CG Prime News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • बिलासपुर
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम
    • बालोद
    • जगदलपुर
    • राजनंदगांव
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार
  • धर्म-संस्कृति
  • खेल
  • शिक्षा
  • जॉब
  • स्वास्थ्य
CG Prime News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • बिलासपुर
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम
    • बालोद
    • जगदलपुर
    • राजनंदगांव
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार
  • धर्म-संस्कृति
  • खेल
  • शिक्षा
  • जॉब
  • स्वास्थ्य
Thursday, July 9, 2026
Breaking
चोरी के आरोप से आहत पुलिस कांस्टेबल की नाबालिग बेटी ने...
अमेरिका ने ईरान के परमाणु ठिकानों के पास किए हमले, 170...
पूजा-पाठ के नाम पर भिलाई की महिला से 85 लाख की...
Breaking: BSP में लोहा चोरी मामले में BSP GM और नान...
CG में शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: पहली कक्षा में प्रवेश...
CG पुलिस में प्रशासनिक फेरबदल: 64 निरीक्षकों के तबादले, दुर्ग से...
उरला फैक्ट्री हादसा: 3 श्रमिकों की मौत फैक्ट्री बंद, 30-30 लाख...
महादेव सट्टा ऐप मामला: CBI ने 25 आरोपियों की चार्जशीट पेश,...
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला, कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर
20 हजार रिश्वत मांगने के आरोप में कुम्हारी थाने का आरक्षक...
CG Prime News
CG Prime News – छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • भिलाई
    • बिलासपुर
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम
    • बालोद
    • जगदलपुर
    • राजनंदगांव
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार
  • धर्म-संस्कृति
  • खेल
  • शिक्षा
  • जॉब
  • स्वास्थ्य
Copyright 2025 - All Right Reserved | BYS Creations
CG PRIME NEWS
छत्तीसगढ़दिल्लीदेशधर्म-संस्कृतिफीचरलेटेस्ट

चारधाम यात्रा, केदारनाथ धाम के खुले कपाट, CM धामी ने PM के नाम की पहली पूजा

by Dakshi Sahu Rao April 22, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दिल्ली.Char Dham Yatra: Gates of Kedarnath Dham Open चारधाम यात्रा के चौथे दिन बुधवार सुबह 8 बजे केदारनाथ धाम के कपाट विधिवत खोल दिए गए हैं। परंपरा के अनुसार सबसे पहले मंदिर के पूर्व द्वार को खोला गया और मुख्य पुजारी, रावल व हक-हकूकधारियों ने अंदर प्रवेश कर पूजा-अर्चना शुरू की। इस दौरान पिछले साल कपाट बंद करते समय ज्योतिर्लिंग पर लगाई गई भस्म को हटाकर श्रद्धालुओं में प्रसाद के रूप में बांटा गया।

CM पुष्कर धामी ने की PM के नाम की पहली पूजा

कपाट खुलने के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धाम में पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम की पहली पूजा कराई। वैदिक विधि-विधान के साथ पूजा प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंदिर के मुख्य द्वार अब आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए और दर्शन शुरू हो गए हैं।

पीएम ने एक्स पर लिखा-भारत की सनातन संस्कृति के दर्शन

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा- देवभूमि उत्तराखंड की पवित्र धरती पर आज श्री केदारनाथ धाम के कपाट पूरे विधि-विधान के साथ हम सभी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। केदारनाथ धाम और चारधाम की यह यात्रा हमारी आस्था, एकता और समृद्ध परंपराओं का दिव्य उत्सव है। इन यात्राओं से हमें भारत की सनातन संस्कृति के दर्शन भी होते हैं।

CG PRIME NEWS

चारधाम यात्रा, केदारनाथ धाम के खुले कपाट, CM धामी ने PM के नाम की पहली पूजा

पीएम ने भक्तों के लिए लिखा पत्र

पीएम ने इस साल की चारधाम यात्रा के शुभारंभ पर सभी भक्तों के लिए एक पत्र भी लिखा है। उन्होंने बाबा केदार से प्रार्थना करते हुए कहा कि भगवान केदारनाथ का आशीर्वाद सभी पर बना रहे और सभी की यात्रा मंगलमय हो। उन्होंने अपने पत्र में केदारनाथ और बद्रीनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विकसित की गई नई सुविधाओं (जैसे बैठने की क्षमता, बेहतर सड़कें और चिकित्सा सुविधाएं) को भी बताया।

नवनिर्माण में लगे लोगों का जताया आभार

प्रधानमंत्री ने कहा कि ये धाम केवल तीर्थ स्थल नहीं हैं, बल्कि ये हमारी प्राचीन संस्कृति और विरासत के केंद्र हैं। उन्होंने केदारपुरी के नवनिर्माण में लगे सभी लोगों का आभार व्यक्त किया और विश्वास जताया कि इस बार की यात्रा श्रद्धालुओं के लिए पहले से अधिक सुगम और यादगार होगी।

कल खुलेंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट

उद्धव जी और कुबेर जी की उत्सव डोलियों का चमोली जिले के पांडुकेश्वर से 20 किलोमीटर की यात्रा कर बद्रीनाथ धाम पहुंच चुकी हैं। आज ही शंकराचार्य की गद्दी भी योगध्यान बद्री मंदिर से धाम पहुंच जाएगी, जिसके बाद कल सुबह 6 बजे बद्रीनाथ धाम के कपाट खोल दिए जाएंगे।

इनकी उपस्थिति में खोला गया कपाट

केदारनाथ धाम के धर्माधिकारी ओंकार शुक्ला ने बताया कि भगवान के कपाट खोलने की औपचारिक प्रक्रिया सर्वप्रथम प्रशासन, मुख्य कार्याधिकारी और सभी हक-हकूकधारियों की उपस्थिति में हुई। इसके बाद श्री 1008 भीमशंकर लिंग महाराज, प्रधान पुजारी और अखंड ज्योति के ज्योतिधारी पंच पंडा (रुद्रपुर) मंदिर के भीतर प्रवेश किया।

उन्होंने सबसे पहले भगवान का विधिवत अभिषेक किया। शीतकाल की भस्म समाधि और विथला (पुष्प-मालाओं के अवशेष) को उतारकर भक्तों में प्रसाद के रूप में वितरित किया गया। सभी धार्मिक प्रक्रियाएं पूर्ण होने के बाद ही आम जनता के लिए भगवान के दर्शन खोल दिए गए।

हेली सेवाओं पर लगाई रोक

इधर नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने नियमों की अनदेखी करने पर फाटा, सिरसी और गुप्तकाशी से संचालित होने वाली सभी हेली सेवाओं पर तत्काल प्रभाव से आज के लिए रोक लगा दी है।

April 22, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
भिलाई में पुलिस जन मित्र योजना के तहत नागरिकों को सुरक्षा संबंधी जानकारी देते पुलिस अधिकारी
छत्तीसगढ़दुर्गफीचरलेटेस्ट

पुलिस जन मित्र योजना की शुरु, जनभागीदारी से सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत

by cgprimenews.com April 22, 2026
written by cgprimenews.com

दुर्ग । Police Jan Mitra Yojana launched in Bhilai, public participation will strengthen security system. पुलिस ने सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सुपेला और खुर्सीपार थाना क्षेत्र में “पुलिस जन मित्र योजना” की शुरुआत की है। इस पहल के जरिए पुलिस और आम नागरिकों के बीच संवाद, विश्वास और सहयोग को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में शुरू की गई यह योजना शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी जनसहभागिता बढ़ाने पर केंद्रित है।

यह भी पढ़ेः भिलाई में नई शराब दुकान के विरोध में उतरे विधायक देवेंद्र, CM को लिखा पत्र

सामुदायिक भागीदारी से सुरक्षा को नई दिशा

इस योजना के तहत नागरिकों को साइबर अपराध, डिजिटल सुरक्षा, महिला सुरक्षा, नशा उन्मूलन और सूने मकानों की सुरक्षा जैसे विषयों पर जागरूक किया जा रहा है। पुलिस टीम द्वारा पोस्टर, पंपलेट और जनसंपर्क अभियानों के माध्यम से लोगों को सुरक्षा उपायों की जानकारी दी जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि जागरूक नागरिक ही सुरक्षित समाज की नींव रखते हैं।

हेल्पलाइन नंबरों का व्यापक प्रचार

पुलिस ने आपात स्थिति में त्वरित सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबरों के प्रचार-प्रसार पर विशेष ध्यान दिया है। साइबर अपराध के लिए 1930, महिला सुरक्षा के लिए 1091, नशा नियंत्रण के लिए 1933 और यातायात सहायता के लिए 1033 नंबर आमजन तक पहुंचाए जा रहे हैं। इन नंबरों की जानकारी से घटनाओं की तुरंत रिपोर्टिंग और समय पर कार्रवाई सुनिश्चित हो सकेगी।

सामूहिक चेतना और जिम्मेदारी पर जोर

एसएसपी विजय अग्रवाल के अनुसार, इस योजना का उद्देश्य केवल अपराध नियंत्रण तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में सुरक्षा के प्रति सामूहिक चेतना विकसित करना भी है। नागरिकों को उनकी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक कर कानून व्यवस्था बनाए रखने में भागीदार बनाया जा रहा है।

महिलाओं की भागीदारी से बढ़ा भरोसा

योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं और पुरुष शामिल हुए। लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे पुलिस के प्रति झिझक कम होगी और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना देना आसान बनेगा। स्थानीय स्तर पर यह पहल भरोसे और सहयोग का नया माहौल तैयार कर रही है।

April 22, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
परशुराम जयंती पर खुर्सीपार में पूजा और भूमिपूजन कार्यक्रम का दृश्य
छत्तीसगढ़दुर्गधर्म-संस्कृतिन्यूजफीचरलेटेस्ट

खुर्सीपार में परशुराम जयंती पर विकास कार्यों का भूमिपूजन, कैनाल रोड का नाम होगा परशुराम मार्ग

by cgprimenews.com April 22, 2026
written by cgprimenews.com

भिलाई। Groundbreaking ceremony for development works on Parshuram Jayanti in Khursipar; Canal Road to be renamed Parshuram Marg. खुर्सीपार स्थित परशुराम चौक में सोमवार को भगवान परशुराम जयंती श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ मनाई गई। आयोजन में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ क्षेत्र के जनहितकारी विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजनों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।

यह भी पढ़ेः लवन मार्ग पर दो ट्रकों की भिड़ंत, हेल्पर ट्रक में फंसा

धार्मिक अनुष्ठान से हुई शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान चालीसा पाठ से हुई, जिसके बाद श्रीश्री 1008 रामबालक दास जी महाराज के सान्निध्य में भगवान परशुराम का विधिवत पूजन कराया गया। आयोजन की अध्यक्षता प्रेम प्रकाश पांडे (पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, छत्तीसगढ़) ने की। पूजन के दौरान समाज के वरिष्ठजनों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया।

कई विकास कार्यों का भूमिपूजन

पूजन उपरांत क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों की आधारशिला रखी गई। इनमें प्रमुख रूप से विशालकाय डोम (शेड) का निर्माण शामिल है, जो सामाजिक और धार्मिक आयोजनों के लिए नि:शुल्क उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा जीई रोड से परशुराम चौक तक भव्य परशुराम द्वार, पावर हाउस चौक के पास सर्वसुविधायुक्त यात्री प्रतीक्षालय और पहुंच मार्ग निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन किया गया।

समाज सशक्तिकरण पर जोर

अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रेम प्रकाश पांडे ने समाज को शिक्षा, संगठन और जागरूकता के माध्यम से सशक्त बनने का संदेश दिया। वहीं मुख्य वक्ता रामबालक दास जी महाराज ने भगवान परशुराम के जीवन चरित्र का उल्लेख करते हुए धर्म और संस्कृति के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

कैनाल रोड बनेगा परशुराम मार्ग

आयोजक एवं परशुराम सेवा समिति के अध्यक्ष पीयूष मिश्रा ने बताया कि कैनाल रोड का नाम बदलकर “परशुराम मार्ग” करने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने इसके लिए निगम प्रशासन और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।

भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

कार्यक्रम के अंत में भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालु देर रात तक भक्ति रस में सराबोर रहे। आयोजन में समाज के प्रमुख लोग जैसे प्रभुनाथ मिश्रा, राममिलन दुबे, केएल तिवारी, शशिकांत तिवारी और सुमित शर्मा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

April 22, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
भिलाई विकास मंच द्वारा शराब दुकान के विरोध में ज्ञापन सौंपते कार्यकर्ता
छत्तीसगढ़दुर्गन्यूजफीचरराजनीतिलेटेस्ट

टाउनशिप में शराब दुकान खुलने पर विरोध तेज, भिलाई विकास मंच ने सौंपा ज्ञापन

by cgprimenews.com April 22, 2026
written by cgprimenews.com

भिलाई में शराब दुकान को लेकर बढ़ा विवाद

भिलाई। Protests intensified after liquor shops opened in the township, Bhilai Vikas Manch submitted a memorandum to the administration. टाउनशिप क्षेत्र के सेक्टर-6 में नई मदिरा दुकान खोले जाने को लेकर विरोध तेज हो गया है। भिलाई विकास मंच ने इस फैसले को जनहित के खिलाफ बताते हुए जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर दुकान को तत्काल हटाने की मांग की है। मंच के संयोजक नितेश मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त कलेक्टर एस थॉमस को जिलाधीश के नाम ज्ञापन सौंपा।

यह भी पढ़ेः नौकरी दिलाने के नाम पर ₹4.90 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

गुपचुप तरीके से दुकान खोलने का आरोप

मंच ने आरोप लगाया कि 19 अप्रैल को आबकारी विभाग और भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) प्रबंधन की कथित मिलीभगत से सेक्टर-6 ‘ए’ मार्केट में अंग्रेजी शराब दुकान शुरू कर दी गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना सार्वजनिक सूचना और जनसुनवाई के इस तरह का निर्णय लिया गया, जिससे लोगों में नाराजगी है।

स्कूल और धार्मिक स्थलों के पास दुकान पर आपत्ति

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि जिस स्थान पर दुकान खोली गई है, उसके एक किलोमीटर के दायरे में दो उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कई धार्मिक स्थल और घनी आबादी वाला रिहायशी इलाका मौजूद है। मंच का कहना है कि ऐसे संवेदनशील क्षेत्र में शराब दुकान खोलना सामाजिक दृष्टि से अनुचित है और इससे युवाओं पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

आंदोलन की चेतावनी

संयोजक नितेश मिश्रा ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो भिलाई विकास मंच उग्र आंदोलन करेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के नागरिकों की सुरक्षा और सामाजिक वातावरण बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है। ज्ञापन सौंपने के दौरान विजय शुक्ला, अशोक जैन, प्रदीप पांडे, राजकुमार और अभिषेक चिट्ठे सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

April 22, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
लवन मार्ग पर ट्रकों की टक्कर के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन
छत्तीसगढ़फीचरबलौदाबाजारलेटेस्ट

लवन मार्ग पर दो ट्रकों की भिड़ंत, हेल्पर ट्रक में फंसा

by cgprimenews.com April 22, 2026
written by cgprimenews.com

बलौदाबाजार | ब्रेकिंग क्राइम/एक्सीडेंट रिपोर्ट. Two trucks collided on Lavan Road, helper trapped in truck. थाना सिटी कोतवाली पुलिस लवन मार्ग पर गोपाल राइस मिल के निकट दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक ट्रक का हेल्पर केबिन में बुरी तरह फंस गया, जिसे निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

यह भी पढ़ेः लवन मार्ग पर दो ट्रकों की भिड़ंत, हेल्पर ट्रक में फंसा

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस रवाना

घटना की जानकारी मिलते ही थाना सिटी कोतवाली की पेट्रोलिंग टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। पुलिस के पहुंचने तक स्थानीय लोगों ने भी राहत कार्य शुरू कर दिया था। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने स्थिति को संभाला और रेस्क्यू कार्य तेज किया।

कटर मशीन से चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

पुलिस के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे हेल्पर अंदर ही फंस गया। उसे सुरक्षित बाहर निकालने के लिए कटर मशीन की मदद ली जा रही है। रेस्क्यू टीम लगातार प्रयास कर रही है ताकि घायल को जल्द बाहर निकाला जा सके।

इलाज के लिए अस्पताल भेजने की तैयारी

पुलिस के अनुसार, हेल्पर को बाहर निकालते ही प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल भेजा जाएगा। फिलहाल उसकी स्थिति को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। घटना के कारण मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

April 22, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
सिमगा पुलिस द्वारा चोरी के आरोपियों की गिरफ्तारी
क्राइमछत्तीसगढ़फीचरबलौदाबाजारलेटेस्ट

ग्राम तुलसी की दुकान में चोरी का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार

by cgprimenews.com April 22, 2026
written by cgprimenews.com

बलौदाबाजार | Theft in Tulsi village shop revealed, 4 accused arrested. ग्राम तुलसी स्थित एक किराना दुकान में हुई चोरी के मामले में थाना सिमगा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शादाब खान, अविनाश सोनकर, जीवन खर्सेन और एक नाबालिग बालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान और घटना में प्रयुक्त बाइक भी जब्त की है।

रात में सूनी दुकान को बनाया निशाना

सिमगा पुलिस ने कलीराम निषाद ने 14 अप्रैल 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि 12 अप्रैल की रात लगभग 10 बजे वह अपनी दुकान बंद कर घर चला गया था। अगले दिन सुबह दुकान पहुंचने पर देखा कि अज्ञात आरोपियों ने कुंडी तोड़कर दुकान के अंदर रखे 4 सिलेंडर, एक इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन और ₹7,000 नगद चोरी कर लिए थे।

सीसीटीवी फुटेज से खुला राज

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 331(4), 305(1), 3(5) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देश में सिमगा पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से निरीक्षण किया। फुटेज में संदिग्ध युवक दुकान के आसपास घूमते नजर आए, जिसके आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को हिरासत में लिया।

पूछताछ में कबूला जुर्म

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने रात के अंधेरे में दुकान को सूना पाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों के कब्जे से 3 सिलेंडर, एक इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन और वारदात में इस्तेमाल 2 मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।

न्यायालय में पेशी की तैयारी

गिरफ्तार आरोपियों में शादाब खान (29 वर्ष), अविनाश सोनकर (19 वर्ष), जीवन खर्सेन (22 वर्ष) और एक विधि से संघर्षरत बालक शामिल हैं। सभी आरोपी सिमगा क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने सभी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।


April 22, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी के आरोपी पुलिस गिरफ्त में
क्राइमछत्तीसगढ़फीचरबलौदाबाजारलेटेस्ट

नौकरी दिलाने के नाम पर ₹4.90 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

by cgprimenews.com April 22, 2026
written by cgprimenews.com

बलौदाबाजार | Two men arrested for cheating of ₹4.90 lakh in the name of providing jobs. शासकीय नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी नरेंद्र मनहर और हीरा दिवाकर उर्फ कुनाल को चौकी गिरौदपुरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने युवाओं को रेलवे विभाग में नौकरी लगने का झांसा देकर फर्जी नियुक्ति पत्र थमाए और उनसे  4 लाख 90 हजार 500 रुपए की रकम ठग ली।

यह भी पढ़ेः छत्तीसगढ़ विधानसभा का 27 अप्रैल को 1 दिवसीय विशेष सत्र, सरकार लाएगी निंदा प्रस्ताव

कैसे रचा गया ठगी का जाल

गिरौदपुरी चौकी पुलिस ने बताया कि ग्राम बरेली निवासी नंदकुमार साहू ने थाना में शिकायत दर्ज कराई कि उसने छात्रावास अधीक्षक पद के लिए जिला बस्तर में आवेदन किया था। वहीं उसके मित्र अजीत कुमार ने पुलिस मुख्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर पद के लिए आवेदन किया था। 22 मार्च 2024 को आरोपियों ने दोनों को नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया और इसके एवज में मोटी रकम की मांग की। आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से दोनों युवकों को रेलवे विभाग में नौकरी लगने की बात कहकर फर्जी नियुक्ति पत्र सौंप दिए।

₹4.90 लाख की ठगी, फर्जी दस्तावेज का इस्तेमाल

पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपियों ने कुल ₹4,90,500 की राशि लेकर धोखाधड़ी की। मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 281/2024 के तहत धारा 420, 467, 468, 471, 120बी और 34 भादवि के तहत केस दर्ज किया।

पुलिस जांच में हुआ खुलासा

पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में गिरौदपुरी चौकी पुलिस ने विस्तृत जांच और गवाहों से पूछताछ के आधार पर आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में नरेंद्र मनहर (44 वर्ष) और कुनाल उर्फ हीरा दिवाकर, दोनों निवासी ग्राम तालदेवरी, थाना बिर्रा, जिला जांजगीर-चांपा शामिल हैं। पुलिस ने न्यायालय में पेश किया।

April 22, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
छत्तीसगढ़फीचरराजनीतिरायपुरलेटेस्ट

छत्तीसगढ़ विधानसभा का 27 अप्रैल को 1 दिवसीय विशेष सत्र, सरकार लाएगी निंदा प्रस्ताव

by Dakshi Sahu Rao April 21, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@रायपुर. One-Day Special Session of the Chhattisgarh Legislative Assembly on April 27 छत्तीसगढ़ विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र 27 अप्रैल को होगा। इस सत्र में राज्य सरकार महिला आरक्षण कानून और डीलिमिटेशन से जुड़े 131वें संवैधानिक संशोधन विधेयक के पास नहीं होने के विरोध में निंदा प्रस्ताव लाएगी। सीएम साय ने कहा कि इस फैसले से देश की करोड़ों महिलाओं की उम्मीदों को ठेस पहुंची है।

महिलाओं के अधिकार से जुड़ा मुद्दा

सीएम साय का मानना है कि यह सिर्फ एक राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि महिलाओं के अधिकारों से जुड़ा मामला है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि वे दुखी मन से अपनी बात रख रहे हैं। उनके मुताबिक महिलाओं को 33% आरक्षण देने का सपना विपक्ष के रवैये के कारण पूरा नहीं हो पाया।

सत्र में विपक्ष के साथ हो सकती है तीखी बहस

27 अप्रैल का यह विशेष सत्र राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है। महिला आरक्षण जैसे मुद्दे पर सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस हो सकती है। सीएम साय ने विपक्ष पर समाज को बांटने की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस तरह की राजनीति से देश को नुकसान होता है।

छत्तीसगढ़ का उदाहरण दिया

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पंचायती राज व्यवस्था में महिलाओं को करीब 57त्न आरक्षण दिया गया है। वहीं विधानसभा में भी 20त्न से ज्यादा महिला विधायक हैं। इससे साफ है कि सरकार महिला सशक्तिकरण को लेकर गंभीर है।

जनता इस मुद्दे को समझ रही

मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि महिला आरक्षण को लेकर आगे सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जनता इस मुद्दे को समझ रही है और समय आने पर सही फैसला करेगी।

April 21, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
छत्तीसगढ़फीचररायपुरलेटेस्टशिक्षास्वास्थ्य

छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक हीट वेव का अलर्ट, रातें भी रहेंगी गर्म

by Dakshi Sahu Rao April 21, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@रायपुर.Heatwave Alert in Chhattisgarh for the Next 5 Days छत्तीसगढ़ में इस साल अप्रैल महीने में गर्मी सितम ढहा रही है। मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में अगले 5 दिनों के लिए मौसम विभाग ने हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिनों तक कुछ जगहों पर गर्म रात (वॉर्म नाइट) की स्थिति भी रहेगी। जिससे रात में भी राहत नहीं मिलेगी। फिलहाल प्रदेश के सभी जिलों में गर्मी कहर बनकर टूट रही है। इंसानों के साथ बेजुबानों का भी गर्मी से बुरा हाल है।

हल्की बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार बिहार से मध्य प्रदेश तक एक ट्रफ लाइन सक्रिय है, जो झारखंड और उत्तर छत्तीसगढ़ से होकर गुजर रही है। इसके असर से प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है, लेकिन इसके बावजूद गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं।

बिलासपुर सबसे ज्यादा गर्म

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक तापमान में खास बदलाव नहीं होगा, इसके बाद अगले तीन दिनों में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल राज्य में सबसे अधिक तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस बिलासपुर में और न्यूनतम 23.3 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया है।

मिस्टिंग सिस्टम शुरू

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बिलासपुर में यात्रियों की सुविधा के लिए नया कदम उठाया है। गर्मी को देखते हुए रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर मिस्टिंग सिस्टम शुरू किया गया है। इसके जरिए प्लेटफॉर्म पर ठंडी पानी की बारीक फुहारें छोड़ी जा रही हैं। इससे यात्रियों को भीषण गर्मी में काफी राहत मिल रही है।

हीट वेव और वॉर्म नाइट की स्थिति रहने की संभावना

राजधानी में आज हीट वेव और वॉर्म नाइट की स्थिति रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। आने वाले दो दिनों में प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान भी कुछ स्थानों पर हीट वेव की स्थिति बनी रह सकती है।

April 21, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
छत्तीसगढ़दिल्लीदेशफीचरराष्ट्रीयलेटेस्ट

तमिलनाडु के बाद केरल के पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 13 लोगों की मौत

by Dakshi Sahu Rao April 21, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दिल्ली. Blast at Firecracker Factory in Kerala 13 Dead केरल के त्रिशूर जिले में मंगलवार को एक पटाखा फैक्ट्री में जबरदस्त ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई मजदूरों के झुलसने की सूचना है। घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं। जरूरत पडऩे पर बाहर से विशेषज्ञ डॉक्टर बुलाने को कहा गया है।

40 लोग मौजूद थे शेड में

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक, मौके से 5 शव मिले, जबकि 3 लोगों के शरीर के हिस्से बरामद हुए। हादसे के समय शेड में करीब 40 लोगों के मौजूद होने की आशंका है। धमाका दोपहर करीब 3:30 बजे हुआ। फायर ब्रिगेड, पुलिस और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं, लेकिन रुक-रुक कर विस्फोट होने से रेस्क्यू में दिक्कत आ रही है।

19 अप्रैल को तमिलनाडु के विरुधुनगर में हुआ था ब्लास्ट

तमिलनाडु में रविवार को बड़ा हादसा हो गया था। यहां के विरुधुनगर जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में रविवार को धमाका हुआ। जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई थी। फायर एंड रेस्क्यू विभाग के मुताबिक 6 लोगों को गंभीर घायल होने के कारण अस्पताल ले जाया गया। कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई गई थी।

CM ने जताया दु:ख

मिली जानकारी के अनुसार जिस वक्त यह हादसा हुआ उस समय फैक्ट्री में 30 लोग काम कर रहे थे। तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन (Tamil Nadu CM M.K. Stalin) ने एक्स (x) पर लिखा- इस हादसे में कई लोगों की मौत की खबर बेहद दु:खद है। मैं मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।

6 दिन पहले भी धमाका, दो मजदूरों की मौत

इससे पहले 13 अप्रैल को विरुधुनगर सत्तूर के पास सथिरापट्टी इलाके में एक पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ था। इसमें दो मजदूर की मौत हो गई थी। पांडी नाम के मजदूर की मौके पर झुलसने से मौत हो गई थी। वहीं अस्पताल में इलाज के दौरान करुप्पासामी (33) की मौत हो गई।

April 21, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
CG PRIME NEWS
छत्तीसगढ़दुर्गफीचरभिलाईराजनीतिलेटेस्ट

भिलाई में नई शराब दुकान के विरोध में उतरे विधायक देवेंद्र, CM को लिखा पत्र

by Dakshi Sahu Rao April 21, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@भिलाई. MLA Devendra writes to the CM opposing a new liquor shop in Bhilai भिलाई इस्पात संयंत्र टाउनशिप के सेक्टर-6 (पश्चिम), वार्ड क्रमांक-63 में प्रस्तावित नई शराब दुकान का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। स्थानीय निवासियों के विरोध के बीच, भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की है।

आवासीय और शैक्षणिक क्षेत्र की सुरक्षा पर सवाल

विधायक देवेंद्र यादव ने अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि जिस स्थान पर शराब दुकान खोलने का निर्णय लिया गया है, वह सामाजिक और नैतिक दृष्टिकोण से पूरी तरह अनुचित है। पत्र में मुख्य रूप से इन बिंदुओं पर जोर दिया गया है:

शैक्षणिक संस्थान: प्रस्तावित स्थल के निकट स्कूल और कॉलेज स्थित हैं, जहाँ विद्यार्थियों का लगातार आना-जाना बना रहता है।
आवासीय कॉलोनी: यह क्षेत्र पूरी तरह से आवासीय है, जहाँ बड़ी संख्या में परिवार निवास करते हैं।
चिकित्सकीय क्लिनिक: क्षेत्र के मुख्य बाजार में डॉक्टरों के क्लिनिक हैं, जहाँ मरीजों का आना-जाना लगा रहता है।
धार्मिक स्थल: स्थान के समीप ही धार्मिक स्थल होने के कारण क्षेत्र की संवेदनशीलता और भी अधिक बढ़ जाती है।

शांति-व्यवस्था बिगडऩे की आशंका

विधायक ने अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सार्वजनिक और व्यस्त स्थल पर शराब की दुकान खुलने से न केवल क्षेत्र की शांति व्यवस्था प्रभावित होगी, बल्कि महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के लिए भी असुविधा की स्थिति पैदा होगी। उन्होंने इसे मानवीय दृष्टिकोण से पूर्णत: अव्यवहारिक करार दिया है।

सीएम से त्वरित कार्यवाही की उम्मीद

विधायक देवेंद्र यादव ने वार्ड वासियों और आम नागरिकों की भावनाओं का सम्मान करते हुए मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि वे इस जनहित के मुद्दे पर संज्ञान लें। उन्होंने मांग की है कि उक्त शराब दुकान को तत्काल प्रभाव से आवासीय क्षेत्र से हटाकर किसी उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित किया जाए ताकि टाउनशिप की शांति और गरिमा बनी रहे।

April 21, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
cg prime news
छत्तीसगढ़दुर्गफीचरलेटेस्टशिक्षास्वास्थ्य

सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में गर्मी छुट्टी में नहीं लगेगा समर कैंप, संभाग आयुक्त ने दिया निर्देश

by Dakshi Sahu Rao April 21, 2026
written by Dakshi Sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग. Summer camps will not be held in government and private schools during the summer holidays संभाग आयुक्त एसएन राठौर ने मंगलवार को संभागीय कार्यालय के सभाकक्ष में संभाग स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि शासन द्वारा 20 अप्रैल से 15 जून 2026 तक स्कूलों के लिए ग्रीष्म कालीन अवकाश घोषित किया गया है। संभाग अंतर्गत सभी शासकीय-अशासकीय स्कूलों में आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने संयुक्त संचालक शिक्षा को निर्देशित किया कि बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश में समर कैम्प का आयोजन स्कूल प्रबंधन द्वारा नहीं कराए जाए।

जैविक खाद के उपयोग को दिया जाएगा बढ़ावा

संभाग आयुक्त एसएन राठौर ने कहा कि संभाग अंतर्गत फसलों की पैदावारी बढ़ाने हेतु जैविक खाद के उपयोग को बढ़ावा दिया जाए। इसी प्रकार मिलेट्स फसलों जैसे ज्वार, बाजरा, रागी आदि की पैदावारी के लिए किसानों को प्रोत्साहित कर इनके प्रोसेसिंग एवं मार्केटिंग पर भी कृषि विभाग द्वारा आवश्यक पहल की जाए। बालोद स्थित मां दंतेश्वरी मैया सहकारी शक्कर कारखाने में गन्ने की आपूर्ति हेतु गन्ने के फसल की पैदावारी के लिए दुर्ग जिले के किसानों को भी अनुदान राशि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

संभाग मुख्यालय दुर्ग स्थित कृषि विभाग के प्रशिक्षण केन्द्र भवन का सदुपयोग के लिए कृषकों का प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्य होते रहना चाहिए। यह भवन अन्य विभागों के प्रशिक्षण के लिए भी निर्धारित दर पर उपलब्ध कराई जाए।

1 मई से 10 जून तक मनाया जाएगा सुशासन तिहार

संभाग आयुक्त राठौर ने सभी कार्यालयों में फाइल मूवमेंट ई-ऑफिस प्रक्रिया के तहत और अधिकारी-कर्मचारियों की निर्धारित समय पर उपस्थिति हेतु बायोमेट्रिक प्रक्रिया अपनाने की जानकारी ली। संभाग आयुक्त ने अधिकारियों को अवगत कराया कि शासन द्वारा आगामी 1 मई से 10 जून 2026 तक सुशासन तिहार 2026 संचालित किए जाने का निर्णय लिया गया है।

विकास कार्यों का किया जाएगा औचक निरीक्षण

इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक 15-20 ग्राम पंचायतों के समूह पर जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री, मंत्रीगण, वरिष्ठ प्रशानिक अधिकारियों द्वारा विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया जाएगा। जिला मुख्यालयों में समीक्षा बैठक आयोजित किए जाएंगे। संभाग आयुक्त ने सभी संभागीय अधिकारियों को सुशासन तिहार हेतु विभागीय तैयारियां करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी कार्यालयों के चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों हेतु ड्रेस कोड पर जोर देते हुए अधिकारियों को गंभीरता से ध्यान देने के निर्देश दिए।

यह रहे बैठक में उपस्थित

संभाग आयुक्त ने शासकीय सीसीएम कॉलेज कचांदुर में पीडब्ल्यूडी और विद्युत यांत्रिकी द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों की जानकारी ली। अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बैठक में उपायुक्त (राजस्व) पदुमलाल यादव और उपायुक्त (विकास)संतोष ठाकुर और समस्त विभाग के संभाग स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

April 21, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestEmail
Newer Posts
Older Posts
YouTube Video VVUtQzBZN2Z1ZUhhSUJfblJvVnJDS2tBLk1rZlJ5ZjZMdFpv डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम नादिया में एक खेत में अचानक जमीन धंसने से कुएं जैसा गहरा प्राकृतिक गड्ढा बन गया है। लगातार हो रही बारिश के कारण यह गड्ढा धीरे-धीरे और गहरा होता जा रहा है, जिससे आसपास के क्षेत्र में चिंता का माहौल है। ग्रामीण इस घटना को लेकर हैरान हैं और प्रशासन से वैज्ञानिक जांच कराने की मांग कर रहे हैं। आखिर जमीन धंसने की वजह क्या है और क्या इससे आसपास के क्षेत्र को कोई खतरा है? देखिए पूरी रिपोर्ट और जानिए इस अनोखी प्राकृतिक घटना की पूरी जानकारी।

#Chhattisgarh #Dongargaon #NadiyaVillage #GroundCollapse #Rain #HeavyRain #NaturalSinkhole #BreakingNews #CGNews #Monsoon #VillageNews #Weather #Nature #RainAlert #LandCollapse #HindiNews #LatestNews #ViralNews #CGPrimeNews #IndiaNews #Geology #Farm #Agriculture #WeatherUpdate #GroundSink
डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम नादिया में एक खेत में अचानक जमीन धंसने से कुएं जैसा गहरा प्राकृतिक गड्ढा बन गया है। लगातार हो रही बारिश के कारण यह गड्ढा धीरे-धीरे और गहरा होता जा रहा है, जिससे आसपास के क्षेत्र में चिंता का माहौल है। ग्रामीण इस घटना को लेकर हैरान हैं और प्रशासन से वैज्ञानिक जांच कराने की मांग कर रहे हैं। आखिर जमीन धंसने की वजह क्या है और क्या इससे आसपास के क्षेत्र को कोई खतरा है? देखिए पूरी रिपोर्ट और जानिए इस अनोखी प्राकृतिक घटना की पूरी जानकारी।

#Chhattisgarh #Dongargaon #NadiyaVillage #GroundCollapse #Rain #HeavyRain #NaturalSinkhole #BreakingNews #CGNews #Monsoon #VillageNews #Weather #Nature #RainAlert #LandCollapse #HindiNews #LatestNews #ViralNews #CGPrimeNews #IndiaNews #Geology #Farm #Agriculture #WeatherUpdate #GroundSink
बारिश के बीच खेत में धंसी जमीन! डोंगरगांव के नादिया गांव में बना गहरा गड्ढा | Chhattisgarh News |
रायपुर के उरला थाना क्षेत्र के बेंद्री इलाके में स्थित एक पिग आयरन प्लांट में मंगलवार शाम करीब 7 बजे भीषण विस्फोट हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ऑक्सीजन सिलेंडर में हुए ब्लास्ट के कारण यह हादसा हुआ, जिसमें तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। धमाका इतना शक्तिशाली था कि मृतकों के शरीर के अंग करीब 100 मीटर दूर तक जा गिरे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विस्फोट ब्लास्ट फर्नेस के पास हुआ और धमाके के बाद पूरे प्लांट में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने फैक्ट्री में सुरक्षा उपकरणों की कमी और सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया है।
घटना की सूचना मिलते ही उरला पुलिस, एफएसएल की टीम और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच रिपोर्ट के बाद हादसे के वास्तविक कारणों और जिम्मेदारों की भूमिका स्पष्ट होगी।
रायपुर और छत्तीसगढ़ की हर बड़ी और विश्वसनीय खबर के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें, वीडियो को लाइक करें और अपने सुझाव कमेंट में जरूर दें।


#Raipur #Urla #Blast #FactoryBlast #PigIronPlant #IndustrialAccident #OxygenCylinder #BreakingNews #Chhattisgarh #RaipurNews #CGNews #Explosion #FactoryAccident #Safety #FSL #Police #LatestNews #HindiNews #NewsUpdate #ViralNews #IndustrialSafety #Workers #Accident #UrlaPolice #CGPrimeNews
रायपुर पिग आयरन प्लांट में भीषण ब्लास्ट | ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत | Urla Blast
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई है। नकाबपोश बदमाश घर में घुसा और बुजुर्ग दंपती को धारदार हथियार दिखाकर धमकाया। इसके बाद महिला के गले से सोने का नेकलेस लूटकर फरार हो गया। पूरी घटना घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर आरोपी विभान्शु महोबिया (21), निवासी मंडला (मध्य प्रदेश), को गिरफ्तार कर लिया। देखें CCTV फुटेज और जानिए पुलिस ने कैसे सुलझाया यह मामला।


#Durg #Chhattisgarh #Loot #Robbery #CCTV #Crime #BreakingNews #DurgPolice #MadhyaPradesh #Mandla #GoldChainLoot #SeniorCitizens #KnifePoint #PoliceAction #CGNews #HindiNews #CrimeNews #ViralVideo #LatestNews #CGPrimeNews #NewsUpdate #IndiaNews #Arrest #CCTVFootage #Security
दुर्ग में बुजुर्ग दंपती से चाकू की नोक पर लूट | CCTV में कैद नकाबपोश बदमाश | 24 घंटे में गिरफ्तार |
कवर्धा जिले में लगातार हो रही बिजली कटौती और उपभोक्ताओं की शिकायतों के बीच पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने ठाठापुर विद्युत सब स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बिजली विभाग के जेई को कार्यशैली और किसानों से व्यवहार को लेकर जमकर फटकार लगाई। विधायक ने स्पष्ट कहा कि जनता, विशेषकर किसानों से सम्मानपूर्वक बात करें और बिजली आपूर्ति की समस्याओं का समय पर समाधान सुनिश्चित करें। देखें इस कार्रवाई का पूरा वीडियो केवल CG Prime News पर।

#BhawnaBohra #Pandariya #Kawardha #ElectricityCut #PowerCut #CGNews #Chhattisgarh #BreakingNews #Viral #Electricity #Farmer #JE #SubStation #Inspection #CGPrimeNews #Kabirdham #NewsUpdate #PowerSupply #Politics #Shorts #YouTubeShorts #Trending #HindiNews #LatestNews #Action #PublicIssue #Bijli #Kisan #ChhattisgarhNews #IndiaNews
कवर्धा में विधायक भावना बोहरा का एक्शन| JE को लगाई जमकर फटकार, किसानों से व्यवहार पर सुनाई खरी-खरी|
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चिंतन शिविर 3.0 के दूसरे दिन की शुरुआत योगाभ्यास से की। नवा रायपुर स्थित IIM के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित विशेष योग सत्र में मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ योगासन और प्राणायाम किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि योग भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर है, जो स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है।
उन्होंने कहा कि प्रभावी सुशासन और बेहतर निर्णय क्षमता के लिए शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से चिंतन शिविर की शुरुआत योग से की गई, ताकि सकारात्मक ऊर्जा और एकाग्रता के साथ राज्य के विकास से जुड़े विषयों पर मंथन किया जा सके।
इस वीडियो में देखिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों का सामूहिक योगाभ्यास, साथ ही जानिए मुख्यमंत्री का प्रदेशवासियों के लिए विशेष संदेश। ऐसी ही ताज़ा और विश्वसनीय खबरों के लिए CG Prime News को सब्सक्राइब करें।


#VishnuDeoSai #ChintanShivir3 #Yoga #YogaDay #Chhattisgarh #Raipur #IIMRaipur #Cabinet #CGNews #CGPrimeNews #BreakingNews #IndianYoga #HealthyLife #GoodGovernance #CMVishnuDeoSai #NavaRaipur #Politics #LatestNews #YogaForLife #India
CM Vishnu Deo Sai का बड़ा संदेश | चिंतन शिविर 3.0 में मंत्रिमंडल के साथ किया योग | IIM Nava Raipur|
पंडवानी की विश्वविख्यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित डॉ. तीजन बाई को आज दुर्ग जिले के गनियारी गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर श्रद्धांजलि अर्पित की, जबकि उनके पुत्र दिलहरण पारधी ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, लोक कलाकारों और हजारों लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम प्रणाम किया।
डॉ. तीजन बाई ने अपने संघर्ष, अद्भुत अभिनय और ओजस्वी गायन से पंडवानी को विश्वभर में नई पहचान दिलाई। सामाजिक बंधनों को तोड़कर उन्होंने महिलाओं के लिए नई राह बनाई और छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाया। पद्मश्री, संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, पद्म भूषण और पद्म विभूषण जैसे सर्वोच्च सम्मानों से सम्मानित तीजन बाई का योगदान भारतीय लोककला के इतिहास में सदैव अमर रहेगा।
देखिए उनकी अंतिम यात्रा, राजकीय सम्मान, गार्ड ऑफ ऑनर और उनके प्रेरणादायक जीवन की पूरी कहानी, केवल CG Prime News पर।


#TejanBai #PadmaVibhushan #Pandwani #Chhattisgarh #CGPrimeNews #FinalFarewell #GuardOfHonour #FolkLegend #IndianCulture #LokKala #Tribute #Durg #Ganiyari #Raipur #Mahabharat #Padmashri #PadmaBhushan #BreakingNews #ChhattisgarhNews #RIPTejanBai
पद्म विभूषण डॉ. तीजनबाई को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई | गार्डऑफ ऑनर के बीच पंचतत्व में विलीन |
Subscribe

Popular Posts

  • 1

    भिलाई सेक्टर-6 मजार में रंगाई को लेकर खूनी विवाद, युवक पर कटर से हमला

    June 15, 2026
  • 2

    दुर्ग SSP विजय अग्रवाल पहुंचे जामुल थाना, रोल कॉल में पुलिसकर्मियों की ली क्लास

    November 4, 2025
  • 3

    Bilaspur Train Accident: कलेक्टर ने की 5 मौत की पुष्टि, Railway ने जारी किया हेल्प लाइन नंबर, लोको पायलट के फंसे होने की आशंका

    November 4, 2025
  • 4

    दुर्ग: जलघर की टंकी में मिली 3 दिन पुरानी सड़ी हुई लाश, 45 हजार से ज्यादा घरों में दूषित पानी की सप्लाई

    November 13, 2025
  • 5

    Breaking: BSP में लोहा चोरी मामले में BSP GM और नान एक्जीक्यूटिव गिरफ्तार

    July 9, 2026
  • 6

    चंद्रामौर्या अंडर ब्रिजः महिला के शव की शिनाख्त, लिव-इन पार्टनर पहुंचा थाने

    December 17, 2025
  • 7

    नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के रसूखदार आरोपी फरार, तीन दिन बीत गए

    February 3, 2026
  • 8

    नंबरप्लेट पर विधायक, पीछे CG King लिखकर रौबझाड़ रहा चालक गिरफ्तार

    December 28, 2025
  • 9

    दुर्ग SSP ने हेड कांस्टेबल को किया सस्पेंड, मृतक के रिश्तेदार से मांगा 5 हजार

    January 20, 2026
  • Big News: भिलाई के नाबालिग के आतंकवादियों से जुड़े तार, सुसाइड बॉम्बर बनने था तैयार

    November 19, 2025

Follow Us

Recent Posts

  • चोरी के आरोप से आहत पुलिस कांस्टेबल की नाबालिग बेटी ने किया सुसाइड

    July 9, 2026
  • अमेरिका ने ईरान के परमाणु ठिकानों के पास किए हमले, 170 मिसाइल-ड्रोन दागे

    July 9, 2026
  • पूजा-पाठ के नाम पर भिलाई की महिला से 85 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी इंदौर से गिरफ्तार

    July 9, 2026
  • Breaking: BSP में लोहा चोरी मामले में BSP GM और नान एक्जीक्यूटिव गिरफ्तार

    July 9, 2026
  • CG में शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: पहली कक्षा में प्रवेश के लिए 6 साल उम्र अनिवार्य, 1 अप्रैल से खुलेंगे स्कूल

    July 9, 2026
CG Prime News Logo

About Us

CG Prime News एक विश्वसनीय और निष्पक्ष हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो आपको आपके आस-पास और देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से हर पल जोड़े रखता है।

हमारा उद्देश्य है — जनता तक सही, सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना। हम राजनीति, शिक्षा, रोजगार, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी, और छत्तीसगढ़ से जुड़ी स्थानीय खबरों को सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करते हैं।

“सूचना ही शक्ति है” — हर खबर तथ्यों के साथ, बिना किसी पक्षपात के।

Office Address

Chief Editor: Rita Sharma

Editor: Dakshi Sahu Rao

Mobile: 9302547826

Email: cgprimenews85@gmail.com

Home| Disclaimer| Terms & Conditions| Advertisement Policy| About Us| Contact
© 2025 CGPrimeNews.com • Developed by byscreations.com
CG Prime News – छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट