Thursday, October 15, 2026
Home » Blog » भिलाई कालीबाड़ी दुर्गा पूजा उत्सव समिति के संरक्षक बने तपन सरकार उर्फ अमिताभ

भिलाई कालीबाड़ी दुर्गा पूजा उत्सव समिति के संरक्षक बने तपन सरकार उर्फ अमिताभ

भिलाई नगर कालीबाड़ी में 64वें शारदीय दुर्गा पूजा उत्सव की तैयारियां तेज; डॉ. दीप चटर्जी संयोजक और अभिजीत गोस्वामी को अध्यक्ष की जिम्मेदारी

by cgprimenews.com
0 comments
भिलाई नगर कालीबाड़ी में 64वें शारदीय दुर्गा पूजा उत्सव की तैयारियां

भिलाई। Tapan Sarkar, alias Amitabh, has become the patron of the Bhilai Kalibari Durga Puja Utsav Samiti. सेक्टर-6 स्थित भिलाई नगर कालीबाड़ी में 64वें शारदीय दुर्गा पूजा उत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। आगामी 16 अक्टूबर से प्रस्तावित उत्सव को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए आयोजन समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें पूजा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भोग-प्रसाद वितरण, सुरक्षा और अतिथि सत्कार सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से नई संचालन एवं पूजा समिति का गठन भी किया गया।

डॉ. दीप चटर्जी संयोजक, अभिजीत गोस्वामी बने अध्यक्ष

समिति के गठन में डॉ. दीप चटर्जी को संयोजक और सुमित कुमार घोषाल को सह-संयोजक बनाया गया है। वहीं, अभिजीत गोस्वामी अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे। देवव्रत कर, विश्वजीत दास, प्रकाश राय, जयन्त बैनर्जी राजा और अभिजीत विश्वास को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। तपन दास को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अजय मिश्रा, सौरभ मिश्रा, सौरभ दत्ता और रूपाली पालित सहसचिव होंगे। सत्यजीत दास कोषाध्यक्ष तथा धीमान गोस्वामी सह-कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं।

तपन सरकार उर्फ अमिताभ सरकार समेत सात संरक्षक

आयोजन को मार्गदर्शन देने के लिए संरक्षक मंडल का गठन किया गया है। इसमें तपन सरकार उर्फ अमिताभ सरकार के साथ संगीता शाह, दीपक बैनर्जी, रतन दासगुप्ता, सुरजीत दत्ता, संजय सेन और सुप्रभात पाल को शामिल किया गया है। इसके अलावा सपन घटक, मानस बैनर्जी, तरुण भट्टाचार्य, जयन्त बागची, साकेत चंद्राकर और सत्यजीत पंडा सलाहकार की भूमिका निभाएंगे।


पूजा, संस्कृति और प्रसाद के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां

पूजा व्यवस्था की जिम्मेदारी मौसमी राय, अरुणा भट्टाचार्य और एस.एन. मन्ना को दी गई है। इनके सहयोग के लिए मोनिदीपा घोष, छाया दास, कृष्णा सिन्हा, काजल चौधरी, मिताली दासगुप्ता और ममता सरकार को शामिल किया गया है। वहीं, बॉबी दास संस्कृति प्रभारी और बनाली बसु सह-प्रभारी होंगी। भोग एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्था देवव्रत कर, सौरभ दत्ता, समीर घोषाल, अभिनव नंदी, सुमन कर्मकार, सपन चौधरी, शान्तनु डे, पलास बसु, राहुल बसु, सोमदीप नन्दी और अतुल सरकार संभालेंगे। मीडिया एवं स्वागत की जिम्मेदारी सुमन शील, मुनमुन चटर्जी, सोमा देव और रत्ना घोषाल को सौंपी गई है।

सुरक्षा और स्वच्छता पर रहेगा विशेष ध्यान

बैठक में सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, स्वच्छता, वित्तीय व्यवस्था, प्रचार-प्रसार, तकनीकी संचालन, स्वयंसेवक प्रबंधन, महिला सुविधाओं और अतिथि सत्कार के लिए भी समितियां बनाई गईं। प्रत्येक समिति में प्रभारी के साथ सह-प्रभारियों को जिम्मेदारी दी गई है। सभी प्रभारी अपनी गतिविधियों की जानकारी मुख्य संचालन समिति को देंगे। इससे आयोजन के दौरान सामने आने वाली समस्याओं का समय पर समाधान करने में मदद मिलेगी।

बंगाली संस्कृति और सामाजिक एकता का उत्सव

समिति के सदस्यों के अनुसार, कालीबाड़ी का दुर्गा पूजा उत्सव धार्मिक आस्था के साथ बंगाली संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का भी प्रतीक है। सभी सदस्य सामूहिक सहयोग से 64वें आयोजन को भव्य, गरिमामय और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में काम करेंगे। पूजा-अर्चना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रसाद वितरण की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर भी जोर रहेगा।

You may also like