CG Prime News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • बिलासपुर
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम
    • बालोद
    • जगदलपुर
    • राजनंदगांव
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार
  • धर्म-संस्कृति
  • खेल
  • शिक्षा
  • जॉब
  • स्वास्थ्य
CG Prime News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • बिलासपुर
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम
    • बालोद
    • जगदलपुर
    • राजनंदगांव
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार
  • धर्म-संस्कृति
  • खेल
  • शिक्षा
  • जॉब
  • स्वास्थ्य
Wednesday, September 2, 2026
Breaking
बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर सास ने दी जान, दीवार...
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेगा नया चीफ जस्टिस, जस्टिस कृष्ण राम मोहपात्रा...
PM मोदी ने दूसरी बार देशवासियों से सोना नहीं खरीदने की...
शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर दुर्ग में 2 करोड़...
Breaking News: Bhilai में ED का छापा, पूर्व CM  बघेल के...
दुर्ग में गांजा बेचते 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार, 1.3 किलो गांजा...
पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 2 बच्चों समेत 10 की मौत,...
दिल्ली में चलती स्लीपर बस में 16 साल की छात्रा से...
भिलाई, रिसाली और चरोदा नगर निगम के वार्डों का आरक्षण 9...
हरियाणवी सिंगर की हत्या करने वाले दो शूटर्स का पुलिस ने...
CG Prime News
CG Prime News – छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • बिलासपुर
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम
    • बालोद
    • जगदलपुर
    • राजनंदगांव
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार
  • धर्म-संस्कृति
  • खेल
  • शिक्षा
  • जॉब
  • स्वास्थ्य
Copyright 2025 - All Right Reserved | BYS Creations
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरलेटेस्ट

दुर्ग में अवैध शराब बेचते पकड़ाया युवक, 29 पौवा जब्त

by Dakshi Sahu Rao April 5, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@भिलाई. दुर्ग जिले में अवैध रूप से शराब बेचने वाले एक युवक को पद्मनाभपुर पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को आरोपी के कब्जे से 29 पौवा देशी मदिरा और बिक्री रकम जब्त की है। मामले में धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्रवाई की है।

23 पाव देशी मदिरा

ग्रामीण एएसपी मणिशंकर चन्द्रा ने बताया कि रविवार को थाना पद्मनाभपुर क्षेत्रांतर्गत मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध रूप से देशी शराब का विक्रय कर रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। पूछताछ करने पर अपना नाम छोटू सोनवानी( 30 वर्ष) निवासी कसारिडीह वार्ड नंबर 44 बताया। आरोपी के कब्जे से 29 पाव देशी मदिरा मसाला एवं बिक्री रकम 300 जब्त किया है।

धारदार हथियार से हमला कर दो व्यक्तियों को चोट पहुंचाने वाला गिरफ्तार

ग्रामीण एएसपी मणिशंकर चन्द्रा ने बताया कि देर रात 12.30 प्रार्थी ने थाना सुपेला में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने मित्रों के साथ नेहरू नगर क्षेत्र में किराये के मकान में रहता है। रात्रि में एक अज्ञात युवक ने सिगरेट मांगने पर मना करने पर गाली-गलौज की एवं बाद में पुन: आकर विवाद करते हुए धारदार हथियार से प्रार्थी के बाएं पसली में तथा उसके साथी के दाहिने हाथ में चोट पहुंचाई गई एवं जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।

रिपोर्ट पर पुलिस मामले में धारा 296, 115(2), 351 (3) एवं 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी की पहचान कर तत्काल घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी आलोक रामटेके )19 वर्ष) निवासी अटल आवास नेहरू नगर सुपेला को गिरफ्तार किया गया।

April 5, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
छत्तीसगढ़दुर्गफीचरलेटेस्टशिक्षा

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया 100 उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान

by Dakshi Sahu Rao April 5, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग. School Education Minister Gajendra Yadav honored 100 outstanding teachers स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव रविवार को खालसा पब्लिक स्कूल में आयोजित एफएलएन सह नवाचारी वारियर्स शिक्षक सम्मान समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मंत्री यादव ने कहा कि बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा को मजबूत बनाने के लिए एफएलएन (मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता) कार्यक्रम शुरू किया गया है। ताकि बच्चे पढऩे, लिखने और बोलने में दक्ष बन सकें।

cg prime news

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया 100 उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान

100 उत्कृष्ट शिक्षकों का किया सम्मान

मंत्री ने कहा कि जितनी मजबूत प्रारंभिक शिक्षा होगी, बच्चा उतनी ही अधिक तरक्की करेगा। बच्चों की नींव शिक्षकों के हाथ में होती है। इसलिए स्कूलों में नए शिक्षण तरीकों और गतिविधि आधारित शिक्षा को अपनाया जा रहा है। मंत्री यादव ने एफएलएन के तहत शिक्षकों के अनुभवों पर आधारित एक पुस्तिका का विमोचन भी किया।

साथ ही शिक्षा में नवाचार कर विद्यार्थियों को पढऩे, लिखने और बोलने में दक्ष बनाने वाले 100 उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया गया। समारोह में बस्तर के 10, बिलासपुर के 30, दुर्ग के 26, रायपुर के 18 और सरगुजा के 16 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

यह रहे कार्यक्रम में मौजूद

इस अवसर पर एससीईआरटी के डायरेक्टर के. कुमार, शिक्षा विभाग के पूर्व संचालक आशुतोष चावरे, डीईओ अरविंद मिश्रा, सुनील मिश्रा, एफएलएन प्रभारी शबनम खान, मंडल अध्यक्ष महेन्द्र लोढ़ा तथा कमलेश फेकर सहित बड़ी संख्या में शिक्षकगण व अन्य लोग उपस्थित थे।

April 5, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरभिलाईलेटेस्ट

भिलाई 3 में मोबाइल से सट्टा खिलाने वाले दो युवक गिरफ्तार, 12 हजार कैश जब्त

by Dakshi Sahu Rao April 5, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@भिलाई. Two Youths Arrested in Bhilai-3 for Running Betting Racket via Mobile Phone दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने अवैध जुआ-सट्टा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मोबाइल से सट्टा खिलाने वाले दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 12 हजार रुपए कैश जब्त किया गया है।

सट्टा के रुपयों का लेन-देन करते पकड़ा गया

पुलिस ने बताया कि दुर्ग जिले में जुआ, सट्टा संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत दिनांक 4 अप्रैल को थाना पुरानी भिलाई पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पुरानी भिलाई स्टेडियम के अंदर सीढ़ी के पास एक व्यक्ति मोबाइल के माध्यम से सट्टा अंकों पर रुपये का लेनदेन कर रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर कार्रवाई की।

सट्टा खेलते रंगे हाथ पकड़ा

मौके पर आरोपी को मोबाइल के माध्यम से सट्टा संचालित करते पकड़ा गया। जांच में मोबाइल में सट्टा अंकों का लेन देन पाया गया। आरोपी के कब्जे से सट्टा से प्राप्त कैश रकम जप्त की गई। साथ ही मौके पर सट्टा खेलते एक अन्य आरोपी को भी रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में अपराध क्रमांक 182/2026 धारा 07 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई है।

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

1. गुलाब चंद, उम्र 37 वर्ष, निवासी नेहरू नगर, भिलाई-3
2. दिनेश कुमार सिन्हा, उम्र 50 वर्ष, निवासी वर्मा चौक, पदुमनगर, भिलाई-3

इस टीम ने की कार्रवाई

इस कार्रवाई में थाना पुरानी भिलाई के थाना प्रभारी अम्बर सिंह भारद्वाज, आरक्षक राजकुमार सिंह और आरक्षक वसीम खान की सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस ने की अपील

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि जुआ एवं सट्टा जैसे अवैध गतिविधियों से दूर रहें तथा ऐसी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अवैध सट्टा संचालन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

 

April 5, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
कोरबाक्राइमछत्तीसगढ़फीचरलेटेस्ट

7 साल के बच्चे के साथ पड़ोसी ने किया गलत हरकत, मासूम का पत्थर से कुचला सिर

by Dakshi Sahu Rao April 5, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@कोरबा. Neighboring Youth Murders Seven-Year-Old Child in Korba कोरबा जिले में दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पड़ोसी युवक ने सात साल के बच्चे के साथ पहले गलत हरकत की। विरोध करने पर उसका सिर पत्थर से कुचलकर लाश कुएं में फेंक दिया। मामला पाली थाना के ग्राम पंचायत डोंगानाला के आश्रित ग्राम गणेशपुर का है। पुलिस ने मासूम के मर्डर के आरोप में आरोपी पड़ोसी रंजीत कुमार उम्र 19 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया है। पाली थाना प्रभारी नागेश तिवारी ने बताया कि सात साल के बच्चे की लाश कुएं में मिली थी। हत्या करने वाली आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

मासूम तलाब में नहा रहा था तब बिगड़ी नीयत

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने पोल खुलने के डर से बच्चे के सिर पर पत्थर से 4 बार हमला किया। वारदात के बाद शव 12 फीट गहरे कुएं में फेंक दिया था। घटना के 2 दिन बाद बच्चे की लाश मिली। मासूम तालाब में नहा रहा था। इस दौरान पड़ोसी रंजीत कुमार (19) की नीयत बिगड़ गई। आरोपी उसे बहलाकर सुनसान जगह ले गया, जहां बच्चे का पैंट उतारकर उसने गंदी हरकत की थी।

यह है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, ग्राम गणेशपुर के रहने वाले शिवकुमार खुरसेंगा किसान है। उनका 7 साल का बेटा 2 अप्रैल की दोपहर अपने दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गया था। सभी बच्चे रोज की तरह साथ गए थे। नहाने के बाद उसके बाकी दोस्त तो वापस घर लौट आए, लेकिन आयान नहीं पहुंचा। काफी देर तक वो नहीं आया तो घरवालों की चिंता बढ़ गई। पहले आसपास तलाश की गई, रिश्तेदारों और गांव वालों से पूछा गया, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला।

बुलाई बैठक

3 अप्रैल को भी परिवार वाले बच्चे को ढूंढने में लगे रहे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद बच्चे का पता लगाने के लिए गांव में एक बैठक बुलाई गई, जिसमें गांव के लोग और परिजन शामिल हुए। इसी दौरान शक के आधार पर पड़ोस में रहने वाले रंजीत से पूछताछ की गई। लेकिन वह गोलमोल जवाब देता रहा, जिससे लोगों का शक और गहरा गया। 4 अप्रैल को मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी नागेश तिवारी खुद गांव पहुंचे, उन्होंने रंजीत से सख्ती से पूछताछ की। पुलिस की पूछताछ में आखिरकार रंजीत टूट गया और उसने सच उगल दिया।

बच्चे को नहाते देख बिगड़ी थी नीयत

पूछताछ में आरोपी रंजीत ने पूरा सच बताया। उसने कहा कि वह नशे की हालत में तालाब पहुंचा था, जहां नहा रहा था। बच्चे को देखकर उसकी नीयत खराब हो गई और वह उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ सुनसान जगह पर ले गया। आरोपी युवक बच्चे का पैंट उतारकर गंदी हरकत करने लगा, इसपर बच्चे ने विरोध किया और चिल्लाने लगा। इससे आरोपी डर गया।

रंजीत को यह भी डर सताने लगा कि कहीं बच्चा घर जाकर सब कुछ बता न दे। इसी डर और घबराहट में उसने पास पड़े पत्थर से बच्चे के सिर पर चार बार वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसने सबूत छुपाने के लिए बच्चे के शव को उठाकर पड़ोसी गांव के खेत में बने कुएं में फेंक दिया और वापस गांव लौट आया, जैसे कुछ हुआ ही न हो।

April 5, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
छत्तीसगढ़दुर्गफीचरभिलाईलेटेस्टशिक्षास्वास्थ्य

केंद्र सरकार ने लागू किया ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026, वैज्ञानिक तरीके से होगा कचरा प्रबंधन

by Dakshi Sahu Rao April 4, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@भिलाई. Central Government has implemented the Solid Waste Management Rules, 2026 पर्यावरण संरक्षण और ‘जीरो वेस्ट के लक्ष्य की ओर कदम बढ़ाते हुए केंद्र सरकार ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 अधिसूचित कर दिए हैं। 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी हुए ये नियम कचरा प्रबंधन की पूरी व्यवस्था को वैज्ञानिक और जवाबदेह बनाएंगे। नगर पालिक निगम भिलाई ने स्पष्ट किया है कि अब लैंडफिल (कचरा डंपिंग साइट) पर निर्भरता कम कर चक्रीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा दिया जाएगा।

नए नियम ‘अपशिष्ट सोपनिकी (Waste Hierarchy) के सिद्धांत पर आधारित हैं, जिसमें कचरे के सुरक्षित निपटान से पहले उसके पुन: उपयोग और पुनर्चक्रण को प्राथमिकता दी गई है। अब केवल वही कचरा लैंडफिल में जाएगा जिसका पुनर्चक्रण संभव नहीं है। छटाई रहित कचरा फेंकने पर भारी लैंडफिल शुल्क देना होगा।

कचरे को अब चार श्रेणियों में बांटना अनिवार्य है-

ठोस अपशिष्ट-यह घरों, कार्यालयों और दुकानों से निकलने वाला दैनिक कचरा है। इसमें प्लास्टिक, कागज, कांच, धातु और भोजन के अवशेष आदि शामिल होते हैं।
तरल अपशिष्ट यह घरों, उद्योगों और व्यावसायिक गतिविधियों से निकलने वाला पानी या तरल पदार्थ है। उदाहरण के लिए, गंदा पानी, डिटर्जेंट युक्त पानी, या औद्योगिक रसायनों वाला तरल।

खतरनाक अपशिष्ट-यह कचरा स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए बहुत हानिकारक होता है। इसमें ज्वलनशील, संक्षारक या विषाक्त पदार्थ होते हैं, जैसे बैटरियां, पेंट, कीटनाशक, और पुराने इलेक्ट्रॉनिक उपकरण।

कार्बनिक/जैविक अपशिष्ट यह रसोई के कचरे, फलों-सब्जियों के छिलके, बगीचे के सूखे पत्ते और पौधों के अवशेषों से बनता है। इसे खाद में बदला जा सकता है।
इसके अलावा, चिकित्सा क्षेत्र से निकलने वाले कचरे को बायोमेडिकल वेस्ट के रूप में भी जाना जाता है।

थोक अपशिष्ट उत्पादकों के

नए नियमों के दायरे में 20,000 वर्ग मीटर से बड़े भवन, प्रतिदिन 100 किलोग्राम से अधिक कचरा उत्पन्न करने वाली इकाइयां और बड़े संस्थान शामिल हैं। उनकी जिम्मेदारियां निम्न प्रकार हैं:

ऑन-साइट प्रोसेसिंग अंतर्गत गीले कचरे का निपटान संस्थान के भीतर ही करना अनिवार्य होगा। यदि मौके पर प्रसंस्करण संभव नहीं है, तो ‘विस्तारित उत्तरदायित्व प्रमाणपत्र प्राप्त करना आवश्यक होगा। नियमों के पालन की जांच के लिए एक केंद्रीकृत ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से रियल-टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी।

नगर पालिक निगम भिलाई के अनुसार, इन नियमों से नगर निकायों पर पडऩे वाला वित्तीय बोझ कम होगा और कचरा प्रबंधन में जन-भागीदारी सुनिश्चित होगी। यह पहल न केवल शहरों को स्वच्छ बनाएगी, बल्कि कचरे से ऊर्जा और खाद बनाने की प्रक्रिया को भी गति देगी।

April 4, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरलेटेस्ट

दुर्ग में रविशंकर स्टेडियम के पास अवैध नशीली टेबलेट के साथ दो युवक गिरफ्तार

by Dakshi Sahu Rao April 4, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग. दुर्ग के रविशंकर स्टेडियम के बाहर अवैध नशीली टेबलेट बेचते दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 98,200 रुपए का सामान जब्त किया गया है। आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में नशीली टेबलेट, मोबाइल और बाइक जब्त किया गया है।

घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा गया

दुर्ग पुलिस द्वारा जिले में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 3 अप्रैल को थाना पद्मनाभपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रविशंकर स्टेडियम के पीछे चैनल गेट के पास दो व्यक्ति अवैध रूप से नशीली टेबलेट रखकर बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा गया।

प्रतिबंधित नशीली टेबलेट मिला

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट, मोबाइल फोन, कैश और एक बाइक बरामद किया गया। प्रकरण में अपराध क्रमांक 197/2026 धारा 8, 22(ख), 27(क) एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

1. गुलशन कौशल, उम्र 29 वर्ष, निवासी कसारीडीह गुरुघासी दास वार्ड, थाना पद्मनाभपुर, जिला दुर्ग
2. सुमित भोई, उम्र 34 वर्ष, निवासी बांसपारा, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग

जप्त सामग्री

1. N-ZEP 10, Nitrazepam Tablets IP – कुल 97 नग टेबलेट

2. ALPHA 0.5 टेबलेट – 10 नग

3. 2 मोबाइल फोन
4. नगदी 400/- रुपये
5. एक बाइक
कुल कीमती लगभग 98,200/- रुपये

 

April 4, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
छत्तीसगढ़दिल्लीफीचररायपुरलेटेस्टशिक्षा

विदेश मंत्री एस जयशंकर IIM रायपुर के दीक्षांत में हुए शामिल, युवाओं को दिए टिप्स

by Dakshi Sahu Rao April 4, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@रायपुर. External Affairs Minister S. Jaishankar Attends IIM Raipur Convocation नवा रायपुर स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM Raipur) के 15वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में विदेश मंत्री एस. जयशंकर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने स्टूडेंट्स को डिग्री और मेडल दिए। साथ ही मैनेजमेंट, लीडरशिप और करियर से जुड़े महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए।

विकसित भारत की लक्ष्य की ओर बढ़ रहे

विदेश मंत्री ने कहा कि दीक्षांत समारोह सिर्फ उपलब्धि का दिन नहीं, बल्कि आत्ममंथन का भी मौका होता है। छात्र एक ऐसे दौर में पास आउट हो रहे हैं, जहां भारत विकसित भारत के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। पिछले 10 साल में देश में तेज विकास हुआ है।

cg prime news

विदेश मंत्री एस जयशंकर IIM रायपुर के दीक्षांत में हुए शामिल, युवाओं को दिए टिप्स

विदेश मंत्री ने कहा कि आज भारत दुनिया की टॉप-5 अर्थव्यवस्थाओं में है। हाल के वैश्विक संकटों के बावजूद देश ने मजबूती दिखाई है। उन्होंने कोविड महामारी, अंतरराष्ट्रीय संघर्ष और जलवायु परिवर्तन को इस दशक की बड़ी चुनौतियां बताया।

राष्ट्र निर्माण एक जटिल कार्य

एस. जयशंकर ने कहा कि राष्ट्र निर्माण एक जटिल काम है, लेकिन इसकी असली ताकत मजबूत और गतिशील कारोबार से आती है। आज का भारत तेजी से बदल रहा है और यहां के युवा इस बदलाव का नेतृत्व करेंगे।

cg prime news

विदेश मंत्री एस जयशंकर IIM रायपुर के दीक्षांत में हुए शामिल, युवाओं को दिए टिप्स

आत्मनिर्भर भारत पर दिया जोर

विदेश मंत्री ने “आत्मनिर्भर भारत” पर जोर देते हुए कहा कि खाद्य, स्वास्थ्य, ऊर्जा और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए अपनी क्षमता मजबूत करना जरूरी है। जहां खुद करना संभव न हो, वहां भरोसेमंद साझेदारी जरूरी है।

व्यापार को आसान बनाने, बेहतर माहौल और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे हाईवे, रेलवे, पोर्ट, एयरपोर्ट और जलमार्ग देश को आगे बढ़ा रहे हैं। साथ ही डिजिटल टूल्स और नेतृत्व से सुशासन मजबूत हुआ है और लोगों का जीवन आसान बनाना लगातार जारी प्रक्रिया है।

वैश्विक घटनाओं में रुचि लेने की अपील

उन्होंने युवाओं से वैश्विक घटनाओं में रुचि लेने की अपील की और कहा कि यह करियर के लिए फायदेमंद होगा। यह ग्लोबल मार्केट और ग्लोबल वर्कफोर्स का दौर है। ऐसे में कूटनीति और कारोबार का रिश्ता और मजबूत हो रहा है।

भारत की विदेश नीति अब व्यापार बढ़ाने, संसाधन और तकनीक हासिल करने और विदेशों में भारतीयों की मदद करने पर केंद्रित है। “ब्रांड इंडिया” को दुनिया में मजबूत किया जा रहा है।

 

April 4, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
क्राइमछत्तीसगढ़फीचररायपुरलेटेस्ट

बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को परेशान करने वाले पाकिस्तानी युवक को जमीन में जिंदा गाड़ा

by Dakshi Sahu Rao April 4, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@रायपुर. Youth of Pakistani Origin Murdered in Raipur रायपुर में एक बेहद दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां बॉयफ्रेंड ने उसकी गर्लफ्रेंड को परेशान करने वाले युवक को जिंदा जमीन में गाड़ दिया। मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है। घटना के 5 दिन बाद युवक की लाश मिली तब इस मर्डर मिस्ट्री से पर्दा उठा। आरोपियों ने लाठी से हमला कर पहले युवक बेहोश किया। उसके बाद उसी हालत में युवक को माना से अभनपुर ऑटो में लेकर गए। जहां खदान में जमीन खोदकर दफना दिया।

पांच आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने पाकिस्तानी मूल के युवक के मर्डर में गर्लफ्रेंड समेत 6 आरोपी शामिल है, पुलिस ने 5 को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक को अधमरी हालत में ऑटो से 40 किलोमीटर दूर लेकर गए थे। मृत युवक को भारतीय नागरिकता नहीं मिली थी। रायपुर में रहकर वह ठेकेदारी कर रहा था। पीएम रिपोर्ट में मुंह और सांस नली में मिट्टी जाने से मौत की पुष्टि हुई है।

यह है पूरा मामला

शदाणी दरबार का रहने वाला नितेश बत्रा (29) ठेकेदारी करता था। आरोपी श्याम सुंदर सोनी की माना में सब्जी दुकान है। श्याम का सावित्री साहू से अफेयर था। आरोप है कि नितेश सावित्री को परेशान करता था, उसे अक्सर फोन किया करता था। 16 मार्च की रात वह सावित्री के घर माना पहुंचा था। ठीक उसी टाइम श्याम भी पहुंचा और मेरी गर्लफ्रेंड को रोज परेशान करते हो बोलकर उससे झगड़ा करने लगा।

मुरूम खदान में ले जाकर नितेश बत्रा को दफना दिया

बहस के बाद दोनों के बीच मारपीट हो गई। श्याम ने दुकान से अपने 2 कर्मचारी बुला लिए। तीनों ने मिलकर नितेश को खूब मारा। लाठी से सिर पर मारने से वह गंभीर घायल होकर बेहोश हो गया था। इसी अधमरी हालत में उसे ऑटो में बैठाकर ठिकाने लगाने अभनपुर ले गए और उसकी स्कूटी को बीच में पुलिया में फेंक दिया।

इस दौरान आरोपी ऑटो से 35-40 किलोमीटर सफर कर नितेश को लेकर भरेंगाभाटा गांव पहुंचे। जहां रात के अंधेरे में ऑटो से बाहर उतारकर फिर उसे मुक्का ही मुक्का मारा और गमछे से लगा घोटने की कोशिश की। उसके बाद परसुलीडीह और भरेंगाभाठा के बीच मुरूम खदान में ले जाकर नितेश बत्रा को दफना दिया। वारदात के बाद सब फरार हो गए थे।

5 दिन बाद लाश मिली

घटना के 5 दिन बाद 21 मार्च को अभनपुर के भरेंगाभाठा के पास सड़क किनारे एक मुरूम गड्ढे में ग्रामीणों ने अज्ञात शव देखा तो थाने में सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने देखा कि शव का एक हाथ और पैर जमीन से बाहर निकला हुआ था। जिसके बाद कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में बॉडी बाहर निकाली गई।

5 आरोपी गिरफ्तार, 1 की तलाश जारी

SP श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी श्याम सुंदर सोनी, सावित्री साहू, सुमित कोसले और 2 नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त ऑटो, लकड़ी और अन्य सामान जब्त किया गया है। घटना में शामिल 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में शामिल माइकल सैनी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

April 4, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
CG PRIME NEWS
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरलेटेस्टस्वास्थ्य

स्वास्थ्य विभाग का फर्जी अधिकारी बनकर नामी डॉक्टर से पैसों की डिमांड, फिर…

by Dakshi Sahu Rao April 4, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग. जिले में फर्जी पहचान बनाकर ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है। आर्य नगर स्थित गंगोत्री अस्पताल के संचालक डॉ. ओम प्रकाश कराड़े ने मोहन नगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, एक अज्ञात व्यक्ति ने स्वयं को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से जुड़ा अधिकारी बताते हुए उनसे संपर्क किया और अस्पताल के खिलाफ कथित शिकायत का हवाला देकर पैसे की मांग की।

कॉल करके बनाने लगा दबाव

डॉ. कराड़े के मुताबिक, 17 मार्च 2026 को मोबाइल नंबर 9336118197 से उन्हें कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को अजय अग्रवाल बताते हुए मंत्रालय में सचिव के निजी स्टाफ का अधिकारी बताया। आरोपी ने अस्पताल के खिलाफ शिकायत होने की बात कहकर उसे सुलझाने के नाम पर मानसिक दबाव बनाया और अप्रत्यक्ष रूप से धन की मांग की।

मंत्रालय बुलाया पर गेट में रोका

शिकायत में यह भी बताया गया कि आरोपी ने उन्हें मंत्रालय बुलाया, लेकिन वहां पहुंचने पर उन्हें गेट पर ही रोक दिया गया और अंदर प्रवेश के लिए कोई पास जारी नहीं किया गया। इस घटना से यह स्पष्ट हुआ कि पूरा मामला सुनियोजित धोखाधड़ी का है।

संगठित गिरोह की आशंका

डॉ. कराड़े ने अपनी शिकायत में उल्लेख किया है कि आंतरिक जानकारी से यह पुष्टि हुई कि इस नाम का कोई भी व्यक्ति मंत्रालय में कार्यरत नहीं है। साथ ही, अन्य अस्पताल संचालकों के साथ भी इसी तरह की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे संगठित गिरोह की आशंका जताई जा रही है।

मामला में दर्ज किया अपराध

मोहन नगर थाना टीआई केशव कोसले ने मामले को गंभीरता से लेते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(2) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस अब मोबाइल नंबर और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है।

प्रशासन से कार्रवाई की मांग

पीडि़त ने प्रशासन से इस तरह की घटनाओं की रोकथाम के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में कोई भी इस प्रकार की ठगी का शिकार न हो।

April 4, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
खेलछत्तीसगढ़फीचररायपुरराष्ट्रीयलेटेस्ट

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स, मेडल जीतने वाले खिलाडिय़ों को मिलेगा कैश प्राइज,CM ने की घोषणा

by Dakshi Sahu Rao April 4, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@रायपुर. Khelo India Tribal Games: Medal-Winning Athletes to Receive Cash Prizes मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पंडित दीनदयाल आडिटोरियम रायपुर में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 10 दिनों में छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर जो जोश और ऊर्जा देखने को मिली, उसने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है।

गोल्ड जीतने वाले खिलाडिय़ों को मिलेगा 2 लाख कैश प्राइज

इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने पदक विजेताओं के लिए नगद पुरस्कार की घोषणा भी की। व्यक्तिगत स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक के लिए 2 लाख रुपये, रजत के लिए 1.5 लाख रुपये और कांस्य के लिए 1 लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे। वहीं दलीय स्पर्धाओं में स्वर्ण के लिए 1 लाख रुपये, रजत के लिए 75 हजार रुपये और कांस्य के लिए 50 हजार रुपये देने की घोषणा की गई।

cg prime news

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स, मेडल जीतने वाले खिलाडिय़ों को मिलेगा कैश प्राइज,CM ने की घोषणा

कर्नाटक बना ओवल ऑल चैंपियन

समारोह में मुख्यमंत्री साय ने पदक तालिका में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले कर्नाटक, द्वितीय स्थान ओडिशा और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले झारखंड के खिलाडिय़ों को बधाई दी। साथ ही छत्तीसगढ़ के खिलाडिय़ों के प्रदर्शन पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ ने कुल 19 पदक (3 स्वर्ण, 10 रजत और 6 कांस्य) हासिल किए हैं। उन्होंने खिलाडिय़ों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया कि स्विमिंग में अनुष्का भगत ने 4 रजत पदक जीते, निखिल खलखो और न्यासा पैकरा ने भी पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया।

एथलेटिक्स में सिद्धार्थ नागेश ने स्वर्ण और रजत पदक जीते, वहीं अन्य खिलाडिय़ों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वेटलिफ्टिंग में निकिता ने स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश की बेटियों का मान बढ़ाया। बालिका वर्ग फुटबॉल टीम ने स्वर्ण और बालक वर्ग हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीतकर राज्य का गौरव बढ़ाया। उन्होंने सभी खिलाडिय़ों को भविष्य के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि निरंतर मेहनत और समर्पण से वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

पीएम मोदी का जताया आभार

मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके विजन और मार्गदर्शन के कारण छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की मेजबानी का गौरव प्राप्त हुआ। साथ ही केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया के निरंतर सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से छत्तीसगढ़ आज देश के खेल मानचित्र में प्रमुख स्थान पर स्थापित हुआ है। उन्होंने कहा कि अब यह गेम्स प्रतिवर्ष छत्तीसगढ़ में आयोजित किए जाएंगे, जो राज्य के लिए गर्व का विषय है।

जनजातीय समाज का खेलों से रिश्ता पुराना

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जनजातीय समाज और खेल का रिश्ता सदियों पुराना है। तीरंदाजी, दौड़ और कुश्ती जैसे खेल जनजातीय जीवन का अभिन्न हिस्सा रहे हैं। उन्होंने स्वयं के जनजातीय पृष्ठभूमि का उल्लेख करते हुए कहा कि जनजातीय समाज में अपार ऊर्जा और प्रतिभा निहित है, जिसे सही मंच मिलने पर देश-विदेश में पहचान मिल सकती है।

उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि देश की एकता, संस्कृति और कौशल का महाकुंभ बनकर उभरा है। देशभर के 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के जनजातीय खिलाडिय़ों ने इसमें भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह आयोजन आदिवासी युवाओं को सशक्त बनाने और खेलों को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

सभी खिलाड़ी, कोच और आयोजन समिति को दी बधाई

मुख्यमंत्री ने अंत में सभी खिलाडिय़ों, कोच, आयोजन समिति, अधिकारियों और सहयोगी संस्थाओं को इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने के लिए बधाई दी और विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ जनजातीय खेलों का प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगा। उन्होंने सभी खिलाडिय़ों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत उन्हें ओलंपिक और अंतरराष्ट्रीय मंचों तक अवश्य पहुंचाएगी।

मैरी कॉम पहुंची छत्तीसगढ़

समापन समारोह में उपमुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि पूरे देश के जनजातीय खिलाडिय़ों ने इस खेल महाकुंभ में उत्साह और ऊर्जा के साथ भाग लिया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर मेरीकॉम और फुटबॉलर बाइचुंग भूटिया भी विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। साथ ही केबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा, छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव विक्रम सिसोदिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि और लोग शामिल हुए।

April 4, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
छत्तीसगढ़दिल्लीदेशफीचरराजनीतिलेटेस्ट

केरल में कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर हमला, एक आरोपी गिरफ्तार

by Dakshi Sahu Rao April 4, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दिल्ली.Congress MP Shashi Tharoor’s Convoy Attacked in Kerala चुनावी सभा के जा रहे कांग्रेस सांसद शशि थरूर पर केरल में काफिले को रोककर हमला किया गया। यह हमला उनके गनमैन और ड्राइवर पर किया गया। घटना शुक्रवार शाम करीब 7.30 बजे मल्लपुरम के वांडुर में हुई। घटना के समय थरूर चुनावी सभा के लिए तिरुवल्ली जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक कांग्रेस सांसद शशि थरूर सुरक्षित हैं। 5 आरोपियों में से एक को हिरासत में लिया गया है। हमले का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

cg prime news

केरल में कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर हमला, एक आरोपी गिरफ्तार

कांग्रेस उम्मीदवार से धक्का-मुक्की

इधर पश्चिम बंगाल के बहरामपुर से कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी से धक्का-मुक्की हुई। वे शनिवार सुबह बहरामपुर में जनसंपर्क कर रहे थे। घटना के वीडियो में नजर आ रहा है कि गली के मोड़ पर टीएमसी कार्यकर्ता मौजूद हैं। कांग्रेस का आरोप है कि वार्ड से टीएमसी पार्षद भीष्मदेव कर्मकार की मौजूदगी में घटना हुई है। जब अधीर अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंचते हैं तो टीएमसी कार्यकर्ता धक्का-मुक्की शुरु कर देते हैं। अधीर को भी धक्का लगता है।

राहुल बोले- मुझे राजनीति में 20 साल हुए, समझ और अनुभव बढ़ा

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज केरल के अलाप्पुझा में हैं। उन्होंने कहा कि मैंने राजनीति में दो दशक से ज्यादा समय बिताया है। इससे मुझे कुछ अनुभव और समझ मिली है। एक बात जो मैंने देखी है और शायद आपने भी देखी होगी वह यह है कि जब कोई बहुत लंबे समय तक सत्ता में रहता है, तो क्या होता है।

उन्होंने कहा कि चाहे वह कोई पंचायत अध्यक्ष हो, विधायक हो, मुख्यमंत्री हो या फिर प्रधानमंत्री ही क्यों न हो। लंबे समय तक सत्ता में रहने से गहरी भ्रांति पैदा हो सकती है। लोकतंत्र में नेता लोगों की वजह से ही सत्ता में आते हैं। वे समझते हैं कि सत्ता असल में लोगों की ही है और उन्हें तो बस इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

तमिलनाडु: विजय के नामांकन को लेकर विवाद

तमिलनाडु के लालगुडी में चुनावी फ्लाइंग स्क्वॉड ने 50 लाख रुपए कैश जब्त किए, जिसका कोई वैध हिसाब नहीं दिया जा सका। यह रकम TVK उम्मीदवार कू पा कृष्णन के एक रिश्तेदार के घर से बरामद हुई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने तिरुनेलवेली में चुनाव प्रचार के दौरान रजनीकांत का गाना गाकर DMK का घोषणापत्र समझाया। इस दौरान उन्होंने गठबंधन की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की। TVK प्रमुख विजय के नामांकन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। तिरुचिरापल्ली ईस्ट सीट के हलफनामे में उन्होंने अपने खिलाफ दर्ज एक नए केस का जिक्र किया, जबकि पेरंबूर सीट के नामांकन में ये जानकारी नहीं दी थी। इस अंतर पर सवाल उठ रहे हैं और इस पर विवाद बढ़ता जा रहा है।

April 4, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
JEE Mains exam cheating case mobile hidden in slipper Bhilai exam center security checking
छत्तीसगढ़दुर्गफीचरलेटेस्ट

JEE Mains 2026 में हाईटेक नकल का खुलासा, चप्पल में छिपा मोबाइल बरामद

by cgprimenews.com April 4, 2026
written by cgprimenews.com

भिलाई में परीक्षा के दौरान हाईटेक नकल का मामला उजागर

दुर्ग. जिले के भिलाई स्थित परीक्षा केंद्र में आयोजित JEE Mains 2026 के दौरान नकल का एक अनोखा और हाईटेक मामला सामने आया है। एक परीक्षार्थी ने चप्पल के अंदर मोबाइल छिपाकर परीक्षा में अनुचित साधनों का उपयोग करने की कोशिश की, लेकिन सतर्क सुरक्षा व्यवस्था के कारण उसकी योजना विफल हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चप्पल में छिपाया मोबाइल, जांच से बचने की कोशिश

भिलाई तीन थाना टीआई अंबर सिंह भारद्वाज 2 अप्रैल 2026 को National Testing Agency (NTA) द्वारा आयोजित परीक्षा ION Digital Zone Sirsakala स्थित पार्थिवी इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट कॉलेज में चल रही थी। प्रथम पाली में परीक्षार्थी आदित्य कुमार परीक्षा दे रहा था। केंद्र में प्रवेश के दौरान मेटल डिटेक्टर से जांच की गई, लेकिन उसने चालाकी से अपनी चप्पल पहले ही उतार दी, जिससे मोबाइल का पता नहीं चल सका।

गार्ड की सतर्कता से खुला राज

परीक्षा के दौरान सुबह करीब 11:08 बजे परीक्षार्थी बायो-ब्रेक के लिए वॉशरूम गया। लौटते समय उसकी चाल पर सुरक्षा गार्ड को संदेह हुआ, क्योंकि वह चप्पल घसीटते हुए चल रहा था। इस पर गार्ड ने उसकी चप्पल की जांच की, जिसमें चप्पल को काटकर अंदर मोबाइल फोन छिपाया हुआ पाया गया। घटना की जानकारी तुरंत परीक्षा केंद्र के अधिकारियों को दी गई।

पुलिस कार्रवाई और केस दर्ज

प्रबंधन के निर्देश पर डायल 112 के जरिए पुलिस को बुलाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पुरानी भिलाई थाने में मामला दर्ज किया। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम 2008 की धारा 9 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने मोबाइल को जब्त कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

प्रशासन का सख्त संदेश

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की नकल या अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि परीक्षा की निष्पक्षता बनी रहे।


April 4, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
Newer Posts
Older Posts
This error message is only visible to WordPress admins

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Popular Posts

  • 1

    भिलाई सेक्टर-6 मजार में रंगाई को लेकर खूनी विवाद, युवक पर कटर से हमला

    June 15, 2026
  • 2

    Breaking: BSP में लोहा चोरी मामले में BSP GM और नान एक्जीक्यूटिव गिरफ्तार

    July 9, 2026
  • 3

    दुर्ग SSP विजय अग्रवाल पहुंचे जामुल थाना, रोल कॉल में पुलिसकर्मियों की ली क्लास

    November 4, 2025
  • 4

    Bilaspur Train Accident: कलेक्टर ने की 5 मौत की पुष्टि, Railway ने जारी किया हेल्प लाइन नंबर, लोको पायलट के फंसे होने की आशंका

    November 4, 2025
  • 5

    दुर्ग: जलघर की टंकी में मिली 3 दिन पुरानी सड़ी हुई लाश, 45 हजार से ज्यादा घरों में दूषित पानी की सप्लाई

    November 13, 2025
  • 6

    चंद्रामौर्या अंडर ब्रिजः महिला के शव की शिनाख्त, लिव-इन पार्टनर पहुंचा थाने

    December 17, 2025
  • 7

    नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के रसूखदार आरोपी फरार, तीन दिन बीत गए

    February 3, 2026
  • 8

    नंबरप्लेट पर विधायक, पीछे CG King लिखकर रौबझाड़ रहा चालक गिरफ्तार

    December 28, 2025
  • Big News: भिलाई के नाबालिग के आतंकवादियों से जुड़े तार, सुसाइड बॉम्बर बनने था तैयार

    November 19, 2025
  • 10

    दुर्ग SSP ने हेड कांस्टेबल को किया सस्पेंड, मृतक के रिश्तेदार से मांगा 5 हजार

    January 20, 2026

Follow Us

Recent Posts

  • बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर सास ने दी जान, दीवार पर लिखा-‘पूर्णिमा और उसके मायके वाले जिम्मेदार’

    September 1, 2026
  • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेगा नया चीफ जस्टिस, जस्टिस कृष्ण राम मोहपात्रा की नियुक्ति की अनुशंसा

    September 1, 2026
  • PM मोदी ने दूसरी बार देशवासियों से सोना नहीं खरीदने की अपील की, जानिए वजह

    September 1, 2026
  • शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर दुर्ग में 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी

    September 1, 2026
  • Breaking News: Bhilai में ED का छापा, पूर्व CM  बघेल के PA के घर रेड 

    September 1, 2026
CG Prime News Logo

About Us

CG Prime News एक विश्वसनीय और निष्पक्ष हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो आपको आपके आस-पास और देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से हर पल जोड़े रखता है।

हमारा उद्देश्य है — जनता तक सही, सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना। हम राजनीति, शिक्षा, रोजगार, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी स्थानीय खबरों को सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करते हैं।

“सूचना ही शक्ति है” — हर खबर तथ्यों के साथ, बिना किसी पक्षपात के।

Office Address

Chief Editor: Rita Sharma

Editor: Dakshi Sahu Rao

Mobile: 9302547826

Email: cgprimenews85@gmail.com

Home| Disclaimer| Terms & Conditions| Advertisement Policy| About Us| Contact
© 2025 CGPrimeNews.com • Developed by byscreations.com
CG Prime News – छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट