना अमलेश्वर पुलिस और एसीसीयू टीम द्वारा संयुक्त रूप से त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की गई। टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। चोरी की संपत्ति बरामद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।

April 8, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
अंतर्राष्ट्रीयछत्तीसगढ़दिल्लीफीचरराजनीतिराष्ट्रीयलेटेस्टवॉशिंगटनव्यापार

अमेरिका-ईरान जंग, युद्ध के 40 दिन बाद सीजफायर पर सहमति

by Dakshi Sahu Rao April 8, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दिल्ली. US-Iran War: Agreement on Ceasefire अमेरिका और ईरान के बीच चल रही जंग में सीजफायर पर सहमति बन गई है। दोनों देशों ने 40 दिन से जारी जंग के बाद 2 सप्ताह के सीजफायर की घोषणा की है। सीजफायर से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी थी कि अगर होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों को सुरक्षित रास्ता नहीं मिला तो वह उसकी पूरी सभ्यता खत्म कर देंगे। उन्होंने अहम इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले की भी धमकी दी थी।

पाकिस्तान ने की मध्यस्थता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा सीजफायर का यह फैसला पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ की अपील के बाद लिया गया। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक यह डील पाकिस्तान की मध्यस्थता और आखिरी समय में चीन के दखल से संभव हो पाई।

जहाजों की सुरक्षित आवाजाही होगी सुनिश्चित

पाकिस्तान ने 2 हफ्ते के सीजफायर का प्रस्ताव रखा था, जिसे ईरान ने स्वीकार कर लिया। समझौते के तहत अमेरिका और इजराइल अपने हमले रोकेंगे। ईरान भी हमले बंद करेगा। इस दौरान होर्मुज स्ट्रेट से तेल, गैस और अन्य जहाजों की सुरक्षित आवाजाही ईरानी सेना की मदद से सुनिश्चित की जाएगी।

cg prime news

अमेरिका-ईरान जंग, युद्ध के 40 दिन बाद सीजफायर पर सहमति, दो सप्ताह नहीं करेंगे हमले

सीजफायर के बाद ईरान में फिर से हमला

ईरान में सीजफायर के बाद फिर से हमला हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान में लवन आइलैंड पर स्थित एक तेल रिफाइनरी को निशाना बनाया गया है। यह हमला लोकल समय के मुताबिक सुबह करीब 10 बजे हुआ। हमले के बाद रिफाइनरी में आग लग गई, जिसे बुझाने के लिए तुरंत फायर ब्रिगेड और सुरक्षा टीमों को भेजा गया।

ओमान ने टोल टैक्स वसूलने की ईरानी मांग का विरोध किया

ओमान ने ईरान की उस मांग का विरोध किया है, जिसमें होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर टोल टैक्स लगाने की बात कही गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओमान ने कहा कि होर्मुज जैसे अंतरराष्ट्रीय समुद्री रास्ते पर किसी भी तरह का टोल नहीं लगाया जा सकता। यह एक ‘इंटरनेशनल वाटरवे’ है, जहां से सभी देशों के जहाजों को बिना रुकावट और बिना शुल्क के गुजरने का अधिकार है।

अमेरिका को 10 पॉइंट का प्लान भेजा

ट्रम्प ने बताया कि ईरान ने अमेरिका को 10 पॉइंट का प्लान भेजा है। उन्होंने कहा कि इस पर आगे बातचीत की जा सकती है। वहीं ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने दावा किया है कि अमेरिका ने उसका 10 पॉइंट प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है। काउंसिल के मुताबिक यह समझौता ईरान की शर्तों पर हुआ है और इसे देश की जीत बताया है।

April 8, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
भिलाई में कार चोरी की अफवाह के बाद जांच करती पुलिस और सर्विस के बाद लौटी कार
कांकेरछत्तीसगढ़फीचरलेटेस्ट

जंगल में 4 IED बरामद, 4 नक्सली स्मारक ध्वस्त

by cgprimenews.com April 8, 2026
written by cgprimenews.com

 कांकेर. थाना छोटेबेठिया क्षेत्र में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। नक्सल विरोधी अभियान के तहत डीआरजी और Border Security Force (बीएसएफ) की संयुक्त टीम ने जंगल में छिपाकर रखे 04 आईईडी (IED) बरामद किए और 04 नक्सली स्मारकों को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई Sundarraj P., Nikhil Kumar Rakhecha और बीएसएफ अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई।

जंगल में छिपाकर रखे गए थे विस्फोटक

सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम को कांकेर–नारायणपुर सीमा क्षेत्र में सर्चिंग और गश्त के लिए भेजा गया था। सर्चिंग के दौरान ग्राम हापाटोला–बीनागुंडा के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए डंप से 3 प्रेशर कुकर आईईडी और 1 पाइप आईईडी सहित अन्य नक्सली सामग्री बरामद की गई।

4 नक्सली स्मारक भी किए ध्वस्त

सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों ने ग्राम कलपर–आमाटोला में बनाए गए चार नक्सली स्मारकों को भी ध्वस्त कर दिया। बरामद आईईडी को सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर ही सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया गया।

बरामद नक्सली सामग्री

सुरक्षा बलों ने मौके से कई सामग्री भी जब्त की, जिनमें शामिल हैं —

  • प्रेशर कुकर आईईडी – 03

  • पाइप आईईडी – 01

  • बिजली वायर – 01 बंडल

  • नक्सली वर्दी – 03

  • फटाखा, नक्सल साहित्य और अन्य सामग्री

April 8, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
Newer Posts
Older Posts
This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Popular Posts

  • 1

    भिलाई सेक्टर-6 मजार में रंगाई को लेकर खूनी विवाद, युवक पर कटर से हमला

    June 15, 2026
  • 2

    Breaking: BSP में लोहा चोरी मामले में BSP GM और नान एक्जीक्यूटिव गिरफ्तार

    July 9, 2026
  • 3

    दुर्ग SSP विजय अग्रवाल पहुंचे जामुल थाना, रोल कॉल में पुलिसकर्मियों की ली क्लास

    November 4, 2025
  • 4

    Bilaspur Train Accident: कलेक्टर ने की 5 मौत की पुष्टि, Railway ने जारी किया हेल्प लाइन नंबर, लोको पायलट के फंसे होने की आशंका

    November 4, 2025
  • 5

    दुर्ग: जलघर की टंकी में मिली 3 दिन पुरानी सड़ी हुई लाश, 45 हजार से ज्यादा घरों में दूषित पानी की सप्लाई

    November 13, 2025
  • 6

    चंद्रामौर्या अंडर ब्रिजः महिला के शव की शिनाख्त, लिव-इन पार्टनर पहुंचा थाने

    December 17, 2025
  • 7

    नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के रसूखदार आरोपी फरार, तीन दिन बीत गए

    February 3, 2026
  • 8

    नंबरप्लेट पर विधायक, पीछे CG King लिखकर रौबझाड़ रहा चालक गिरफ्तार

    December 28, 2025
  • Big News: भिलाई के नाबालिग के आतंकवादियों से जुड़े तार, सुसाइड बॉम्बर बनने था तैयार

    November 19, 2025
  • 10

    दुर्ग SSP ने हेड कांस्टेबल को किया सस्पेंड, मृतक के रिश्तेदार से मांगा 5 हजार

    January 20, 2026

Follow Us

Recent Posts

  • Breaking News: Bhilai में ED का छापा, पूर्व CM  बघेल के PA के घर रेड 

    September 1, 2026
  • दुर्ग में गांजा बेचते 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार, 1.3 किलो गांजा जब्त

    August 31, 2026
  • पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 2 बच्चों समेत 10 की मौत, 22 झुलसे, कई मकान जमींदोज

    August 31, 2026
  • दिल्ली में चलती स्लीपर बस में 16 साल की छात्रा से गैंगरेप, घर से नाराज होकर निकली थी

    August 31, 2026
  • भिलाई, रिसाली और चरोदा नगर निगम के वार्डों का आरक्षण 9 सितंबर को, जानें पूरा शेड्यूल

    August 31, 2026
CG Prime News Logo

About Us

CG Prime News एक विश्वसनीय और निष्पक्ष हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो आपको आपके आस-पास और देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से हर पल जोड़े रखता है।

हमारा उद्देश्य है — जनता तक सही, सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना। हम राजनीति, शिक्षा, रोजगार, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी स्थानीय खबरों को सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करते हैं।

“सूचना ही शक्ति है” — हर खबर तथ्यों के साथ, बिना किसी पक्षपात के।

Office Address

Chief Editor: Rita Sharma

Editor: Dakshi Sahu Rao

Mobile: 9302547826

Email: cgprimenews85@gmail.com

Home| Disclaimer| Terms & Conditions| Advertisement Policy| About Us| Contact
© 2025 CGPrimeNews.com • Developed by byscreations.com
CG Prime News – छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट