Monday, August 31, 2026
Home » Blog » दिल्ली में चलती स्लीपर बस में 16 साल की छात्रा से गैंगरेप, घर से नाराज होकर निकली थी

दिल्ली में चलती स्लीपर बस में 16 साल की छात्रा से गैंगरेप, घर से नाराज होकर निकली थी

ग्रेटर नोएडा के परी चौक से बस में बैठी थी 11वीं की छात्रा, कश्मीरी गेट के पास उतारकर आरोपी फरार; पुलिस ने सीसीटीवी से ट्रैक कर दोनों को पकड़ा

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
दिल्ली में चलती स्लीपर बस में 16 साल की छात्रा से गैंगरेप, घर से नाराज होकर निकली थी

CG Prime News@दिल्ली.Delhi gang-rape case दिल्ली में 16 साल की छात्रा से चलती स्लीपर बस में गैंगरेप का गंभीर मामला सामने आया है। घटना 4 अगस्त की बताई जा रही है, जबकि पुलिस ने 31 अगस्त को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने मामले में बस ड्राइवर कुलदीप और कंडक्टर संदीप को गिरफ्तार किया है। घटना में इस्तेमाल स्लीपर बस को भी जब्त कर लिया गया है और उसकी फोरेंसिक जांच की जा रही है।

दिल्ली में चलती स्लीपर बस में 16 साल की छात्रा से गैंगरेप, घर से नाराज होकर निकली थी

दिल्ली में चलती स्लीपर बस में 16 साल की छात्रा से गैंगरेप, घर से नाराज होकर निकली थी

परिवार से विवाद के बाद घर से निकली थी छात्रा

पुलिस के अनुसार, पीड़ित उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले की रहने वाली है और 11वीं कक्षा में पढ़ती है। परिवार में विवाद के बाद वह बिना बताए नोएडा में रहने वाले अपने कजिन के घर जाने के लिए निकली थी। मैनपुरी से नोएडा की दूरी 300 किलोमीटर से अधिक है।


बारिश और अंधेरे में परी चौक पर उतरी

पुलिस के मुताबिक, भारी बारिश और अंधेरा होने के कारण छात्रा गलती से ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर उतर गई। वह नोएडा जाने के लिए किसी वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान एक खाली स्लीपर बस वहां से गुजरी। छात्रा ने बस को रुकने का इशारा किया।

की अश्लील हरकत

ड्राइवर और कंडक्टर ने छात्रा को बस में बैठा लिया और बताया कि बस नोएडा सेक्टर-63 जा रही है। आरोप है कि बस कुछ दूर चलने के बाद कंडक्टर ने छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश की। छात्रा ने पुलिस को बताया कि इसके बाद ड्राइवर और कंडक्टर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

47 किलोमीटर तक चलती रही बस

आरोपियों ने छात्रा को देर रात कश्मीरी गेट बस टर्मिनल के पास रिंग रोड पर उतार दिया और फरार हो गए। परी चौक से कश्मीरी गेट तक बस करीब 47 किलोमीटर चली। छात्रा ने रात में ही कश्मीरी गेट पुलिस से संपर्क कर घटना की जानकारी दी।

CCTV फुटेज से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

शिकायत के बाद एसीपी शंकर बनर्जी के नेतृत्व में टीम बनाई गई। जांच टीम ने बस की पहचान और उसके रूट का पता लगाने के लिए रास्ते में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को तिमारपुर की एक बस पार्किंग से गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना वाले दिन बस में खराबी आई थी, जिसके बाद आरोपी उसे सूरजपुर स्थित एक वर्कशॉप में मरम्मत के लिए ले गए थे। मरम्मत के बाद दोनों खाली बस को तिमारपुर ले जा रहे थे। इसी दौरान परी चौक पर छात्रा ने बस रोकने का इशारा किया। पुलिस का कहना है कि बस के अंदर लगे पर्दों के कारण बाहर से अंदर की गतिविधियां दिखाई नहीं दे रही थीं।

You may also like