CG Prime News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • बिलासपुर
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम
    • बालोद
    • जगदलपुर
    • राजनंदगांव
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार
  • धर्म-संस्कृति
  • खेल
  • शिक्षा
  • जॉब
  • स्वास्थ्य
CG Prime News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • बिलासपुर
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम
    • बालोद
    • जगदलपुर
    • राजनंदगांव
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार
  • धर्म-संस्कृति
  • खेल
  • शिक्षा
  • जॉब
  • स्वास्थ्य
Friday, July 10, 2026
Breaking
चोरी के आरोप से आहत पुलिस कांस्टेबल की नाबालिग बेटी ने...
अमेरिका ने ईरान के परमाणु ठिकानों के पास किए हमले, 170...
पूजा-पाठ के नाम पर भिलाई की महिला से 85 लाख की...
Breaking: BSP में लोहा चोरी मामले में BSP GM और नान...
CG में शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: पहली कक्षा में प्रवेश...
CG पुलिस में प्रशासनिक फेरबदल: 64 निरीक्षकों के तबादले, दुर्ग से...
उरला फैक्ट्री हादसा: 3 श्रमिकों की मौत फैक्ट्री बंद, 30-30 लाख...
महादेव सट्टा ऐप मामला: CBI ने 25 आरोपियों की चार्जशीट पेश,...
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला, कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर
20 हजार रिश्वत मांगने के आरोप में कुम्हारी थाने का आरक्षक...
CG Prime News
CG Prime News – छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • बिलासपुर
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम
    • बालोद
    • जगदलपुर
    • राजनंदगांव
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार
  • धर्म-संस्कृति
  • खेल
  • शिक्षा
  • जॉब
  • स्वास्थ्य
Copyright 2025 - All Right Reserved | BYS Creations
cg prime news
क्राइमछत्तीसगढ़फीचररायपुरलेटेस्ट

रायपुर में कारोबारी से 1 लाख की लूट, थार सवार बदमाशों ने छीना पैसों से भरा बैग

by Dakshi Sahu Rao April 21, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@रायपुर. Businessman Robbed of 1 Lakh in Raipur छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में थार सवार तीन बदमाशों ने एक कारोबारी के साथ मारपीट कर उससे 1 लाख रुपए लूट लिए। घटना आमानाका थाना क्षेत्र की सोमवार की है। लूट की घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। पुलिस ने पीडि़त कारोबारी का नाम जफर इकबाल बताया है।

पुलिस टीम हुई एक्टिव

घटना की जानकारी होने पर आमानाका और एसीसीयू की टीम ने जांच शुरु कर दी है। पुलिस गाड़ी नंबर के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त करने में जुटी है। पुलिस ने पीडि़त का बयान भी पूरे मामले में लिया है। आस-पास के लोगों से पूछताछ कर रहे है। पुलिस का दावा है, कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कुम्हारी जा रहे थे कारोबारी

आमानाका पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पंडरी के ताज नगर मस्जिद के पास रहने वाले 40 वर्षीय जफर इकबाल होम डेकोर का काम करते हैं। उनकी दुकान मोवा में है। 20 अप्रैल की दोपहर करीब 2:45 बजे वे अपनी बाइक से टाटीबंध से कुम्हारी की ओर जा रहे थे। उन्हें अपने दोस्त को 1.50 लाख रुपए देने थे, जो उन्होंने एक काले बैग में रखे थे।

चंदनडीह के पास पुल पर जाम लगने के कारण वे नीचे के रास्ते से जा रहे थे। इसी दौरान दुर्गा मंच के पास पानी पीने के लिए रुके, तभी करीब 3 बजे एक काले रंग की थार (CG-07-CS-7739) में सवार तीन युवक वहां पहुंचे। इनमें से एक युवक नीचे उतरा और जफर का बैग छीनने लगा। विरोध करने पर बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की और बैग गाड़ी में डाल दिया।

कारोबारी को आई चोट

कुछ देर बाद आरोपियों ने बैग वापस फेंक दिया, लेकिन उसमें केवल 50 हजार रुपए ही थे। बाकी 1 लाख रुपए बदमाश लूटकर फरार हो गए। जफर ने उनका पीछा करते हुए परसदा रोड स्थित कैवल्य धाम मंदिर तक पहुंचा, लेकिन आरोपी वहां से भी भाग निकले। घटना में जफर के हाथ और सीने में चोटें आई हैं।

April 21, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
क्राइमछत्तीसगढ़जशपुरफीचरलेटेस्ट

जशपुर में प्लेन क्रैश की सूचना निकली अफवाह, कलेक्टर-SSP ने की पुष्टि

by Dakshi Sahu Rao April 20, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@जशपुर. Report of Plane Crash in Jashpur Turns Out to Be a Rumor छत्तीसगढ़ के जशपुर में सोमवार दोपहर चार्टर्ड प्लेन क्रैश होने की खबर पूरी तरह अफवाह निकली है। एसएसपी लाल उमेद सिंह ने की पुष्टि कि, मौके पर प्लेन का कोई मलबा नही मिला है। उन्होंने बताया कि जंगल में आग लगी थी, जिससे ग्रामीणों को लगा कि प्लेन क्रैश हो गया है।

घटना से किया इनकार

दरअसल, प्लेन क्रैश की सूचना पर कलेक्टर रोहित व्यास और एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान उन्हें वहां कोई मलबा नहीं मिला। कुछ देर की जांच के बाद उन्होंने घटना से इनकार कर दिया।

पड़ोसी राज्यों से भी किया कंफर्म

कलेक्टर रोहित व्यास ने बताया कि घटना की सूचना के बाद झारखंड और ओडिशा एयर ट्रैफिक कंट्रोलर से भी बात की। झारखंड एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने स्पष्ट किया है कि उनके कंट्रोल सिस्टम से जुड़ा कोई भी ऐसा प्लेन उस इलाके में नहीं उड़ रहा था, जिससे उनका संपर्क टूटा हो। इसी तरह ओडिशा ने भी किसी प्लेन से संपर्क टूटने से इनकार किया।

धुंए के लगा प्लेन क्रैश हो गया

बताया जा रहा है कि जशपुर के चारभाठी क्षेत्र में एक चार्टर्ड प्लेन उड़ रहा था। इसके कुछ देर बाद ग्रमीणों ने पहाड़ी से धुंआ उठता देखा, जिससे उन्हें लगा कि प्लेन क्रैश हो गया है। देखते ही देखते यह खबर तेजी से फैल गई. लेकिन, यह धुंआ जंगल में लगी आग से उठ रहा था।

हैदराबाद-हुबली फ्लाइट 2 घंटे हवा में चक्कर काटती रही

हैदराबाद से हुबली जा रही Fly-91 एयरलाइन की एक फ्लाइट रविवार को खराब मौसम के चलते 2 घंटे हवा में ही चक्कर काटती रही। खराब मौसम की वजह से प्लेन में सवार पैसेंजर्स को तेज झटके महसूस हुए, जिससे वे घबरा गए। सोशल मीडिया में वायरल VIDEO में पैसेंजर रोते हुए और हाथ जोड़कर प्रार्थना करते दिख रहे हैं। जानकारी के मुताबिक लो कास्ट एयरलाइन Fly-91 की फ्लाइट रविवार दोपहर 3 बजे हैदराबाद से रवाना हुई थी। इसे शाम करीब 4:30 बजे हुबली पहुंचना था, लेकिन वहां खराब मौसम के कारण यह लैंड नहीं हो पाई। आखिरकार इसे बेंगलुरु डाइवर्ट किया गया, जहां 6:30 बजे फ्लाइट लैंड हुई।

April 20, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
CG PRIME NEWS
कोर्टक्राइमछत्तीसगढ़दिल्लीफीचरबिलासपुरलेटेस्ट

जग्गी हत्याकांड में पूर्व CM के बेटे अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका

by Dakshi Sahu Rao April 20, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@बिलासपुर. Former CM’s son Amit Jogi gets life imprisonment in Jaggi murder case छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में पूर्व सीएम अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। हाईकोर्ट के बाद उन्हें अब सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने अब दोनों मामलों की संयुक्त सुनवाई 23 अप्रैल को तय किया है।

हाई कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

इससे पहले हाईकोर्ट ने 6 अप्रैल को अमित जोगी को आईपीसी की धारा 302 और 120-बी के तहत दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा दी गई थी। 3 हफ्ते में सरेंडर करने का आदेश दिया था। इसके खिलाफ जोगी ने सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की थी।

दोनों मामलों की एक साथ होगी सुनवाई

अमित जोगी की ओर से दो आदेशों को चुनौती दी गई थी। पहला, जिसमें सीबीआई को अपील करने की अनुमति दी गई और दूसरा, हाईकोर्ट का वह फैसला, जिसमें उन्हें हत्या का दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई गई। अब दोनों मामले की एक साथ सुनवाई होगी।

2003 में गोली मारकर की गई थी हत्या

4 जून 2003 को एनसीपी नेता रामावतार जग्गी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में 31 अभियुक्त बनाए गए थे। जिनमें से बुल्टू पाठक और सुरेंद्र सिंह सरकारी गवाह बन गए थे। अमित जोगी को छोड़कर बाकी 28 लोगों को सजा मिली थी।

हालांकि, 31 मई 2007 को रायपुर की विशेष अदालत ने सबूतों के अभाव में अमित जोगी को बरी कर दिया था। रामअवतार जग्गी के बेटे सतीश जग्गी ने अमित जोगी को बरी करने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी। जिस पर अमित के पक्ष में स्टे लगा था। बाद में सुप्रीम कोर्ट ने केस को हाईकोर्ट भेज दिया।

न्यायपालिका पर मुझे पूरा विश्वास

अमित जोगी ने फेसबुक पर लिखा है कि, सर्वोच्च न्यायालय ने आज दोनों मामलों को एक साथ टैग कर दिया है। 25.03.2026 के लीव टू अपील आदेश के खिलाफ मेरी एसएलपी और 02.04.2026 के उच्च न्यायालय के निर्णय के खिलाफ वैधानिक अपील। इन दोनों मामलों की संयुक्त सुनवाई 23 अप्रैल को निर्धारित की गई है। मेरी ओर से आज वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल, मुकुल रोहतगी, विवेक तन्खा, सिद्धार्थ दवे और शशांक गर्ग उपस्थित हुए। मेरी कानूनी टीम का हृदय से आभार। न्यायपालिका पर मुझे पूर्ण विश्वास है।

April 20, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
CG PRIME NEWS
क्राइमछत्तीसगढ़दिल्लीदेशफीचरराष्ट्रीयलेटेस्ट

PM मोदी के उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में लगी भयंकर आग, प्रधानमंत्री का दौरा स्थगित

by Dakshi Sahu Rao April 20, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दिल्ली.Massive Fire Breaks Out at Pachpadra Refinery Ahead of PM Modi’s Inauguration  देश की पहली बीएस 6 मानक वाली एचपीसीएल (HPCL) राजस्थान रिफाइनरी में उद्घाटन से एक दिन पहले ही भयंकर आग लग गई। राजस्थान की बालोतरा की पचपदरा रिफाइनरी का मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी उद्घाटन करने वाले थे। इससे पहले ही सोमवार दोपहर 2 बजे रिफाइनरी की क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (CDU) में आग लगी। धुएं का गुबार उठने पर कर्मचारियों ने फायर सेफ्टी सिस्टम चालू कर दिया। आग के बाद पीएम का दौरा स्थगित हो गया।

CG PRIME NEWS

PM मोदी के उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में लगी भयंकर आग, प्रधानमंत्री का दौर स्थगित

पूरे क्षेत्र को कराया गया खाली

आग लगने के बाद सुरक्षा कारणों से पूरे क्षेत्र को खाली करा लिया गया था। कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इधर आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। करीब दो घंटे तक आग की लपटें उठती रहीं। आग पर लगभग काबू पा लिया गया है। इस दौरान करीब 10 से 12 फायर ब्रिगेड से एक साथ पानी की बौछार की गई।

सतर्कता बढ़ा दी

अधिकारियों ने बताया कि आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाने के बाद ही नुकसान और इसके कारणों का आकलन किया जा सकेगा। घटना के बाद पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है। HPCL राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में पाइप लाइन से आने वाला कच्चा तेल इसी यूनिट में आता है। इस यूनिट में क्रूड ऑयल रिफाइन होकर अलग-अलग यूनिट में भेजा जाता है।

पेट्रोकेमिकल सप्लाई चेन में स्थिति और अधिक मजबूत होगी

इस परियोजना ने पूरे पश्चिमी राजस्थान के इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट को एक नई दिशा और रफ्तार दी है। खासकर सड़क नेटवर्क, रेल कनेक्टिविटी और लॉजिस्टिक्स कॉरिडोर में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है, जिससे भारी औद्योगिक मूवमेंट को सपोर्ट मिल रहा है। लॉन्ग टर्म में देखें तो जब पेट्रोकेमिकल प्रोडक्शन पूरी क्षमता पर पहुंचेगा, तो यहां से तैयार उत्पादों के लिए निर्यात की बड़ी संभावनाएं खुलेंगी। भौगोलिक स्थिति और पोर्ट कनेक्टिविटी को देखते हुए यह क्षेत्र भविष्य में वैश्विक मार्केट के लिए एक मजबूत एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित हो सकता है। इससे भारत की ग्लोबल एनर्जी और पेट्रोकेमिकल सप्लाई चेन में स्थिति और अधिक मजबूत होगी।

 

April 20, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
CG PRIME NEWS
क्राइमछत्तीसगढ़दिल्लीदेशफीचरराष्ट्रीयलेटेस्ट

जम्मू के उधमपुर में अनियंत्रित बस 100 मीटर नीचे गिरी, 21 यात्रियों की मौत

by Dakshi Sahu Rao April 20, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दिल्ली. Bus Accident in Udhampur, Jammu: 21 Passengers Dead जम्मू के उधमपुर में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई। दरअसल यहां एक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। रामनगर से आ रही बस कगोत के पास सड़क से करीब 100 मीटर नीचे गिरकर पलट गई। इस हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई। वहीं 29 से ज्यादा यात्री घायल हो गए।

पीएम मोदी ने जताई संवेदना

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट पर बताया कि हादसे का शिकार हुई बस पब्लिक ट्रांसपोर्ट की थी। घायलों का इलाज जीएमसी ऊधमपुर में किया जा रहा है। इधर, पीएम मोदी ने हादसे में मरने वाले लोगों के लिए संवेदना जताई और मृतकों के परिवार को 2-2 लाख और घायलों को 50 हजार के मुआवजे का ऐलान किया है।

बस में सवार थे 50 यात्री

हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ। बस में 50 यात्री सवार थे, जिनमें से ज्यादातर लोग रामनगर से उधमपुर में अपने रोजाना के काम पर जा रहे थे। 15 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि बाकी 6 लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

cg prime news

जम्मू के उधमपुर में अनियंत्रित बस 100 मीटर नीचे गिरी, 21 यात्रियों की मौत

यात्री बोले- टायर फटने से कंट्रोल छूटा

हादसे वाली जगह पर मौजूद लोगों ने बताया कि हादसे की वजह बस का ओवरलोड और तेज रफ्तार होना था। घायल यात्रियों से पूछा गया तो वे बोले कि ड्राइवर बहुत तेज बस चला रहा था। बस का टायर फटने से वह स्पीड कंट्रोल नहीं कर सका। जिसके कारण वह करीब 100 मीटर की ऊंचाई से गिर गई। हादसे में बस का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह नष्ट हो गया है।

सेना ने संभाला मोर्चा

बस नीचे सड़क पर उलटी गिरने से पहले एक ऑटो-रिक्शा को कुचलती हुई गई। अधिकारियों ने बताया कि ऑटो-रिक्शा में सवार लोगों को चोटें आईं, लेकिन वे बच गए। हादसे के बाद उसी रास्ते से गुजर रहे सेना के एक काफिले ने बचाव अभियान की कमान संभाली। बाद में एक हाइड्रोलिक क्रेन की मदद से गाड़ी को सीधा किया गया।

April 20, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरभिलाईलेटेस्ट

Bhilai: नेहरू नगर चौक के पास अनियंत्रित हुई थार, एक युवक की मौत

by Dakshi Sahu Rao April 20, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@भिलाई. Car Crashes in Bhilai One Youth Dies दुर्ग जिले के भिलाई नेहरू नगर चौक में एक भीषण सड़क हादसे में थार सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं। घटना सुपेला थाना क्षेत्र की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार-सोमवार दरिमयानी रात नेशनल हाइवे एनएच 53 पर नेहरू नगर चौक के पास तेज रफ्तार थार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे थार गाड़ी में सवार तीन युवकों में से एक की मौत हो गई। वहीं दो घायल हैं। जिनका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही सुपेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं मृत युवक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।

cg prime news

नेहरू नगर चौक के पास अनियंत्रित हुई थार, एक युवक की मौत, दो घायल

तीन दोस्त कार में सवार थे

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कार में सुपेला निवासी तीन दोस्त आकाश केशरवानी, ऋतिक साहू और करण सिंह सवार थे। हादसे के दौरान गाड़ी की रफ्तार काफी तेज बताई जा रही है। जिसके चलते चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

एक की हालत गंभीर

हादसे में आकाश केशरवानी की मौत हो गई। वहीं करण सिंह को गंभीर हालत में भिलाई के हाईटेक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। तीसरे युवक ऋतिक साहू को मामूली चोटें आई हैं। उसकी हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।

April 20, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरभिलाईलेटेस्ट

Bhilai: जमानत पर रिहा पति को पत्नी ने सिलबट्टे से मारा, हुई मौत

by Dakshi Sahu Rao April 20, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग. दुर्ग जिले के भिलाई में एक पत्नी ने अपने ही पति की सिलबट्टे से मारकर हत्या कर दी। घटना रविवार रात छावनी थाना क्षेत्र के कैंप दो की है। मृतक पति की पहचान 40 वर्षीय डोमन साहू के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार वह लेबर कमिश्नर का वाहन चालक था। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

एक दिन पहले जमानत पर छूटा था मृतक

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता था। एक दिन पहले भी मृतक की पत्नी ने थाने में एफआईआर दर्ज करवाई थी। तब पति के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया था। जहां से उसे जमानत मिल गई थी। जमानत पर छूटने के बाद दोनों के बीच में रविवार देर रात जमकर विवाद हुआ। इसी दौरान पत्नी ने आक्रोश में आकर पति की हत्या कर दी।

बेटी का गला दबा रहा था मृतक

मृतक के बड़े भाई ने पुलिस को बताया कि उनका भाई अक्सर घर में विवाद करता था। इसी वजह से परिवार भी टूट गया था। तीनों भाई अलग-अलग रहते थे। माता-पिता से भी मारपीट करता था। जिसके कारण वह गांव शिफ्ट हो गए हैं। वारदात वाले दिन मृतक की पत्नी ने फोन कर मुझे जानकारी दी कि वह बेटी का गला दबा रहा था। मैंने समझाने की बहुत कोशिश की। नहीं माना तो उसे मार दिया। जब बहू की सूचना पर हम घर पहुंचे तो भाई का कपड़े से चेहरा ढका हुआ था। बहू और दोनों बच्चे आसपास बैठे हुए थे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।

आरोपी पत्नी हिरासत में

छावनी थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया गया है। उससे घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

शराब के नशे में बच्चों को मारता

उधर मृतक के पड़ोसियों का कहना है कि मृतक आए दिन शराब पीकर घर में विवाद करता था। कई बार बच्चों के साथ मारपीट करता था। इसी वजह से पत्नी पहले भी परेशान रहती थी और कई बार पुलिस में शिकायत कर चुकी थी। मोहल्ले वालों को भी धमकता था। उनसे मारपीट करता था।

April 20, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
क्राइमछत्तीसगढ़दिल्लीदेशफीचरलेटेस्ट

पिता ने 11 साल की जुड़वा बेटियों का रेता गला, पत्नी बोली-आज ही फांसी दो

by Dakshi Sahu Rao April 19, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दिल्ली. In Kanpur a father murdered his 11-year-old twin daughters कानपुर में दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां के पिता ने रविवार तड़के अपनी 11 साल की जुड़वां बेटियों की हत्या कर दी। पिता ने कमरे में बेटियों का गला रेत दिया। फिर लाश के पास ही बैठा रहा। खुद पुलिस को कॉल किया। बोला- मैंने अपनी बच्चियों को मार डाला है। आप लोग आ जाइए।

पत्नी बोली-आज की फांसी दे दो

आरोपी पिता शशि रंजन दवा सप्लाई करने का काम करता है। वह नौबस्ता थाने के किदवई नगर में त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में पत्नी रेशमा छेत्री, तीन बच्चों रिद्धी, सिद्धी और 6 साल के बेटे गन्नू के साथ रहता था। बेटियों की हत्या के बाद बदहवास रेशमा ने रोते हुए पुलिस से कहा- पति को आज ही फांसी दे दी जाए।

पत्नी को नहीं पता था पति ने क्या किया

आरोपी की सूचना पर पुलिस जब उसके घर पहुंची तो दरवाजा बंद था। पुलिस ने घंटी बजाई तो पत्नी ने दरवाजा खोला। पुलिस देखकर पत्नी घबरा गई। पूछा- क्या हो गया? तब पुलिस ने पति के कॉल वाली बात बताई। पत्नी भागते हुए पति के कमरे में पहुंची तो देखा बच्चियों के खून से लथपथ शव फर्श पर पड़े थे। पिता शशि रंजन मिश्रा लाशों के बगल में बैठा था। पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया।

पत्नी के चरित्र पर शक था

शुरुआती जांच में सामने आया है कि पति को पत्नी के चरित्र पर शक था। इसीलिए वह पल-पल निगरानी रखता था। घर के बेडरूम तक में उसने सीसीटीवी लगवा रखे थे। पति सोचता था कि उसकी मौत के बाद बेटियों का क्या होगा? इसलिए दोनों बेटियों की हत्या करके उसने सुसाइड करने का प्लान किया। हालांकि, बेटियों की हत्या करने के बाद वह सुसाइड करने की हिम्मत नहीं जुटा सका।

पत्नी की शिकायत पर पति के खिलाफ हत्या की FIR

डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि पत्नी रेशमा की शिकायत पर शशि रंजन मिश्रा के खिलाफ नौबस्ता थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। हत्या के पीछे मानसिक तनाव, डिप्रेशन और आर्थिक तंगी समेत कई वजह सामने आई हैं। हत्यारोपी ने पत्नी पर सीधे तौर पर कोई भी आरोप नहीं लगाया है। जबकि, पत्नी का कहना था कि पति उस पर संदेह करता है। इस वजह से घर में बाहर से लेकर भीतर, यहां तक कि बेडरूम और किचन तक में कैमरे लगवा रखे थे।

पिता ने बताया, कैसे जुड़वां बेटियों को मारा

जुड़वां बेटियों की हत्या करने वाले शशि रंजन मिश्रा ने बताया- मैं अपनी दोनों बेटियों को बहुत प्यार करता था। मुझे लगता था कि मेरे मरने के बाद बेटियों का क्या होगा? वो कैसे सर्वाइव करेंगी? इसी बात को लेकर मैं परेशान था। मैंने एमआर की नौकरी छोड़ने के बाद खुद से अलग-अलग कंपनियों की दवा मेडिकल स्टोर और अस्पतालों में सप्लाई करता था। लेकिन, मेरा कामकाज भी बहुत अच्छा नहीं चल रहा था। इसके चलते मैं तनाव में रहता था। इसी के चलते मैं नशे और नींद की गोलियां खाने का आदी हो गया था।

18 अप्रैल को मैंने बेटियों की हत्या करके खुद सुसाइड करने का प्लान बनाया। लेकिन, बेटियों की हत्या करने के बाद बहुत घबरा गया और सुसाइड नहीं कर सका। बेटियों को किस तरह से मारा? इस सवाल पर शशि रंजन ने बताया कि एक दिन पहले मैं काकादेव से 500 रुपए का चापड़ खरीदकर लाया था।

दोनों बेटियां मेरे साथ ही कमरे में साेती थीं। पहले मैंने उनके खाने में नींद की गोलियां मिला दीं। फिर रोज की तरह उन्हें कमरे में जमीन पर बिछे बिस्तर पर सुला दिया। खाना खाने के बाद दोनों बेटियां अचेत हो गई। इसके बाद मैंने दोनों का गला घोंटा, फिर चापड़ से गर्दन रेत दी। खुद सुसाइड करने की हिम्मत नहीं जुटा सका। इसके बाद तड़के 4:20 बजे डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। फिर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।

April 19, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
CG PRIME NEWS
क्राइमछत्तीसगढ़दिल्लीदेशफीचरराष्ट्रीयलेटेस्ट

तमिलनाडु की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 16 लोगों की मौत, CM ने जताया दु:ख

by Dakshi Sahu Rao April 19, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दिल्ली. Explosion at Firecracker Factory in Tamil Nadu 16 Dead तमिलनाडु में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां के विरुधुनगर जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में रविवार को धमाका हुआ। जिसमें 16 लोगों की मौत हो गई है। फायर एंड रेस्क्यू विभाग के मुताबिक, हादसे में अब तक 16 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। 6 लोगों को गंभीर घायल होने के कारण अस्पताल ले जाया गया। कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

cg prime news

तमिलनाडु की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 16 लोगों की मौत, CM ने जताया दु:ख

CM ने जताया दु:ख

मिली जानकारी के अनुसार जिस वक्त यह हादसा हुआ उस समय फैक्ट्री में 30 लोग काम कर रहे थे। तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन (Tamil Nadu CM M.K. Stalin) ने एक्स (x) पर लिखा- इस हादसे में कई लोगों की मौत की खबर बेहद दु:खद है। मैं मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।

मंत्रियों से घटना स्थल जाने कहा

सीएम एमके स्टालिन ने मंत्रियों को तुरंत घटनास्थल पर जाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने जिला कलेक्टर से बात कर सभी जरूरी सहायता पहुंचाने के लिए सभी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। इधर दमकल, पुलिस और राहत टीमें मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने और फंसे लोगों को निकालने में जुटी हैं। फिलहाल विस्फोट की वजह साफ नहीं है।

6 दिन पहले भी धमाके

इससे पहले 13 अप्रैल को विरुधुनगर सत्तूर के पास सथिरापट्टी इलाके में एक पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ था। इसमें दो मजदूर की मौत हो गई थी। पांडी नाम के मजदूर की मौके पर झुलसने से मौत हो गई थी। वहीं अस्पताल में इलाज के दौरान करुप्पासामी (33) की मौत हो गई।

April 19, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरभिलाईलेटेस्ट

भिलाई में कल्याण और राजधानी नाम का सट्टा चलाने वाला युवक गिरफ्तार

by Dakshi Sahu Rao April 19, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग. Youth running ‘Kalyan’ and ‘Rajdhani’ betting rackets arrested in Bhilai दुर्ग जिले की वैशाली नगर थाना पुलिस ने अवैध सट्टा कारोबार में संलिप्त एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी कल्याण और राजधानी नामक सट्टा गेम में अंकों पर रुपए-पैसों का दांव लगाकर अवैध सट्टा संचालन में संलिप्त था। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत प्रभावी कार्रवाई करते हुए प्रकरण में विवेचना जारी है। पुलिस ने बताया कि पूर्व में पकड़े गए एक आरोपी के सहयोगी के रूप में इसे चिन्हित कर यह कार्रवाई की गई है।

पुलिस ने घेराबंदी करके पकड़ा

वैशालीनगर थाना पुलिस ने बताया कि 17 अप्रैल को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जवाहर नगर पुलिया के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा कल्याण और राजधानी नामक सट्टा गेम में अंकों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर अवैध सट्टा खेला और खिलाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। एक आरोपी को पकड़ा गया। जिसके विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

आरोपी को कोर्ट में किया पेश

विवेचना के दौरान प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपी संतोष शर्मा उर्फ संतन, उम्र 40 वर्ष, निवासी हाउसिंग बोर्ड न्यू हाउसिंग बोर्ड कैलाशनगर, थाना जामुल जिला दुर्ग को चिन्हित कर दिनांक 19 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इस आरोपी को किया गिरफ्तार

1. संतोष शर्मा उर्फ संतन, उम्र 40 वर्ष, निवासी हाउसिंग बोर्ड न्यू हाउसिंग बोर्ड कैलाशनगर, थाना जामुल जिला दुर्ग

इस टीम ने की कार्रवाई

इस कार्रवाई में थाना वैशालीनगर के थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत मिश्रा, सउनि रमेश शर्मा, प्रधान आरक्षक संतोष शर्मा, आरक्षक कपिल चौधरी, आरक्षक रवि कुमार और आरक्षक क्रमांक 1708 की भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सट्टा एवं ऑनलाइन सट्टा संबंधी किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। इस प्रकार के अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

April 19, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरभिलाईलेटेस्ट

सूर्या मॉल के क्लब में आधी रात परोसी अवैध बीयर, पुलिस रेड में संचालक गिरफ्तार

by Dakshi Sahu Rao April 19, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग. Police Raid at Listomania Club in Surya Mall Operator Arrested दुर्ग जिले के सुपेला थाना क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए एक क्लब संचालक को अवैध रूप से बीयर बेचते हुए गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई ऑपरेशन विश्वास के तहत की गई। जिसके अंतर्गत अवैध शराब बिक्री पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि जुनवानी स्थित टी-सूर्यामाल परिसर में संचालित एक क्लब में निर्धारित समय के बाद भी शराब परोसी जा रही है।

छत पर छिपाकर रखी थी बीयर

जांच के दौरान पुलिस टीम ने “लिस्टोमेनिया किचन एंड क्लब” में दबिश दी। निरीक्षण में पाया गया कि क्लब का लाइसेंस समय समाप्त होने के बावजूद ग्राहकों को अवैध रूप से बीयर उपलब्ध कराई जा रही थी। संचालक ने बीयर की बोतलों को क्लब की छत पर छिपाकर रखा था। ताकि जांच से बचा जा सके। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को पकड़ लिया और तलाशी के दौरान 64 बोतल बीयर बरामद की गई।

आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज

पुलिस ने आरोपी संजय गुप्ता (41 वर्ष), निवासी सेक्टर-04 भिलाई को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। जप्त की गई बीयर की कुल मात्रा 41.600 बल्क लीटर है। जिसकी अनुमानित कीमत 12,800 रुपये बताई गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

टीम की अहम भूमिका

इस कार्रवाई में थाना सुपेला की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। निरीक्षक राजेश कुमार साहू के नेतृत्व में सउनि उत्तम कुमार साहू, आरक्षक कमल नारायण, गोविंद साहू, कौशलेन्द्र और सविंदर सिंह की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा।

पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों और व्यवसाय संचालकों से अपील की है कि वे कानून का पालन करें। अवैध शराब बिक्री या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते सख्त कार्रवाई की जा सके।

 

April 19, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरभिलाईलेटेस्ट

इंस्टाग्राम में डॉ. अंबेडकर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी, समाज ने घेरा थाना, युवती गिरफ्तार

by Dakshi Sahu Rao April 19, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@भिलाई. भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट से भिलाई में बवाल मच गया है। रविवार को बड़ी संख्या में समाज और संगठन से जुड़े लोगों ने भिलाई नगर थाने का घेराव कर दिया। आरोपी युवती के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कई महिलाएं भी थाने के अंदर पहुंच गईं और जमकर नारेबाजी की।

भिलाई की रहने वाली युवती

मामला वैशाली नगर की रहने वाली युवती से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोप है कि उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बाबा साहब के खिलाफ आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी की थी। इस पोस्ट के सामने आने के बाद समाज के लोगों में नाराजगी फैल गई।

cg prime news

इंस्टाग्राम में डॉ. अंबेडकर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी, समाज ने घेरा थाना, युवती गिरफ्तार

पुलिस ने युवती को किया गिरफ्तार

भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 299 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी द्वारा अभद्र भाषा और गाली-गलौज का भी इस्तेमाल किया गया है, जिसे गंभीरता से लिया गया है। मामले की जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शिकायत के बाद दर्ज हुई एफआईआर

मूल निवासी संघ के जिला अध्यक्ष जय साहू ने इस मामले में थाना भिलाई नगर में लिखित शिकायत दी। उन्होंने बताया कि 18 अप्रैल की रात करीब 8:22 बजे उन्होंने इंस्टाग्राम पर “anamika_updhyay” नाम के अकाउंट पर यह आपत्तिजनक पोस्ट देखी। उनका कहना है कि इस तरह की टिप्पणी से न सिर्फ उनकी, बल्कि पूरे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। शिकायत में यह भी कहा गया है कि संबंधित अकाउंट पर डाले गए वीडियो और पोस्ट से जातिवादी सोच झलकती है, जो समाज में गलत संदेश देता है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को स्क्रीनशॉट, प्रोफाइल लिंक और वीडियो जैसे सबूत भी दिए हैं।

राजनांदगांव में भी शिकायत

मिली जानकारी के अनुसार युवती के सोशल मीडिया एकाउंट से वीडियो वायरल होने के बाद राजनांदगांव जिले में भी समाज की ओर से थाना में आवेदन देकर युवती के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। समाज के पदाधिकारियों ने युवती की गिरफ्तारी की मांग की है।

April 19, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
Newer Posts
Older Posts
YouTube Video VVUtQzBZN2Z1ZUhhSUJfblJvVnJDS2tBLk1rZlJ5ZjZMdFpv डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम नादिया में एक खेत में अचानक जमीन धंसने से कुएं जैसा गहरा प्राकृतिक गड्ढा बन गया है। लगातार हो रही बारिश के कारण यह गड्ढा धीरे-धीरे और गहरा होता जा रहा है, जिससे आसपास के क्षेत्र में चिंता का माहौल है। ग्रामीण इस घटना को लेकर हैरान हैं और प्रशासन से वैज्ञानिक जांच कराने की मांग कर रहे हैं। आखिर जमीन धंसने की वजह क्या है और क्या इससे आसपास के क्षेत्र को कोई खतरा है? देखिए पूरी रिपोर्ट और जानिए इस अनोखी प्राकृतिक घटना की पूरी जानकारी।

#Chhattisgarh #Dongargaon #NadiyaVillage #GroundCollapse #Rain #HeavyRain #NaturalSinkhole #BreakingNews #CGNews #Monsoon #VillageNews #Weather #Nature #RainAlert #LandCollapse #HindiNews #LatestNews #ViralNews #CGPrimeNews #IndiaNews #Geology #Farm #Agriculture #WeatherUpdate #GroundSink
डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम नादिया में एक खेत में अचानक जमीन धंसने से कुएं जैसा गहरा प्राकृतिक गड्ढा बन गया है। लगातार हो रही बारिश के कारण यह गड्ढा धीरे-धीरे और गहरा होता जा रहा है, जिससे आसपास के क्षेत्र में चिंता का माहौल है। ग्रामीण इस घटना को लेकर हैरान हैं और प्रशासन से वैज्ञानिक जांच कराने की मांग कर रहे हैं। आखिर जमीन धंसने की वजह क्या है और क्या इससे आसपास के क्षेत्र को कोई खतरा है? देखिए पूरी रिपोर्ट और जानिए इस अनोखी प्राकृतिक घटना की पूरी जानकारी।

#Chhattisgarh #Dongargaon #NadiyaVillage #GroundCollapse #Rain #HeavyRain #NaturalSinkhole #BreakingNews #CGNews #Monsoon #VillageNews #Weather #Nature #RainAlert #LandCollapse #HindiNews #LatestNews #ViralNews #CGPrimeNews #IndiaNews #Geology #Farm #Agriculture #WeatherUpdate #GroundSink
बारिश के बीच खेत में धंसी जमीन! डोंगरगांव के नादिया गांव में बना गहरा गड्ढा | Chhattisgarh News |
रायपुर के उरला थाना क्षेत्र के बेंद्री इलाके में स्थित एक पिग आयरन प्लांट में मंगलवार शाम करीब 7 बजे भीषण विस्फोट हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ऑक्सीजन सिलेंडर में हुए ब्लास्ट के कारण यह हादसा हुआ, जिसमें तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। धमाका इतना शक्तिशाली था कि मृतकों के शरीर के अंग करीब 100 मीटर दूर तक जा गिरे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विस्फोट ब्लास्ट फर्नेस के पास हुआ और धमाके के बाद पूरे प्लांट में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने फैक्ट्री में सुरक्षा उपकरणों की कमी और सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया है।
घटना की सूचना मिलते ही उरला पुलिस, एफएसएल की टीम और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच रिपोर्ट के बाद हादसे के वास्तविक कारणों और जिम्मेदारों की भूमिका स्पष्ट होगी।
रायपुर और छत्तीसगढ़ की हर बड़ी और विश्वसनीय खबर के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें, वीडियो को लाइक करें और अपने सुझाव कमेंट में जरूर दें।


#Raipur #Urla #Blast #FactoryBlast #PigIronPlant #IndustrialAccident #OxygenCylinder #BreakingNews #Chhattisgarh #RaipurNews #CGNews #Explosion #FactoryAccident #Safety #FSL #Police #LatestNews #HindiNews #NewsUpdate #ViralNews #IndustrialSafety #Workers #Accident #UrlaPolice #CGPrimeNews
रायपुर पिग आयरन प्लांट में भीषण ब्लास्ट | ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत | Urla Blast
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई है। नकाबपोश बदमाश घर में घुसा और बुजुर्ग दंपती को धारदार हथियार दिखाकर धमकाया। इसके बाद महिला के गले से सोने का नेकलेस लूटकर फरार हो गया। पूरी घटना घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर आरोपी विभान्शु महोबिया (21), निवासी मंडला (मध्य प्रदेश), को गिरफ्तार कर लिया। देखें CCTV फुटेज और जानिए पुलिस ने कैसे सुलझाया यह मामला।


#Durg #Chhattisgarh #Loot #Robbery #CCTV #Crime #BreakingNews #DurgPolice #MadhyaPradesh #Mandla #GoldChainLoot #SeniorCitizens #KnifePoint #PoliceAction #CGNews #HindiNews #CrimeNews #ViralVideo #LatestNews #CGPrimeNews #NewsUpdate #IndiaNews #Arrest #CCTVFootage #Security
दुर्ग में बुजुर्ग दंपती से चाकू की नोक पर लूट | CCTV में कैद नकाबपोश बदमाश | 24 घंटे में गिरफ्तार |
कवर्धा जिले में लगातार हो रही बिजली कटौती और उपभोक्ताओं की शिकायतों के बीच पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने ठाठापुर विद्युत सब स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बिजली विभाग के जेई को कार्यशैली और किसानों से व्यवहार को लेकर जमकर फटकार लगाई। विधायक ने स्पष्ट कहा कि जनता, विशेषकर किसानों से सम्मानपूर्वक बात करें और बिजली आपूर्ति की समस्याओं का समय पर समाधान सुनिश्चित करें। देखें इस कार्रवाई का पूरा वीडियो केवल CG Prime News पर।

#BhawnaBohra #Pandariya #Kawardha #ElectricityCut #PowerCut #CGNews #Chhattisgarh #BreakingNews #Viral #Electricity #Farmer #JE #SubStation #Inspection #CGPrimeNews #Kabirdham #NewsUpdate #PowerSupply #Politics #Shorts #YouTubeShorts #Trending #HindiNews #LatestNews #Action #PublicIssue #Bijli #Kisan #ChhattisgarhNews #IndiaNews
कवर्धा में विधायक भावना बोहरा का एक्शन| JE को लगाई जमकर फटकार, किसानों से व्यवहार पर सुनाई खरी-खरी|
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चिंतन शिविर 3.0 के दूसरे दिन की शुरुआत योगाभ्यास से की। नवा रायपुर स्थित IIM के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित विशेष योग सत्र में मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ योगासन और प्राणायाम किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि योग भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर है, जो स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है।
उन्होंने कहा कि प्रभावी सुशासन और बेहतर निर्णय क्षमता के लिए शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से चिंतन शिविर की शुरुआत योग से की गई, ताकि सकारात्मक ऊर्जा और एकाग्रता के साथ राज्य के विकास से जुड़े विषयों पर मंथन किया जा सके।
इस वीडियो में देखिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों का सामूहिक योगाभ्यास, साथ ही जानिए मुख्यमंत्री का प्रदेशवासियों के लिए विशेष संदेश। ऐसी ही ताज़ा और विश्वसनीय खबरों के लिए CG Prime News को सब्सक्राइब करें।


#VishnuDeoSai #ChintanShivir3 #Yoga #YogaDay #Chhattisgarh #Raipur #IIMRaipur #Cabinet #CGNews #CGPrimeNews #BreakingNews #IndianYoga #HealthyLife #GoodGovernance #CMVishnuDeoSai #NavaRaipur #Politics #LatestNews #YogaForLife #India
CM Vishnu Deo Sai का बड़ा संदेश | चिंतन शिविर 3.0 में मंत्रिमंडल के साथ किया योग | IIM Nava Raipur|
पंडवानी की विश्वविख्यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित डॉ. तीजन बाई को आज दुर्ग जिले के गनियारी गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर श्रद्धांजलि अर्पित की, जबकि उनके पुत्र दिलहरण पारधी ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, लोक कलाकारों और हजारों लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम प्रणाम किया।
डॉ. तीजन बाई ने अपने संघर्ष, अद्भुत अभिनय और ओजस्वी गायन से पंडवानी को विश्वभर में नई पहचान दिलाई। सामाजिक बंधनों को तोड़कर उन्होंने महिलाओं के लिए नई राह बनाई और छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाया। पद्मश्री, संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, पद्म भूषण और पद्म विभूषण जैसे सर्वोच्च सम्मानों से सम्मानित तीजन बाई का योगदान भारतीय लोककला के इतिहास में सदैव अमर रहेगा।
देखिए उनकी अंतिम यात्रा, राजकीय सम्मान, गार्ड ऑफ ऑनर और उनके प्रेरणादायक जीवन की पूरी कहानी, केवल CG Prime News पर।


#TejanBai #PadmaVibhushan #Pandwani #Chhattisgarh #CGPrimeNews #FinalFarewell #GuardOfHonour #FolkLegend #IndianCulture #LokKala #Tribute #Durg #Ganiyari #Raipur #Mahabharat #Padmashri #PadmaBhushan #BreakingNews #ChhattisgarhNews #RIPTejanBai
पद्म विभूषण डॉ. तीजनबाई को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई | गार्डऑफ ऑनर के बीच पंचतत्व में विलीन |
Subscribe

Popular Posts

  • 1

    भिलाई सेक्टर-6 मजार में रंगाई को लेकर खूनी विवाद, युवक पर कटर से हमला

    June 15, 2026
  • 2

    दुर्ग SSP विजय अग्रवाल पहुंचे जामुल थाना, रोल कॉल में पुलिसकर्मियों की ली क्लास

    November 4, 2025
  • 3

    Bilaspur Train Accident: कलेक्टर ने की 5 मौत की पुष्टि, Railway ने जारी किया हेल्प लाइन नंबर, लोको पायलट के फंसे होने की आशंका

    November 4, 2025
  • 4

    दुर्ग: जलघर की टंकी में मिली 3 दिन पुरानी सड़ी हुई लाश, 45 हजार से ज्यादा घरों में दूषित पानी की सप्लाई

    November 13, 2025
  • 5

    Breaking: BSP में लोहा चोरी मामले में BSP GM और नान एक्जीक्यूटिव गिरफ्तार

    July 9, 2026
  • 6

    चंद्रामौर्या अंडर ब्रिजः महिला के शव की शिनाख्त, लिव-इन पार्टनर पहुंचा थाने

    December 17, 2025
  • 7

    नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के रसूखदार आरोपी फरार, तीन दिन बीत गए

    February 3, 2026
  • 8

    नंबरप्लेट पर विधायक, पीछे CG King लिखकर रौबझाड़ रहा चालक गिरफ्तार

    December 28, 2025
  • 9

    दुर्ग SSP ने हेड कांस्टेबल को किया सस्पेंड, मृतक के रिश्तेदार से मांगा 5 हजार

    January 20, 2026
  • Big News: भिलाई के नाबालिग के आतंकवादियों से जुड़े तार, सुसाइड बॉम्बर बनने था तैयार

    November 19, 2025

Follow Us

Recent Posts

  • चोरी के आरोप से आहत पुलिस कांस्टेबल की नाबालिग बेटी ने किया सुसाइड

    July 9, 2026
  • अमेरिका ने ईरान के परमाणु ठिकानों के पास किए हमले, 170 मिसाइल-ड्रोन दागे

    July 9, 2026
  • पूजा-पाठ के नाम पर भिलाई की महिला से 85 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी इंदौर से गिरफ्तार

    July 9, 2026
  • Breaking: BSP में लोहा चोरी मामले में BSP GM और नान एक्जीक्यूटिव गिरफ्तार

    July 9, 2026
  • CG में शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: पहली कक्षा में प्रवेश के लिए 6 साल उम्र अनिवार्य, 1 अप्रैल से खुलेंगे स्कूल

    July 9, 2026
CG Prime News Logo

About Us

CG Prime News एक विश्वसनीय और निष्पक्ष हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो आपको आपके आस-पास और देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से हर पल जोड़े रखता है।

हमारा उद्देश्य है — जनता तक सही, सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना। हम राजनीति, शिक्षा, रोजगार, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी स्थानीय खबरों को सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करते हैं।

“सूचना ही शक्ति है” — हर खबर तथ्यों के साथ, बिना किसी पक्षपात के।

Office Address

Chief Editor: Rita Sharma

Editor: Dakshi Sahu Rao

Mobile: 9302547826

Email: cgprimenews85@gmail.com

Home| Disclaimer| Terms & Conditions| Advertisement Policy| About Us| Contact
© 2025 CGPrimeNews.com • Developed by byscreations.com
CG Prime News – छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट