Home » Blog » दुर्ग में हथियार लेकर घूम रहे 5 युवक गिरफ्तार, अड्डेबाजी करने वालों पर कार्रवाई 

दुर्ग में हथियार लेकर घूम रहे 5 युवक गिरफ्तार, अड्डेबाजी करने वालों पर कार्रवाई 

अड्डेबाजी और असामाजिक गतिविधियों पर पुलिस की सख्ती, पकड़े गए लोगों में 3 बालिग और 2 विधि से संघर्षरत बालक शामिल

by Dakshi Sahu Rao
0 comments

CG Prime News@दुर्ग. दुर्ग जिले में अड्डेबाजी और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए दुर्ग पुलिस लगातार संदिग्ध व्यक्तियों और स्थानों की चेकिंग कर रही है। इसी अभियान के तहत थाना मोहननगर क्षेत्र में पुलिस ने धारदार हथियार लेकर घूम रहे 5 लोगों को पकड़ा है। इनके कब्जे से कुल 10 धारदार हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस ने सभी मामलों में आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की है।

29 अगस्त को मोहननगर क्षेत्र में चेकिंग

दुर्ग पुलिस के मुताबिक, अपराधों की रोकथाम और सार्वजनिक स्थानों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना मोहननगर क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की जा रही थी। 29 अगस्त 2026 को इसी दौरान पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर संदिग्ध अवस्था में घूम रहे लोगों की तलाशी ली। जांच के दौरान उनके पास से धारदार हथियार बरामद हुए।


पकड़े गए 5 लोगों में 3 बालिग आरोपी और 2 विधि से संघर्षरत बालक शामिल हैं। बालिग आरोपियों की पहचान जितेंद्र मरकाम (24), निवासी बजरंग नगर, कंदरा पारा; शैलेश देशमुख (22), निवासी गया नगर और जय देशमुख (21), निवासी बजरंग नगर, कंदरा पारा, दुर्ग के रूप में हुई है।

10 धारदार हथियार जब्त

पुलिस ने पांचों के कब्जे से कुल 10 धारदार हथियार जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी अपने पास हथियार रखकर क्षेत्र में घूम रहे थे। चेकिंग के दौरान तलाशी लेने पर हथियार बरामद हुए, जिसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की गई।

अपराध रोकने पुलिस की लगातार निगरानी

दुर्ग पुलिस का कहना है कि कार्रवाई का उद्देश्य अपराध होने से पहले संदिग्ध गतिविधियों और हथियार लेकर घूमने वाले लोगों की पहचान करना है। पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में लगातार निगरानी, पेट्रोलिंग और चेकिंग की जा रही है, ताकि आम नागरिकों के लिए सुरक्षित माहौल कायम रखा जा सके।

नागरिकों से पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर अड्डेबाजी, संदिग्ध गतिविधि या किसी व्यक्ति के हथियार लेकर घूमने की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस ने कहा कि अपराध की रोकथाम के लिए असामाजिक तत्वों और संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ चेकिंग एवं वैधानिक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

You may also like