CG Prime News@रायगढ़. Couple Commits Suicide in Raigarh छत्तीसगढ़ के में गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड ने एक ही फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना रायगढ़ के छाल थाना क्षेत्र का है। बुधवार सुबह दोनों की लाश जंगल में पेड़ से लटकती मिली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
दोनों करना चाहे थे शादी
पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान भुंडीबाहरी निवासी रामकुमार अगरिया (25) और परमेश्वरी अगरिया (20) के रूप में हुई है। युवक प्राइवेट कंपनी में मजदूरी काम करता था। 5-6 माह से दोनों शादी करने की बात कहते थे। शुरुआती जांच में मामला प्रेम संबंध से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
पुलिस, जांच जारी
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि, सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के साथ जांच शुरू कर दी। शवों को नीचे उतारकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक रामकुमार अगरिया किसी कंपनी में मजदूरी करता था और वह परमेश्वरी अगरिया से शादी करना चाहता था।
महुआ बिनने गए ग्रामीणों ने देखा शव
जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह ग्राम एडूकला के जंगल में ग्रामीण महुआ बीनने गए थे। इसी दौरान उन्होंने पेड़ पर युवक और युवती को फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा। ग्रामीणों ने तुरंत छाल पुलिस को सूचना दी।
