Tuesday, May 26, 2026
Home » Blog » थाने के मोबाइल टावर पर चढ़कर महिला ने की आत्महत्या, यूट्यूब पर देखा सुसाइड वीडियो

थाने के मोबाइल टावर पर चढ़कर महिला ने की आत्महत्या, यूट्यूब पर देखा सुसाइड वीडियो

पुलिस और बचाव दल ने युवती को लगातार समझाने और सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास किया। महिला उन्हें लगातार बातों में घुमाते रही। इसी बीच सुसाइड कर लिया

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
थाने के मोबाइल टावर पर चढ़कर युवती ने किया सुसाइड, पुलिस वाले समझाते रहे, नहीं मानी

CG Prime News@जशपुर.Woman Commits Suicide on Police Station’s Mobile Tower in Jashpur छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक महिला ने थाने परिसर में लगे मोबाइल टावर पर चढ़कर सुसाइड कर लिया। महिला ने फांसी लगाने से पहले पुलिस डायल 112 को बकायदा कॉल किया। उनसे बात की। पुलिसकर्मियों ने महिला को समझाने की कोशिश की। महिला ने आखिरकार चुनरी का फंदा बनाकर मौत को गले लगा लिया। घटना कुनकुरी थाना क्षेत्र की है।

cg prime news

थाने के मोबाइल टावर पर चढ़कर युवती ने किया सुसाइड, पुलिस वाले समझाते रहे, नहीं मानी

सुबह पांच बजे मोबाइल टावर पर चढ़ गई

पुलिस ने बताया कि मंगलवार सुबह 5 बजे शादीशुदा महिला कुनकुरी थाने में लगे टावर के पास पहुंची। दुपट्टा लेकर 100 फीट ऊंचाई पर चढ़ी और फंदा बनाकर लटक गई। मृतक निलिमा लकड़ा (22) की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। वह फोन पर अक्सर सुसाइड के वीडियो देखा करती थी।

रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची पर उनकी भी बात नहीं सुनी

महिला के मोबाइल टावर पर चढऩे की सूचना मिलते ही कुनकुरी पुलिस, नगर सेना, SDRF और नगर पंचायत की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस और बचाव दल ने महिला को लगातार समझाने और सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास किया। युवती उन्हें लगातार बातों में घुमाते रही। इसी बीच सुसाइड कर लिया।

यूट्यूब (YouTube) पर देखकर किया सुसाइड

इस मामले में ASP राकेश पाटनवार ने बताया कि थाने के सामने टावर पर महिला ने फांसी लगाई है। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। टावर पर चढ़कर सुसाइड कैसे करते हैं महिला ने यूट्यूब पर देखा था। फिलहाल शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। शुरुआती जांच में मानसिक असंतुलन की आशंका सामने आई है। मर्ग कायम कर लिया गया है, मामले की जांच जारी है।

घंटों चला रेस्क्यू अभियान, बड़ी संख्या में जुटी भीड़

करीब 3-4 घंटे तक रेस्क्यू अभियान चला। इस दौरान थाना परिसर के आसपास बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी राकेश पटनवार, एसडीएम नंद जी पांडे, एसडीओपी विनोद कुमार मंडावी सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे।

You may also like