Tuesday, May 26, 2026
Home » Blog » रणवीर सिंह पर FWICE सख्त, ‘डॉन 3’ विवाद के बाद इंडस्ट्री में बढ़ा तनाव

रणवीर सिंह पर FWICE सख्त, ‘डॉन 3’ विवाद के बाद इंडस्ट्री में बढ़ा तनाव

शूटिंग से पहले फिल्म छोड़ने के आरोप पर FWICE का बड़ा फैसला, 4 लाख से ज्यादा सदस्य नहीं करेंगे काम

by cgprimenews.com
0 comments
रणवीर सिंह और डॉन 3 विवाद पर FWICE का बड़ा फैसला

मुंबई। FWICE cracks down on Ranveer Singh, industry tensions rise after ‘Don 3’ controversy. बॉलीवुड अभिनेता Ranveer Singh और फिल्म Don 3 को लेकर नया विवाद सामने आया है। Federation of Western India Cine Employees (FWICE) ने अभिनेता के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि उसके चार लाख से अधिक सदस्य रणवीर सिंह के साथ काम नहीं करेंगे। यह फैसला “डॉन 3” से अभिनेता के अचानक बाहर होने के बाद लिया गया है।

यह भी पढ़ेः भारत-कनाडा व्यापार संबंधों को नई रफ्तार, पीयूष गोयल ने PM मार्क कार्नी से की मुलाकात

तीन साल से चल रही थी फिल्म की तैयारी

जानकारी के अनुसार, “डॉन 3” की तैयारियां पिछले तीन वर्षों से चल रही थीं। फिल्म के निर्माता-निर्देशक Farhan Akhtar और निर्माता Ritesh Sidhwani ने रणवीर सिंह के खिलाफ Indian Film and Television Directors’ Association में शिकायत दर्ज कराई थी। बाद में यह मामला FWICE को भेजा गया। निर्माताओं का दावा है कि फिल्म के प्री-प्रोडक्शन पर अब तक करीब 45 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। शूटिंग शुरू होने से कुछ सप्ताह पहले अभिनेता के प्रोजेक्ट छोड़ने से पूरी यूनिट और तकनीकी टीम को नुकसान उठाना पड़ा।

FWICE ने कही बड़ी बात

FWICE के मुख्य सलाहकार Ashoke Pandit ने मुंबई में मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि 11 अप्रैल को फिल्म की टीम ने औपचारिक शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया कि शूटिंग के लिए यूनिट रवाना होने से लगभग तीन सप्ताह पहले रणवीर सिंह ने फिल्म छोड़ दी। फेडरेशन का कहना है कि इस फैसले से हजारों कर्मचारियों और तकनीशियनों के काम पर असर पड़ा है। संगठन ने मामले को गंभीर बताते हुए इंडस्ट्री अनुशासन का मुद्दा बताया है।

रणवीर सिंह ने दी प्रतिक्रिया

पूरा विवाद बढ़ने के बाद रणवीर सिंह ने पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी। अभिनेता ने कहा कि उन्होंने कभी सार्वजनिक रूप से किसी तरह की अटकलों को बढ़ावा देना जरूरी नहीं समझा। उनका ध्यान केवल अपने काम और आने वाली फिल्मों पर केंद्रित है।

फैंस को था ‘डॉन 3’ का इंतजार

“डॉन 3” बॉलीवुड की लोकप्रिय फ्रेंचाइज़ी की तीसरी फिल्म मानी जा रही थी। फिल्म में नए “डॉन” के रूप में रणवीर सिंह की एंट्री को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह था। हालांकि अब विवाद के बाद फिल्म का भविष्य चर्चा का विषय बन गया है।

You may also like