CG Prime News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • बिलासपुर
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम
    • बालोद
    • जगदलपुर
    • राजनंदगांव
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार
  • धर्म-संस्कृति
  • खेल
  • शिक्षा
  • जॉब
  • स्वास्थ्य
CG Prime News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • बिलासपुर
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम
    • बालोद
    • जगदलपुर
    • राजनंदगांव
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार
  • धर्म-संस्कृति
  • खेल
  • शिक्षा
  • जॉब
  • स्वास्थ्य
Wednesday, September 2, 2026
Breaking
बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर सास ने दी जान, दीवार...
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेगा नया चीफ जस्टिस, जस्टिस कृष्ण राम मोहपात्रा...
PM मोदी ने दूसरी बार देशवासियों से सोना नहीं खरीदने की...
शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर दुर्ग में 2 करोड़...
Breaking News: Bhilai में ED का छापा, पूर्व CM  बघेल के...
दुर्ग में गांजा बेचते 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार, 1.3 किलो गांजा...
पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 2 बच्चों समेत 10 की मौत,...
दिल्ली में चलती स्लीपर बस में 16 साल की छात्रा से...
भिलाई, रिसाली और चरोदा नगर निगम के वार्डों का आरक्षण 9...
हरियाणवी सिंगर की हत्या करने वाले दो शूटर्स का पुलिस ने...
CG Prime News
CG Prime News – छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • बिलासपुर
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम
    • बालोद
    • जगदलपुर
    • राजनंदगांव
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार
  • धर्म-संस्कृति
  • खेल
  • शिक्षा
  • जॉब
  • स्वास्थ्य
Copyright 2025 - All Right Reserved | BYS Creations
भिलाई में कार चोरी की अफवाह के बाद जांच करती पुलिस और सर्विस के बाद लौटी कार
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गन्यूजफीचरभिलाईलेटेस्ट

छावनी थाना में कसावट के बीच चाकूबाजी, आरोपी फरार दबाव में पिता को थाने में बैठाया

by cgprimenews.com April 6, 2026
written by cgprimenews.com

भिलाई. अतिसंवेदनशील छावनी थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए हाल ही में थाना प्रभारी में बदलाव किया गया, लेकिन इसके दूसरे ही दिन चाकूबाजी की गंभीर घटना सामने आ गई। सोमवार शाम कैंप-1 तालाब पार इलाके में हुए इस हमले में एक युवक घायल हो गया, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया। (A knife attack occurred amid tight security at the Cantonment Police Station, the accused absconded, and the father was forced to sit in the police station under pressure.)

यह भी पढ़ेः बिना एड्रेस प्रूफ के मिलेगा 5 किलो LPG सिलेंडर, केंद्र सरकार ने नियमों में दी छूट

कैसे हुआ विवाद

छावनी सीएसपी प्रशांत पैकरा ने बताया कि शाम के समय कुछ युवक तालाब के पास घूम रहे थे। इसी दौरान कैंप-1 निवासी प्रार्थी अवध टंडन से  आरोपी का पूराना विवाद था। उसी को लेकर अवध हसुआ लेकर तालाब पर गया। आरोपी के साथ एक नाबालिग था। अवध बातचीत के साथ विवाद कर लिया। विवाद बढ़ने पर एक आरोपी ने जेब में चाकूनुमा धारदार वस्तु निकाला और वार कर दिया। दोनों मौके से फरार हो गया। घायल युवक को आसपास के लोगों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस की कार्रवाई

नए थाना प्रभारी अमित अदानी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम दोनों आरोपी की तलाश में जुटी है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। फिलहाल अभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

पिता को थाने में बैठाने पर सवाल

मामले में दबाव बनाने के लिए पुलिस ने आरोपी के बुजुर्ग पिता मनोज ठाकुर को थाने में बैठा लिया। बताया जा रहा है कि वे एक निजी कंपनी में मजदूरी करते हैं और ड्यूटी से लौटते ही पुलिस उन्हें पूछताछ के लिए ले आई। इस कदम को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा शुरू हो गई है, हालांकि पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

क्षेत्र की संवेदनशीलता

छावनी थाना क्षेत्र लंबे समय से संवेदनशील माना जाता है। यहां बड़ी संख्या में स्लम एरिया होने के कारण छोटे-बड़े विवाद अक्सर सामने आते रहते हैं, जिससे पुलिस के लिए कानून-व्यवस्था बनाए रखना चुनौतीपूर्ण रहता है।

April 6, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
CG PRIME NEWS
Lifestyleछत्तीसगढ़दिल्लीदेशफीचरराष्ट्रीयलेटेस्टव्यापारशिक्षा

बिना एड्रेस प्रूफ के मिलेगा 5 किलो LPG सिलेंडर, केंद्र सरकार ने नियमों में दी छूट

by Dakshi Sahu Rao April 6, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दिल्ली.5 kg LPG Cylinder Available Without Address Proof ईरान युद्ध और मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और सप्लाई चेन की दिक्कतों के बीच केंद्र सरकार ने 5 किलो वाले एलपीजी (LPG) सिलेंडर की बिक्री के नियमों को आसान बना दिया है। अब कोई भी व्यक्ति बिना किसी एड्रेस प्रूफ के छोटा गैस सिलेंडर खरीद सकेगा।

सालभर में जितनी बार चाहे करवा सकते हैं रिफिल

पेट्रोलियम मंत्रालय ने साफ किया है कि 5 किलो वाले फ्री ट्रेड एलपीजी (FTL) सिलेंडर के लिए अब बहुत सारे डॉक्यूमेंट्स की जरूरत नहीं है। ग्राहक आधार कार्ड, पैन कार्ड और वोटर आईडी जैसे डॉक्यूमेंट दिखाकर सिलेंडर ले सकते हैं। आप साल में जितनी बार चाहें, उतनी बार इसे रिफिल करवा सकते हैं।

प्रवासी मजदूरों के लिए उठाया कदम

पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार, यह कदम प्रवासी मजदूरों और उन लोगों के लिए उठाया गया है, जिनके पास शहर में कोई स्थायी पता नहीं है। अब ग्राहकों को ऑथोराइज्ड डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाकर सिर्फ अपनी कोई भी एक फोटो-आईडी दिखानी होगी और वे तुरंत सिलेंडर ले सकेंगे।

 

April 6, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
क्राइमछत्तीसगढ़फीचरबिलासपुरलेटेस्ट

जग्गी हत्याकांड, हाई कोर्ट ने पूर्व CM के बेटे अमित जोगी को सुनाई उम्रकैद की सजा

by Dakshi Sahu Rao April 6, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@बिलासपुर. Jaggi Murder Case: High Court Sentences Former CM’s Son Amit Jogi to Life Imprisonment छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस अरविन्द वर्मा की स्पेशल डिविजनल बेंच ने फैसला सुनाया है। अमित अमित जोगी को आईपीसी की धारा 302 और 120-बी के तहत दोषी ठहराते हुए उम्रकैद और 1000 रुपए जुर्माने की सजा दी गई। जुर्माना न देने पर 6 महीने अतिरिक्त सजा होगी।

सुप्रीम कोर्ट ने अपील की स्वीकार

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अमित जोगी को 3 हफ्ते में सरेंडर करने का आदेश दिया है। इसके खिलाफ जोगी ने सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की थी। जिसे सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। सुनवाई 20 अप्रैल को होगी।

सभी आरोपियों के खिलाफ एक जैसे सबूत

जग्गी हत्याकांड में फैसला सुनाते हुए हाई कोर्ट ने कहा कि जब सभी आरोपियों पर एक ही अपराध में शामिल होने का आरोप हो, तो किसी एक आरोपी के साथ जानबूझकर अलग व्यवहार नहीं किया जा सकता। अदालत ने यह भी कहा कि जब सभी आरोपियों के खिलाफ एक जैसे सबूत हों, तो किसी एक को बरी कर देना और बाकी को उन्हीं सबूतों के आधार पर दोषी ठहराना सही नहीं है, जब तक कि उसे छोडऩे का कोई ठोस और अलग कारण साबित न हो।

April 6, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
क्राइमछत्तीसगढ़दिल्लीदेशफीचरराजनीतिलेटेस्ट

दिल्ली विधानसभा में बैरिकेडिंग तोड़कर घुसाई कार, 3 नकाबपोश हिरासत में

by Dakshi Sahu Rao April 6, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दिल्ली. Car Crashes Through Barricades to Enter Delhi Assembly दिल्ली विधानसभा में सोमवार को सुरक्षा में बड़ी चूक नजर आई। यहां एक तेज रफ्तार कार सवार बैरिकेडिंग तोड़कर कैंपस में घूस गए। स्पीकर कार्यालय के बाहर गुलदस्ता रखकर फरार हो गए। घटना दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है। यूपी नंबर की कार वीआईपी एंट्री वाला गेट नंबर-2 की बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर घुसी। कार ड्राइवर ने नकाब पहना हुआ था।

सीआरपीएफ की तैनाती की

घटना के बाद दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची है। गेट नंबर 2 पर अब सीआरपीएफ की तैनाती की गई है। न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने आरोपी समेत 3 लोगों को हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए लोगों में से एक उत्तर प्रदेश के पीलीभीत रहने वाला सरबजीत है।

पुलिस ने कार किया बरामद

अधिकारियों के मुताबिक, ड्राइवर सीधे विधानसभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के कार्यालय की ओर गया और पोर्च के पास गुलदस्ता रखकर कार समेत मौके से फरार हो गया। हालांकि बम जैसी कोई चीज नहीं मिली। पुलिस ने टाटा सिएरा कार भी बरामद की है। हाल ही में विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकियां भी मिली थीं।

cg prime news

दिल्ली विधानसभा में बैरिकेडिंग तोड़कर घुसाई कार, 3 नकाबपोश हिरासत में

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता पर हमला हुआ था

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Delhi Chief Minister Rekha Gupta) पर 20 अगस्त 2025 की सुबह जनसुनवाई के दौरान रेखा गुप्ता पर हमला हुआ था। शिकायतकर्ता बनकर पहुंचे आरोपी ने सीएम को कागज देते समय उनका हाथ खींचा था। आरोपी ने उनके बाल खींचे और फिर थप्पड़ मारा था। हमले में रेखा के हाथ-कंधे, सिर पर चोटें आईं थीं।

राजेश पर गुजरात में भी चाकूबाजी समेत 5 केस पहले से दर्ज थे

आरोपी का नाम राजेशभाई खीमजी था। गुजरात के राजकोट का रहने वाला था। उसे तुरंत ही गिरफ्तार कर लिया गया था। राजेश पर गुजरात में भी चाकूबाजी समेत 5 केस पहले से दर्ज थे। हालांकि, गिरफ्तारी के दौरान उसके पास कोई हथियार नहीं मिला था।

 

April 6, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
CG PRIME NEWS
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरभिलाईलेटेस्ट

Durg: IPL मैच पर ऑनलाइन दाव लगाने वाले 3 युवक गिरफ्तार

by Dakshi Sahu Rao April 6, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@भिलाई. Durg: 3 Youths Arrested for Online Betting on IPL Match आईपीएल (IPL) क्रिकेट मैच में ऑनलाइन सट्टा खेलते तीन आरोपियों को जामुल थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन, एक क्रेटा कार और एक स्कूटी जब्त की गई है। जामुल थाना पुलिस ने बताया कि आरोपियों से जब्त मोबाइल फोन में दो से तीन लाख का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन मिला है। जिसकी जांच की जा रही है।

पुलिस ने की रेड कार्रवाई

जामुल थाना पुलिस ने बताया कि 5 अप्रैल को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खेदामारा, नहर किनारे मैदान में कुछ व्यक्ति मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा (जुआ) खेल रहे हैं। सूचना पर थाना जामुल और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (एसीसीयू) की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल रेड कार्यवाही की।

मौके पर 3 व्यक्तियों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म BET BHAI 9” के माध्यम से IPL क्रिकेट मैचों पर सट्टा लगाते हुए पकड़ा गया। आरोपियों द्वारा पुलिस से बचने हेतु लगातार स्थान बदलकर क्रेटा कार और स्कूटी से घूम-घूमकर सट्टा संचालन किया जा रहा था।

लाखों का मिला ऑनलाइन ट्रांजेक्शन

मामले में अपराध क्रमांक 220/2026 धारा 5, 6, 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों के कब्जे से जब्त मोबाइल फोन के परीक्षण पर लगभग 2,50,000 से 3,00,000 तक का ऑनलाइन लेनदेन पाया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

1. डिकेश्वर सिन्हा उर्फ राजा, उम्र 28 वर्ष, निवासी मठपारा, जामुल
2. कुलेश्वर पटेल, उम्र 28 वर्ष, निवासी खेदामारा, जामुल
3. दीपेश कुमार लहरी उर्फ सन्नी, उम्र 23 वर्ष, निवासी गणेश नगर, जामुल

April 6, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरभिलाईलेटेस्ट

आत्महत्या के लिए प्रताडि़त करने वाली फरार महिला गिरफ्तार, कांग्रेस नेता भी पहुंचा जेल

by Dakshi Sahu Rao April 6, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@भिलाई.Absconding Woman Accused of Abetting Suicide Arrested in bhilai  भिलाई में युवक के आत्महत्या केस में स्मृति नगर पुलिस ने फरार महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। बतां दें इस मामले में पुलिस ने कांग्रेस नेता राजू पाल को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में फरार थी। कांग्रेस नेता और उसकी सहयोगी महिला ने मिलकर युवक को पैसों के लिए लगातार मानसिक रूप से प्रताडि़त किया था।

42 साल के मोहन ने की थी आत्महत्या

भिलाई के कोहका हाउसिंग बोर्ड इलाके में रहने वाले 42 वर्षीय मोहन रामटेके की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने छह दिन पहले नामजद आरोपी और कांग्रेस नेता राजू पाल को गिरफ्तार किया था। मोहन ने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा था, जिसमें उसने राजू पाल और एक महिला सोनिया गोस्वामी पर मानसिक रूप से प्रताडि़त करने का गंभीर आरोप लगाया था।

मानसिक रूप से कर रहे थे प्रताडि़त

भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि 28 मार्च को मोहन रामटेके ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला, जिससे घटना की असली वजह सामने आई। जांच में पता चला कि मोहन ने राजू पाल और एक अन्य महिला से कुछ पैसे उधार लिए थे। उधारी की रकम वापस मांगने को लेकर दोनों आरोपी उसे लगातार धमका रहे थे और मानसिक रूप से प्रताडि़त कर रहे थे।

फरार हो गई थी महिला

मर्ग की जांच उपरांत थाना सुपेला चौकी स्मृति नगर में अपराध क्रमांक 457/2026 धारा 108, 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान एक आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है। प्रकरण में फरार आरोपिया सोनिया गोस्वामी को सोमवार को उसके निवास स्थान ग्राम जेवरा सिरसा से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

April 6, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरभिलाईलेटेस्ट

BSP कर्मी के इकलौते बेटे ने BSNL टॉवर से कूदकर किया सुसाइड

by Dakshi Sahu Rao April 6, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग. BSP Employee son Commits Suicide by Jumping from BSNL Tower दुर्ग जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र के बीएसपी टाउनशिप में एक युवक ने बीएसएनएल टॉवर से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना सोमवार 9 से 9.30 के बीच बीएसपी अस्पताल के पीछ की है। घटना की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पुलिस पहुंची। फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पीएम में सुसाइड की पुष्टि

मृतक की पहचान आकाश चंद्रिका पुरे, उम्र 21 वर्ष, निवासी सड़क नंबर 6 टाउनशिप, थाना नंदिनी नगर, जिला दुर्ग के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच और पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक द्वारा भी मृत्यु का कारण आत्महत्या बताया गया है।

जांच के दौरान ज्ञात हुआ कि मृतक एक दिन पूर्व अपने घर के पास वाहन को दीवार से टकरा देने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गया था। जिससे वह मानसिक रूप से तनाव में था। परिजनों के बाहर रहने और संभावित डांट के भय से उसने उक्त कदम उठाया।

पैरेंट्स के डांट के डर से था तनाव में

युवक को डर था कि जब पापा-मम्मी वापस लौटेंगे और उन्हें गाड़ी खराब होने की बात पता चलेगा तो वे गुस्सा करेंगे और डांटेंगे। इसी डर से उसने टावर से कूदकर आत्महत्या कर ली। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोग दुर्ग के लिए निकल गए। मृत युवक बीएसपी कर्मी का इकलौता बेटा था। रायपुर में रहकर माइनिंग की पढ़ाई कर रहा था। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है।

April 6, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
दुर्ग पुलिस द्वारा बरामद किए गए मोबाइल फोन मालिकों को लौटाते हुए दृश्य
छत्तीसगढ़फीचरलेटेस्ट

दुर्ग पुलिस की बड़ी सफलता: 205 गुम मोबाइल बरामद, 50 लाख के मो. लौटाए

by cgprimenews.com April 6, 2026
written by cgprimenews.com

भिलाई | दुर्ग पुलिस ने आमजन का भरोसा मजबूत करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (एसीयू) ने विशेष अभियान चलाकर 205 गुम मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइल की अनुमानित बाजार कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है। यह मोबाइल वर्ष 2023 से 2026 के बीच विभिन्न क्षेत्रों से गुम हुए थे। (Durg Police achieves major success: 205 lost mobile phones recovered, mobile phones worth Rs 50 lakh returned)

दुर्ग पुलिस द्वारा बरामद किए गए मोबाइल फोन मालिकों को लौटाते हुए दृश्य

दुर्ग पुलिस ने 205 गुम मोबाइल बरामद कर नागरिकों को लौटाए

विशेष अभियान से मिली सफलता

एसएसपी विजय अग्रवाल के निर्देश पर एसीयू टीम ने सुनियोजित तरीके से खोज अभियान चलाया। दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा और रायपुर सहित कई जिलों में जांच की गई। तकनीकी विश्लेषण और फील्ड वर्क के जरिए मोबाइल ट्रेस कर उन्हें बरामद किया गया।

यह भी पढ़ेः भिलाई में चेन स्नेचिंग की वारदात नाकाम, पुलिस ने दौड़ाकर आरोपी को दबोचा

मालिकों को लौटाए गए मोबाइल

बरामद मोबाइल का सत्यापन करने के बाद पुलिस ने उन्हें उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया। अपने खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। इस पहल को नागरिकों ने सराहा और पुलिस के प्रति भरोसा जताया।

सड़क सुरक्षा का भी दिया संदेश

मोबाइल वितरण कार्यक्रम के दौरान एसएसपी ने नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने की शपथ दिलाई गई और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

मोबाइल गुम होने पर क्या करें

एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तुरंत नजदीकी थाना में शिकायत दर्ज कराना जरूरी है। इसके बाद भारत सरकार के सीईआईआर पोर्टल पर मोबाइल की जानकारी अपलोड करनी चाहिए। इस प्रक्रिया में मोबाइल का बिल, थाना रिपोर्ट और आधार कार्ड आवश्यक होता है, जिससे ट्रैकिंग और ब्लॉकिंग आसान होती है।

April 6, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
दुर्ग पुलिस द्वारा भिलाई में आयोजित एनडीपीएस जांच प्रशिक्षण कार्यक्रम का दृश्य, जिसमें पुलिसकर्मी डिटेक्शन किट सीखते हुए दिखाई दे रहे हैं।
छत्तीसगढ़दुर्गफीचरभिलाईलेटेस्टशिक्षा

NDPS में साक्ष्य संकलन पर प्रशिक्षण, दुर्ग पुलिस को डिटेक्शन किट वितरित

by cgprimenews.com April 6, 2026
written by cgprimenews.com

भिलाई में पुलिसकर्मियों को मिला विशेष प्रशिक्षण

भिलाई। मादक पदार्थों से जुड़े मामलों में साक्ष्य को मजबूत बनाने और जांच की गुणवत्ता बढ़ाने के उद्देश्य से दुर्ग पुलिस द्वारा एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण पुलिस लाइन के दधीचि हॉल में संपन्न हुआ, जिसमें जिले के विभिन्न थाना एवं चौकियों से आए 35 प्रधान आरक्षक और आरक्षकों ने भाग लिया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य एनडीपीएस (NDPS) मामलों में जांच को अधिक प्रभावी और वैज्ञानिक बनाना रहा, ताकि न्यायालय में प्रस्तुत साक्ष्य मजबूत हो सकें।

दुर्ग पुलिस द्वारा भिलाई में आयोजित एनडीपीएस जांच प्रशिक्षण कार्यक्रम का दृश्य, जिसमें पुलिसकर्मी डिटेक्शन किट सीखते हुए दिखाई दे रहे हैं।

भिलाई में दुर्ग पुलिस का विशेष प्रशिक्षण, डिटेक्शन किट के जरिए मौके पर ही ड्रग्स जांच संभव।

डिटेक्शन किट के उपयोग की दी गई विस्तृत जानकारी

कार्यक्रम में दुर्ग क्राइम सीन यूनिट की वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. स्मिता रानी भारदीय ने पुलिसकर्मियों को नारकोटिक्स ड्रग्स एवं प्रिक्यूरसर केमिकल डिटेक्शन किट के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने अफीम, गांजा, टैबलेट, ब्राउन शुगर और हेरोइन जैसे मादक पदार्थों की पहचान करने के वैज्ञानिक तरीकों को सरल भाषा में समझाया। साथ ही मौके पर साक्ष्य को सुरक्षित रखने की प्रक्रिया पर विशेष जोर दिया गया, जिससे केस की मजबूती बनी रहे।

यह भी पढ़ेः  भिलाई में हाइड्रोपोनिक गांजा केस तीसरा आरोपी भोपाल से गिरफ्तार

मौके पर ही त्वरित जांच होगी संभव

प्रशिक्षण में बताया गया कि डिटेक्शन किट के माध्यम से मौके पर ही प्रारंभिक परीक्षण किया जा सकता है। इससे जांच में तेजी आती है और सटीक जानकारी तुरंत मिल जाती है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस तकनीक से आरोपियों के खिलाफ मजबूत और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाना आसान होगा, जिससे न्यायिक प्रक्रिया में सफलता की संभावना बढ़ेगी।

थानों और चौकियों को किट का वितरण

प्रशिक्षण के बाद जिले के सभी थाना एवं चौकियों को नारकोटिक्स ड्रग्स डिटेक्शन किट और प्रिक्यूरसर केमिकल डिटेक्शन किट वितरित किए गए। इस पहल से उम्मीद जताई जा रही है कि एनडीपीएस एक्ट के तहत होने वाली कार्रवाई और अधिक सुदृढ़ होगी तथा मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान को नई मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम के सफल आयोजन में पुलिस लाइन दुर्ग, डीसीआरबी शाखा और क्राइम सीन यूनिट की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

April 6, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
भिलाई में पुलिस द्वारा हाइड्रोपोनिक गांजा मामले में आरोपी की गिरफ्तारी
छत्तीसगढ़दुर्गफीचरलेटेस्ट

भिलाई में हाइड्रोपोनिक गांजा केस तीसरा आरोपी भोपाल से गिरफ्तार

by cgprimenews.com April 6, 2026
written by cgprimenews.com

एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई तेज

दुर्ग. भिलाई नगर थाना पुलिस ने हाइड्रोपोनिक गांजा प्रकरण में फरार चल रहे एक और आरोपी को भोपाल के बागमुगलिया से गिरफ्तार कर लिया है। इस केस में अब तक कुल तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस के मुताबिक, यह मामला छत्तीसगढ़ में उच्च गुणवत्ता वाले हाइड्रोपोनिक गांजा से जुड़ा पहला संगठित प्रकरण माना जा रहा है, जिसने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है।

यह भी पढ़ेः भिलाई में चेन स्नेचिंग की वारदात नाकाम, पुलिस ने दौड़ाकर आरोपी को दबोचा

तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी

थाना प्रभारी जितेन्द्र वर्मा  ने बताया कि 4 अप्रैल को बोरसी रोड स्थित रुआबांधा क्षेत्र से विक्रम साहू और यश विश्वकर्मा को पकड़ा गया था। इनके पास से गांजा, हाइड्रोपोनिक गांजा और नशा सेवन से संबंधित सामग्री बरामद की गई थी। जांच आगे बढ़ाते हुए 5 अप्रैल को पुलिस ने हुड़को निवासी आयुष विश्वकर्मा (29) को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 1.4 ग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

क्या है हाइड्रोपोनिक गांजा

हाइड्रोपोनिक गांजा एक उन्नत तकनीक से उगाया गया कैनाबिस होता है, जिसमें मिट्टी के बजाय पानी और पोषक तत्वों के घोल का उपयोग किया जाता है। इसे नियंत्रित वातावरण जैसे बंद कमरे या ग्रीनहाउस में तैयार किया जाता है, जहां तापमान, रोशनी और पोषण पर विशेष नियंत्रण रखा जाता है।

क्यों ज्यादा खतरनाक है

विशेषज्ञों के अनुसार, इस तकनीक से उगाए गए गांजे में टेट्राहाइड्रोकैनाबिनॉल (THC) की मात्रा अधिक होती है। यही तत्व नशे का मुख्य कारण है। बेहतर पोषण और नियंत्रित माहौल के कारण इसकी गुणवत्ता और प्रभाव सामान्य गांजे से कहीं अधिक होता है। इस लिए हाई प्रोफाइल के लोग ही इसका सेवन करते है।

कहां होता है उपयोग

हाइड्रोपोनिक गांजा आमतौर पर महंगे बाजारों में उपलब्ध होता है। विदेशों जैसे कनाडा, अमेरिका और यूरोप के कुछ हिस्सों में इसका उत्पादन देखा गया है। भारत में इसकी पैदावार सीमित है, लेकिन महानगरों में गुप्त रूप से इनडोर फार्मिंग के जरिए इसके मामले सामने आ रहे हैं। यह महंगा होने के कारण उच्च वर्ग और होटल, स्कूल-कॉलेज की रेवा पार्टियों में अधिक उपयोग किया जाता है।

पूरी सप्लाई चेन तोड़ेगी पुलिस

एसएसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों और मादक पदार्थ के स्रोत की तलाश जारी है। पुलिस का उद्देश्य पूरे सप्लाई चेन को खत्म करना है। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि नशे के अवैध कारोबार की सूचना तुरंत पुलिस को दें। ताकि नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई हो सके।

April 6, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
भिलाई सेक्टर-6 में पुलिस द्वारा चेन स्नैचर को पकड़ते हुए दृश्य
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गन्यूजफीचरलेटेस्ट

भिलाई में चेन स्नेचिंग की वारदात नाकाम, पुलिस ने दौड़ाकर आरोपी को दबोचा

by cgprimenews.com April 5, 2026
written by cgprimenews.com

भिलाई.  सेक्टर-6 स्थित जुबली पार्क के पास एक महिला से चेन स्नैचिंग की घटना सामने आई, जिसे पुलिस की तत्परता ने तुरंत नाकाम कर दिया। पुलिस ने बताया कि रात करीब 8 बजे एक महिला मेडिकल स्टोर से दवाई लेने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान एक युवक उसके पास पहुंचा और पता पूछने के बहाने बातचीत करने लगा। (Chain snatching incident foiled in Bhilai, police chased and caught the accused.)

वारदात का तरीका

जैसे ही महिला उसे रास्ता बताने लगी, आरोपी ने अचानक झपट्टा मारकर उसके गले से सोने की चेन खींच ली और मौके से भागने लगा। घटना के बाद महिला लड़खड़ाकर गिर गई। इसके बाद वह जोर-जोर से शोर मचाया, जिससे आसपास के लोगों का ध्यान आकर्षित हुआ।

यह भी पढ़ेः दुर्ग में अवैध शराब बेचते पकड़ाया युवक, 29 पौवा जब्त

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

गनीमत रही कि उसी समय क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग टीम मौजूद थी। महिला की आवाज सुनते ही पुलिस तत्काल सक्रिय हुई और भाग रहे युवक का पीछा किया। वह दौड़तो हुई करीब 500 मीटर तक भागा। पीछा करते हुए पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।

आरोपी की पहचान और बरामदगी

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपी की पहचान हर्ष चंद्राकर के रूप में हुई है, जो खुर्सीपार संगम चौक क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। आरोपी के कब्जे से महिला की सोने की चेन भी बरामद कर ली गई है। भिलाई नगर थाना प्रभारी जितेन्द्र वर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस की सतर्कता और क्षेत्र में नियमित पेट्रोलिंग के चलते यह वारदात बड़ी घटना बनने से बच गई।

April 5, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
अंबिकापुरक्राइमछत्तीसगढ़फीचरलेटेस्ट

Breaking: अंबिकापुर में सब्जी लेकर लौट रही 4 महिलाओं को स्कॉर्पियो ने कुचला, 3 की मौत

by Dakshi Sahu Rao April 5, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@अंबिकापुर. Big Road accident in ambikapur Chhattisgarh छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने चार महिलाओं को कुचल दिया। इस दर्दनाक सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। घटना मणिपुर थाना क्षेत्र की है। हादसे में घायल एक महिला का गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज चल रहा है।

NH 130 में हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार रविवार शाम NH 130 स्थित भिट्ठकला में यह हादसा हुआ है। महिलाएं सब्जी खरीद कर बाजार से लौट रही थी। तभी अचानक सामने से आई एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने उन्हें रौंद दिया। घटना के बाद गुसाईं भीड़ ने गाड़ी के ड्राइवर की जमकर पिटाई कर दी। हाईवे पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया। इस दौरान लगभग 3 से 4 किलोमीटर तक लंबा जाम लगा हुआ है।

आरोपी ड्राइवर को पुलिस ने पकड़ा

हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। स्कॉर्पियो की टक्कर से घायल तीन महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं एक अन्य महिला आयुषी घायल है। इधर मौके पर पहुंची मणिपुर पुलिस ने ड्राइवर सोनू राजवाड़े को हिरासत में लिया है। उसे तुरंत थाने भेजा गया है। फिलहाल ग्रामीणों को समझाइए देने का प्रयास जारी है। बता दें कि हर रविवार को भित्ति कला में साप्ताहिक बाजार लगता है। हादसे की शिकार महिलाएं सब्जी खरीदने बाजार आई थी और शाम को लौट रही थी। फिलहाल मृत महिलाओं की शिनाख्त जारी है।

April 5, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
Newer Posts
Older Posts
This error message is only visible to WordPress admins

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Popular Posts

  • 1

    भिलाई सेक्टर-6 मजार में रंगाई को लेकर खूनी विवाद, युवक पर कटर से हमला

    June 15, 2026
  • 2

    Breaking: BSP में लोहा चोरी मामले में BSP GM और नान एक्जीक्यूटिव गिरफ्तार

    July 9, 2026
  • 3

    दुर्ग SSP विजय अग्रवाल पहुंचे जामुल थाना, रोल कॉल में पुलिसकर्मियों की ली क्लास

    November 4, 2025
  • 4

    Bilaspur Train Accident: कलेक्टर ने की 5 मौत की पुष्टि, Railway ने जारी किया हेल्प लाइन नंबर, लोको पायलट के फंसे होने की आशंका

    November 4, 2025
  • 5

    दुर्ग: जलघर की टंकी में मिली 3 दिन पुरानी सड़ी हुई लाश, 45 हजार से ज्यादा घरों में दूषित पानी की सप्लाई

    November 13, 2025
  • 6

    चंद्रामौर्या अंडर ब्रिजः महिला के शव की शिनाख्त, लिव-इन पार्टनर पहुंचा थाने

    December 17, 2025
  • 7

    नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के रसूखदार आरोपी फरार, तीन दिन बीत गए

    February 3, 2026
  • 8

    नंबरप्लेट पर विधायक, पीछे CG King लिखकर रौबझाड़ रहा चालक गिरफ्तार

    December 28, 2025
  • Big News: भिलाई के नाबालिग के आतंकवादियों से जुड़े तार, सुसाइड बॉम्बर बनने था तैयार

    November 19, 2025
  • 10

    दुर्ग SSP ने हेड कांस्टेबल को किया सस्पेंड, मृतक के रिश्तेदार से मांगा 5 हजार

    January 20, 2026

Follow Us

Recent Posts

  • बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर सास ने दी जान, दीवार पर लिखा-‘पूर्णिमा और उसके मायके वाले जिम्मेदार’

    September 1, 2026
  • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेगा नया चीफ जस्टिस, जस्टिस कृष्ण राम मोहपात्रा की नियुक्ति की अनुशंसा

    September 1, 2026
  • PM मोदी ने दूसरी बार देशवासियों से सोना नहीं खरीदने की अपील की, जानिए वजह

    September 1, 2026
  • शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर दुर्ग में 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी

    September 1, 2026
  • Breaking News: Bhilai में ED का छापा, पूर्व CM  बघेल के PA के घर रेड 

    September 1, 2026
CG Prime News Logo

About Us

CG Prime News एक विश्वसनीय और निष्पक्ष हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो आपको आपके आस-पास और देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से हर पल जोड़े रखता है।

हमारा उद्देश्य है — जनता तक सही, सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना। हम राजनीति, शिक्षा, रोजगार, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी स्थानीय खबरों को सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करते हैं।

“सूचना ही शक्ति है” — हर खबर तथ्यों के साथ, बिना किसी पक्षपात के।

Office Address

Chief Editor: Rita Sharma

Editor: Dakshi Sahu Rao

Mobile: 9302547826

Email: cgprimenews85@gmail.com

Home| Disclaimer| Terms & Conditions| Advertisement Policy| About Us| Contact
© 2025 CGPrimeNews.com • Developed by byscreations.com
CG Prime News – छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट