Thursday, May 28, 2026
Home » Blog » दुर्ग जिले में जिला प्रशासन करेगी निजी स्कूलों की मनमानी और फीस बढ़ोतरी की जांच

दुर्ग जिले में जिला प्रशासन करेगी निजी स्कूलों की मनमानी और फीस बढ़ोतरी की जांच

छत्तीसगढ़ अशासकीय विद्यालय फीस विनियमन विधेयक 2020 के अनुरूप कड़ी कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित करेगी

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@दुर्ग. The Durg District Administration will investigate fee hikes in private schoolsछत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में निजी स्कूलों की मनमानी और फीस बढ़ोतरी की जांच के लिए जिला और ब्लॉक स्तरीय समितियों का गठन जिला प्रशासन ने किया है। जिले में संचालित अशासकीय (निजी) विद्यालयों द्वारा पालकों को पुस्तकें, गणवेश और अन्य सामग्रियां किसी एक ही निर्धारित फर्म से खरीदने के लिए बाध्य किया जाता है। इसके अलावा अप्रत्याशित दामों के कारण पालकों पर बढ़ रहे वित्तीय बोझ की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन द्वारा पालकों को राहत देने के उद्देश्य से बड़ी प्रशासनिक पहल की गई है।

जिसके तहत इन शिकायतों के त्वरित निवारण और निजी स्कूलों में फीस बढ़ोतरी से संबंधित मामलों की जांच के लिए जिला व विकासखण्ड स्तर पर विशेष जांच समितियों का गठन किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, जिला स्तरीय समिति में कलेक्टर अभिजित सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी अरविन्द कुमार मिश्रा और वाणिज्यिक कर विभाग की सहायक आयुक्त रिंकी अखिलेश सोनी को शामिल किया गया है।

पृथक-पृथक जांच दल गठित

वहीं दुर्ग, धमधा और पाटन विकासखण्डों के लिए भी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (एसडीएम), विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) और जीएसटी इंस्पेक्टरों के तीन पृथक जांच दलों का गठन किया गया है। यह जांच समितियां अशासकीय विद्यालयों में फीस बढ़ोतरी से संबंधित शिकायतों पर स्वत: संज्ञान लेते हुए छत्तीसगढ़ अशासकीय विद्यालय फीस विनियमन विधेयक 2020 के अनुरूप कड़ी कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित करेंगी।

हेल्प डेस्क बनाया

इस विषय से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज कराने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के मान्यता कक्ष प्रभारी विपिन गनवीर का हेल्प डेस्क सह व्हाट्सएप नंबर 9109277888 जारी किया गया है। जहां पालक अपनी शिकायत व दस्तावेज जमा कर पावती प्राप्त कर सकते हैं।

You may also like