Sunday, May 24, 2026
Home » Blog » BSP कर्मी के इकलौते बेटे ने BSNL टॉवर से कूदकर किया सुसाइड

BSP कर्मी के इकलौते बेटे ने BSNL टॉवर से कूदकर किया सुसाइड

पैरेंट्स के डांट के डर से था तनाव में

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@दुर्ग. BSP Employee son Commits Suicide by Jumping from BSNL Tower दुर्ग जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र के बीएसपी टाउनशिप में एक युवक ने बीएसएनएल टॉवर से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना सोमवार 9 से 9.30 के बीच बीएसपी अस्पताल के पीछ की है। घटना की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पुलिस पहुंची। फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पीएम में सुसाइड की पुष्टि

मृतक की पहचान आकाश चंद्रिका पुरे, उम्र 21 वर्ष, निवासी सड़क नंबर 6 टाउनशिप, थाना नंदिनी नगर, जिला दुर्ग के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच और पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक द्वारा भी मृत्यु का कारण आत्महत्या बताया गया है।

जांच के दौरान ज्ञात हुआ कि मृतक एक दिन पूर्व अपने घर के पास वाहन को दीवार से टकरा देने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गया था। जिससे वह मानसिक रूप से तनाव में था। परिजनों के बाहर रहने और संभावित डांट के भय से उसने उक्त कदम उठाया।

पैरेंट्स के डांट के डर से था तनाव में

युवक को डर था कि जब पापा-मम्मी वापस लौटेंगे और उन्हें गाड़ी खराब होने की बात पता चलेगा तो वे गुस्सा करेंगे और डांटेंगे। इसी डर से उसने टावर से कूदकर आत्महत्या कर ली। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोग दुर्ग के लिए निकल गए। मृत युवक बीएसपी कर्मी का इकलौता बेटा था। रायपुर में रहकर माइनिंग की पढ़ाई कर रहा था। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है।

You may also like