Friday, July 31, 2026
Home » Blog » 14 साल की गर्लफ्रेंड को बॉयफ्रेंड ने ट्रेन से धक्का देकर मारा, भगाकर ले गया था बिलासपुर

14 साल की गर्लफ्रेंड को बॉयफ्रेंड ने ट्रेन से धक्का देकर मारा, भगाकर ले गया था बिलासपुर

बॉयफ्रेंड ने दोस्तों संग मिलकर उसे मारने की प्लानिंग की

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां बॉयफ्रेंड ने अपनी 14 साल की नाबालिग गर्लफ्रेंड को चलती ट्रेन से धक्का देकर मार डाला। नाबालिग 8वीं में पढ़ती थी। बिलासपुर के पास मस्तुरी रेलवे ट्रैक पर नाबालिग की लाश मिली थी। पुलिस ने लड़की के बॉयफ्रेंड और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। मामला खैरागढ़ थाना क्षेत्र का है।

28 मार्च को घर से भगा ले गया था आरोपी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी मोहन वर्मा (27) से नाबालिग का अफेयर था। छात्रा युवक के साथ रहने की जिद करने लगी थी। इससे परेशान बॉयफ्रेंड ने दोस्तों संग मिलकर उसे मारने की प्लानिंग की। 28 मार्च को उसे घर से भगा ले गया। पहले डोंगरगढ़ ले जाकर उसे खूब समझाया। नहीं मानी तो ट्रेन से बिलासपुर ले जाते समय बीच रास्ते में ही उसे फेंक दिया।

cg prime news

14 साल की गर्लफ्रेंड को बॉयफ्रेंड ने ट्रेन से धक्का देकर मारा, भगाकर ले गया था बिलासपुर


मां रसोइया का काम करती है

एडिशनल एसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह ने बताया कि नाबालिग 8वीं में पढ़ती थी और अपने परिवार की चार बहनों में से एक थी। पिता शैलेंद्र वर्मा स्थानीय हाईस्कूल में स्वीपर के रूप में कार्यरत हैं, जबकि माता आंगनबाड़ी में रसोइया हैं।

यह है पूरा मामला

खैरागढ़ के ग्राम चिचोला का रहने वाला मोहन वर्मा (27) खेती किसानी करता था। नाबालिग से उसका 1 साल से अफेयर था। नाबालिग, आरोपी को अपने साथ रखने के लिये दबाव डाल रही थी और नहीं रखने पर मरने का धमकी देती थी। जिससे वह काफी परेशान हो गया था। तब उसने उसे मारने की प्लानिंग की।

आरोपी ने अपने दोस्तों संग मिलकर प्लानिंग की कि लड़की को डोंगरगढ़ बुलाकर समझाते हैं। नहीं मानने पर उसे हमेशा के लिये रास्ते से हटा देंगे। प्लान के मुताबिक, आरोपी ने नाबालिग को मिलने के लिए राजी किया। 28 मार्च को नाबालिग अपने मामा घर शादी में आई थी। आरोपी वहां पहुंचकर उसे रात 11 बजे वहीं से भगा ले गया।

मोबाइल तोड़कर फेंका

अन्य 2 दोस्तों ने किडनैपिंग का सबूत मिटाने के लिए लड़की के लिए कुछ नए कपड़े खरीदे थे। जब आरोपी नाबालिग को लेकर पिपरिया पहुंचा तो सबसे पहले उसके कपड़े चेंज करवाए और मोबाइल तोड़कर फेंक दिया। वहां से सीधे डोंगरगढ़ स्टेशन ले गए। बिलासपुर का टिकट कराकर रात 12 बजे वेनगंगा एक्सप्रेस से बिलासुपर के लिये निकले।

ट्रेन से नीचे फेंका

ट्रेन में सीट नहीं मिलने पर दरवाजे के पास ही सब बैठे थे। बिलासपुर पहुंचने पर नाबालिग ने स्टेशन में उतरने कहा लेकिन आरोपी उसे गुमराह कर और आगे ले गया। तब उनके बीच झगड़ा हो गया, जिसके बाद आरोपी मोहन ने नाबालिग को धक्का दे दिया। बिलासपुर के पास मस्तुरी रेलवे ट्रैक पर अगले दिन उसकी लाश मिली थी।

शव की पहचान नहीं हो पाई थी

सोमवार (29 मार्च) को बिलासपुर के मस्तूरी थाना पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम किसान-परसदा स्थित रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात लड़की का शव पड़ा है। पहचान नहीं होने पर पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को मॉच्र्यूरी में रखवा दिया। इसके साथ ही लड़की का फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया गया।

इस बीच पुलिस को जानकारी मिली कि खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले की रहने वाली एक नाबालिग 28 मार्च की रात परिजनों को बिना बताए घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। जिसके बाद लड़की के परिजनों से पुलिस ने संपर्क किया। तब पूरे मामले का खुलासा हुआ।

परिजनों ने खोजबीन की, फिर थाने पहुंचे

शादी वाले घर से नाबालिग के अचानक गायब होने पर परिजनों ने खूब खोजबीन किया था। 29 मार्च को ठेलकाडीह थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। बताया जा रहा है जिस थाने में शिकायत हुई है वहां आरोपी का परिचित भी पदस्थ है।

You may also like