CG Prime News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • बिलासपुर
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम
    • बालोद
    • जगदलपुर
    • राजनंदगांव
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार
  • धर्म-संस्कृति
  • खेल
  • शिक्षा
  • जॉब
  • स्वास्थ्य
CG Prime News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • बिलासपुर
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम
    • बालोद
    • जगदलपुर
    • राजनंदगांव
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार
  • धर्म-संस्कृति
  • खेल
  • शिक्षा
  • जॉब
  • स्वास्थ्य
Wednesday, September 2, 2026
Breaking
बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर सास ने दी जान, दीवार...
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेगा नया चीफ जस्टिस, जस्टिस कृष्ण राम मोहपात्रा...
PM मोदी ने दूसरी बार देशवासियों से सोना नहीं खरीदने की...
शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर दुर्ग में 2 करोड़...
Breaking News: Bhilai में ED का छापा, पूर्व CM  बघेल के...
दुर्ग में गांजा बेचते 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार, 1.3 किलो गांजा...
पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 2 बच्चों समेत 10 की मौत,...
दिल्ली में चलती स्लीपर बस में 16 साल की छात्रा से...
भिलाई, रिसाली और चरोदा नगर निगम के वार्डों का आरक्षण 9...
हरियाणवी सिंगर की हत्या करने वाले दो शूटर्स का पुलिस ने...
CG Prime News
CG Prime News – छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • बिलासपुर
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम
    • बालोद
    • जगदलपुर
    • राजनंदगांव
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार
  • धर्म-संस्कृति
  • खेल
  • शिक्षा
  • जॉब
  • स्वास्थ्य
Copyright 2025 - All Right Reserved | BYS Creations
cg prime news
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरलेटेस्ट

नंदिनी में पब्लिक प्लेस में जुआ खिलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने रेड मारकर दबोचा

by Dakshi Sahu Rao April 2, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@भिलाई. दुर्ग जिले में नंदिनी थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान में अवैध रूप से सट्टा खिलाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 69,450 रुपए कैश और पांच सट्टा-पट्टी जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के कार्रवाई की गई है।

आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा

नंदिनी थाना पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम नंदिनी खुंदिनी में एक व्यक्ति द्वारा सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से सट्टा संचालित किया जा रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा गया।

कोर्ट में पेश किया

मामले में अपराध क्रमांक 102/2026 धारा 4(क) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

इस आरोपी को किया गिरफ्तार

1. धर्मेन्द्र आडिल, उम्र 40 वर्ष, निवासी-ग्राम नंदिनी खुंदिनी, थाना नंदिनी नगर, जिला दुर्ग

जब्त सामग्री

1. कैश रकम 69,450 रुपए
2. एक ओप्पो कंपनी का मोबाइल (कीमती लगभग 5,000 रुपये)
3. पांच सट्टा पट्टी (कुल कीमती 74,450 रुपए)

 

April 2, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरलेटेस्ट

दुर्ग में वाहन चेकिंग के दौरान बाइक से मिला 2.880 किलो गांजा, बुजुर्ग निकला था बेचने

by Dakshi Sahu Rao April 2, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग. 2.880 kg recovered from a bike during a vehicle check in Durg दुर्ग में वाहन चेकिंग के दौरान गाड़ी से पुलिस ने दो किलो 880 ग्राम गांजा जब्त किया है। वहीं गांजा बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि दुर्ग के नयापारा चौक के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक स्कूटी चालक संदिग्ध प्रतीत हुआ। उसे रोककर तलाशी ली गई।

गांजा बिक्री के लिए रखा था

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक थैले में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा हुआ मिला। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विशाल साहू, उम्र 62 वर्ष, निवासी इंदिरा नगर बघेरा, दुर्ग (छ.ग.) बताया। आरोपी द्वारा गांजा बिक्री करने हेतु रखा जाना स्वीकार किया गया।

एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई

मामले में अपराध क्रमांक 165/2026 धारा 20(बी) नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट (एनडीपीएस एक्ट) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया गया है

यह सामग्री किया गया जब्त

1. 2 किलो 880 ग्राम गांजा (कीमती लगभग 1,44,000 रुपए)
2. इलेक्ट्रॉनिक तराजू (कीमती लगभग 1,000 रुपए)
3. स्कूटी होण्डा एक्टिवा 5त्र क्रमांक ष्टत्र 07 क्च 2400 (कीमती लगभग 80,000 रुपए)

इनकी रही सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग के पुलिस स्टाफ एवं वाहन चेकिंग टीम की सराहनीय भूमिका रही। दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

April 2, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
CG Prime news
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरभिलाईलेटेस्ट

भिलाई में हनुमान जयंती पर पार्क में मूर्ति की स्थापना, निगम ने मूर्ति हटाया तो मच गया बवाल

by Dakshi Sahu Rao April 2, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@भिलाई. भिलाई में हनुमान जंयती के दिन गुरुवार को जमकर बवाल हो गया। बुधवार की रात निगम के गार्डन में किसी ने चुपके से हनुमान जी की मूर्ति स्थापित कर दी। जब इसकी जानकारी नगर निगम को हुई, तो अधिकारियों ने सब्बल से मूर्ति को उखड़वा दिया। जिससे विवाद और तनाव की स्थिति बन गई।

CSP के साथ तीखी बहस

हिंदू संगठनों ने इसका विरोध करते हुए सुपेला थाने का घेराव कर दिया। मामला बिगड़ता देख सीएसपी ने मोर्चा संभाला। लेकिन हिंदू संगठन के नेता सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी के साथ ही भिड़ गए। दोनों के बीच जमकर बहस हुई। हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता निगम के अधिकारी और जोन आयुक्त के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर थाने के सामने करीब 3 घंटे तक धरने पर बैठे रहे।

cg prime news

भिलाई में हनुमान जयंती पर पार्क में मूर्ति की स्थापना, निगम ने मूर्ति हटाया तो मच गया बवाल

मूर्ति रखने वाले पर करेंगे कार्रवाई

सुपेला थाना घेराव के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर बहस भी हुई। जिससे माहौल कुछ देर के लिए गरमा गया। भिलाई नगर सीएसपी ने कहा कि, एफआईआर उस व्यक्ति के खिलाफ होगी, जिसने बिना प्राण प्रतिष्ठा किए मूर्ति को गाड़ दिया है। मूर्ति तोडऩे की कोई बात नहीं है।

बजरंग दल ने की एफआईआर की मांग

घटना के विरोध में बजरंग दल के पदाधिकारी सुपेला थाना पहुंचे और नगर निगम के अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। धरने के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। धरने के दौरान भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने प्रदर्शनकारियों से आवेदन देने को कहा, लेकिन संगठन के लोग अपनी मांग पर अड़े रहे।

24 घंटे का समय मांगा

वहीं इस मामले में भिलाई नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी तिलेश्वर साहू ने बताया कि, हनुमान जयंती के चलते हिंदू संगठन ने मूर्ति हटाने के लिए 24 घंटे का समय मांगा है। उनका कहना था कि, जिसने स्थापित किया है, वो ही हटा लेगा। ऐसा आश्वासन निगम और पुलिस के सामने दिया है।

यह है पूरा विवाद

मिली जानकारी के अनुसार भिलाई नगर निगम के नेहरू नगर के गार्डन में बने योग एरिया में बुधवार की रात हनुमान जी की मूर्ति स्थापित कर दी गई थी। सूचना मिलने के बाद नगर निगम की टीम रात में मौके पर पहुंची, कथित तौर पर अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई शुरू की। हिंदू संगठन का आरोप है कि, इस दौरान मूर्ति को नुकसान पहुंचाया गया, जबकि निगम का कहना है कि, मूर्ति अचानक रात में रखी गई थी। गार्डन की बाउंड्री भी तोड़ी गई थी। इसलिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।

 

April 2, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
छत्तीसगढ़जॉबदुर्गफीचरलेटेस्ट

युवाओं के लिए अच्छी खबर: अग्निवीर भर्ती आवेदन की बढ़ी तारीख

by Dakshi Sahu Rao April 2, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग. Agniveer Recruitment Application Deadline Extended बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर है। भारतीय थल सेना ने अग्निवीर भर्ती 2027 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सेना भर्ती कार्यालय रायपुर से मिली जानकारी के अनुसार ऑनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 अप्रैल 2026 निर्धारित थी। जिसे संशोधित कर 10 अप्रैल 2026 किया गया है। जिले के योग्य एवं इच्छुक आवेदक अग्निवीर भर्ती 2026-27 हेतु शीघ्र ऑनलाईन आवेदन जमा करें।

8 वीं से 10 वीं पास कर सकते हैं एप्लाई

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग से प्राप्त जानकारी अनुसार इच्छुक आवेदक भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जा कर अग्निवीर की भर्ती हेतु जनरल, तकनीकी, क्लर्क, ट्रेडमैन (8वीं – 10 वीं पास ) महिला सैन्य पुलिस नर्सिंग सहयोगी और सिपाही फार्मा के पदों के लिए अपनी योग्यतानुसार 10 अप्रैल 2026 रात्रि 11.59 तक ऑनलाईन आवदेन कर सकतें हैं।

ऑनलाइन होगी परीक्षा

इस बार के अभ्यर्थी अग्निवीर के दो पदों के लिए अपनी योग्यतानुसार आवेदन कर सकतें है। अग्निवीर क्लर्क के अभ्यर्थियों को ऑनलाइन परीक्षा के समय टाइपिंग टेस्ट देना होगा। ऑनलाइन परीक्षा जून 2026 में निर्धारित है। किसी भी अन्य जानकारी और समस्या के लिए सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के टेलीफोन नंबर 0771-2965212/0771-2965214 पर संपर्क करें। विस्तृत जानकारी के लिये जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, दुर्ग के सूचना पटल का अवलोकन कर सकते है।

April 2, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
कोरबाक्राइमछत्तीसगढ़फीचरलेटेस्ट

दो दोस्तों की पेड़ पर लटकते मिली लाश, एक फंदे पर झूलते मिले दोनों

by Dakshi Sahu Rao April 2, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@कोरबा. Bodies of Two Friends Found Hanging from a Tree in Korba छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 2 दोस्तों की लाश एक ही फंदे पर लटकती मिली है। मामला बालको थाना क्षेत्र का है। जहां के ग्राम बेलाकछार के जंगल में गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने देखा तो थाने में सूचना दी। मृतकों की पहचान प्रमोद कंवर (27) और अमित माथुर (28) के रुप में हुई है।

पुलिस सुसाइड और मर्डर दोनों एंगल से कर रही जांच

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों के पास से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। दोनों ही युवक शादीशुदा थे। इसी गांव में रहते थे और बालको पावर प्लांट में ठेका कर्मी के रूप में काम करते थे। पुलिस सुसाइड और मर्डर दोनों एंगल से जांच कर रही है। इधर ग्रामीणों ने बताया कि एक दिन पहले दोनों एक साथ घर से घूमने जाने की बात कहकर निकले थे। अगले दिन सुबह पेड़ पर दोनों का शव मिला।

परिजन रातभर करते रहे खोजबीन

मिली जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से प्रमोद और अमित काम पर नहीं जा रहे थे। प्रमोद बुधवार (1 अप्रैल) दोपहर करीब 1 बजे अमित के घर पहुंचा। इसके बाद दोनों घूमने जाने की बात कहकर निकले, लेकिन देर शाम तक नहीं लौटे। ऐसे में अमित के परिजनों कॉल कर संपर्क करने की कोशिश, लेकिन कॉल नहीं लगा। पहले उन्हें लगा कि अमित आसपास दोस्तों के साथ होगा। काफी समय बीत जाने और घर न पहुंचने पर परिजनों ने रिश्तेदारों और अन्य जगहों पर उनकी खोजबीन की। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

cg prime news

दो दोस्तों के पेड़ पर लटकते मिली लाश, एक फंदे पर झूलते मिले दोनों

ग्रामीणों ने देखी लाश

गुरुवार (2 अप्रैल) सुबह कुछ ग्रामीण जंगल की ओर जा रहे थे, तब उनकी नजर पेड़ पर लटके हुए युवकों पर पड़ी। इसके बाद ग्रामीणों ने फौरन मामले की जानकरी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और युवकों के परिजन मौके पर पहुंचे। इस मामले में बालको थाना पुलिस का कहना है कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। मामले की जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की जांच की जाएगी।

शवों को पीएम के लिए भिजवाया

पुलिस की टीम ने युवकों की पहचान होने के बाद शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। फिलहाल पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। साथ ही परिजन और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है।

April 2, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
छत्तीसगढ़दिल्लीफीचरराजनीतिलेटेस्ट

आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से हटाया

by Dakshi Sahu Rao April 2, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दिल्ली. Aam Aadmi Party Removes Raghav Chadha from Post of Deputy Leader in Rajya Sabha आम आदमी पार्टी (AAP) ने गुरुवार को सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा के उपनेता पद से हटा दिया है। आम आदमी पार्टी की ओर से जारी लेटर में कहा कि सदन में पार्टी की तरफ से बोलने का समय न दिया जाए। राघव 2022 से पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं। उनका कार्यकाल 2028 तक है। राज्यसभा में राघव ने गिग वर्कर्स और स्कूल फीस जैसे मुद्दे उठा रहे थे।

अशोक मित्तल को सौंपी जिम्मेदारी

AAP ने राघव चड्ढा उनकी जगह यह पोस्ट राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल दे दी है। पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर यह जानकारी दी। फिलहाल पार्टी ने इस फैसले की वजह नहीं बताई है।

पार्टी से बनाई दूरी

हालांकि, उन्होंने लंबे समय से पार्टी से दूरी बना ली थी और AAP को लेकर कोई बयान नहीं दे रहे हैं। 27 फरवरी को जब एक निचली अदालत से अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब नीति मामले में राहत मिली, तब भी उन्होंने कोई बयान नहीं दिया था।

संसद के पिछले दो सत्रों में राघव ने आम लोगों से जुड़े मुद्दे उठाए

शीतकालीन सत्र 2025

गिग वर्कर्स का मुद्दा: ब्लिंकिट, जोमैटो और स्विगी जैसे डिलीवरी पार्टनर्स के कम वेतन, 10-मिनट डिलीवरी मॉडल और सामाजिक सुरक्षा की कमी।

डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स: कॉपीराइट एक्ट 1957 में संशोधन की मांग की, ताकि शिक्षकों और इन्फ्लुएंसर्स को एल्गोरिदम और गलत ‘टेकडाउन’ से बचाया जा सके।

स्वास्थ्य क्षेत्र: ‘एक देश, एक स्वास्थ्य उपचार’ (One Nation, One Health Treatment) की वकालत की और निजी अस्पतालों की बदहाली पर चिंता जताई।

अशोक मित्तल को दी जिम्मेदारी

अशोक मित्तल भी पंजाब से AAP के राज्यसभा सांसद हैं। वे जालंधर के रहने वाले हैं। पंजाब की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के फाउंडर और चांसलर हैं। 2022 में राज्यसभा सांसद बने थे। राजनीति में आने से पहले वह कामयाब बिजनेसमैन रहे हैं। उनका परिवार ‘लवली ग्रुप’ का मालिक है, जो ऑटोमोबाइल और मिठाई (लवली स्वीट्स) के व्यवसाय से जुड़ा है।

April 2, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
कोर्टक्राइमछत्तीसगढ़फीचरबिलासपुरलेटेस्ट

जग्गी हत्याकांड, पूर्व CM के बेटे अमित जोगी दोषी करार, 3 सप्ताह में सरेंडर का आदेश

by Dakshi Sahu Rao April 2, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@बिलासपुर. Jaggi Murder Case: Former CM’s Son Amit Jogi Convicted छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी को दोषी करार दिया है। यह फैसला सीबीआई (CBI) के साक्ष्य को स्वीकार करते हुए फैसला सुनाया गया है। वहीं फैसले पर अमित जोगी ने कहा कि हाईकोर्ट ने बिना पूरा सुनवाई का मौका दिए उन्हें दोषी ठहरा दिया, जो उनके लिए अप्रत्याशित है। उन्होंने कहा कि उनके साथ अन्याय हुआ है।

हत्या के जुड़े पर्याप्त साक्ष्य मिले

चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की डिवीजन बेंच ने अमित जोगी को तीन सप्ताह के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया है। सुनवाई के दौरान सतीश जग्गी ने कोर्ट को बताया कि उनके पिता की हत्या एक राजनीतिक साजिश के तहत कराई गई थी। सीबीआई ने 11 हजार पन्नों की चार्जशीट पेश की थी, जिसमें हत्या से जुड़े पर्याप्त साक्ष्य शामिल हैं।

दोबारा खोला गया मामला

इन तथ्यों के आधार पर हाईकोर्ट ने सीबीआई की अपील स्वीकार करते हुए अमित जोगी को सरेंडर करने का आदेश दिया। बता दें कि ट्रायल कोर्ट ने पहले उन्हें संदेह का लाभ देते हुए बरी किया था, लेकिन बाद में मामला दोबारा खोला गया।

जग्गी हत्याकांड

4 जून 2003 को राजधानी रायपुर में एनसीपी नेता रामावतार जग्गी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में 31 अभियुक्त बनाए गए थे, जिनमें से बल्टू पाठक और सुरेंद्र सिंह सरकारी गवाह बन गए थे। अमित जोगी को छोड़कर बाकी 28 लोगों को सजा मिली थी।

हालांकि 31 मई 2007 को रायपुर की विशेष अदालत ने संदेह का लाभ देते हुए अमित जोगी को बरी कर दिया था। रामअवतार जग्गी के बेटे सतीश जग्गी ने अमित जोगी को बरी करने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी। जिस पर अमित के पक्ष में स्टे लगा था। बाद में सुप्रीम कोर्ट ने केस को हाईकोर्ट भेज दिया।

2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा

इस हत्याकांड में उम्रकैद की सजा पाने वालों में 2 तत्कालीन CSP और एक तत्कालीन थाना प्रभारी के अलावा रायपुर मेयर एजाज ढेबर के भाई याहया ढेबर और शूटर चिमन सिंह शामिल हैं।

हत्याकांड में 28 लोग पाए गए दोषी

जग्गी हत्याकांड में अभय गोयल, याहया ढेबर, वीके पांडे, फिरोज सिद्दीकी, राकेश चंद्र त्रिवेदी, अवनीश सिंह लल्लन, सूर्यकांत तिवारी, अमरीक सिंह गिल, चिमन सिंह, सुनील गुप्ता, राजू भदौरिया, अनिल पचौरी, रविंद्र सिंह, रवि सिंह, लल्ला भदौरिया, धर्मेंद्र, सत्येंद्र सिंह, शिवेंद्र सिंह परिहार, विनोद सिंह राठौर, संजय सिंह कुशवाहा, राकेश कुमार शर्मा, (मृत) विक्रम शर्मा, जबवंत, विश्वनाथ राजभर दोषी पाए गए थे।

April 2, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
महादेव घाट रायपुर में जली हुई कारें और जांच करती पुलिस टीम
क्राइमछत्तीसगढ़फीचररायपुरलेटेस्ट

रायपुर में कार आगजनी का खुलासा, दुर्ग से आकर रची गई साजिश, 3 गिरफ्तार

by cgprimenews.com April 2, 2026
written by cgprimenews.com

घटना का पूरा मामला

छत्तीसगढ़. महादेव घाट क्षेत्र में एक माह पूर्व खड़ी दो कारों को अज्ञात बदमाशों ने पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया था। पीड़ित की शिकायत पर डी.डी. नगर थाना में मामला दर्ज किया गया। घटना के बाद आरोपी मोटरसाइकिल से फरार हो गए थे, जिससे इलाके में दहशत फैल गई थी।

यह भी पढ़ेः भिलाई में फर्जी निवेश कंपनी का भंडाफोड़, 38 लाख की ठगी आरोपी गिरफ्तार

जांच और पुलिस कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में साइबर सेल और थाना डी.डी. नगर की संयुक्त टीम बनाई गई। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिरों की मदद से संदिग्धों की पहचान की गई। लगातार दो दिनों तक भिलाई में डेरा डालकर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी

पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों  मुकेश कुमार सिंह उर्फ पंचर (30 वर्ष), इमरान खान (25 वर्ष) और लिमेश उर्फ निम्बु ठाकुर (25 वर्ष)  को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपी दुर्ग जिले के भिलाई क्षेत्र के निवासी हैं। वहीं इस मामले में राहुल वर्मा सहित तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।

 कैसे रची गई साजिश

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह वारदात पहले से प्लान की गई थी। मुख्य साजिशकर्ता राहुल वर्मा के निर्देश पर आरोपी दुर्ग से रायपुर आए थे। उन्होंने मास्क और ग्लव्स पहनकर पैशन प्रो बाइक से घटनास्थल तक पहुंच बनाई। जीपीएस लोकेशन के जरिए उन्होंने पीड़ित के घर के पास खड़ी कारों की पहचान की और फिर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। वारदात के दौरान एक सफेद स्विफ्ट कार से भी सहयोग किया गया।

April 2, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
रायपुर पुलिस द्वारा जब्त एमडीएमए ड्रग्स और आरोपी
क्राइमछत्तीसगढ़फीचररायपुरलेटेस्ट

रायपुरः डेड ड्रॉप सिस्टम’ से चल रहा था सिंथेटिक ड्रग्स नेटवर्क, 6 गिरफ्तार

by cgprimenews.com April 2, 2026
written by cgprimenews.com

छत्तीसगढ़.  रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने सूखा नशा और सिंथेटिक ड्रग्स के अंतर्राज्यीय नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल जोन) उमेश प्रसाद गुप्ता की संयुक्त मॉनिटरिंग में एसीसीयू, एएनटीएफ और तेलीबांधा थाना पुलिस की टीम ने की।

यह भी पढ़ेः 404 करोड़ की बड़ी उपलब्धि, नगरीय निकायों को मिली विकास की नई रफ्तार

डेड ड्रॉप सिस्टम’ से सप्लाई

जांच में सामने आया कि आरोपी “डेड ड्रॉप सिस्टम” का उपयोग कर रहे थे। इसके तहत ड्रग्स को सुनसान जगहों पर रखकर ग्राहकों को वीडियो और लोकेशन भेजी जाती थी। इससे सीधे संपर्क से बचा जा सके और पुलिस की नजरों से बचने की कोशिश की जाती थी। रायपुर पुलिस की युवाओं को हिदायत है कि वे सिंथेटिक ड्रग्स से दूर रहें और ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि नशा मुक्त समाज की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकें।

दिल्ली से संचालित सिंडिकेट

इस नेटवर्क के मास्टरमाइंड महेश खड़का और कुसुम हिन्दुजा बताए गए हैं, जो दिल्ली से पूरे सिंडिकेट को ऑपरेट कर रहे थे। ये लोग व्हाट्सएप के जरिए ऑर्डर लेते थे और कोरियर के माध्यम से रायपुर में ड्रग्स भिजवाते थे। स्थानीय स्तर पर कुणाल मंगतानी ड्रग्स रिसीव करता था, जबकि रैपिडो राइडर्स के जरिए डिलीवरी कराई जाती थी।

ऐसे पकड़े गए आरोपी

पुलिस को सूचना मिली थी कि रैपिडो राइडर्स के माध्यम से ड्रग्स सप्लाई हो रही है। इसके बाद तकनीकी विश्लेषण और निगरानी के जरिए 29 मार्च को तेलीबांधा क्षेत्र में तीन राइडर्स को पकड़ा गया। पूछताछ में पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ और बाद में मास्टरमाइंड को दिल्ली से पकड़कर रायपुर लाया गया। आरोपी कुणाल मंगतानी पिता संतोष मंगतानी निवासी श्रद्धा आश्रम के पास काशीराम नगर थाना तेलीबांधा रायपुर, सौरभ डोंगरे पिता संजय डोंगरे चौरसिया कालोनी मस्जिद के पास थाना टिकरापारा, शुभम राठौर पिता ईश्वर प्रसाद राठौर, सौरभ यादव पिता परमानंद यादव खमतराई, महेश सिंग खड़का पिता पिता हीरासिंग खड़का सी-06 पंचशील विहार अपर ग्राउण्ड फ्लोर शेख सराई साउथ दिल्ली और कुसुम हिन्दुजा पिता स्व. भागचंद हिन्दुजा एलआईजी-40 अवंति विहार शंकर नगर थाना खम्हारडीह को गिरफ्तार किया गया है।

जब्त सामग्री और कीमत

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 48.03 ग्राम एमडीएमए (लगभग 7 लाख रुपये कीमत), 8 पार्टी पिल्स, 9 मोबाइल फोन, एक स्प्लेंडर बाइक और ड्रग्स सप्लाई में इस्तेमाल किया गया कुरियर बॉक्स बरामद किया है। जब्ती की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है। ड्रग्स सिंडिकेट में आरोपियों की भूमिंका  यह रही कि महेश खड़का एवं कुसुम हिन्दुजा मास्टर माईंड एवं डिलिवरी नेटवर्क के प्रबंधन,  कुणाल मंगतानी कोरियर से ड्रग्स रिसीव, सौरभ यादव, शुभम राठौर एवं सौरभ डोंगरे ड्रग्स को ग्राहकों तक पहुंचाने वाले रैपिडो राईडर है।

April 2, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
भिलाई में कार चोरी की अफवाह के बाद जांच करती पुलिस और सर्विस के बाद लौटी कार
छत्तीसगढ़फीचररायपुरलेटेस्ट

404 करोड़ की बड़ी उपलब्धि, नगरीय निकायों को मिली विकास की नई रफ्तार

by cgprimenews.com April 2, 2026
written by cgprimenews.com

रायपुर, 2 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम 48 घंटों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए 404.66 करोड़ रुपये की राशि राज्य के नगरीय निकायों के लिए प्राप्त की है। विभाग ने मिशन मोड में काम करते हुए 15वें वित्त आयोग की दो किश्तें रिकॉर्ड समय में हासिल कर लीं, जिससे शहरी विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ेः जामुल में ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर बड़ा एक्शन, 4 और आरोपी गिरफ्तार

24 घंटे में पूरा हुआ प्रोसेस

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, 30 मार्च को केंद्र सरकार से 202.33 करोड़ रुपये की पहली किश्त प्राप्त हुई। डिप्टी सीएम अरुण साव के निर्देश पर इस राशि को तत्काल निकायों में ट्रांसफर किया गया। इसके साथ ही ‘ग्रांट ट्रांसफर सर्टिफिकेट’ (GTC) तैयार कर केंद्र को समय सीमा में भेज दिया गया। महज 24 घंटे के भीतर कोषालय से राशि निकासी, निकायों में वितरण और GTC तैयार करने की पूरी प्रक्रिया पूरी कर ली गई, जो प्रशासनिक दक्षता का उदाहरण मानी जा रही है।

तुरंत मिली दूसरी किश्त

समय पर GTC प्रस्तुत करने और केंद्र सरकार के साथ बेहतर समन्वय के चलते दूसरी किश्त के रूप में 202.33 करोड़ रुपये भी तुरंत स्वीकृत हो गए। इस तरह कुल 404.66 करोड़ रुपये की राशि राज्य को प्राप्त हो गई। इस फंड के मिलने से छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में अधोसंरचना विकास, पेयजल आपूर्ति और स्वच्छता सेवाओं में तेजी आने की संभावना है। विभाग का मानना है कि यह उपलब्धि राज्य और केंद्र के बीच प्रभावी समन्वय और सतत मॉनिटरिंग का परिणाम है।

April 2, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
भिलाई में कार चोरी की अफवाह के बाद जांच करती पुलिस और सर्विस के बाद लौटी कार
छत्तीसगढ़फीचरबिलासपुरलेटेस्ट

रतनपुर में चाकूबाजी और पत्थरबाजी के 4 आरोपी गिरफ्तार

by cgprimenews.com April 1, 2026
written by cgprimenews.com

बिलासपुर. रतनपुर थाना क्षेत्र में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए चाकूबाजी और पत्थरबाजी में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार किया है। रतनपुर थाना प्रभारी ने बताया कि सुमित कुमार रजवाड़े ने शिकायत दर्ज कराई कि 30 मार्च को वह अपने भतीजे के साथ मोटरसाइकिल से ग्राम कोरबाभांवर जा रहे थे। इसी दौरान जूनाशहर बाईपास के पास चार युवकों ने उनका रास्ता रोककर शराब पीने के लिए पैसे मांगे। मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौच, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी।

यह भी पढ़ेः Big News: चंडीगढ़ में BJP मुख्यालय के बाहर ब्लास्ट, मचा हड़कंप

 चाकू से हमला: एक युवक गंभीर घायल

एक अन्य घटना में राहुल सिदार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 29 मार्च की रात वह शादी से लौट रहे थे। जूनाशहर-लखनी देवी मंदिर मार्ग पर चार बदमाशों ने रास्ता रोककर पैसे मांगे। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की और अजय ध्रुव पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी प्रशिक्षु IPS अंशिका जैन के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी मनीष मरावी (21 वर्ष) और विक्रम मरावी (20 वर्ष) को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि दो विधि से संघर्षरत बालकों को बाल न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया गया।

पत्थरबाजी मामले में भी कार्रवाई

इसी क्षेत्र में वाहनों पर पत्थर फेंकने की शिकायत पर पुलिस ने अलग से कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी सिद्धार्थ धुर्व्रे (20 वर्ष) और उमेन्द्र सिंह (25 वर्ष) के खिलाफ धारा 170 के तहत मामला दर्ज किया गया है। रतनपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। लगातार गश्त और निगरानी बढ़ा दी गई है।

April 1, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
जामुल में ऑनलाइन सट्टा गिरोह के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के दौरान जब्त मोबाइल और नकदी
छत्तीसगढ़दुर्गफीचरभिलाईलेटेस्ट

जामुल में ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर बड़ा एक्शन, 4 और आरोपी गिरफ्तार

by cgprimenews.com April 1, 2026
written by cgprimenews.com

भिलाई. जामुल थाना क्षेत्र में सक्रिय संगठित ऑनलाइन सट्टा गिरोह के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले इसी मामले में सात आरोपियों को पकड़ा जा चुका था। ताजा कार्रवाई के बाद अब तक 11 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं।

यह भी पढ़ेः घर-घर दूध बेचकर घर चलाने वाले पहलवान हमाम ने ट्राइबल गेम्स में जीता गोल्ड मैडल

जामुल टीआई रामेन्द्र सिंह ने बताया कि जांच के दौरान तकनीकी विश्लेषण और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर चार आरोपियों को हिरासत में लिया।

 तकनीकी नेटवर्क से चल रहा था सट्टा (Section Heading)

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी आधुनिक तकनीक और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए ऑनलाइन सट्टा संचालन कर रहे थे। गिरोह के सदस्य सट्टा आईडी उपलब्ध कराने, पैसों के लेन-देन का प्रबंधन करने और तकनीकी सहयोग देने जैसे कामों में शामिल थे। यह नेटवर्क संगठित तरीके से अवैध लाभ कमाने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा था।

 जप्त सामग्री और कानूनी कार्रवाई (Section Heading)

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 मोबाइल फोन और 65 हजार रुपये नगद बरामद किए हैं। मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 318(4) बीएनएस एवं छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धाराओं 6, 7 और 8 के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश की जा रही है। आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

April 1, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
Newer Posts
Older Posts
This error message is only visible to WordPress admins

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Popular Posts

  • 1

    भिलाई सेक्टर-6 मजार में रंगाई को लेकर खूनी विवाद, युवक पर कटर से हमला

    June 15, 2026
  • 2

    Breaking: BSP में लोहा चोरी मामले में BSP GM और नान एक्जीक्यूटिव गिरफ्तार

    July 9, 2026
  • 3

    दुर्ग SSP विजय अग्रवाल पहुंचे जामुल थाना, रोल कॉल में पुलिसकर्मियों की ली क्लास

    November 4, 2025
  • 4

    Bilaspur Train Accident: कलेक्टर ने की 5 मौत की पुष्टि, Railway ने जारी किया हेल्प लाइन नंबर, लोको पायलट के फंसे होने की आशंका

    November 4, 2025
  • 5

    दुर्ग: जलघर की टंकी में मिली 3 दिन पुरानी सड़ी हुई लाश, 45 हजार से ज्यादा घरों में दूषित पानी की सप्लाई

    November 13, 2025
  • 6

    चंद्रामौर्या अंडर ब्रिजः महिला के शव की शिनाख्त, लिव-इन पार्टनर पहुंचा थाने

    December 17, 2025
  • 7

    नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के रसूखदार आरोपी फरार, तीन दिन बीत गए

    February 3, 2026
  • 8

    नंबरप्लेट पर विधायक, पीछे CG King लिखकर रौबझाड़ रहा चालक गिरफ्तार

    December 28, 2025
  • Big News: भिलाई के नाबालिग के आतंकवादियों से जुड़े तार, सुसाइड बॉम्बर बनने था तैयार

    November 19, 2025
  • 10

    दुर्ग SSP ने हेड कांस्टेबल को किया सस्पेंड, मृतक के रिश्तेदार से मांगा 5 हजार

    January 20, 2026

Follow Us

Recent Posts

  • बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर सास ने दी जान, दीवार पर लिखा-‘पूर्णिमा और उसके मायके वाले जिम्मेदार’

    September 1, 2026
  • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेगा नया चीफ जस्टिस, जस्टिस कृष्ण राम मोहपात्रा की नियुक्ति की अनुशंसा

    September 1, 2026
  • PM मोदी ने दूसरी बार देशवासियों से सोना नहीं खरीदने की अपील की, जानिए वजह

    September 1, 2026
  • शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर दुर्ग में 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी

    September 1, 2026
  • Breaking News: Bhilai में ED का छापा, पूर्व CM  बघेल के PA के घर रेड 

    September 1, 2026
CG Prime News Logo

About Us

CG Prime News एक विश्वसनीय और निष्पक्ष हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो आपको आपके आस-पास और देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से हर पल जोड़े रखता है।

हमारा उद्देश्य है — जनता तक सही, सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना। हम राजनीति, शिक्षा, रोजगार, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी स्थानीय खबरों को सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करते हैं।

“सूचना ही शक्ति है” — हर खबर तथ्यों के साथ, बिना किसी पक्षपात के।

Office Address

Chief Editor: Rita Sharma

Editor: Dakshi Sahu Rao

Mobile: 9302547826

Email: cgprimenews85@gmail.com

Home| Disclaimer| Terms & Conditions| Advertisement Policy| About Us| Contact
© 2025 CGPrimeNews.com • Developed by byscreations.com
CG Prime News – छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट