CG Prime News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • बिलासपुर
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम
    • बालोद
    • जगदलपुर
    • राजनंदगांव
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार
  • धर्म-संस्कृति
  • खेल
  • शिक्षा
  • जॉब
  • स्वास्थ्य
CG Prime News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • बिलासपुर
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम
    • बालोद
    • जगदलपुर
    • राजनंदगांव
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार
  • धर्म-संस्कृति
  • खेल
  • शिक्षा
  • जॉब
  • स्वास्थ्य
Wednesday, September 2, 2026
Breaking
बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर सास ने दी जान, दीवार...
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेगा नया चीफ जस्टिस, जस्टिस कृष्ण राम मोहपात्रा...
PM मोदी ने दूसरी बार देशवासियों से सोना नहीं खरीदने की...
शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर दुर्ग में 2 करोड़...
Breaking News: Bhilai में ED का छापा, पूर्व CM  बघेल के...
दुर्ग में गांजा बेचते 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार, 1.3 किलो गांजा...
पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 2 बच्चों समेत 10 की मौत,...
दिल्ली में चलती स्लीपर बस में 16 साल की छात्रा से...
भिलाई, रिसाली और चरोदा नगर निगम के वार्डों का आरक्षण 9...
हरियाणवी सिंगर की हत्या करने वाले दो शूटर्स का पुलिस ने...
CG Prime News
CG Prime News – छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • बिलासपुर
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम
    • बालोद
    • जगदलपुर
    • राजनंदगांव
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार
  • धर्म-संस्कृति
  • खेल
  • शिक्षा
  • जॉब
  • स्वास्थ्य
Copyright 2025 - All Right Reserved | BYS Creations
दुर्ग पुलिस द्वारा फर्जी निवेश कंपनी के आरोपी की गिरफ्तारी
छत्तीसगढ़दुर्गन्यूजफीचरभिलाईलेटेस्ट

भिलाई में फर्जी निवेश कंपनी का भंडाफोड़, 38 लाख की ठगी आरोपी गिरफ्तार

by cgprimenews.com April 1, 2026
written by cgprimenews.com

भिलाई.  वैशाली नगर थाना क्षेत्र में फर्जी निवेश कंपनी के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने A-M-S Solution और M/s R-V Group Company के नाम से लोगों को निवेश के लिए प्रेरित किया और कम समय में रकम दोगुनी करने का झांसा दिया।

यह भी पढ़ेः भिलाई में फर्जी निवेश कंपनी का भंडाफोड़, 38 लाख की ठगी आरोपी गिरफ्तार

 कैसे हुआ खुलासा

टीआई प्रशांत मिश्रा ने बताया कि जयदीप सिंह कंडा (35), निवासी संतराबाड़ी, दुर्ग ने थाना वैशाली नगर में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि आरोपी धर्मेन्द्र कुमार बंजारे और उसके साथियों ने 3 महीने में रकम दोगुनी करने का भरोसा दिलाकर उनसे कुल 38,25,000 रुपये की ठगी की। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस की कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की। सूचना के आधार पर आरोपी को Raipur के सड्डू इलाके से हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद 31 मार्च 2026 को उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

अन्य आरोपी फरार

पुलिस के अनुसार, इस मामले में अन्य आरोपी भी शामिल हैं, जिनकी तलाश जारी है। अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा किया जाएगा।

 ठगी का तरीका

आरोपी लोगों को कम समय में ज्यादा मुनाफा देने का लालच देता था। “पैसा दोगुना” जैसी स्कीम दिखाकर लोगों का भरोसा जीतता और बड़ी रकम निवेश करवा लेता था।

April 1, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
छत्तीसगढ़दुर्गफीचरलेटेस्टशिक्षास्वास्थ्य

जनदर्शन में पहुंचे बासीन के ग्रामीण, तालाब से अवैध मुरूम खनन पर रोक लगाने की मांग

by Dakshi Sahu Rao April 1, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग. जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर अभिजीत सिंह ने जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचे जनसामान्य लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। जनदर्शन में अवैध कब्जा, आवासीय पट्टा, प्रधानमंत्री आवास, भूमि सीमांकन कराने, सीसी रोड निर्माण, ऋण पुस्तिका सुधार, आर्थिक सहायता राशि दिलाने सहित विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आज 102 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने विभिन्न जनसमस्याओं से जुड़े आवेदनों पर संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अवैध निर्माण कार्य रोकने आवेदन

नयापारा वार्डवासियों ने अवैध निर्माण कार्य को रोकने आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि दुर्ग के नयापारा वार्ड क्रमांक 1 एवं 2 स्थित शीतला मंदिर (गौशाला) चौक में कुछ लोगों द्वारा सार्वजनिक एवं शासकीय भूमि पर मंदिर निर्माण करने के लिए सीमेंटीकरण को तोड़ा जा रहा है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह स्थल वर्षों से धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों जैसे गौरी-गौरा एवं जोत-जवांरा विसर्जन के लिए उपयोग में आता रहा है। उन्होंने निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाने और स्थल को सुरक्षित रखने की मांग की। इस पर कलेक्टर ने नगर निगम दुर्ग को निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।

खनन पर रोक लगाने की मांग

दुर्ग जिले के ग्राम बासीन के ग्रामवासियों ने तालाब से मुरूम खनन की शिकायत की। ग्रामवासियों ने बताया कि सरपंच और सचिव द्वारा कीचड़ सफाई के नाम पर अधिक मात्रा में मुरूम खनन का कार्य किया जा रहा है, जिससे तालाब सूख गया है। तालाब में लगभग 70 से 80 प्रतिशत लोग निस्तारी करते है।

बिना किसी शासकीय स्वीकृति के जेसीबी से तालाब की मेड़ तोड़कर पानी निकाल दिया गया, जिससे तालाब पूरी तरह से सुख गया है। ग्रामवासियों ने खनन कार्य पर रोक लगाने और तालाब को पुन: भरवाने की मांग की। इस पर कलेक्टर ने तहसीलदार दुर्ग और खनिज विभाग को निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

4 किमी. दूर नदी से लाना पड़ता है पानी

ग्राम पंचायत ननक_ी के सरपंच ने जल जीवन मिशन योजना के तहत टंकी निर्माण एव पाईप लाईन बिछाने की मांग की। उन्होंने बताया कि ग्राम ननक_ी में जल जीवन मिशन योजना के तहत टंकी निर्माण और पाइपलाइन विस्तार का कार्य अधूरा है, जिससे ग्रामीणों को भारी जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी अधिक बढऩे पर ग्रामवासियों को करीब 4 किलोमीटर दूर नदी से पानी लाना पड़ सकता है।

इसी प्रकार भिलाई के वैशाली नगर वार्ड क्रमांक 30 (जलेबी चौक के आगे) में जल संकट को लेकर स्थानीय निवासियों आवेदन दिया। इस पर कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। इस दौरान जनदर्शन में विभागीय अधिकारी भी उपस्थित थे।

April 1, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
खेलछत्तीसगढ़फीचररायपुरलेटेस्ट

घर-घर दूध बेचकर घर चलाने वाले पहलवान हमाम ने ट्राइबल गेम्स में जीता गोल्ड मैडल

by Dakshi Sahu Rao April 1, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@रायपुर. Jammu and Kashmir’s Hamam wins gold medal at the Khelo India Tribal Games जब जम्मू-कश्मीर के हमाम हुसैन कुश्ती का अभ्यास नहीं कर रहे होते, तो वे अपने बड़े भाई के साथ घर-घर जाकर दूध पहुंचाने का काम करते हैं। जम्मू के जोरावर गांव के रहने वाले 28 वर्षीय हमाम के लिए जिंदगी और खेल हमेशा साथ-साथ चले हैं। पांच साल पहले पिता के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारी उनके और उनके बड़े भाई के कंधों पर आ गई। दोनों ने मिलकर दूध बेचकर घर चलाया और इसी के साथ हमाम ने अपने कुश्ती के सपने को जिंदा रखा।

जीता स्वर्ण पदक

यह संघर्ष आखिरकार खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स- 2026 में रंग लाया, जहां हमाम ने पुरुषों के 79 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में हिमाचल प्रदेश के मोहित कुमार को हराकर स्वर्ण पदक जीता। यह उनके 14 साल के कुश्ती करियर का पहला राष्ट्रीय स्तर का स्वर्ण पदक है।

कुश्ती छोड़कर दूध बेचना शुरू किया

हमाम ने कहा, मेरे बड़े भाई भी पहलवान थे और राज्य स्तर पर खेल चुके हैं। पिता के निधन के बाद सारी जिम्मेदारी हम पर आ गई। मेरे भाई को कुश्ती छोडऩी पड़ी और उन्होंने दूध बेचना शुरू कर दिया। मैं भी उनके साथ दूध देने जाता था क्योंकि परिवार चलाना जरूरी था।लेकिन मेरे भाई ने मुझे हमेशा कुश्ती जारी रखने के लिए प्रेरित किया और मुझे दंगलों में लेकर जाते थे।

हमाम ने बताया कि उनके पिता की छोड़ी हुई भैंसें ही परिवार की आजीविका का साधन बनीं। एक बच्चे के पिता हमाम ने कहा, मेरे भाई ने दूध बेचकर घर चलाया और मैं उनकी मदद करता था। लेकिन जब मैंने मिट्टी के अखाड़े में कदम रखा, तो इस खेल से मुझे लगाव हो गया।

मैट पर ट्रेनिंग के लिए करते थे सफर

सीमित संसाधनों के बावजूद हमाम ने कभी उम्मीद नहीं छोड़ी। वे अपने गांव से करीब 20 किलोमीटर दूर मिट्टी के अखाड़े में अभ्यास करते हैं और मैट पर ट्रेनिंग के लिए लगभग 40 किलोमीटर दूर जम्मू तक का सफर तय करते हैं। वह भी अपने काम की जिम्मेदारियों के साथ। उन्होंने कहा, साई सेंटर जम्मू में है और हम निचले इलाके में रहते हैं, इसलिए वहां नियमित रूप से जाना मुश्किल होता है। हम आमतौर पर प्रतियोगिताओं के दौरान ही वहां जाते हैं, वरना गांव के अखाड़ों में ही अभ्यास करते हैं।

सीनियर पहलवान देते हैं मागदर्शन

हमाम आगे कहते हैं, मेरे पास कोई व्यक्तिगत कोच नहीं है। अखाड़े में सीनियर पहलवान हमें मार्गदर्शन देते हैं। जब हम मैट पर अभ्यास करते हैं, तब वहां कोच होते हैं। गांवों में हमें शहरों जैसी सुविधाएं नहीं मिलतीं। अगर बेहतर सुविधाएं मिलें, तो हमारे क्षेत्र के पहलवान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक पदक जीत सकते हैंद्य हमाम के लिए यह स्वर्ण पदक सिर्फ एक जीत नहीं, बल्कि वर्षों के संघर्ष और समर्पण का प्रतीक है।

उन्होंने अंत में कहा, यहां आकर बहुत अच्छा लगा। यहां की सुविधाएं बहुत अच्छी थीं। हम एक पिछड़े इलाके से आते हैं, जहां कुश्ती के लिए ज्यादा समर्थन नहीं है, इसलिए हमें दूर-दूर तक जाना पड़ता है। यह पहली बार है जब हमारे लिए इस तरह की प्रतियोगिता आयोजित की गई है। अगर ऐसे और आयोजन होते रहें, तो हम और पदक जीत सकते हैं।

 

April 1, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
CG PRIME NEWS
क्राइमछत्तीसगढ़दिल्लीदेशपंजाबफीचरलेटेस्ट

Big News: चंडीगढ़ में BJP मुख्यालय के बाहर ब्लास्ट, मचा हड़कंप

by Dakshi Sahu Rao April 1, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दिल्ली. Blast outside BJP headquarters in Chandigarh चंडीगढ़ में सेक्टर-37 स्थित पंजाब भाजपा (BJP) के मुख्यालय के बाहर बुधवार शाम 5 बजे ब्लास्ट हो गया। यह ब्लास्ट स्कूटी में हुआ। यह स्कूटी भाजपा के ऑफिस में ही काम करने वाले कर्मचारी हर्ष की निकली। ब्लास्ट इतना तेज था कि वहां कार के शीशे टूट गए। ब्लास्ट के बाद बीजेपी ऑफिस की दीवार पर 70 से 80 छर्रे जैसे निशान बन गए हैं।

एसएसपी (SSP) बोलीं-जांच जारी

चंडीगढ़ की एसएसपी कंवरदीप कौर ने कहा- पूरे मामले की जांच की जा रही है। अभी ब्लास्ट किसने और क्यों किया, यह बताना मुश्किल है। ऐसा लग रहा है जैसे क्रूड बम फेंका गया हो। बीजेपी प्रवक्ता विनीत जोशी ने कहा कि यह बहुत चिंताजनक है। पार्टी ऑफिस की दीवारों पर कई निशान बने हैं। यह लो मैग्नीट्यूड का धमाका था, इस वजह से नुकसान से बचाव रहा।

CG PRIME NEWS

Big News: चंडीगढ़ में BJP मुख्यालय के बाहर ब्लास्ट, मचा हड़कंप

भाजपा दफ्तर को खाली कराया गया

इधर शाम को ब्लास्ट की सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस की कई टीमें वहां पहुंच गई। पुलिस ने बीजेपी ऑफिस समेत पूरा इलाका खाली कराया। फॉरेंसिक टीमें बुलाकर स्कूटी और उससे बिखरे विस्फोटक के टुकड़ों की भी जांच की गई। स्कूटी मालिक हर्ष ने कहा कि सुबह 9 बजे ड्यूटी पर आने के बाद उसने स्कूटी पार्किंग में खड़ी कर दी थी, उसे नहीं पता कि उसमें विस्फोटक कहां से आया।

क्रूड बम से हो सकता है हमला

चंडीगढ़ पुलिस के अफसरों से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, यह क्रूड बम का हमला हो सकता है, जिसे गन पाउडर मिलाकर बनाया गया हो। फोरेंसिक जांच में इसके सबूत मिले हैं। 2 युवक बाइक पर बीजेपी ऑफिस के आसपास आते-जाते नजर भी आ रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज से दोनों की लोकेशन को ट्रेस किया जा रहा है।

SSP बोलीं- बम जैसी आवाज आई थी

चंडीगढ़ SSP कंवरदीप कौर ने कहा- हमें 5 बजे सूचना मिली ली थी कि पंजाब BJP दफ्तर के पास आवाज आई है, जो बम की तरह लग रही है। सूचना के बाद टीमें पहुंची हैं। एक क्रूड जैसी चीज फेंकी गई। NIA समेत जांच एजेंसी मौके पर पहुंच गई हैं। सेंटर फोरेंसिक की टीम, क्राइम ब्रांच की टीम पहुंची है। सारी जांच की जा रही है।

April 1, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
क्राइमछत्तीसगढ़फीचरबिलासपुरराजनंदगांवलेटेस्ट

14 साल की गर्लफ्रेंड को बॉयफ्रेंड ने ट्रेन से धक्का देकर मारा, भगाकर ले गया था बिलासपुर

by Dakshi Sahu Rao April 1, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां बॉयफ्रेंड ने अपनी 14 साल की नाबालिग गर्लफ्रेंड को चलती ट्रेन से धक्का देकर मार डाला। नाबालिग 8वीं में पढ़ती थी। बिलासपुर के पास मस्तुरी रेलवे ट्रैक पर नाबालिग की लाश मिली थी। पुलिस ने लड़की के बॉयफ्रेंड और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। मामला खैरागढ़ थाना क्षेत्र का है।

28 मार्च को घर से भगा ले गया था आरोपी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी मोहन वर्मा (27) से नाबालिग का अफेयर था। छात्रा युवक के साथ रहने की जिद करने लगी थी। इससे परेशान बॉयफ्रेंड ने दोस्तों संग मिलकर उसे मारने की प्लानिंग की। 28 मार्च को उसे घर से भगा ले गया। पहले डोंगरगढ़ ले जाकर उसे खूब समझाया। नहीं मानी तो ट्रेन से बिलासपुर ले जाते समय बीच रास्ते में ही उसे फेंक दिया।

cg prime news

14 साल की गर्लफ्रेंड को बॉयफ्रेंड ने ट्रेन से धक्का देकर मारा, भगाकर ले गया था बिलासपुर

मां रसोइया का काम करती है

एडिशनल एसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह ने बताया कि नाबालिग 8वीं में पढ़ती थी और अपने परिवार की चार बहनों में से एक थी। पिता शैलेंद्र वर्मा स्थानीय हाईस्कूल में स्वीपर के रूप में कार्यरत हैं, जबकि माता आंगनबाड़ी में रसोइया हैं।

यह है पूरा मामला

खैरागढ़ के ग्राम चिचोला का रहने वाला मोहन वर्मा (27) खेती किसानी करता था। नाबालिग से उसका 1 साल से अफेयर था। नाबालिग, आरोपी को अपने साथ रखने के लिये दबाव डाल रही थी और नहीं रखने पर मरने का धमकी देती थी। जिससे वह काफी परेशान हो गया था। तब उसने उसे मारने की प्लानिंग की।

आरोपी ने अपने दोस्तों संग मिलकर प्लानिंग की कि लड़की को डोंगरगढ़ बुलाकर समझाते हैं। नहीं मानने पर उसे हमेशा के लिये रास्ते से हटा देंगे। प्लान के मुताबिक, आरोपी ने नाबालिग को मिलने के लिए राजी किया। 28 मार्च को नाबालिग अपने मामा घर शादी में आई थी। आरोपी वहां पहुंचकर उसे रात 11 बजे वहीं से भगा ले गया।

मोबाइल तोड़कर फेंका

अन्य 2 दोस्तों ने किडनैपिंग का सबूत मिटाने के लिए लड़की के लिए कुछ नए कपड़े खरीदे थे। जब आरोपी नाबालिग को लेकर पिपरिया पहुंचा तो सबसे पहले उसके कपड़े चेंज करवाए और मोबाइल तोड़कर फेंक दिया। वहां से सीधे डोंगरगढ़ स्टेशन ले गए। बिलासपुर का टिकट कराकर रात 12 बजे वेनगंगा एक्सप्रेस से बिलासुपर के लिये निकले।

ट्रेन से नीचे फेंका

ट्रेन में सीट नहीं मिलने पर दरवाजे के पास ही सब बैठे थे। बिलासपुर पहुंचने पर नाबालिग ने स्टेशन में उतरने कहा लेकिन आरोपी उसे गुमराह कर और आगे ले गया। तब उनके बीच झगड़ा हो गया, जिसके बाद आरोपी मोहन ने नाबालिग को धक्का दे दिया। बिलासपुर के पास मस्तुरी रेलवे ट्रैक पर अगले दिन उसकी लाश मिली थी।

शव की पहचान नहीं हो पाई थी

सोमवार (29 मार्च) को बिलासपुर के मस्तूरी थाना पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम किसान-परसदा स्थित रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात लड़की का शव पड़ा है। पहचान नहीं होने पर पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को मॉच्र्यूरी में रखवा दिया। इसके साथ ही लड़की का फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया गया।

इस बीच पुलिस को जानकारी मिली कि खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले की रहने वाली एक नाबालिग 28 मार्च की रात परिजनों को बिना बताए घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। जिसके बाद लड़की के परिजनों से पुलिस ने संपर्क किया। तब पूरे मामले का खुलासा हुआ।

परिजनों ने खोजबीन की, फिर थाने पहुंचे

शादी वाले घर से नाबालिग के अचानक गायब होने पर परिजनों ने खूब खोजबीन किया था। 29 मार्च को ठेलकाडीह थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। बताया जा रहा है जिस थाने में शिकायत हुई है वहां आरोपी का परिचित भी पदस्थ है।

April 1, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरभिलाईलेटेस्ट

भिलाई नगर रेलवे स्टेशन में पुलिस रेड, 3 नाबालिग लड़कियां गांजा बेचते गिरफ्तार, 4 लाख का गांजा जब्त

by Dakshi Sahu Rao April 1, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग. Police Raid at Bhilai Nagar Railway Station 3 Minor Girls Arrested for Selling Ganja दुर्ग जिले में गांजा के अवैध बिक्री में अब तस्कर नाबालिग लड़कियों को नशे के कारोबार में उतार रहे हैं। इसका ताजा नमूला भिलाई नगर रेलवे स्टेशन (bhilai nagar railway station) के बाहर देखने मिला। जहां एसीसीयू और भिलाई नगर पुलिस ने रेड मारकर तीन नाबालिग लड़कियों से 8.44 किलो गांजा जब्त किया। तीनों नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिगों से पकड़े गए मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत लगभग 4 लाख रुपए आंकी गई है।

अवैध रूप से गांजा बेच रही थी लड़कियां

दुर्ग पुलिस द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थों के कारोबार, तस्करी एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी 31 मार्च को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के बाहर तीन अपचारी बालिकाओं द्वारा अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री की जा रही है।

8.44 किलो गांजा जब्त

सूचना पर एसीसीयू और थाना भिलाई नगर की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। महिला पुलिस कर्मचारियों की उपस्थिति में तीनों अपचारी बालिकाओं को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उनके पास रखे बैग से कुल 7 पैकेट में 8 किलो 44 ग्राम गांजा, 36,200 रुपए कैश और मोबाइल फोन बरामद किया गया।

एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई

प्रकरण में थाना भिलाई नगर में अपराध क्रमांक 151/2026 धारा 20(ख), 27(ए), 29 एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अपचारी बालिकाओं को विधि अनुसार गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

जब्त सामग्री

1. 8 किलो 44 ग्राम गांजा (कीमती लगभग 4,00,000 रुपए)
2. कैश 36,200 रुपए
3. 2 नग मोबाइल फोन (कीमती 20,000रुपए)

इस टीम ने की कार्रवाई

इस कार्रवाई में एसीसीयू (ACCU) टीम, थाना भिलाई नगर पुलिस स्टाफ की संयुक्त टीम की सराहनीय भूमिका रही।

महिला को गांजा बेचते पकड़ा

भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र में अवैध रूप से गांजा बेचने वाले एक महिला और उसके साथी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से 3.417 किलो गांजा और 1660 रुपए कैश जब्त किया गया है। आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

April 1, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरभिलाईलेटेस्ट

Bhilai: महिला और उसका साथी गांजा बेचते पकड़ाए, 3.417 किलो गांजा जब्त

by Dakshi Sahu Rao April 1, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@भिलाई. Bhilai police caught a woman selling ganja भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र में अवैध रूप से गांजा बेचने वाले एक महिला और उसके साथी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से 3.417 किलो गांजा और 1660 रुपए कैश जब्त किया गया है। आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

अवैध रूप से गांजा बेचने पर पुलिस ने मारा रेड

छावनी थाना पुलिस ने बताया कि 31 मार्च को क्षेत्र अंतर्गत बैकुण्ठ धाम, दशहरा मैदान मंच के पास कैम्प 2 भिलाई में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर रेड कार्रवाई की गई।  कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपी पुलिस की आंख में धूल झोंकने की कोशिश करते रहे।

बैग में मिला गांजा

कार्रवाई के दौरान एक पुरुष और एक महिला को संदेह के आधार पर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम एस बोस और एस शीतल निवासी कैम्प 1 भिलाई बताया। आरोपियों के कब्जे से एक काले रंग के बैग में रखे प्लास्टिक पैकेट में कुल 3 किलो 472 ग्राम गांजा और 1660 रुपये कैश बरामद किया गया। मामले में अपराध क्रमांक 177/2026 धारा 20(B)एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में प्रस्तुत किया गया।

इन आरोपियों को किया गिरफतार

1. एस बोस, निवासी कैम्प 1 भिलाई
2. एस शीतल, निवासी कैम्प 1 भिलाई

इन्होंने की कार्रवाई

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी छावनी निरीक्षक मनीष शर्मा, सउनि विनय कुमार रजक, प्रधान आरक्षक उमेश गंगराले, आरक्षक पंकज राय, विकास सिंह एवं गगनदीप की सराहनीय भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में सहयोग करें एवं किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अपराध में संलिप्त पाए जाने पर सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

April 1, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
क्राइमछत्तीसगढ़फीचररायपुरलेटेस्ट

बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी को कुल्हाड़ी से काटा, थाने में किया सरेंडर

by Dakshi Sahu Rao April 1, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@रायपुर. Dismissed Policeman Murders Wife and Daughter in Raipur छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बर्खास्त पुलिसकर्मी ने अपनी ही पत्नी और बेटी को कुल्हाड़ी से काट हत्या कर दी। घटना बुधवार सुबह विधानसभा थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव की है।

थाने में किया सरेंडर

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पुलिसकर्मी ने खुद थाने पहुंचकर सरेंडर किया और पुलिस से कहा कि मेरी पत्नी का किराएदार से अफेयर था। मां बेटी दोनों के टॉर्चर से परेशान होकर दोनों की हत्या कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी गुलाब साहू ने पहले पत्नी लता साहू पर कुल्हाड़ी से हमला किया। फिर बेटी चित्रा साहू (22) को मौत के घाट उतार दिया।

चार साल पहले की थी दूसरी शादी

पुलिस ने बताया कि लता साहू ने लगभग 4 साल साल पहले गुलाब साहू से दूसरी शादी की थी। चित्रा, लता की पहली शादी से बेटी थी। मर्डर की सूचना पड़ोसियों ने थाने में दी थी। जिसके बाद पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

cg prime news

बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी को कुल्हाड़ी से काटा, थाने में आकर किया सरेंडर

सेवा से किया बर्खास्त

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी को पूर्व में अनुशासनहीनता के कारण सेवा से बर्खास्त किया जा चुका था। पुलिस हिरासत में आरोपी गुलाब साहू ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि किराएदार ने घर गाड़ी पैसा का लालच देकर मेरी पत्नी का ब्रेनवॉश कर दिया था। वह कहता था कि बेटी को गोद ले लूंगा फिर हम ऐश करेंगे। मुझे निकालने की बात कहता था। उसकी बात में आकर मां बेटी मुझे घर से निकलने कहती थी।

मार्केटिंग लाइन में करते हैं काम

आरोपी ने बताया कि जब मां-बेटी हर समय टॉर्चर करने लगे तो मुझसे सहन नहीं हुआ इसलिए दोनों की हत्या कर दी। मैं 2 साल पहले बिलासपुर में पुलिस में नौकरी में था, ट्रेनिंग करके छोड़ दिया था, फिर मार्केटिंग लाइन में आ गया था।

 

April 1, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
क्राइमछत्तीसगढ़जगदलपुरफीचरलेटेस्ट

CG में 34 नक्सलियों का सरेंडर, बीजापुर में 7 किलो सोना, 3 करोड़ कैश के साथ आत्मसमर्पण

by Dakshi Sahu Rao March 31, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@जगदलपुर.34 Naxals Surrender in Chhattisgarh छत्तीसगढ़ में नक्सली खात्मे के डेडलाइन का आखिरी दिन है। बीजापुर में नक्सलियों का 14 करोड़ का डंप मिला है। बीजापुर में 25 नक्सलियों ने हथियार के साथ सरेंडर किया। इनके कब्जे से 14 करोड़ का डंप और 93 हथियार बरामद हुए हैं। इसमें 3 करोड़ कैश और 7 किलो गोल्ड शामिल है। 31 मार्च को 4 जिलों के 34 नक्सलियों ने सरेंडर किया है, इसमें 18 महिला नक्सली शामिल है।

CG PRIME NEWS

CG में 34 नक्सलियों का सरेंडर, बीजापुर में 12 किलो सोना, 3 करोड़ कैश के साथ आत्मसमर्पण

बीजापुर में 25 नक्सलियों का सरेंडर

बीजापुर में 25 नक्सलियों ने 93 हथियार के साथ सरेंडर किया है। इन पर 1.47 करोड़ का इनाम था। इनके कब्जे से मिली 14 करोड़ की डंप सामाग्री में 2.90 करोड़ कैश और 11.16 करोड़ का 12 किलो सोना शामिल है। नक्सल विरोधी अभियान के तहत अब तक सबसे बड़ा डंप इसे माना जा रहा है।

पुलिस को सौंपे हथियार

दंतेवाड़ा में 5, सुकमा में 2 और कांकेर में 2 नक्सलियों ने जंगल से निकलकर पुलिस को हथियार सौंप दिए हैं। पुलिस ने दावा किया है कि, दंतेवाड़ा में अब एक भी नक्सली नहीं बचे हैं। जिले में सक्रिय अंतिम 5 नक्सलियों ने हथियार डाल दिए हैं। इन पर 9 लाख रुपए का इनाम घोषित था। वहीं, कांकेर में 14 नक्सली अब भी एक्टिव है।

सुकमा में 2 महिला नक्सलियों ने डाले हथियार

सुकमा में 2 महिला नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इन पर 8-8 लाख का इनाम था। वे माओवादी कैडर के रैंक कंपनी के सदस्य है, सुकमा के ही रहने वाली है। सरेंडर के बाद इनसे मिले इनपुट के बाद हथियारों और 10 लाख कैश का बड़ा डंप भी मिला है।

  1. जनिला उर्फ मड़कम हिंडमे (30), इनाम – 8 लाख
  2. सोनी उर्फ माड़वी कोसी (24) इनाम – 8 लाख

दंतेवाड़ा नक्सलवाद मुक्त

दंतेवाड़ा पुलिस लाइन कारली में मंगलवार (31 मार्च) को “पूना मारगेम-पुनर्वास से पुनर्जीवन” अभियान के तहत सरेंडर कार्यक्रम हुआ। इसमें दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (DKSZC) से जुड़े 5 नक्सली मुख्यधारा में लौटे है। इनमें 4 महिला कैडर शामिल हैं। पुलिस ने अलग-अलग ऑपरेशन के दौरान इंसास, SLR, कार्बाइन, लॉन्चर समेत कई हथियार भी बरामद किए हैं। एसपी गौरव राय ने दावा किया है कि अब दंतेवाड़ा जिला भी नक्सल मुक्त हो चुका है। यहां की आबो हवाओं में अब हिंसा नहीं बल्कि अमन, चैन और शांति महसूस की जा सकती है।

March 31, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
छत्तीसगढ़फीचररायपुरलेटेस्टस्वास्थ्य

प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी

by Dakshi Sahu Rao March 31, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@रायपुर. Chief Minister Sai Flags Off 370 New Ambulances प्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने की दिशा में आज एक ऐतिहासिक पहल की गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 300 बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) एवं 70 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट (ALS) एम्बुलेंसों को हरी झंडी दिखाकर प्रदेश के सभी जिलों के लिए रवाना किया। इसके साथ ही 108 एम्बुलेंस की समस्त सेवाएं प्रदेशभर में तत्काल प्रभाव से प्रारंभ हो गई हैं,  जिससे आपातकालीन परिस्थितियों में नागरिकों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सहायता सुनिश्चित होगी।

5 नियोनेटल ALS एम्बुलेंसों की शुरुआत की गई

इस पहल के अंतर्गत पहली बार प्रदेश में 5 नियोनेटल ALS एम्बुलेंसों की शुरुआत की गई है, जो नवजात शिशुओं की आपातकालीन देखभाल के क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित होगी। यह सेवा राज्य की नवजात सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है तथा गंभीर स्थिति में नवजात शिशुओं को सुरक्षित रूप से उच्च स्तरीय उपचार केंद्रों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं निरंतर सुदृढ़ हो रही हैं और पिछले दो वर्षों में इस क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता का भरोसा सरकारी अस्पतालों में लगातार बढ़ा है, जहां उन्हें समय पर उपचार मिल रहा है। उप-स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण एवं उन्नयन के कारण अब लोगों को छोटे-छोटे इलाज के लिए दूर शहरों की ओर नहीं जाना पड़ रहा है।

सरकार की गंभीरता और प्रतिबद्धता का प्रतीक

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य है कि शहरी क्षेत्रों में 15 मिनट और ग्रामीण क्षेत्रों में 30 मिनट के भीतर एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध कराई जाए, ताकि हर जरूरतमंद मरीज तक समय पर स्वास्थ्य सहायता पहुंच सके। उन्होंने कहा कि 108 एम्बुलेंस सेवा का यह विस्तार आम जनता के विश्वास को और सशक्त करेगा कि संकट की घड़ी में सरकार पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ उनके साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से पहली बार शुरू की गई 5 नियोनेटल ALS एम्बुलेंस सेवा का उल्लेख करते हुए कहा कि यह नवजात शिशुओं के जीवन की सुरक्षा के प्रति सरकार की गंभीरता और प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

cg prime news

प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं के लिहाज से आज का दिन राज्य के लिए ऐतिहासिक है और इससे लाखों लोगों को त्वरित चिकित्सा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ देश का दूसरा राज्य बन गया है, जहां नियोनेटल एम्बुलेंस सेवा शुरू की गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार प्रकट करते हुए ने कहा कि छत्तीसगढ़ अब स्वास्थ्य के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो रहा है और आने वाले समय में इसमें और तेजी देखने को मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि एम्बुलेंस सेवा में किसी भी प्रकार की देरी या कमी की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, जिसके लिए विशेष मॉनिटरिंग सिस्टम तैयार किया गया है।

15 मिनट एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 30 मिनट के भीतर एम्बुलेंस सेवाएं उपलब्ध

प्रदेश में एम्बुलेंस सेवा की समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु यह लक्ष्य निर्धारित किया गया है कि शहरी क्षेत्रों में 15 मिनट एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 30 मिनट के भीतर एम्बुलेंस सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि प्रत्येक जरूरतमंद तक समय पर सहायता पहुंच सके। नियोनेटल एम्बुलेंस सेवा को अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। इनमें प्रशिक्षित नवजात इमरजेंसी तकनीशियन, 24×7 ईएमटी एवं पायलट की उपलब्धता के साथ विशेषज्ञ चिकित्सक का ऑनलाइन मार्गदर्शन सुनिश्चित किया गया है। इन एम्बुलेंसों में इन्क्यूबेटर, वेंटिलेटर, डिफिब्रिलेटर, सिरिंज पंप, नेब्युलाइज़र, सक्शन मशीन, पर्याप्त ऑक्सीजन सपोर्ट एवं 41 प्रकार की आपातकालीन दवाओं सहित सभी आवश्यक जीवनरक्षक सुविधाएं उपलब्ध हैं, जो इन्हें “चलते-फिरते नवजात आईसीयू” के रूप में स्थापित करती हैं।

उन्नत उपकरण भी उपलब्ध

इसके अतिरिक्त, BLS एवं ALS एम्बुलेंसों में मरीजों को मौके पर ही प्राथमिक एवं उन्नत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए बीपी मॉनिटर, पल्स ऑक्सीमीटर, ईसीजी मॉनिटर, ग्लूकोमीटर जैसी जांच सुविधाओं के साथ ऑक्सीजन सपोर्ट, नेब्युलाइजेशन एवं अन्य आपातकालीन उपचार व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। गंभीर मरीजों के सुरक्षित स्थानांतरण हेतु पोर्टेबल वेंटिलेटर, डिफिब्रिलेटर मॉनिटर, सिरिंज पंप, लैरिंजोस्कोप सहित अन्य उन्नत उपकरण भी उपलब्ध कराए गए हैं। यह समग्र पहल प्रदेश के शहरी एवं दूरस्थ क्षेत्रों में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभ, त्वरित एवं प्रभावी उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए नागरिकों के लिए एक मजबूत जीवनरक्षक तंत्र के रूप में स्थापित होगी।

 

March 31, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
Lifestyleछत्तीसगढ़दुर्गफीचरलेटेस्टव्यापारशिक्षा

अच्छी खबर: छत्तीसगढ़ में प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने की तारीख बढ़ी

by Dakshi Sahu Rao March 31, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@रायपुर.Property Tax Payment Deadline Extended in Chhattisgarh छत्तीसगढ़ में प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने वाले लोगों को सरकार ने बड़ी राहत दी है। नगरीय प्रशासन-विकास विभाग (Urban Administration and Development Department) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए संपत्ति कर भुगतान की अंतिम तारीख बढ़ाकर अब 30 अप्रैल 2026 कर दी है। जो पहले 31 मार्च थी। अब लोग 30 अप्रैल तक बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के संपत्ति कर जमा कर सकेंगे। इसके बाद भुगतान करने पर 17 प्रतिशत सरचार्ज देना होगा।

30 दिन का दिया गया अतिरिक्त समय

विभाग के आदेश के अनुसार सभी नगरीय निकायों को 30 दिनों का अतिरिक्त समय दिया गया है। राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा न होने और अन्य प्रशासनिक कारणों के चलते यह निर्णय लिया गया है।

छुट्टी के दिन भी खुले रहेंगे दफ्तर

31 मार्च को महावीर जयंती के सरकारी अवकाश के बावजूद नगर निगम के सभी जोनों के राजस्व विभाग आम दिनों की तरह खुले रहेंगे, ताकि लोग आखिरी दिन भी अपना टैक्स जमा कर सकें।

9 करोड़ से ज्यादा की वसूली

डेडलाइन से पहले टैक्स जमा करने के लिए शहर में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। 30 मार्च को सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक 8,768 संपत्ति करदाताओं ने नगर निगम में 9 करोड़ 58 लाख 61 हजार 442 रुपए जमा किए। नगर निगम के सभी 10 जोनों के राजस्व कार्यालयों में दिनभर लोगों की भीड़ बनी रही।

सीलबंदी और नल कनेक्शन काटने की कार्रवाई

निगम ने साफ किया है कि बकाया नहीं चुकाने वालों पर सख्ती जारी रहेगी। ऐसे में दुकानों और व्यवसायिक परिसरों को सील किया जा रहा है। घरों में नल कनेक्शन काटने की कार्रवाई भी जारी है।यह कार्रवाई सभी जोनों में लगातार चल रही है।

 

March 31, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
छत्तीसगढ़दिल्लीफीचरराजनीतिलेटेस्ट

असम, केरलम विधानसभा चुनाव, BJP का मेनिफेस्टो जारी, बुजुर्ग महिलाओं को 3 हजार पेंशन का वादा

by Dakshi Sahu Rao March 31, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दिल्ली. Assam, Keralam Assembly Elections BJP Releases Manifesto पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा अपनी पूरी ताकत झोंक रही है। मंगलवार को केरलम के तिरुवनंतपुरम में भारतीय जनता पार्टी ने अपना मेनिफेस्टो जारी किया। इसमें केरलम में एम्स बनाने और तिरुवनंतपुरम से कन्नूर तक हाई-स्पीड रेलवे नेटवर्क विकसित करने का वादा किया है।

CG PRIME NEWS

असम, केरलम विधानसभा चुनाव, BJP का मेनिफेस्टो जारी, बुजुर्ग महिलाओं को 3 हजार पेंशन का वादा

असम में लव जिहाद पर एक्शन

भाजपा ने इससे पहले असम के लिए भी मेनिफेस्टो (संकल्प पत्र) जारी किया। इसमें लव जिहाद पर एक्शन, घुसपैठियों से कब्जाई जमीन वापस लेने, राज्य में यूसीसी लागू करने, युवाओं को 5 साल में 2 लाख नौकरियां देने का वादा किया है। पत्र में कुल 31 वादे किए गए हैं।

केरलम में तीन हजार मासिक पेंशन का वादा

भाजपा ने कहा कि केरलम में ‘भक्ष्य आरोग्य सुरक्षा कार्ड योजना के तहत जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने 2500 दवाइयों और राशन के लिए दिए जाएंगे। 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों, विधवाओं और जरूरतमंद महिलाओं को 3000 मासिक पेंशन देने की घोषणा की गई है।

नबीन बोले- केरलम में कमल खिलेगा

केरलम में नितिन नबीन ने कहा- राज्य में भाजपा का वोट शेयर 2% से बढ़कर 20% हो गया है, जो इसकी लगातार प्रगति को दर्शाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य अब केवल ‘केरल’ से ‘विकसित केरलम’ में बदलने की आकांक्षा रखता है। इस बार भाजपा केरलम में कमल खिलाएगी।

केरलम में भाजपा का हर घर दो मुफ्त LPG सिलेंडर देने का वादा

भाजपा ने केरल में गरीब परिवारों को हर साल दो मुफ्त LPG सिलेंडर देने का वादा किया है, जो ओणम और क्रिसमस के मौके पर मिलेंगे। साथ ही हर घर को हर महीने 20 हजार लीटर मुफ्त पानी देने की बात कही गई है। इसके अलावा सबरीमाला और गुरुवायूर जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के लिए देवस्वम बोर्ड में सुधार करने की बात कही गई है। पार्टी ने अपने घोषणापत्र में तमिलनाडु को पानी और केरल की सुरक्षा सुनिश्चित करने का भी वादा किया है।

असम CM बोले- भाजपा 96 से 100 सीटें और कांग्रेस 15 से 20 सीटें जीतेगी

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने दावा कि भाजपा 96-100 सीटें जीतेगी। कांग्रेस को 15-20 सीटें, AIUDF को 5-6 सीटें, रायजोर दल को 1-2 सीटें और AGP को 0-1 सीट मिलेगी।

लिएंडर पेस भाजपा में शामिल

पूर्व दिग्गज टेनिस स्टार लिएंडर पेस मंगलवार को भाजपा में शामिल हुए। उन्होंने कहा- यह मेरे लिए खेल और युवाओं की सेवा करने का एक बड़ा मौका है। मैंने 40 साल तक देश के लिए खेला, अब युवाओं की सेवा करने का समय आ गया है। ‘खेलो इंडिया’ आंदोलन और TOPS योजना सचमुच बहुत बढ़िया हैं। मैं जानता हूं कि टोक्यो ओलंपिक में हमारे दल के प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए किरण रिजिजू जी ने कितनी लगन से काम किया है।

March 31, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
Newer Posts
Older Posts
This error message is only visible to WordPress admins

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Popular Posts

  • 1

    भिलाई सेक्टर-6 मजार में रंगाई को लेकर खूनी विवाद, युवक पर कटर से हमला

    June 15, 2026
  • 2

    Breaking: BSP में लोहा चोरी मामले में BSP GM और नान एक्जीक्यूटिव गिरफ्तार

    July 9, 2026
  • 3

    दुर्ग SSP विजय अग्रवाल पहुंचे जामुल थाना, रोल कॉल में पुलिसकर्मियों की ली क्लास

    November 4, 2025
  • 4

    Bilaspur Train Accident: कलेक्टर ने की 5 मौत की पुष्टि, Railway ने जारी किया हेल्प लाइन नंबर, लोको पायलट के फंसे होने की आशंका

    November 4, 2025
  • 5

    दुर्ग: जलघर की टंकी में मिली 3 दिन पुरानी सड़ी हुई लाश, 45 हजार से ज्यादा घरों में दूषित पानी की सप्लाई

    November 13, 2025
  • 6

    चंद्रामौर्या अंडर ब्रिजः महिला के शव की शिनाख्त, लिव-इन पार्टनर पहुंचा थाने

    December 17, 2025
  • 7

    नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के रसूखदार आरोपी फरार, तीन दिन बीत गए

    February 3, 2026
  • 8

    नंबरप्लेट पर विधायक, पीछे CG King लिखकर रौबझाड़ रहा चालक गिरफ्तार

    December 28, 2025
  • Big News: भिलाई के नाबालिग के आतंकवादियों से जुड़े तार, सुसाइड बॉम्बर बनने था तैयार

    November 19, 2025
  • 10

    दुर्ग SSP ने हेड कांस्टेबल को किया सस्पेंड, मृतक के रिश्तेदार से मांगा 5 हजार

    January 20, 2026

Follow Us

Recent Posts

  • बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर सास ने दी जान, दीवार पर लिखा-‘पूर्णिमा और उसके मायके वाले जिम्मेदार’

    September 1, 2026
  • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेगा नया चीफ जस्टिस, जस्टिस कृष्ण राम मोहपात्रा की नियुक्ति की अनुशंसा

    September 1, 2026
  • PM मोदी ने दूसरी बार देशवासियों से सोना नहीं खरीदने की अपील की, जानिए वजह

    September 1, 2026
  • शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर दुर्ग में 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी

    September 1, 2026
  • Breaking News: Bhilai में ED का छापा, पूर्व CM  बघेल के PA के घर रेड 

    September 1, 2026
CG Prime News Logo

About Us

CG Prime News एक विश्वसनीय और निष्पक्ष हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो आपको आपके आस-पास और देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से हर पल जोड़े रखता है।

हमारा उद्देश्य है — जनता तक सही, सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना। हम राजनीति, शिक्षा, रोजगार, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी स्थानीय खबरों को सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करते हैं।

“सूचना ही शक्ति है” — हर खबर तथ्यों के साथ, बिना किसी पक्षपात के।

Office Address

Chief Editor: Rita Sharma

Editor: Dakshi Sahu Rao

Mobile: 9302547826

Email: cgprimenews85@gmail.com

Home| Disclaimer| Terms & Conditions| Advertisement Policy| About Us| Contact
© 2025 CGPrimeNews.com • Developed by byscreations.com
CG Prime News – छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट