CG Prime News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • बिलासपुर
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम
    • बालोद
    • जगदलपुर
    • राजनंदगांव
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार
  • धर्म-संस्कृति
  • खेल
  • शिक्षा
  • जॉब
  • स्वास्थ्य
CG Prime News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • बिलासपुर
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम
    • बालोद
    • जगदलपुर
    • राजनंदगांव
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार
  • धर्म-संस्कृति
  • खेल
  • शिक्षा
  • जॉब
  • स्वास्थ्य
Friday, July 10, 2026
Breaking
चोरी के आरोप से आहत पुलिस कांस्टेबल की नाबालिग बेटी ने...
अमेरिका ने ईरान के परमाणु ठिकानों के पास किए हमले, 170...
पूजा-पाठ के नाम पर भिलाई की महिला से 85 लाख की...
Breaking: BSP में लोहा चोरी मामले में BSP GM और नान...
CG में शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: पहली कक्षा में प्रवेश...
CG पुलिस में प्रशासनिक फेरबदल: 64 निरीक्षकों के तबादले, दुर्ग से...
उरला फैक्ट्री हादसा: 3 श्रमिकों की मौत फैक्ट्री बंद, 30-30 लाख...
महादेव सट्टा ऐप मामला: CBI ने 25 आरोपियों की चार्जशीट पेश,...
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला, कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर
20 हजार रिश्वत मांगने के आरोप में कुम्हारी थाने का आरक्षक...
CG Prime News
CG Prime News – छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • बिलासपुर
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम
    • बालोद
    • जगदलपुर
    • राजनंदगांव
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार
  • धर्म-संस्कृति
  • खेल
  • शिक्षा
  • जॉब
  • स्वास्थ्य
Copyright 2025 - All Right Reserved | BYS Creations
भिलाई सूर्या मॉल स्थित लिस्टोमानिया क्लब में पुलिस छापेमारी के दौरान जांच करती टीम
छत्तीसगढ़दुर्गन्यूजफीचरभिलाईलेटेस्टव्यापार

भिलाई सूर्यामॉल में लिस्टोमानिया क्लब में पुलिस छापा, एक्सपायरी शराब बरामद

by cgprimenews.com April 19, 2026
written by cgprimenews.com

एक संचालक हिरासत में और दूसरा संचालक और मैनेजर फरार

भिलाई. Police raid on Listomania Club in Surya Mall, Bhilai, expiry liquor recovered. स्मृति नगर चौकी अंतर्गत सूर्या मॉल में संचालित लिस्टोमानिया क्लब एंड किचन पर देर रात पुलिस ने छापेमारी कर बड़ा खुलासा किया। कार्रवाई के दौरान क्लब से करीब 6 पेटी एक्सपायरी डेट की शराब बरामद की गई, जिसे तत्काल जब्त कर लिया गया। पुलिस ने क्लब संचालक संजय गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया और आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत कार्रवाई की है।

भिलाई नगर सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि यह क्लब स्मृति नगर चौकी क्षेत्र में स्थित है, जहां देर रात तक नियमों के विरुद्ध शराब परोसी जा रही थी। एसएसपी विजय अग्रवाल के निर्देश पर टीम गठित की। टीम मौके पर पहुंच कर सर्च ऑपरेशन चलाया और पूरे परिसर की सघन तलाशी ली। छत पर रखी 6 पेटी एक्सपायरी शराब मिली। साथ कई संदिग्ध गतिविधि पाई गई। बता दें कि इस पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

तय समय से ज्यादा संचालन

पुलिस की जांच में सामने आया कि क्लब निर्धारित समय सीमा के बाद भी चालू था। प्रमोशनल जानकारी में 11:30 बजे बंद होने का दावा किया गया था, लेकिन वास्तविकता में क्लब देर रात तक संचालित हो रहा था। सामने प्रॉम्टर पर नोटिस भी चला जा रहा था। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई।

अंदर का नजारा देख पुलिस भी हैरान

स्मृति नगर चौकी पुलिस ने बताया कि छापेमारी के दौरान क्लब के अंदर बड़ी संख्या में युवक-युवतियां अश्लील गानों पर डांस करते पाए गए। माहौल पूरी तरह नियमों के विपरीत था। जांच में सामने आया कि क्लब में एक्सपायरी शराब के बैच को हटाकर परोसा जा रहा था। एक बोतल जिसकी अधिकतम कीमत करीब 200 रुपए होनी चाहिए, उसे 700 रुपए तक में ग्राहकों को बेचा जा रहा था।

आबकारी विभाग पर उठे सवाल

इस पूरे मामले के सामने आने के बाद आबकारी विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्योंकि बार में एक डायरी मेंटेन की जाती है। उसे आबकारी विभाग चेंक करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी गतिविधि लंबे समय से चल रही थी, लेकिन संबंधित विभाग को इसकी भनक तक नहीं लगी।

स्वास्थ्य से खिलवाड़ के आरोप

एसएसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि इस तरह एक्सपायरी शराब परोसना सीधे तौर पर लोगों की सेहत से खिलवाड़ है। क्लब में संदिग्ध नशीले पदार्थों की भी उपलब्धता की जानकारी मिली है, जिसकी जांच जारी है। वहीं लोगों की संलिप्तता की तप्तीश की जा रही है।

April 19, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरभिलाईलेटेस्ट

खारुन ब्रिज पर ओवरटेक कर रहे बाइक सवार को ट्रक ने कुचला, मौत

by Dakshi Sahu Rao April 18, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@भिलाई.  दुर्ग-रायपुर मार्ग पर कुम्हारी स्थित खारुन ब्रिज शनिवार को एक बार फिर लापरवाही की कीमत चुकाने वाली दर्दनाक घटना का गवाह बना। यहां एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जिसने जल्दबाजी और जोखिम भरे ओवरटेक के चलते अपनी जान गंवा दी। मृतक की पहचान आरिफ रजा मंसूरी के रूप में हुई है, जो काम के सिलसिले में रायपुर की ओर जा रहे थे।

लापरवाही से हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ब्रिज पर दो ट्रक समानांतर चल रहे थे। ऐसे जोखिम भरे हालात में भी युवक ने दोनों ट्रकों के बीच से निकलने का प्रयास किया। यह निर्णय जानलेवा साबित हुआ। ओवरटेक के दौरान बाइक का हैंडल ट्रक से टकराया और वह सड़क पर गिर पड़े। पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। विशेषज्ञ मानते हैं कि ऐसे संकरे और व्यस्त मार्गों पर ओवरटेक करना सबसे बड़ा जोखिम होता है।

हेलमेट नहीं पहनना बना मौत का कारण

हादसे के बाद जो तथ्य सामने आया, वह और भी चिंताजनक है। युवक ने हेलमेट पहना नहीं था, बल्कि उसे बाइक के हैंडल में टांगा हुआ था। सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सड़क सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि हेलमेट केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि जीवन बचाने के लिए जरूरी है।

पुलिस की कार्रवाई और सख्त संदेश

घटना की सूचना मिलते ही कुम्हारी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सुपेला मर्चुरी भेजा गया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 106(1) और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत मामला दर्ज किया है। वाहन को जब्त कर चालक को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस ने साफ कहा है कि सड़क पर लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

April 18, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
क्राइमछत्तीसगढ़फीचरबलरामपुरलेटेस्ट

जमीन बंटवारे के विवाद में मारपीट के बाद महिला की मौत, 6 आरोपी गिरफ्तार

by Dakshi Sahu Rao April 18, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@ बलरामपुर. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के राजपुर थाना अंतर्गत बरियों चौकी क्षेत्र में जमीन बंटवारे को लेकर हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सिथमा निवासी 55 वर्षीय महिला राजो बाई की मौत मारपीट के बाद हुई। प्रार्थी कुलन राम (60) ने चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 15 अप्रैल को जब वह अपने बेटे-बहू के साथ खेत में काम कर रहे थे, उसी दौरान घर में मौजूद उनकी पत्नी पर आरोपियों ने हमला कर दिया।

ऐसे हुआ हमला

परिजनों के अनुसार शाम करीब 5 बजे नातिन पायल ने दौड़कर सूचना दी कि दादी के साथ मारपीट हो रही है। जब परिवार मौके पर पहुंचा तो देखा कि आरोपी संजय मानिकपुरी, उसकी पत्नी परमेश्वरी उर्फ पनेसरी सहित अन्य लोग जमीन के हिस्से को लेकर विवाद करते हुए हाथ-मुक्कों और लातों से मारपीट कर रहे थे। बीच-बचाव के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

इलाज से पहले ही बिगड़ी हालत

अगले दिन 16 अप्रैल को परिजन एक पारिवारिक कार्यक्रम में गए हुए थे। इसी दौरान मृतका की तबीयत अचानक बिगड़ गई। घर लौटने पर परिजनों ने देखा कि महिला की हालत गंभीर है और कुछ ही समय में उसने बोलना बंद कर दिया। थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि मारपीट के कारण उत्पन्न मानसिक तनाव और दर्द की वजह से यह घटना हुई।

पुलिस कार्रवाई

मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। पोस्टमार्टम के बाद जांच में पाया गया कि महिला की मौत मारपीट से जुड़े कारणों से हुई है। इसके आधार पर पुलिस ने 6 आरोपियों—संजय मानिकपुरी, परमेश्वरी उर्फ पनेसरी, सरस्वती उर्फ बुधो, राजकुमारी उर्फ जुईया, चैतू मानिकपुरी और फुलकुंवर—के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज किया।

सभी आरोपी गिरफ्तार

जांच के दौरान आरोप सिद्ध पाए जाने पर पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत विवेचना जारी है और आगे आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

April 18, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरलेटेस्ट

Durg में बॉयफ्रेंड ने की गर्लफ्रेंड की हत्या, अफेयर के शक में घोंटा गला

by Dakshi Sahu Rao April 18, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग. दुर्ग जिले के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में एक युवती की संदिग्ध मौत का मामला हत्या में तब्दील हो गया। 17 अप्रैल 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि एक युवती की परिस्थितियां संदिग्ध हैं। मौके पर पहुंची टीम ने प्रारंभिक जांच शुरू की, जिसमें मामला सामान्य नहीं पाया गया। गहन जांच के बाद हत्या की पुष्टि हुई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

प्रेम संबंध में विवाद बना हत्या की वजह

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी कार्तिक राम साहू (27 वर्ष), निवासी बालोद, अपनी परिचित युनेश्वरी वर्मा (26 वर्ष), निवासी खैरागढ़ को पुलगांव से पद्मनाभपुर स्थित अपने किराए के कमरे में लाया था। दोनों के बीच पहले से प्रेम संबंध था, लेकिन हाल के दिनों में संदेह और आपसी विवाद बढ़ गया था। इसी तनाव के दौरान आरोपी ने युवती का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

आरोपी गिरफ्तार

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया गया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता धारा 103(1) के तहत अपराध दर्ज कर आगे की विवेचना जारी है। घटनास्थल से जरूरी भौतिक साक्ष्य भी जब्त किए गए हैं।

किराए के मकान में की हत्या

हत्या की वारदात सुभाष नगर स्थित किराए के मकान में हुई। पुलिस टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाकर फॉरेंसिक जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है ताकि किसी भी पहलू को नजरअंदाज न किया जाए।

विवाद का समाधान कानूनी तरीके से करें

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के व्यक्तिगत विवाद या मानसिक तनाव की स्थिति में कानून को हाथ में न लें। ऐसे मामलों में तत्काल पुलिस या संबंधित एजेंसियों से संपर्क कर वैधानिक तरीके से समाधान निकालें।

April 18, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
CG PRIME NEWS
छत्तीसगढ़दिल्लीदेशफीचरराजनीतिलेटेस्ट

Big News: महिला आरक्षण से जुड़ा बिल लोकसभा में 54 वोट से गिरा

by Dakshi Sahu Rao April 17, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दिल्ली. Women’s Reservation and Delimitation Bill महिला आरक्षण विधेयक से जुड़े संविधान के तीन संशोधन बिल सरकार लोकसभा में पास नहीं करा पाई। 21 घंटे की चर्चा के बाद सबसे पहले संविधान संशोधन बिल पर वोटिंग हुई। संविधान 131 वां संशोधन विधेयक 2026 के जरिए 850 सीट करने का प्रावधान था। इसके पक्ष में 298 विपक्ष में 230 वोट पड़े।

लोकसभा में 528 सांसदों ने वोट डाले। बिलों को पास कराने के लिए दो तिहाई बहुमत की जरूरत थी। 528 का दो तिहाई 352 होता है। इस तरह बहुमत नहीं मिलने पर यह बिल 54 वोट से गिर गया है। इसके बाद सरकार ने बाकी दो बिल परिसीमन संशोधन संविधान बिल 2026 और केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) बिल 2026 पर सरकार ने वोटिंग कराने से इनकार कर दिया।

11 साल में पहली बार बिल गिरा

11 साल के शासन में यह पहला मौका है जब मोदी सरकार सदन में कोई बिल पास नहीं करा पाई। इससे पहले अमित शाह ने एक घंटा भाषण दिया था। कहा कि अगर यह बिल पास नहीं होते तो उसकी जिम्मेदारी विपक्ष की होगी। देश की महिलाएं देख रही है कि उनकी राह का रोड़ा कौन है।

राहुल गांधी ने बिल को कहा शर्मनाक

शुक्रवार को विपक्ष के नेता राहुल गांधी ( Rahul gandhi) ने पीएम मोदी ( PM Modi ) को निशाने पर लिया। राहुल गांधी ने कहा कि-यह महिला आरक्षण बिल महिलाओं को कमजोर बनाएगा। यह शर्मनाक कानून है, पुराना कानून लाओ हम समर्थन देंगे। यह सिर्फ भारत के निर्वाचन क्षेत्र के नक्शे को बदलने के लिए है।

NDA सांसदों ने किया विरोध

राहुल गांधी ने आक्रामक तेवर के साथ कहा कि भाजपा भारत के लोग या सेना नहीं है। हम आपको अटैक करते हैं, सेना को नहीं। आप कायरों की तरह सेना के पीछे मत छिपो। राहुल गांधी ने पीएम मोदी का नाम लिए बिना कहा- बालाकोट, नोटबंदी, सिंदूर का जादूगर पकड़ा गया। इस पर एनडीए सांसदों ने विरोध किया। बोले- राहुल प्रधानमंत्री का अपमान कर रहे हैं। इसके बाद स्पीकर ओम बिरला ने उनके विवादित शब्दों को कार्यवाही से हटा दिया।

राहुल की स्पीच की 4 बड़ी बातें

सच यह है कि जादूगर पकड़ा गया है: भाजपा जानती है कि यह बिल पास नहीं हो सकता। वे इतने बेवकूफ नहीं है वे जानते हैं। इसीलिए उन्होंने चुनावी नक्शा बदलने के लिए महिला आरक्षण का सहारा लिया। सच यह है कि जादूगर पकड़ा गया है। सिंदूर, नोटबंदी का जादूगर पकड़ा गया है।

दलितों, ओबीसी वर्गों के लिए क्रूरता वाला बिल: भारत के इतिहास में यह सबसे कड़वा सच है। मैं इसके बारे में सब जानता हूं। यह ओबीसी, दलित वर्गों के लिए क्रूरता वाला बिल है। सभी जानते हैं कि ओबीसी, दलित और महिलाओं के साथ क्या होता है। सरकार ओबीसी का अधिकार छीनना चाहती है।

पीएम ने अमेरिका के साथ दबाव में समझौता किया: अमेरिका के साथ एक ऐसा समझौता किया गया जिस पर देश का कोई भी प्रधानमंत्री किसी भी हाल में दस्तखत नहीं करता। जब तक कि वह किसी दबाव में न हो, कल मैं प्रधानमंत्री को बोलते हुए देख रहा था। उनमें ऊर्जा की कमी लग रही थी, वे अपना मैसेज ठीक से पहुंचा नहीं पा रहे थे। अचानक मेरा ध्यान इस बात पर गया कि कल 16 अप्रैल थी। यही वह संख्या है- 16, इसी में पहेली का जवाब छिपा है।

हम आपको चुनावी नक्शा बदलने नहीं देंगे: आप डरते हो कि देश की राजनीति में क्या हो रहा है। आपकी पॉवर कम होती जा रही है। इसलिए चुनावी नक्शा बदलना चाह रहे हो जैसा कि असम में किया, लेकिन हम आपको ऐसा नहीं करने देंगे। पूरा विपक्ष इसे हरा कर रहेगा।

April 17, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरलेटेस्ट

दुर्ग में पुलिसकर्मी के बेटे पर बदमाशों ने किया चाकू से ताबड़तोड़ हमला, हालत नाजुक

by Dakshi Sahu Rao April 17, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक पुलिसकर्मी के बेटे पर बदमाशों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना मोहन नगर थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के अनुसार बदमाशों ने पहले युवक को फोन कर कातुलबोर्ड के मैदान में बुलाया। वहां पहुंचते ही उस पर चाकू से हमला कर दिया। युवक संभल पाता उससे पहले ही वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा।

सिर, पेट में गंभीर चोंटे

बदमाशों के हमले में घायल पुलिसकर्मी के बेटे के पेट, सिर और छाती में गंभीर चोटें आई हैं। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे आईसीयू में रखा गया है।

किसी बहाने से फोन कर बुलाया

घायल युवक का नाम टिकेश्वर यादव (25) बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने टिकेश्वर को किसी बहाने से फोन कर मैदान में बुलाया था। जैसे ही वह वहां पहुंचा, पहले से मौजूद हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। घायल के पिता पुलिस विभाग में हैं और सीएफ बटालियन में पदस्थ हैं। बताया जा रहा है कि वे आईजी की गाड़ी चलाते हैं।

आरोपियों की गिरफ्तारी

मामले की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी नवीन राजपूत, मोहन नगर पुलिस टीम और सीएसपी दुर्ग सिटी हर्षित मेहर अस्पताल पहुंचे और घायल का हाल जाना। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इस मामले में कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

मामले की जांच जारी

पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी हमलावरों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया जाएगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है। विवाद की असल वजह क्या है पुलिस अब इस पहलु पर भी जांच कर रही है।

 

April 17, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
CG PRIME NEWS
अन्य

राहुल गांधी के खिलाफ FIR, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दिया आदेश

by Dakshi Sahu Rao April 17, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दिल्ली. FIR Against Rahul Gandhi Allahabad High Court Issues Order इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया है। जज ने कहा, FIR दर्ज करके मामले को CBI को ट्रांसफर किया जाए। कोर्ट ने यह आदेश कर्नाटक भाजपा (BJP) के कार्यकर्ता एस विग्नेश शिशिर की याचिका पर दिया। उन्होंने राहुल गांधी पर ब्रिटिश नागरिकता लेने का आरोप लगाया था। कोर्ट ने CBI से मामले की जांच के आदेश भी दिए। एक तरफ राहुल गाँधी लोकसभा में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर बोल रहे थे दूसरी ओर उन पर FIR दर्ज हो गया।

कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज करने की मांग

याचिका में राहुल गांधी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की विभिन्न धाराओं के साथ-साथ ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट 1923, पासपोर्ट एक्ट 1967 और फॉरेनर्स एक्ट 1946 के उल्लंघन के आरोप लगाए हैं। याचिकाकर्ता का कहना है कि यह मामला राष्ट्रीय सुरक्षा और नागरिकता से जुड़ा गंभीर विषय है।

याचिका को खारिज कर दिया था

28 जनवरी, 2026 को MP-MLA कोर्ट ने विग्नेश शिशिर की याचिका को खारिज कर दिया था। तब कोर्ट ने कहा था- ‘मामले में हाईकोर्ट- सुप्रीम कोर्ट से अब तक कोई आदेश पारित नहीं हुआ है। याचिकाकर्ता की ओर से नागरिकता (सिटीजनशिप) के संबंध में कोई नया या ठोस साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया है।’

कोर्ट ने मंत्रालय से ‘टॉप सीक्रेट’ फाइलें ली

सुनवाई के दौरान जज सुभाष विद्यार्थी ने गृह मंत्रालय के फॉरेनर्स डिवीजन को निर्देश दिए थे कि मामले से संबंधित सभी जरूरी दस्तावेज पेश करें। मंत्रालय ने केस से जुड़ी सभी फाइलें हाईकोर्ट में पेश कीं। विग्नेश शिशिर का दावा है कि उन्होंने कोर्ट के समक्ष ऐसे दस्तावेज और साक्ष्य पेश किए हैं, जिनसे यह संकेत मिलता है कि राहुल गांधी यूनाइटेड किंगडम में मतदाता रहे हैं। वहां चुनावों में भागीदारी से जुड़े रिकॉर्ड मौजूद हैं।

April 17, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
CG PRIME NEWS
छत्तीसगढ़दिल्लीदेशफीचरराजनीतिराष्ट्रीयलेटेस्ट

महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर राहुल गांधी बोले-यह शर्मनाक कानून है

by Dakshi Sahu Rao April 17, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दिल्ली. Women’s Reservation and Delimitation Bill महिला आरक्षण विधेयक और परिसीमन विधेयक पर शुक्रवार को लोकसभा में चर्चा के दौरान गहमा-गमहमी बनी रही। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ( Rahul gandhi) ने पीएम मोदी ( PM Modi ) को निशाने पर लिया। राहुल गांधी ने कहा कि-यह महिला आरक्षण बिल महिलाओं को कमजोर बनाएगा। यह शर्मनाक कानून है, पुराना कानून लाओ हम समर्थन देंगे। यह सिर्फ भारत के निर्वाचन क्षेत्र के नक्शे को बदलने के लिए है।

NDA सांसदों ने किया विरोध

राहुल गांधी ने आक्रामक तेवर के साथ कहा कि भाजपा भारत के लोग या सेना नहीं है। हम आपको अटैक करते हैं, सेना को नहीं। आप कायरों की तरह सेना के पीछे मत छिपो। राहुल गांधी ने पीएम मोदी का नाम लिए बिना कहा- बालाकोट, नोटबंदी, सिंदूर का जादूगर पकड़ा गया। इस पर एनडीए सांसदों ने विरोध किया। बोले- राहुल प्रधानमंत्री का अपमान कर रहे हैं। इसके बाद स्पीकर ओम बिरला ने उनके विवादित शब्दों को कार्यवाही से हटा दिया।

राहुल गांधी बोलते हैं, तो सरकार उन्हें टोकती है

राहुल गांधी के भाषण पर कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा, यह हैरानी की बात है कि जब भी विपक्ष के नेता राहुल गांधी बोलते हैं, तो सरकार उन्हें टोकती है। अब वे उनके भाषणों को भी हटाना चाहते हैं। उन्होंने एक जादूगर की कहानी सुनाई थी। सरकार इसे प्रधानमंत्री से क्यों जोड़ रही है, जबकि राहुल गांधी ने तो बस एक जादूगर की कहानी सुनाई थी? वे हर बात को PM मोदी से क्यों जोडऩे लगते हैं?

गृह मंत्री अमित शाह बहस का जवाब देंगे

लोकसभा में महिला आरक्षण को लागू करने के लिए सीटों के परिसीमन से जुड़े तीन संशोधित बिलों पर आज लोकसभा में दूसरे दिन चर्चा जारी है। बिलों पर आज ही वोटिंग होगी। गृह मंत्री अमित शाह आज शाम करीब 6 बजे लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक और परिसीमन विधेयक पर हुई बहस का जवाब देंगे।

बचपन के ट्रॉमा और बचपन में देखे गए जादू के शो से गुजर रहे हैं

लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनोट ने कहा, उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था। वह अपने बचपन के ट्रॉमा और बचपन में देखे गए जादू के शो से गुजर रहे हैं। स्पीकर ने भी उन्हें रुकने के लिए कहा लेकिन उन्होंने स्पीकर से कहा- अरे सुनिए मजा आएगा। ये क्या बकवास है।

राहुल की स्पीच की 4 बड़ी बातें

सच यह है कि जादूगर पकड़ा गया है: भाजपा जानती है कि यह बिल पास नहीं हो सकता। वे इतने बेवकूफ नहीं है वे जानते हैं। इसीलिए उन्होंने चुनावी नक्शा बदलने के लिए महिला आरक्षण का सहारा लिया। सच यह है कि जादूगर पकड़ा गया है। सिंदूर, नोटबंदी का जादूगर पकड़ा गया है।

दलितों, ओबीसी वर्गों के लिए क्रूरता वाला बिल: भारत के इतिहास में यह सबसे कड़वा सच है। मैं इसके बारे में सब जानता हूं। यह ओबीसी, दलित वर्गों के लिए क्रूरता वाला बिल है। सभी जानते हैं कि ओबीसी, दलित और महिलाओं के साथ क्या होता है। सरकार ओबीसी का अधिकार छीनना चाहती है।

पीएम ने अमेरिका के साथ दबाव में समझौता किया: अमेरिका के साथ एक ऐसा समझौता किया गया जिस पर देश का कोई भी प्रधानमंत्री किसी भी हाल में दस्तखत नहीं करता। जब तक कि वह किसी दबाव में न हो, कल मैं प्रधानमंत्री को बोलते हुए देख रहा था। उनमें ऊर्जा की कमी लग रही थी, वे अपना मैसेज ठीक से पहुंचा नहीं पा रहे थे। अचानक मेरा ध्यान इस बात पर गया कि कल 16 अप्रैल थी। यही वह संख्या है- 16, इसी में पहेली का जवाब छिपा है।

हम आपको चुनावी नक्शा बदलने नहीं देंगे: आप डरते हो कि देश की राजनीति में क्या हो रहा है। आपकी पॉवर कम होती जा रही है। इसलिए चुनावी नक्शा बदलना चाह रहे हो जैसा कि असम में किया, लेकिन हम आपको ऐसा नहीं करने देंगे। पूरा विपक्ष इसे हरा कर रहेगा।

April 17, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
CG Prime news
छत्तीसगढ़जगदलपुरफीचरराजनीतिलेटेस्ट

विकास पथ पर बस्तर, CM ने 250 करोड़ के 86 सड़कों की रखी आधारशिला

by Dakshi Sahu Rao April 17, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@जगदलपुर. बस्तर के विकास पथ पर शुक्रवार को एक नया अध्याय जुड़ गया है। जहाँ प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेस-4 के अंतर्गत बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए व्यापक स्तर पर कार्यों का शुभारंभ किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर से वर्चुअल माध्यम से विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और शुभारंभ किया, जिसका सीधा प्रसारण जगदलपुर के कुम्हरावंड स्थित शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय के सभागार में किया गया।

250 करोड़ रुपए से निर्माण कार्य

कार्यक्रम के दौरान बस्तर जिले की कुल 86 महत्वपूर्ण सड़क कार्यों की आधारशिला रखी गई। जिनकी कुल लंबाई 235.45 किलोमीटर और अनुमानित लागत लगभग 250 करोड़ रुपये है। इन सड़कों के निर्माण का औपचारिक शिलान्यास किया, जो क्षेत्र की ग्रामीण कनेक्टिविटी को एक नई ऊंचाई पर ले जाने का संकल्प है।

विधायक बोले-गांवों में समृद्धि का मार्ग बनेगी सड़कें

जगदलपुर में आयोजित समारोह के दौरान विधायक चित्रकोट विनायक गोयल ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि ये सड़कें केवल आवागमन का साधन नहीं बल्कि ग्रामीणों के जीवन में समृद्धि लाने का मार्ग बनेंगी। उन्होंने इन कार्यों के लिए शासन का आभार प्रकट करते हुए कहा कि बुनियादी ढांचे में यह सुधार स्थानीय सामुदायिक जुड़ाव को और सशक्त करेगा।

इसी कड़ी में जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के विजन को याद करते हुए बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की दूरगामी सोच से आज बस्तर की तस्वीर बदल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य सड़कों के माध्यम से हर ग्रामीण तक शुद्ध पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएँ पहुँचाना है। इस अवसर पर जिला पंचायत के उपाध्यक्ष बलदेव मंडावी, जगदलपुर नगर निगम सभापति खेमसिंह देवांगन ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

सड़कों से बढ़ेगी कनेक्टिविटी

विकास की यह लहर जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों और ब्लॉकों में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। लोहंडीगुड़ा, दरभा, बास्तानार और तोकापाल जैसे क्षेत्रों में स्वीकृत सड़कों से कनेक्टिविटी की दशकों पुरानी आवागमन की दिक्कतें दूर होगी। इस अवसर पर कलेक्टर आकाश छिकारा, जनपद पंचायतों के अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच और बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

April 17, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
CG PRIME NEWS
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गफीचरलेटेस्ट

Durg में 1.20 लाख की नशीली टेबलेट के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

by Dakshi Sahu Rao April 17, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग. History-sheeter arrested in Durg with narcotic tablets worth 1.20 lakh दुर्ग जिले में नशे का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मोहन नगर थाना पुलिस ने शुक्रवार को आर्य नगर से हिस्ट्रीशीटर आरोपी को 1.20 लाख रुपए की नशीली टेबलेट के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से 300 प्रतिबंधित नशीली टेबलेट मिली है।

नशीली टेबलेट बेचने की सूचना पर पुलिस रेड

आरोपी की पहचान शंकर नगर दुर्ग निवासी प्रांजल यादव (25) के रूप में हुई है। पुलिस को 16 अप्रैल की सुबह करीब 9:25 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि आर्य नगर स्थित पुरानी टंकी के पास एक युवक अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बेच रहा था। पुलिस सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची और आरोपी को दबोच लिया।

हिस्ट्रीशीटर निकला आरोपी

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी प्रांजल यादव मोहन नगर थाना का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ पहले से ही दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार में सक्रिय था और क्षेत्र में युवाओं को इसकी आपूर्ति कर रहा था।

300 गोलियां बरामद हुईं

तलाशी के दौरान उसके पास से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट ‘आरलाम 0.5’ की कुल 300 गोलियां बरामद हुईं। ये गोलियां चार पन्नों में पैक थीं, जिनकी कुल कीमत लगभग 1 लाख 20 हजार रुपये आंकी गई है। आरोपी के पास से 300 रुपये नगद भी मिले।

आरोपी ने दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एनडीपीएस एक्ट की धारा 50 और 67 के तहत नोटिस देकर वैधानिक प्रक्रिया पूरी की। हालांकि आरोपी ने दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया। बरामद नशीली दवाओं का वजन करीब 55 ग्राम पाया गया, जिसे मौके पर ही सीलबंद कर जब्त कर लिया गया।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (NDPS ACT) की धारा 8, 22 और 27(क) के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है। साथ ही, मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

April 17, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
कुम्हारी खारुन नदी ब्रिज पर चलती वाहनों की आवाजाही और मरम्मत के बाद पुनः खुला नेशनल हाईवे-53 पुल
छत्तीसगढ़दुर्गफीचररायपुरलेटेस्ट

कुम्हारी खारुन ब्रिज 15 दिन में दुरुस्त, 40 साल पुराने पुल की उम्र 20 वर्ष बढ़ी

by cgprimenews.com April 17, 2026
written by cgprimenews.com
 

CG PRIME NEWS @भिलाई.  Kumhari Kharun Bridge repaired in 15 days, 40-year-old bridge’s lifespan extended by 20 years
कुम्हारी
स्थित खारुन नदी पर बना 40 साल पुराना ब्रिज अब पूरी तरह दुरुस्त कर दिया गया है। नेशनल हाईवे-53 पर स्थित 200 मीटर लंबे इस ब्रिज पर 1 अप्रैल से मरम्मत कार्य चल रहा था, जिसे रिकॉर्ड 15 दिनों में पूरा कर लिया गया। गुरुवार रात करीब 8:15 बजे से पुल को फिर से यातायात के लिए खोल दिया गया, जिससे हजारों वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।

READ MORE – भीषण गर्मी : इस शहर में दोपहर 12 से 4 बजे तक बंद रहेंगे ट्रैफिक सिग्नल

नई तकनीक से बदला गया एक्सपेंशन

एनएच इंजीनियरिंग टीम के अनुसार, ब्रिज के खराब हो चुके एक्सपेंशन जॉइंट्स को बदलकर नई तकनीक से मजबूत किया गया है, जिससे इसकी आयु लगभग 20 वर्ष बढ़ने का अनुमान है। कुल 18 एक्सपेंशन जॉइंट्स को बदला गया और पूरे पुल का डामरीकरण भी किया गया।

45 हजार से अधिक वाहनों का रोज ट्रैफिक दबाव

ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि लगभग 45 हजार वाहनों के दैनिक दबाव को देखते हुए ट्रैफिक डायवर्सन पुलिस प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती रहा। रायपुर कमिश्नर संजीव शुक्ला और दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल की संयुक्त रणनीति के तहत व्यापक ट्रैफिक प्लान लागू किया गया। पहले दिन 700 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई और पूरे मार्ग को सुचारु रूप से डायवर्ट किया गया।

ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर ने बताया कि 15 दिनों तक दुर्ग और रायपुर पुलिस ने दिन-रात ड्यूटी निभाई और बिना किसी बड़ी बाधा के मरम्मत कार्य पूरा कराया गया।

April 17, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
भीषण गर्मी में खाली ट्रैफिक सिग्नल का दृश्य, बिलासपुर
छत्तीसगढ़फीचरबिलासपुरमौसमलेटेस्ट

भीषण गर्मी : इस शहर में दोपहर 12 से 4 बजे तक बंद रहेंगे ट्रैफिक सिग्नल

by cgprimenews.com April 17, 2026
written by cgprimenews.com

Scorching heat: Traffic signals will remain closed in this city from 12 noon to 4 pm

बिलासपुर में भीषण गर्मी को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। शहर में दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक सभी ट्रैफिक सिग्नल अस्थायी रूप से बंद रहेंगे। यह फैसला लगातार बढ़ते तापमान, जो 42 डिग्री के करीब पहुंच चुका है, को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

READ MORE –छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य संशोधन कानून 2026 पर विवाद, हाई कोर्ट पहुंचा मामला

एसएसपी के निर्देश पर आदेश जारी

यह आदेश एसएसपी रजनेश सिंह के दिशा-निर्देश पर जारी किया गया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि भीषण गर्मी के दौरान ट्रैफिक सिग्नल पर रुकना आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहा था, खासकर महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों के लिए।

17 अप्रैल से लागू होगा नियम

पुलिस के अनुसार यह व्यवस्था 17 अप्रैल से लागू कर दी गई है। दोपहर 12 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर लगे ट्रैफिक सिग्नल बंद रहेंगे, ताकि लोग बिना रुके अपने गंतव्य तक पहुंच सकें और तेज धूप व लू से बच सकें।

सावधानी बरतने की अपील

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि सिग्नल बंद रहने के दौरान ट्रैफिक नियमों का पालन करें और सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।

April 17, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
Newer Posts
Older Posts
YouTube Video VVUtQzBZN2Z1ZUhhSUJfblJvVnJDS2tBLk1rZlJ5ZjZMdFpv डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम नादिया में एक खेत में अचानक जमीन धंसने से कुएं जैसा गहरा प्राकृतिक गड्ढा बन गया है। लगातार हो रही बारिश के कारण यह गड्ढा धीरे-धीरे और गहरा होता जा रहा है, जिससे आसपास के क्षेत्र में चिंता का माहौल है। ग्रामीण इस घटना को लेकर हैरान हैं और प्रशासन से वैज्ञानिक जांच कराने की मांग कर रहे हैं। आखिर जमीन धंसने की वजह क्या है और क्या इससे आसपास के क्षेत्र को कोई खतरा है? देखिए पूरी रिपोर्ट और जानिए इस अनोखी प्राकृतिक घटना की पूरी जानकारी।

#Chhattisgarh #Dongargaon #NadiyaVillage #GroundCollapse #Rain #HeavyRain #NaturalSinkhole #BreakingNews #CGNews #Monsoon #VillageNews #Weather #Nature #RainAlert #LandCollapse #HindiNews #LatestNews #ViralNews #CGPrimeNews #IndiaNews #Geology #Farm #Agriculture #WeatherUpdate #GroundSink
डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम नादिया में एक खेत में अचानक जमीन धंसने से कुएं जैसा गहरा प्राकृतिक गड्ढा बन गया है। लगातार हो रही बारिश के कारण यह गड्ढा धीरे-धीरे और गहरा होता जा रहा है, जिससे आसपास के क्षेत्र में चिंता का माहौल है। ग्रामीण इस घटना को लेकर हैरान हैं और प्रशासन से वैज्ञानिक जांच कराने की मांग कर रहे हैं। आखिर जमीन धंसने की वजह क्या है और क्या इससे आसपास के क्षेत्र को कोई खतरा है? देखिए पूरी रिपोर्ट और जानिए इस अनोखी प्राकृतिक घटना की पूरी जानकारी।

#Chhattisgarh #Dongargaon #NadiyaVillage #GroundCollapse #Rain #HeavyRain #NaturalSinkhole #BreakingNews #CGNews #Monsoon #VillageNews #Weather #Nature #RainAlert #LandCollapse #HindiNews #LatestNews #ViralNews #CGPrimeNews #IndiaNews #Geology #Farm #Agriculture #WeatherUpdate #GroundSink
बारिश के बीच खेत में धंसी जमीन! डोंगरगांव के नादिया गांव में बना गहरा गड्ढा | Chhattisgarh News |
रायपुर के उरला थाना क्षेत्र के बेंद्री इलाके में स्थित एक पिग आयरन प्लांट में मंगलवार शाम करीब 7 बजे भीषण विस्फोट हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ऑक्सीजन सिलेंडर में हुए ब्लास्ट के कारण यह हादसा हुआ, जिसमें तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। धमाका इतना शक्तिशाली था कि मृतकों के शरीर के अंग करीब 100 मीटर दूर तक जा गिरे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विस्फोट ब्लास्ट फर्नेस के पास हुआ और धमाके के बाद पूरे प्लांट में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने फैक्ट्री में सुरक्षा उपकरणों की कमी और सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया है।
घटना की सूचना मिलते ही उरला पुलिस, एफएसएल की टीम और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच रिपोर्ट के बाद हादसे के वास्तविक कारणों और जिम्मेदारों की भूमिका स्पष्ट होगी।
रायपुर और छत्तीसगढ़ की हर बड़ी और विश्वसनीय खबर के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें, वीडियो को लाइक करें और अपने सुझाव कमेंट में जरूर दें।


#Raipur #Urla #Blast #FactoryBlast #PigIronPlant #IndustrialAccident #OxygenCylinder #BreakingNews #Chhattisgarh #RaipurNews #CGNews #Explosion #FactoryAccident #Safety #FSL #Police #LatestNews #HindiNews #NewsUpdate #ViralNews #IndustrialSafety #Workers #Accident #UrlaPolice #CGPrimeNews
रायपुर पिग आयरन प्लांट में भीषण ब्लास्ट | ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत | Urla Blast
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई है। नकाबपोश बदमाश घर में घुसा और बुजुर्ग दंपती को धारदार हथियार दिखाकर धमकाया। इसके बाद महिला के गले से सोने का नेकलेस लूटकर फरार हो गया। पूरी घटना घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर आरोपी विभान्शु महोबिया (21), निवासी मंडला (मध्य प्रदेश), को गिरफ्तार कर लिया। देखें CCTV फुटेज और जानिए पुलिस ने कैसे सुलझाया यह मामला।


#Durg #Chhattisgarh #Loot #Robbery #CCTV #Crime #BreakingNews #DurgPolice #MadhyaPradesh #Mandla #GoldChainLoot #SeniorCitizens #KnifePoint #PoliceAction #CGNews #HindiNews #CrimeNews #ViralVideo #LatestNews #CGPrimeNews #NewsUpdate #IndiaNews #Arrest #CCTVFootage #Security
दुर्ग में बुजुर्ग दंपती से चाकू की नोक पर लूट | CCTV में कैद नकाबपोश बदमाश | 24 घंटे में गिरफ्तार |
कवर्धा जिले में लगातार हो रही बिजली कटौती और उपभोक्ताओं की शिकायतों के बीच पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने ठाठापुर विद्युत सब स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बिजली विभाग के जेई को कार्यशैली और किसानों से व्यवहार को लेकर जमकर फटकार लगाई। विधायक ने स्पष्ट कहा कि जनता, विशेषकर किसानों से सम्मानपूर्वक बात करें और बिजली आपूर्ति की समस्याओं का समय पर समाधान सुनिश्चित करें। देखें इस कार्रवाई का पूरा वीडियो केवल CG Prime News पर।

#BhawnaBohra #Pandariya #Kawardha #ElectricityCut #PowerCut #CGNews #Chhattisgarh #BreakingNews #Viral #Electricity #Farmer #JE #SubStation #Inspection #CGPrimeNews #Kabirdham #NewsUpdate #PowerSupply #Politics #Shorts #YouTubeShorts #Trending #HindiNews #LatestNews #Action #PublicIssue #Bijli #Kisan #ChhattisgarhNews #IndiaNews
कवर्धा में विधायक भावना बोहरा का एक्शन| JE को लगाई जमकर फटकार, किसानों से व्यवहार पर सुनाई खरी-खरी|
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चिंतन शिविर 3.0 के दूसरे दिन की शुरुआत योगाभ्यास से की। नवा रायपुर स्थित IIM के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित विशेष योग सत्र में मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ योगासन और प्राणायाम किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि योग भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर है, जो स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है।
उन्होंने कहा कि प्रभावी सुशासन और बेहतर निर्णय क्षमता के लिए शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से चिंतन शिविर की शुरुआत योग से की गई, ताकि सकारात्मक ऊर्जा और एकाग्रता के साथ राज्य के विकास से जुड़े विषयों पर मंथन किया जा सके।
इस वीडियो में देखिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों का सामूहिक योगाभ्यास, साथ ही जानिए मुख्यमंत्री का प्रदेशवासियों के लिए विशेष संदेश। ऐसी ही ताज़ा और विश्वसनीय खबरों के लिए CG Prime News को सब्सक्राइब करें।


#VishnuDeoSai #ChintanShivir3 #Yoga #YogaDay #Chhattisgarh #Raipur #IIMRaipur #Cabinet #CGNews #CGPrimeNews #BreakingNews #IndianYoga #HealthyLife #GoodGovernance #CMVishnuDeoSai #NavaRaipur #Politics #LatestNews #YogaForLife #India
CM Vishnu Deo Sai का बड़ा संदेश | चिंतन शिविर 3.0 में मंत्रिमंडल के साथ किया योग | IIM Nava Raipur|
पंडवानी की विश्वविख्यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित डॉ. तीजन बाई को आज दुर्ग जिले के गनियारी गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर श्रद्धांजलि अर्पित की, जबकि उनके पुत्र दिलहरण पारधी ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, लोक कलाकारों और हजारों लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम प्रणाम किया।
डॉ. तीजन बाई ने अपने संघर्ष, अद्भुत अभिनय और ओजस्वी गायन से पंडवानी को विश्वभर में नई पहचान दिलाई। सामाजिक बंधनों को तोड़कर उन्होंने महिलाओं के लिए नई राह बनाई और छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाया। पद्मश्री, संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, पद्म भूषण और पद्म विभूषण जैसे सर्वोच्च सम्मानों से सम्मानित तीजन बाई का योगदान भारतीय लोककला के इतिहास में सदैव अमर रहेगा।
देखिए उनकी अंतिम यात्रा, राजकीय सम्मान, गार्ड ऑफ ऑनर और उनके प्रेरणादायक जीवन की पूरी कहानी, केवल CG Prime News पर।


#TejanBai #PadmaVibhushan #Pandwani #Chhattisgarh #CGPrimeNews #FinalFarewell #GuardOfHonour #FolkLegend #IndianCulture #LokKala #Tribute #Durg #Ganiyari #Raipur #Mahabharat #Padmashri #PadmaBhushan #BreakingNews #ChhattisgarhNews #RIPTejanBai
पद्म विभूषण डॉ. तीजनबाई को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई | गार्डऑफ ऑनर के बीच पंचतत्व में विलीन |
Subscribe

Popular Posts

  • 1

    भिलाई सेक्टर-6 मजार में रंगाई को लेकर खूनी विवाद, युवक पर कटर से हमला

    June 15, 2026
  • 2

    दुर्ग SSP विजय अग्रवाल पहुंचे जामुल थाना, रोल कॉल में पुलिसकर्मियों की ली क्लास

    November 4, 2025
  • 3

    Bilaspur Train Accident: कलेक्टर ने की 5 मौत की पुष्टि, Railway ने जारी किया हेल्प लाइन नंबर, लोको पायलट के फंसे होने की आशंका

    November 4, 2025
  • 4

    दुर्ग: जलघर की टंकी में मिली 3 दिन पुरानी सड़ी हुई लाश, 45 हजार से ज्यादा घरों में दूषित पानी की सप्लाई

    November 13, 2025
  • 5

    Breaking: BSP में लोहा चोरी मामले में BSP GM और नान एक्जीक्यूटिव गिरफ्तार

    July 9, 2026
  • 6

    चंद्रामौर्या अंडर ब्रिजः महिला के शव की शिनाख्त, लिव-इन पार्टनर पहुंचा थाने

    December 17, 2025
  • 7

    नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के रसूखदार आरोपी फरार, तीन दिन बीत गए

    February 3, 2026
  • 8

    नंबरप्लेट पर विधायक, पीछे CG King लिखकर रौबझाड़ रहा चालक गिरफ्तार

    December 28, 2025
  • 9

    दुर्ग SSP ने हेड कांस्टेबल को किया सस्पेंड, मृतक के रिश्तेदार से मांगा 5 हजार

    January 20, 2026
  • Big News: भिलाई के नाबालिग के आतंकवादियों से जुड़े तार, सुसाइड बॉम्बर बनने था तैयार

    November 19, 2025

Follow Us

Recent Posts

  • चोरी के आरोप से आहत पुलिस कांस्टेबल की नाबालिग बेटी ने किया सुसाइड

    July 9, 2026
  • अमेरिका ने ईरान के परमाणु ठिकानों के पास किए हमले, 170 मिसाइल-ड्रोन दागे

    July 9, 2026
  • पूजा-पाठ के नाम पर भिलाई की महिला से 85 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी इंदौर से गिरफ्तार

    July 9, 2026
  • Breaking: BSP में लोहा चोरी मामले में BSP GM और नान एक्जीक्यूटिव गिरफ्तार

    July 9, 2026
  • CG में शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: पहली कक्षा में प्रवेश के लिए 6 साल उम्र अनिवार्य, 1 अप्रैल से खुलेंगे स्कूल

    July 9, 2026
CG Prime News Logo

About Us

CG Prime News एक विश्वसनीय और निष्पक्ष हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो आपको आपके आस-पास और देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से हर पल जोड़े रखता है।

हमारा उद्देश्य है — जनता तक सही, सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना। हम राजनीति, शिक्षा, रोजगार, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी स्थानीय खबरों को सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करते हैं।

“सूचना ही शक्ति है” — हर खबर तथ्यों के साथ, बिना किसी पक्षपात के।

Office Address

Chief Editor: Rita Sharma

Editor: Dakshi Sahu Rao

Mobile: 9302547826

Email: cgprimenews85@gmail.com

Home| Disclaimer| Terms & Conditions| Advertisement Policy| About Us| Contact
© 2025 CGPrimeNews.com • Developed by byscreations.com
CG Prime News – छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट